Personalized
Horoscope

Karka Saptahik Rashifal - Cancer Weekly Horoscope in Hindi - कर्क साप्ताहिक राशिफल

Microsoft-IIS/10.0
Cancer Rashifal

9/28/2026 - 10/4/2026

चंद्र राशि के अनुसार राहु के आठवें भाव में स्थित होने के कारण घर परिवार और निजी जीवन में चल रही तनाव ग्रस्त गतिविधियाँ, आपको अंदर से मायूस और बेचैन कर सकती है। हालांकि इस दौरान आप अपनी बेचैनी को दूसरों से छुपाते दिखाई देंगे, जिससे आपके स्वभाव में कुछ आक्रामकता की वृद्धि भी हो सकती है। इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि आपका कोई उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक सामान या किसी प्राकर का कोई गैजेट खराब हो जाए। जिसपर आपको आर्थिक योजना से परे जाकर, अपना अतिरिक्त धन तक ख़र्च करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि, शुरुआत से ही अपने सामान का ध्यान रखें। इस सप्ताह आप स्वंय ही घरेलू कार्यों में दिलचस्पी लेते हुए, घर की अन्य महिलाओं की मदद कर सकते हैं। इससे परिवार में मान-सम्मान की बढ़ोतरी के साथ ही, आपको दूसरे सदस्यों के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने में मदद मिलेगी। अगर बात करें करियर सटीकता के साथ आगे बढ़ने में इस सप्ताह आपको परेशानी हो सकती है। परंतु आप खुद को सर्वोपरि समझते हुए, इस समय दूसरों की मदद लेने से खुद को रोकेंगे। इससे आपको भविष्य में असफलता का मुँह तक देखना पड़ सकता है। इस हफ्ते कई छात्रों को अपने कुछ विषयों को समझने में परेशानी महसूस होगी, परंतु बावजूद इसके वो इनसे निजात पाते हुए इसमें भी सफलता अर्जित करने में कामयाब होंगे। ऐसे में इस दौरान उन्हें निरंतर प्रयास करने और अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता होगी।