Personalized
Horoscope

Vrishabha Saptahik Rashifal - Taurus Weekly Horoscope in Hindi - वृष साप्ताहिक राशिफल

Microsoft-IIS/10.0
Taurus Rashifal

10/5/2026 - 10/11/2026

चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के तीसरे भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह आपको खराब सेहत के कारण, अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। परंतु जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी सारी घबराहट ग़ायब हो जाएगी और जल्दी ही आप पाएंगे कि जिसे आप समस्या समझ रहे थे, वो असल में आपके मन का छल था। इसलिए खुद पर विश्वास रखें और लगातार अपनी सेहत के प्रति खुद को जागरूक बनाकर चलें। ये सप्ताह यूँ तो आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से बेहतर ही रहने वाला है, परंतु बावजूद इसके आपको अभी हर प्रकार के धन का निवेश करने से बचना चाहिए। हालांकि किसी कारणवश यदि ऐसा करना संभव न हो तो, आपके लिए ज़रूरी होगी कि बहुत सोच-समझकर ही, किसी भी निवेश की ओर अपने कदम उठाए। इस सप्ताह आपको यथार्थवादी रवैया अपनाने की ज़रूरत होगी। इसके लिए यदि आप किसी मुसीबत में फंसे हुए हैं तो, दूसरों की ओर से मदद का हाथ बढ़ाएँ जाने पर आपको उनसे किसी चमत्कार की की उम्मीद करने से बचना होगा। क्योंकि आपको ये समझना होगा कि दूसरे आपके साथ खड़े हैं, न कि आप उनकी वजह से मुसीबत में फँसे हैं। नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को इस सप्ताह सबसे अधिक कार्यक्षेत्र पर, कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि संभव है कि आप न चाहते हुए भी कोई ऐसी गलती कर बैठेंगे, जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट पड़ सकती है। इस सप्ताह कई ग्रहों की कृपा से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में, छात्रों को काफी अच्छे फल प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको किसी अच्छी जगह दाखिले का शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। ऐसे में खासतौर से वो छात्र, जो विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, उनका यह सपना इस समय पूरा होने के प्रबल योग बनेंगे।