Personalized
Horoscope

Vrishabha Masik Rashifal in Hindi - Vrishabha Horoscope in Hindi - वृष मासिक राशिफल

Taurus Rashifal

स्वास्थ्य: आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह शुक्र की स्थिति प्लेसमेंट के अनुसार भले ही सामान्य तौर पर अच्छी कही जाएगी, विशेषकर 4 जुलाई के बाद शुक्र का गोचर चतुर्थ भाव में होकर अच्छे परिणाम देने का संकेत कर रहा हो लेकिन पहले भाव पर मंगल का प्रभाव, साथ ही साथ पहले भाव के स्वामी पर भी मंगल का प्रभाव रहेगा। जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार प्रथम भाव के स्वामी शुक्र ग्रह पर मंगल के अलावा राहु केतु का भी प्रभाव रहेगा। ये सभी स्थितियां इस बात का संकेत कर रही हैं कि इस महीने स्वास्थ्य बीच-बीच में प्रभावित रह सकता है। विशेषकर सिरदर्द बुखार जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। मौसम में आ रहा बदलाव आप पर हावी हो सकता है। मौसम जनित कुछ बीमारियां भी देखने को मिल सकती हैं क्योंकि आपके मामले में छठे भाव का स्वामी भी शुक्र ग्रह ही है जो आपके लग्न या राशि का स्वामी है। अतः उस भाव से भी ऐसे ही परिणामों की उम्मीद नज़र आ रही है। वहीं आरोग्यता के कारक ग्रह सूर्य की स्थिति को देखा जाए तो सूर्य 16 जुलाई तक कमजोर तो वहीं 16 जुलाई के बाद अच्छी स्थिति में रहेंगे। यद्यपि सूर्य जल तत्व की राशि में रहेंगे यह कमजोर बात है क्योंकि अग्नि तत्व के ग्रह का जल तत्व की राशि में जाना कमजोरी माना जाता है लेकिन तीसरे भाव में होने के कारण स्वास्थ्य के मामले में सूर्य आपको सहयोग कर सकते हैं। तो कहने का तात्पर्य है कि प्रथम भाव और प्रथम भाव के स्वामी की स्थिति, छठे भाव और छठे भाव के स्वामी की स्थिति, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत अच्छी नहीं है लेकिन सूर्य का प्रभाव महीने के दूसरे हिस्से में बेहतर रहेगा। अतः इस पूरे महीने में ही स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी रहेगा लेकिन महीने के पहले हिस्से में अपेक्षाकृत अधिक ख्याल रखना जरूरी रहेगा। तुलना करें तो महीने का दूसरा हिस्सा स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा ही सही लेकिन बेहतर कहा जाएगा।

कैरियर: आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह शनि की स्थिति सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगी। विशेषकर 27 जुलाई तक शनि स्वस्थ स्थिति में आपको अधिक से अधिक मामलों में लाभ करवाना चाहेंगे। अतः इस महीने किए गए प्रयत्नों में सामान्य तौर पर आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार सप्तम भाव के स्वामी ग्रह मंगल की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है लेकिन बुध ग्रह की स्थिति ज्यादातर समय अनुकूल रहेगी। ऐसे में व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों में भी सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। यद्यपि कुछ एक मामलों में जल्दबाजी के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं अथवा क्रोध या अहंकार के चलते काम प्रभावित रह सकते हैं लेकिन शालीनता पूर्वक काम करने की स्थिति में बड़े बुजुर्गों से विचार विमर्श करके निर्णय लेने की स्थिति में आप अपने व्यापार व्यवसाय में अच्छा कर सकेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है। हालांकि, छठे भाव का स्वामी शुक्र ग्रह ज्यादातर समय राहु-केतु और मंगल के प्रभाव में रहेगा। विशेषकर 4 जुलाई के बाद इन सभी ग्रहों का प्रभाव शुक्र पर रहेगा। अतः छोटे-छोटे व्यवधान देखने को मिल सकते हैं लेकिन व्यवधान के बाद आप अपने टारगेट को प्राप्‍त कर सकेंगे और वरिष्ठों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। यानी कि कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। हालांकि, इन सबके बावजूद भी सावधानी पूर्वक काम को आगे बढ़ाने की सलाह आपको दी जाती है।

प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह बुध की स्थिति इस महीने ज्यादातर समय अनुकूल रहने वाली है। हालांकि, बुध ग्रह इस महीने ज्यादातर समय अस्त और वक्री रहेंगे लेकिन प्लेसमेंट के हिसाब से बुध अनुकूल स्थिति में कहे जाएंगे। विशेषकर 7 जुलाई के बाद बुध अपनी राशि में रहेंगे, जो प्रेम संबंधों को मेंटेन करने में मददगार बनेंगे। यानी कि यह महीना प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव दे सकता है लेकिन समझदारी से काम लेने वाले व्यक्तियों को कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। मर्यादित तरीके से प्रेम जताने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन बातचीत के तौर तरीके को सभ्य और सौम्य बनाए रखना जरूरी रहेगा। जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार प्रेम संबंधों के कारक ग्रह शुक्र का गोचर इस महीने प्लेसमेंट के हिसाब से अच्छा रहेगा लेकिन शुक्र ग्रह ज्यादातर समय राहु केतु और मंगल के प्रभाव में रहने वाले हैं। यहां से भी इस बात का संकेत मिल रहा है कि प्रेम में मर्यादा की आवश्यकता रहेगी। व्यर्थ के दिखावे और झूठ फरेब से बचना है। साथ ही साथ एक दूसरे पर संदेह नहीं करना है। ऐसा करने की स्थिति में लव लाइफ को संतुलित रखा जा सकेगा। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना औसत या औसत से थोड़ा सा बेहतर भी रह सकता है। ऐसे में आप इन मामलों में दिल से प्रयास कर सकते हैं। बहुत संभव है कि प्रयासों में सफलता देखने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में यह महीना थोड़ी से कमजोर परिणाम दे सकता है क्योंकि मंगल का गोचर इस महीने अनुकूल नहीं रहेगा लेकिन वो लोग नकारात्मकता को दूर करने में सफल रहेंगे जिनके घर में संस्कारों की चलती है, बड़े बुजुर्गों की चलती है, क्योंकि बृहस्पति पंचम दृष्टि से सप्तम भाव को देखेंगे और बृहस्पति की दृष्टि को मजबूती तब मिलती है जब संबंधित घर में संस्कारों को वरीयता दी जाती है। संस्कारयुक्त होने पर मंगल अपनी नकारात्मकता को समेट सकते हैं क्योंकि मंगल अपनी स्वयं की राशि वृश्चिक राशि को देख रहे होंगे। संस्कारयुक्त होने की स्थिति में अथवा समझदारी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में नकारात्मक ऊर्जा, सकारात्मकता में परिवर्तित होकर दांपत्य जीवन में गर्मजोशी देने का काम कर सकती है लेकिन छोटी-छोटी बातों पर बड़ी-बड़ी बहस करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा दांपत्य जीवन में सावधानी पूर्वक निर्वाह करें और घर परिवार के नियमों और संस्कारों का पालन करें, जिससे आप नकारात्मकता को दूर कर दांपत्य जीवन का बेहतर आनंद ले सकें।

सलाह: इस महीने मुफ्त में कोई भी चीज़ स्वीकार न करें, चाहे वह उपहार ही क्यों न हो। यदि उपहार लेना बहुत जरूरी हो तो उपहार प्राप्ति के बाद संबंधित व्यक्ति को रिटर्न गिफ्ट जरूर दें। मंदिर में बादाम का दान करें। नियमित रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

सामान्य: जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार इस महीने सूर्य ग्रह का गोचर क्रमशः आपके दूसरे एवं तीसरे भाव में रहेगा। 16 जुलाई तक सूर्य आपके दूसरे भाव में रहेगा। अतः अनुकूल परिणाम देने में पीछे रह सकता है लेकिन 16 जुलाई के बाद सूर्य आपके तीसरे भाव में जाकर सामान्य तौर पर आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। मंगल ग्रह का गोचर इस महीने आपके पहले भाव में रहेगा। अतः मंगल कुछ मामलों में विरुद्ध परिणाम भी दे सकता है। इसलिए मंगल से संबंधित मामलों में इस महीने सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ सकती है। बुध ग्रह का गोचर इस महीने 7 जुलाई तक आपके तीसरे भाव में रहेगा। इसके बाद बुध ग्रह आपके दूसरे भाव में चला जाएगा। यानी कि 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह से अनुकूल परिणामों की उम्मीद बढ़ जाएगी। हालांकि, 24 जुलाई तक बुध ग्रह वक्री और 25 जुलाई तक अस्त रहेंगे। इसके बावजूद भी 7 जुलाई के बाद वाले परिणाम तुलनात्मक रूप से काफी अच्छे रह सकते हैं। बृहस्पति का गोचर लगभग पूरे महीने ही आपके तीसरे भाव में रहेगा। ऐसे में गुरु ग्रह से मिले-जुले या औसत स्‍तर के परिणामों की उम्मीद रखनी चाहिए। शुक्र का गोचर 4 जुलाई तक तीसरे भाव में रहेगा जो थोड़ी सी कमजोर स्थिति मानी जाएगी लेकिन 4 जुलाई के बाद शुक्र आपके चौथे भाव में जाएेंगे। प्लेसमेंट के हिसाब से यह बहुत अच्छी स्थिति है। हालांकि, राहु केतु और मंगल के प्रभाव के चलते कुछ परिणाम में अंतर भी देखने को मिल सकता है। फिर भी सामान्य तौर पर हम इसे बेहतर गोचर कहना चाहेंगे। शनि का गोचर आपके लाभ भाव में रहेगा। शनि ग्रह बुध ग्रह के नक्षत्र में रहेंगे। यह सामान्य तौर पर अनुकूल स्थितियां मानी जाएंगी। हालांकि, 27 जुलाई के बाद शनि ग्रह वक्री हो जाएंगे लेकिन 27 जुलाई तक शनि ग्रह सामान्य तौर पर अधिक से अधिक मामलों में आपको अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। इसके बाद परिणाम मामूली ही सही लेकिन कुछ एक मामलों में कमजोर रह सकते हैं। राहु का गोचर दशम भाव में रहेगा। वैसे सामान्य तौर पर यहां पर राहु के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन सावधानीपूर्वक काम लेने की स्थिति में साथ ही साथ बड़े बुजुर्गों की परामर्श लेकर काम करने की स्थिति में कुछ मामलों में अच्छे परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। केतु का गोचर अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकता है। तो इस तरह से हम पाते हैं कि सभी ग्रहों की स्थितियों को देखकर ऐसा लगता है कि इस महीने आपको अधिकांश मामलों में मिले जुले किंतु औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि जुलाई 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?

वित्त: जुलाई मासिक राशिफल 2026 कहता है कि लाभ भाव के स्वामी ग्रह बृहस्पति इस महीने उच्च अवस्था में हैं। हालांकि, तीसरे भाव में बृहस्पति के गोचर को बहुत अच्छा नहीं माना जाता लेकिन उच्च अवस्था में होने के कारण बृहस्पति लाभ करवाने में आपकी मदद कर सकते हैं। लाभ भाव में शनि के गोचर को भी अच्छा माना जाएगा। ये स्थितियां इस बात का संकेत कर रही हैं कि आप अपनी कोशिशों के अनुरूप कामों में सफलता प्राप्त करेंगे और मेहनत के अनुरूप लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। यानी सीधे शब्दों में कहा जाए तो लाभ के दृष्टिकोण से महीना अच्छा है। बचत के दृष्टिकोण से महीने को औसत या औसत से बेहतर कहा जाएगा। हालांकि, 16 जुलाई तक सूर्य का गोचर बचत के मामले में कुछ अड़चनें दे सकता है लेकिन बचत का विरोध नहीं करेगा। वहीं बुध का गोचर 7 जुलाई के बाद काफी अच्छा रहेगा। जो बचत करवाने में आपको अच्छा सहयोग करेगा। यानी कि बचत के मामले में आप औसत से बेहतर परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। तो वहीं लाभ के मामले में काफी अच्छी उम्मीद रख सकते हैं। धन का कारक बृहस्पति भी इसी तरह के संकेत कर रहा है कि आपको प्रयत्नों के अनुरूप आपको अच्छा लाभ भी मिलेगा और प्रयत्नों के अनुरूप ही आप अच्छी बचत भी कर सकेंगे। कहने का तात्पर्य है कि आर्थिक मामलों में महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

पारिवारिक: जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह बुध की स्थिति इस महीने ज्यादातर समय अनुकूल रहने वाली है। बुध ग्रह 7 जुलाई तक तीसरे भाव में रहेंगे। हालांकि, प्लेसमेंट के दृष्टिकोण से यह स्थिति कमजोर होती है लेकिन बृहस्पति की संगति में रहने के कारण बुध पारिवारिक मामलों में अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह स्वयं की राशि में रहेंगे जो पारिवारिक मामलों में अच्छी अनुकूलता दे सकते हैं। हालांकि, महीने के पहले हिस्से में विशेषकर 16 जुलाई तक दूसरे भाव में सूर्य के गोचर को कमजोर माना जाएगा। ऐसी स्थिति में कुछ एक मामलों में आपसी ईगो के चलते कुछ परेशानियां रह सकती हैं लेकिन दूसरे भाव के स्वामी की अनुकूल स्थिति पारिवारिक सामंजस्य बिठाने में भी मददगार बनेगी। कहने का तात्पर्य है कि महीने के पहले हिस्से में छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती है लेकिन महीने का दूसरा हिस्सा काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों की बात की जाए तो चतुर्थ भाव में राहु केतु का प्रभाव लगातार बना हुआ है। इस महीने चौथे भाव पर मंगल का भी प्रभाव रहेगा, जो गृहस्थ मामलों में परेशानी देने का काम कर सकता है। यानी कि इस महीने गृहस्थ जीवन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि, 4 जुलाई के बाद चतुर्थ भाव में पहुंचे हुए शुक्र कई मामलों में आपकी मदद करना चाहेंगे लेकिन फिर भी राहु केतु और मंगल के प्रभाव को हम नज़रअंदाज नहीं करना चाहेंगे। ऐसे में हम कह सकते हैं कि जुलाई का पूरा महीना ही गृहस्थ मामलों में तनाव या परेशानी देने का काम कर सकता है लेकिन महीने के शुरुआती 4 दिन ज्यादा खराब रह सकते हैं। इसके बाद परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं। सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में शुक्र आपको सहयोग करेंगे और आप नकारात्मकता को दूर करने में सफल भी रह सकते हैं।