प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: प्रेम राशिफल: इस सप्ताह आप लाख कोशिशों के बाद भी, अपने प्रेमी के साथ ज़रूरी संवाद कायम करने में कुछ संकोच महसूस कर सकते है। क्योंकि इस समय आपको अपने प्रिय को, ख़ुद के हालात या ये समझाने में दिक़्क़त महसूस हो सकती है कि, आप अपने जीवन में किन-किन विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में कोशिश करते रहें और ज़रूरत पड़े तो प्रेमी संग किसी शांत व सुंदर जगह पर जाकर, उनके साथ पुनः संवाद करने का प्रयास करें। यदि पूर्व में कोई भी विवाद चल रहा था तो, इस सप्ताह वो पूरी तरह दूर हो सकेगा। क्योंकि संभव है कि जीवनसाथी की ओर से आपको कोई ख़ास भेट मिले। जिसे देख आपका गुस्सा तो एकदम शांत होगा ही, साथ ही आपके खिन्न मन को भी काफी ख़ुशी की अनुभूति होगी।उपाय: प्रतिदिन “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का 33 बार जाप करें।