Personalized
Horoscope

Vrishchika Saptahik Rashifal - Scorpio Weekly Horoscope in Hindi - वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Microsoft-IIS/10.0
Scorpio Rashifal

9/14/2026 - 9/20/2026

चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के नवम भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह आपके जीवन में कई ऐसे बड़े बदलाव आ सकते हैं, जिसके लिए आप तैयार नहीं थे। इस कारण आपका ज़िंदगी की ओर नज़रिया कुछ उदास दिखाई देगा और आप न चाहते हुए भी खुद को, नकारात्मकता से घिरा हुआ महसूस करेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत भले ही आपके लिए आर्थिक मुद्दों को लेकर अच्छी हो, लेकिन सप्ताह के अंत में किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। जिससे आप परेशान होंगे। ऐसे में शुरुआत से लेकर अंत तक, सही रणनीति के अनुसार ही अपना धन ख़र्च करें। चंद्र राशि के अनुसार राहु के चतुर्थ भाव में स्थित होने के कारण कार्यस्थल पर इस सप्ताह आपके खिलाफ, कई मज़बूत ताक़तें षडयंत्र कर रही हैं। इसलिए ऐसे क़दम उठाने से आपको अभी बचना चाहिए, जिसके चलते उनका और आपका आमना-सामना हो। क्योंकि इससे आप खुद को अत्यधिक तनाव ग्रस्त कर सकते हैं, जिसका नकारात्मक असर पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। इस सप्ताह आपका मन अपने कार्यों से अलग, अपनी सुख-सुविधाओं की पूर्ति हेतु ज्यादा लगेगा। ऐसे में अपना मन केवल और केवल लक्ष्यों की ओर ही लगाएँ, और जज़्बाती बातों से बचें। अन्यथा आपके लिए ही मुसीबत खड़ी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को, इस सप्ताह विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए भी, समय काफी अच्छा सिद्ध होने के योग बनेंगे। क्योंकि इस समय आपकी प्रतिस्वर्धी भावना में बढ़ोतरी देखी जाएगी।