चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण आपको चेहरे और गले से जुड़ी पूर्व की हर समस्या से, इस सप्ताह निजात मिल सकती है। हालांकि इसके लिए आपको अधिक ठंडा पानी पीने से बचना होगा, साथ ही केवल और केवल घर का ही खाना खाते हुए, ताज़े फल का सेवन करना होगा। आप चेहरे से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिये, ज्यादा से ज्यादा पानी भी पी सकते हैं। अपना धन किसी भी प्रकार की कमेटी या किसी भी ग़ैरक़ानूनी निवेश में लगाने से बचें, चाहे फिर आपको उसका अच्छा मुनाफ़ा भले ही दिखाई दे रहा है। चंद्र राशि के अनुसार शनि के सातवें भाव में स्थित होने के कारण संभव है कि शुरुआत में आपको अपना धन सुरक्षित दिखाई दें, लेकिन बाद में उससे आपको कोई बड़ा नुकसान मिल सकता है। किसी पैतृक संपत्ति या ज़मीन से जुड़ा कोई विवाद, यदि कोर्ट-कचहरी में चल रहा था तो, इस सप्ताह उसका फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना अधिक रहेगी। हालांकि इसके लिए आपको शुरुआत से ही घर के बड़ों की मदद से, सही निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। जिसपर आपको अपना कुछ धन भी ख़र्च करना होगा। आपको इस पूरे ही सप्ताह हर बात को धैर्य के साथ सही से सुनने और समझने की ज़रूरत होगी, क्योंकि आशंका है कि आप खुद को सर्वोपरि समझते हुए अहंकार में आ जाए। जिससे आप दूसरों की बातों और सलाह को ज्यादा महत्व नहीं देंगे। इसका सीधा असर आपके करियर में बाधा उत्पन्न करने का मुख्य कारण बनेगा। इस सप्ताह हॉस्टल या बोर्डिंग स्कूल में रह रहे छात्रों को थोड़ा विशेष ध्यान रखते हुए, अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। क्योंकि तभी आपको शुभ फल मिल पाएगा। वहीं विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे विद्यार्थियों की बात करें तो, उन्हें भी मध्य भाग के बाद करीबी रिश्तेदार से किसी विदेशी कॉलेज या स्कूल में, दाखिल होने का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।