Personalized
Horoscope

Saptahik Prem Rashifal in Hindi for Tula - Love Horoscope in Hindi - साप्ताहिक प्रेम राशिफल

Microsoft-IIS/10.0
Libra Rashifal

10/19/2026 - 10/25/2026

प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: संभावना है कि इस सप्ताह घर के किसी सदस्य की सलाह आपको अतिरिक्त धन कमाने में मदद करेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। साथ ही आप घर के सदस्यों पर खुलकर खर्च करते व उनके लिए उपहार लेते भी दिखाई देंगे। संभव है कि प्रेमी और आपको किसी कारणवश इस सप्ताह, एक दूसरे से दूर रहना पड़े। ऐसे में अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। इसलिए यदि आप वाकई उन्हें याद करके व्याकुल हो रहे हैं तो, उनके फ़ोन का इंतज़ार न करते हुए, स्वंय ही उनका हाल-चाल ले लें। पूर्व की हर ग़लतफ़हमी के लम्बे दौर के बाद, इस सप्ताह आपको जीवनसाथी के प्यार और सहयोग का तोहफ़ा मिल सकेगा। इस दौरान आप दोनों ही खुद को एक-दूसरे के बेहद करीब पाएंगे, जिसके कारण आप रोमांस भरे पलों को जीने के लिए, एक साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी कर सकते हैं।उपाय: प्रतिदिन “ॐ महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 24 बार जाप करें।