प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: इस सप्ताह आपको इस बात का एहसास होगा कि, आप प्रेमी को खुश करने के लिए अपनी इच्छा से विरुद्ध जाकर भी कई कार्य कर रहे हैं। इसलिए आपको अपने इस स्वभाव में सुधार करते हुए, प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार करने से बचना होगा। मुमकिन है कि अपनी दूसरी जिम्मेदारियों के कारण, आपका जीवनसाथी इस सप्ताह आपके लिए पर्याप्त समय न निकाल पाए। जिससे आपका मन कुछ दुखी हो सकता है। ऐसे में अंदर ही अंदर घुटने की जगह, साथी के समक्ष अपनी इच्छाओं को रखें। क्योंकि ऐसा करके ही आप उन्हें, अपने दिल की बात समझा सकेंगे।उपाय: “ॐ मन्दाय नमः” का प्रतिदिन 44 बार जप करें।