Personalized
Horoscope

Kumbha Masik Rashifal in Hindi - Kumbha Horoscope in Hindi - कुम्भ मासिक राशिफल

Aquarius Rashifal

स्वास्थ्य: बात करें स्वास्थ्य की, तो आपके लग्न या राशि के स्वामी शनि की स्थिति इस महीने अनुकूल नहीं कही जाएगी जो काफ़ी समय से इस अवस्था में हैं। प्रथम भाव पर राहु-केतु का प्रभाव लगातार बना रहेगा और ऐसे में, यदि आपको पिछले दिनों से ही कोई स्वास्थ्य समस्या रही है, तो वह इस महीने भी आपको परेशान कर सकती है, लेकिन उसका प्रभाव कम हो सकता है। बता दें कि इस दौरान कोई नई स्वास्थ्य समस्या आने की संभावना नहीं है। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या लंबे समय से आपको परेशान कर रही है, तो आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत होगी। इस मामले में देवगुरु बृहस्पति भी आपकी मदद करेंगे क्योंकि बृहस्पति नवम दृष्टि से आपके प्रथम भाव को देख रहे होंगे, जो नए सिरे से कोई परेशानी नहीं आने देंगे, बल्कि पुरानी परेशानियों को भी दूर करने का प्रयास करेंगे। छठे भाव में किसी पाप ग्रह का प्रभाव नजर नहीं आ रहा है, लेकिन 11 मई के बाद मंगल तीसरे भाव में पहुंचकर छठे भाव को देखेंगे। इसे स्वास्थ्य के लिए कमजोर कहा जा सकता है, लेकिन ज्यादा परेशानी नहीं आएगी क्योंकि मंगल तीसरे भाव में अपनी राशि में रहेंगे और आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। आरोग्यता का कारक सूर्य भी महीने के पहले हिस्से में आपके पक्ष में रहेंगे। मई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। अगर पहले से कोई परेशानी रही है, तो उसमें कमी आएगी और नए सिरे से कोई स्वास्थ्य समस्या नजर नहीं आ रही है, इसलिए आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे।

कैरियर: करियर की बात करें, तो आपके कर्म भाव के स्वामी मंगल 11 मई तक आपके दूसरे भाव में रहेंगे और यह एक अनुकूल स्थिति नहीं है। विशेषकर नौकरीपेशा जातकों को अपने सहकर्मियों के साथ बहुत शालीनता से बातचीत करनी होगी। क्रोध या आवेश में आकर किसी के साथ ऐसा बर्ताव न करें जिससे आपके वरिष्ठ आपसे नाराज हो सकते हैं और आपकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है इसलिए शांत रहकर निर्वाह करें, ताकि किसी तरह की समस्या न आए। व्यापार के लिए मई के पहले हिस्से में सूर्य का गोचर उच्च अवस्था में होगा जो व्यापार में अच्छे परिणाम देना चाहेगा। साथ ही, इस दौरान सूर्य-बुध की युति भी व्यापार में आपको अच्छा लाभ दिलाना चाहेगी। वहीं, नौकरीपेशा जातकों को लगभग पूरे महीने शांत रहने पर अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन 11 मई के बाद परिणाम और भी बेहतर हो सकते हैं। सरल शब्दों में, कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं, लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी और आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा कर सकेंगे।

प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें, तो आपके पंचम भाव के स्वामी बुध महीने के पहले हिस्से में आपको औसत परिणाम दे सकते हैं जो इस दौरान आपके तीसरे भाव में रहेंगे। बता दें कि तीसरे भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन, सप्तम भाव के स्वामी सूर्य के साथ युति करने के कारण उन लोगों को अनुकूल परिणाम दे सकते हैं, जिन्होंने प्रेम विवाह किया है या जो लोग प्रेम विवाह करने की इच्छा रख रहे हैं। उन्हें महीने के पहले हिस्से में भी बुध द्वारा शुभ फल मिलेंगे जबकि दूसरे हिस्से में बुध हर तरह के प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेंगे। बृहस्पति देव और शुक्र ग्रह प्रेम जीवन में आपके पक्ष में रहेंगे। इस प्रकार, प्रेम जीवन के लिए यह महीना सामान्य तौर पर काफी अच्छा रहेगा। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए भी यह महीना अनुकूल रहेगा। यदि आप विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाना चाह रहे हैं, तो बड़े बुजुर्गों का सहयोग लेकर मामले को आगे बढ़ा सकते हैं। इस मामले में आपको अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। वैवाहिक जीवन के लिए मई का महीना पिछले महीनों की तुलना में अच्छे परिणाम देगा। हालांकि, राहु-केतु आपके सप्तम भाव को प्रभावित करेगा। लेकिन, ग्रहों के गोचर इस महीने आपके पक्ष में नज़र आ रहे हैं। इस तरह, दांपत्य जीवन में आप पहले की तुलना में काफी बेहतर और अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। प्रेम संबंधों के लिए महीना काफी अच्छा रहेगा।

सलाह: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्योदय से पूर्व उठें स्नान आदि करके सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं। बहते हुए शुद्ध जल में जटा वाले सूखे हुए चार नारियल बहाएं।

सामान्य: मई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, इस महीने सूर्य ग्रह आपके तीसरे और चौथे भाव में रहेंगे। 15 मई तक सूर्य का गोचर आपके तीसरे भाव में रहेगा, जो एक अनुकूल स्थिति मानी जाएगी। वहीं, 15 मई के बाद सूर्य आपके चौथे भाव में रहेंगे जिसे कमजोर परिणाम देने वाला माना जाता है। मंगल ग्रह 11 मई तक आपके दूसरे भाव में रहकर अशुभ फल और इसके बाद, यह तीसरे भाव में अपनी राशि में रहेंगे, जो सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। बुध ग्रह का गोचर 15 मई तक आपके तीसरे भाव में रहेगा, जिसे सामान्य तौर पर अधिक अनुकूल नहीं माना जाएगा। लेकिन, सूर्य के साथ बैठे होने के कारण बुध ग्रह आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। वहीं, 15 मई से 29 मई के बीच बुध देव आपको शुभ फल देना चाहेंगे, क्योंकि यह आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। 29 मई के बाद बुध ग्रह आपके पंचम भाव में अपनी राशि में रहेंगे और ऐसे में, यह आपके पक्ष में रहेंगे। बृहस्पति देव पंचम भाव में अपने ही नक्षत्र में रहेंगे और ऐसे में, आप इनसे अनुकूल परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। शुक्र देव 14 मई तक आपके चतुर्थ भाव में अपनी राशि में रहेंगे और इसे आपके लिए शुभ कहा जाएगा। इसके बाद, शुक्र आपके पंचम भाव में जाकर भी अनुकूल परिणाम देंगे। वहीं, शनि देव और राहु-केतु से भी अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। इस प्रकार, मई 2026 का महीना आपके लिए औसत से बेहतर रहेगा। हालांकि, कुछ पुरानी परेशानियां भी पुनः आपके सामने आ सकती हैं, लेकिन कोई नई परेशानी नहीं आएगी, बल्कि आप पिछले महीना की तुलना में मई में काफी ऊर्जावान रहेंगे और अनेक मामलों में काफी अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे।

वित्त: आर्थिक जीवन की बात करें तो, आपके लाभ भाव के स्वामी बृहस्पति की स्थिति इस महीने अनुकूल होगी जो अपने ही नक्षत्र में बैठे होंगे। ऐसे में, आपकी मेहनत के अनुरूप इस महीने आपकी अच्छी कमाई होगी। पुराने रुके हुए पैसे भी मिल सकते हैं। वहीं, बचत के दृष्टिकोण से महीने को मिले-जुले परिणाम देने वाला कहा जाएगा। आपके दूसरे भाव का स्वामी बृहस्पति आपको अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है, लेकिन शनि की दूसरे भाव में मौजूदगी आर्थिक जीवन के लिए कुछ कमजोर कही जाएगी। वहीं, महीने के पहले हिस्से में, विशेषकर 11 मई तक मंगल की उपस्थिति दूसरे भाव में रहेगी और यह स्थितियां कुछ कमजोर मानी जाएगी। हालांकि, पिछले महीनों की तुलना में इस महीने आप अच्छी बचत कर सकेंगे। इस तरह से लाभ के दृष्टिकोण से मई का महीना काफी अच्छा और बचत की दृष्टिकोण से औसत रहेगा। यदि आप फिजूलखर्ची से बचेंगे तो बजट भी सही बना रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भाव भावेश और कारक में से बृहस्पति ग ज्यादातर अपना अनुकूल प्रभाव दे रहे हैं, इसलिए लाभ और बचत के मामले में भी आप इस महीने पिछले महीने की तुलना में काफी बेहतर कर सकेंगे।

पारिवारिक: पारिवारिक जीवन की बात करें, तो आपके दूसरे भाव के स्वामी बृहस्पति की स्थिति इस महीने काफी अच्छी रहने वाली है। हालांकि, दूसरे भाव में शनि की उपस्थिति कुछ न कुछ समस्या दे सकती है, लेकिन शनि की यह उपस्थिति काफी समय से है। ऐसे में, 11 मई तक का समय कमजोर रहेगा, लेकिन 11 मई के बाद का समय पारिवारिक जीवन में काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। दूसरे भाव के स्वामी की मजबूती घर-परिवार में अनुकूलता देने का काम करेगी और परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है। वहीं, गृहस्थ जीवन के लिए मई का महीना अनुकूल रहेगा। महीने की शुरुआत में शुक्र का गोचर आपके चौथे भाव में अपनी ही राशि में रहेगा, जो घर-गृहस्थी में सुख-संपदा देने का काम करेंगे। आप उपयोगी और सुविधा प्रदान करने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। महीने के दूसरे हिस्से में चतुर्थ भाव में बुध का गोचर भी ऐसी ही अनुकूलता देने का संकेत कर रहा है। कुल मिलाकर, गृहस्थ जीवन के लिए यह महीना काफी अच्छा रहेगा। इस प्रकार, पारिवारिक और गृहस्थ दोनों के लिए यह महीना अनुकूल प्रतीत हो रहा है, लेकिन पारिवारिक जीवन के लिए महीने का पहला हिस्सा थोड़ा कमजोर रह सकता है।