Personalized
Horoscope

वार्षिक राशिफल 2024 (Varshik Rashifal 2024)

MyKundali का वार्षिक राशिफल 2024 (Varshik Rashifal 2024) विशेष तौर पर अपने रीडर्स के लिए तैयार किया गया है जिसे पढ़कर आप अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तृत भविष्यवाणी समय से पहले ही प्राप्त कर सकते हैं। नए साल में क्या आपका करियर ऊंचाइयों को छुएगा? आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी? आपके रिश्ते कितने खुशहाल रहने वाले हैं? व्यवसाय में क्या आपको लाभ होगा या नुकसान उठाना पड़ सकता है? क्या इस वर्ष में आपको स्वास्थ्य का साथ मिलेगा? परिवार के साथ आपके रिश्ते कैसे रहेंगे? इन सभी से जुड़ी जानकारी आपको वार्षिक राशिफल 2024 (Varshik Rashifal 2024) पेज के माध्यम से प्रदान की जा रही है। इसके अलावा विद्वान ज्योतिषियों द्वारा तैयार किया गया यह राशिफल आपको यह समझाने में भी मददगार साबित होगा कि इस वर्ष क्या करना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है और क्या कुछ ऐसी नकारात्मक चीजें हैं जो आपको भूल से भी नहीं करनी चाहिए।

Varshik Rashifal 2024

Click Here To Read In English: Yearly Horoscope 2024

नया साल शुरू होते ही लोगों के जहन में तरह-तरह के सवाल उठने लगते हैं कि क्या मुझे सही करियर इस वर्ष मिलेगा? क्या मैं सही जीवनसाथी ढूंढ पाऊंगा? क्या इस वर्ष मुझे नौकरी में प्रमोशन मिलेगा? क्या मेरे वेतन में वृद्धि होगी? क्या मेरा पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा? क्या इस वर्ष में धन संचित कर पाऊंगा? व्यवसाय में लाभ मिलेगा या नहीं? MyKundali के इस विशेष लेख के माध्यम से हम आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको प्रदान करने का प्रयत्न कर रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानने के लिए कि वर्ष 2024 सभी12 राशियों के लिए किन मोर्चों पर कैसा रहने वाला है पढ़ते हैं हमारे खास लेख।

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

मेष वार्षिक राशिफल 2024 

मेष राशि चक्र की पहली राशि है और यह अग्नि तत्व की राशि मानी गई है। वार्षिक राशिफल 2024 (Varshik Rashifal 2024) के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 मई के बाद स्वास्थ्य और आर्थिक संदर्भ में शुभ परिणाम प्रदान कर सकता है। 1 मई 2024 से बृहस्पति का गोचर होने वाला है जो आपके लिए बेहद ही अनुकूल और शुभ रहेगा। इस दौरान यह शुभ ग्रह बृहस्पति नवम भाव के स्वामी के रूप में आपकी राशि में प्रथम भाव से द्वितीय भाव में गोचर करने वाले हैं। बृहस्पति के इस गोचर से आपका स्वास्थ्य शानदार रहेगा क्योंकि यह गोचर आपके दूसरे भाव में होने वाला है। ऐसे में बृहस्पति आपको धन लाभ, धन की वृद्धि, धन संचय आदि का वरदान भी प्रदान करेंगे। 

बात करें राहु और केतु की तो राहु इस वर्ष आपके छठे भाव में और केतु बारहवें भाव में स्थित है। ऐसे में राहु केतु की यह स्थिति आपके स्वास्थ्य, आर्थिक जीवन, और रिश्तो के संदर्भ में अनुकूल नजर आ रही है। वार्षिक राशिफल 2024 (Varshik Rashifal 2024) के अनुसार पेशेवर मोर्चे के लिहाज से वर्ष 2024 अनुकूल रहेगा। इस वर्ष आपको वेतन वृद्धि और पदोन्नति मिल सकती है क्योंकि शनि चंद्र राशि के संबंध में आपके एकादश भाव में विराजमान रहने वाले हैं। 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 के दौरान शनि वक्री होने वाले हैं। इस अवधि के दौरान आपको अपने करियर में कुछ उतार-चढ़ाव के साथ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

रिश्तों के लिहाज से बात करें तो जनवरी 2024 से मई 2024 तक का समय आपके लिए कुछ खास अनुकूल नहीं रहेगा। जून 2024 से आपको अपने रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही आपके रिश्ते में सामंजस्य भी बढ़ेगा। वर्ष 2023 की तुलना में आप अपने जीवन के तकरीबन हर एक मोर्चे पर अनुकूल परिणाम प्राप्त करने और संतुष्टि की भावना का अनुभव करेंगे। पिछले कुछ वर्षों में आपको अनुकूल परिणाम नहीं प्राप्त हुए हैं लेकिन यह वर्ष आपके लिए विशेष तौर पर बेहद शुभ रहने वाला है क्योंकि इस वर्ष शनि, गुरु और केतु तीनों ही आपके पक्ष में नजर आ रहे हैं।

विस्तार से पढ़ें: मेष वार्षिक राशिफल 2024

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 

वृषभ राशि चक्र की दूसरी राशि है और इसे पृथ्वी तत्व की राशि माना गया है। वृषभ राशिफल 2024 के अनुसार इस वर्ष वृषभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य, रिश्तों, कार्य और आर्थिक पक्ष के संदर्भ में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वार्षिक राशिफल 2024 (Varshik Rashifal 2024) के अनुसार बृहस्पति इस वर्ष 1 मई 2024 से चंद्र राशि से पहले भाव में गोचर कर जाएगा जिसके चलते आपको स्वास्थ्य, करियर और रिश्तों में कुछ अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस वर्ष आपके लिए स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण रहने वाला है। 

चंद्र राशि के संबंध में एकादश भाव में राहु की स्थिति आपको अचानक से अप्रत्याशित धन लाभ और आय में वृद्धि के संकेत दे रही है। साथ ही मुमकिन है कि आप जो भी पैसा कमा रहे हैं उससे आपको अपने जीवन में संतुष्टि ना मिल पाए। वार्षिक राशिफल 2024 (Varshik Rashifal 2024) के अनुसार शनि इस वर्ष चंद्र राशि के संबंध में आपके दशम भाव में रहेगा जिसके चलते आप अपने काम के प्रति ज्यादा जागरूक रहेंगे और अपने करियर में विकास होता हुआ देखेंगे। 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 के दौरान शनि वक्री होने जा रहे हैं। इस अवधि के दौरान आपको अपने करियर के लिहाज से खुद पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि यह अवधि करियर के लिहाज से थोड़ी नाजुक रहने वाली है।

विस्तार से पढ़ें: वृषभ वार्षिक राशिफल 2024

मिथुन वार्षिक राशिफल 2024 

मिथुन राशि चक्र की तीसरी राशि है और इसे वायु तत्व की राशि माना जाता है। मिथुन वार्षिक राशिफल के अनुसार इस राशि के जातकों को वर्ष 2024 में करियर, आर्थिक पक्ष, रिश्तों, और स्वास्थ्य के संदर्भ में मिश्रित परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। इस साल बृहस्पति मई 2024 से आपके बारहवें भाव में गोचर कर जाएगा जिसे नुकसान का भाव भी कहा जाता है। इसके चलते आपको धन हानि, करियर में प्रतिष्ठा की कमी, रिश्तों में खटास आती देखने को मिल सकती है। इसके अलावा इस वर्ष राहु और केतु आपके चतुर्थ और दशम भाव में रहने वाले हैं और राहु केतु की यह स्थिति आपके परिवार और करियर में कुछ असफलताओं को दर्शा रही है। 

इस वर्ष आपको कई बार तो इस संदर्भ में शुभ परिणाम मिल सकते हैं तो कई बार आपको बुरे परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। वार्षिक राशिफल 2024 (Varshik Rashifal 2024) के अनुसार चंद्र राशि के संबंध में शनि पेशे के दशम भाव में स्थित होगा जिसके चलते आप काम के प्रति ज्यादा जागरूक नजर आएंगे और अपनी नौकरी पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे। इस वर्ष आपको नई नौकरी के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं जो आपकी इच्छाओं को पूरा करेंगे। इस वर्ष विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 की अवधि के दौरान शनि वक्री चाल चलने वाले हैं। इस अवधि में आपको अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। 1 मई 2024 को गुरु का गोचर होगा जिसके चलते आर्थिक पक्ष में आपको अनुकूल परिणाम होंगे। इस दौरान आपको लाभ भी होगा और आप धन खर्च करते भी नजर आएंगे।

विस्तार से पढ़ें: मिथुन वार्षिक राशिफल 2024

कर्क वार्षिक राशिफल 2024 

कर्क राशि चक्र की चौथी राशि है और इसे जल तत्व से संबंधित राशि माना गया है। कर्क राशिफल के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस वर्ष आपको ज्यादा बेहतर परिणाम प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। वर्ष 2024 में जहां बृहस्पति 1 मई 2024 से आपके एकादश भाव में रहेंगे वहीं राहु केतु तीसरे और नवम भाव में रहने वाले हैं जिसकी वजह से आपको अपने जीवन में विकास देखने को मिलेगा। मुमकिन है कि राहु के नवम भाव में होने के चलते आप कोई लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़े।

अष्टम भाव में शनि की स्थिति आपके स्वास्थ्य, करियर के विकास, और रिश्तों में समस्याओं के संबंध में आपको उठापटक वाली स्थिति में डाल सकती है। वार्षिक राशिफल 2024 (Varshik Rashifal 2024) के अनुसार आपको इस वर्ष अपने दोस्तों के साथ और जीवनसाथी के साथ बातचीत के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जो जातक व्यवसाय से संबंधित हैं उन्हें कुछ नुकसान और मध्यम लाभ के संकेत मिल रहे हैं क्योंकि शनि आपके अष्टम भाव में स्थित रहने वाला है। इस राशि के जो जातक साझेदारी वाले व्यवसाय में हैं उन्हें अपने साझेदार से कुछ परेशानियां हो सकती हैं जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके व्यवसाय पर पड़ सकता है।

29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 की अवधि के दौरान शनि वक्री चाल चलने वाले हैं। इस दौरान आपको अपने करियर में प्रतिकूल परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही आप अपने करियर से असंतुष्ट नजर आने वाले हैं। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो भी आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष की बात करें तो एक मई 2024 से बृहस्पति का गोचर एकादश भाव में होने जा रहा है जिसके परिणामस्वरूप आपको धन लाभ और वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही चंद्र राशि से अष्टम भाव में शनि की उपस्थिति के चलते आपको बढ़े हुए खर्चों का भी सामना करना पड़ सकता है। 

विस्तार से पढ़ें: कर्क वार्षिक राशिफल 2024

सिंह वार्षिक राशिफल 2024 

सिंह राशि चक्र की पांचवी राशि है और इसे अग्नि तत्व से संबंधित माना गया है। सिंह वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार वर्ष 2024 में सिंह राशि के जातकों के लिए अप्रैल से पहले का समय अनुकूल रहने वाला है क्योंकि इस दौरान बृहस्पति आपके नवम भाव में स्थित रहने वाला है। बृहस्पति की यह स्थिति आपकी आध्यात्मिक प्रगति और धन लाभ के संदर्भ में भी शुभ रहने वाली है। साथ ही करियर में प्रमोशन जैसे लाभ और स्थिरता भी आप प्राप्त कर सकते हैं। अप्रैल 2024 तक आपके परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली के संकेत मिल रहे हैं। 

मई 2024 से बृहस्पति आपके दशम भाव में गोचर कर जाएंगे जिसके चलते आपको जीवन साथी के साथ उतार-चढ़ाव की स्थिति देखनी पड़ सकती है। ऐसे में इस अवधि में अपने जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ आपको समायोजन करने की आवश्यकता पड़ेगी। शनि पहले से ही आपके सप्तम भाव में स्थित है। शनि की यह स्थिति परिवार में भ्रम पैदा कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि आपके लिए शनि सप्तम भाव का स्वामी है और करियर के लिए भी ग्रह है। 

29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 की अवधि के दौरान शनि वक्री होने वाले हैं और यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं होगा। इस दौरान आपको नौकरी में कुछ परेशानियां, रिश्तों में खटास, आदि झेलने पड़ सकते हैं। वार्षिक राशिफल 2024 (Varshik Rashifal 2024) के अनुसार इस राशि के जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि सप्तम भाव का स्वामी शनि अपनी वक्री चाल में रहने वाला है। इस वर्ष राहु और केतु आपके दूसरे और आठवें भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते इस वर्ष आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां और रिश्तों के संबंध में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। 

विस्तार से पढ़ें: सिंह वार्षिक राशिफल 2024

कन्या वार्षिक राशिफल 2024 

कन्या राशि चक्र की छठी राशि है और इसे पृथ्वी तत्व से संबंधित माना गया है। कन्या वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार इस वर्ष कन्या राशि के जातकों को औसत परिणाम प्राप्त होंगे क्योंकि बृहस्पति अप्रैल 2024 के अंत तक आपके अष्टम भाव में रहने वाला है। राहु और केतु इस साल आपके पहले और सातवें भाव में रहेंगे। शनि साल भर छठे भाव में रहने वाला है और आपके लिए शनि की यह स्थिति अनुकूल रहेगी। बृहस्पति ग्रह 1 मई 2024 से चंद्र राशि से नवम भाव में आ जाएगा जिसके परिणाम स्वरूप आपको अपने रिश्तों में नयापन और अपने जीवन में आत्मविश्वास और ताजगी प्राप्त होगी। 

1 मई 2024 से आप अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे और यह मौके आपको संतुष्टि प्रदान करने वाले साबित होंगे। छठे भाव में शनि की उपस्थिति इस वर्ष आपको करियर और भविष्य के संदर्भ में शुभ परिणाम देगी। 1 मई 2024 से बृहस्पति की स्थिति आपको अपने करियर, धन, आदि के संबंध में ढेरों अवसर प्रदान करने वाली है। 

चंद्र राशि से प्रथम और सप्तम भाव में राहु और केतु की स्थिति आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ अशांति और सामंजस्य की कमी प्रदान कर सकती है। वार्षिक राशिफल 2024 (Varshik Rashifal 2024) के अनुसार इस वर्ष आपको कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना चाहिए। साथ ही यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो इस वर्ष रुकने की सलाह दी जाती है। अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। 29 जून से 15 नवंबर तक शनि अपनी वक्री चाल चलने वाले हैं। शनि की यह स्थिति आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं होगी। इस दौरान आपको करियर में परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।

विस्तार से पढ़ें: कन्या वार्षिक राशिफल 2024

तुला वार्षिक राशिफल 2024 

तुला राशि चक्र की सातवीं राशि है और यह वायु तत्व की राशि बताई गयी है। तुला वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए साल 2024 आर्थिक संदर्भ में अनुकूल रहेगा। बृहस्पति अप्रैल 2024 के अंत तक आपके सप्तम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में वर्ष 2024 में आपको ढेरों शुभ शुभ अवसर और लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस वर्ष छठे और बारहवें भाव में राहु और केतु की उपस्थिति भी करियर के लिए अच्छे लाभ, अधिक कमाई के संकेत दे रही है। 

वर्ष 2023 की तुलना में इस साल 2024 में नए अवसरों को लेकर आएगा और आपको इनसे लाभ मिलेगा। इस साल आपके जीवन में धन का प्रवाह शानदार रहने वाला है जिससे आप धन संचित करने में भी कामयाब रहेंगे। धन लाभ में वृद्धि ढेरों शुभ अवसर के रूप में बृहस्पति इस पूरे वर्ष आप पर मेहरबान रहने वाले हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो वर्ष 2024 आपके लिए काफी भाग्यशाली साबित होगा। वार्षिक राशिफल 2024 (Varshik Rashifal 2024) के अनुसार तुला राशि के जातकों को इस वर्ष करियर के संबंध में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं और इससे आपको संतुष्टि मिलेगी। 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 तक की अवधि में शनि वक्री रहेंगे और शनि की यह चाल आपके लिए अनुकूल नहीं साबित होगी। इस अवधि में आपको अपनी संतान के विकास के बारे में चिंता सता सकती है।

विस्तार से पढ़ें: तुला वार्षिक राशिफल 2024

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 

वृश्चिक राशि चक्र की आठवीं राशि है और इसे जल तत्व की राशि माना गया है। वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार इस राशि के जातकों को मई 2024 से पहले फलदाई परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि इस दौरान आपको अपने करियर के संबंध में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि मुमकिन है कि इस वर्ष आपके जीवन में चुनौतियां अधिक आने की संभावना है। 

आप जो कुछ भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं आपको उसका फल अवश्य मिलेगा। 1 मई 2024 से सप्तम भाव में बृहस्पति के लाभकारी गोचर के चलते इस राशि के जातकों को अच्छी नौकरी के अवसर,आर्थिक लाभ, मनोकामना की पूर्ति, और विवाह आदि के संदर्भ में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। 1 मई 2024 से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और इसके दम पर आप सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे। पांचवें और ग्यारहवें भाव में राहु और केतु की उपस्थिति इस बात को सुनिश्चित करेगी। वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार आपकी चंद्र राशि के संबंध में पंचम भाव में राहु की उपस्थिति आपको अप्रत्याशित धन लाभ प्रदान कराएगी। साथ ही इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के आसार हैं। 29 जून से 2024 से 15 नवंबर 2024 की अवधि के दौरान शनि वक्री होने वाले हैं। यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी। आप अपने जीवन में आराम और परिवार में खुशहाली का अनुभव करेंगे। शुक्र की यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी। ऐसे में इस समय आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

विस्तार से पढ़ें: वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024

धनु वार्षिक राशिफल 2024 

धनु राशि चक्र की नौवीं राशि है और इसे अग्नि तत्व की राशि माना गया है। धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024) के अनुसार साल 2024 के अप्रैल के महीने के अंत तक आपको शुभ परिणाम मिलने वाले हैं क्योंकि इस दौरान बृहस्पति आपके पंचम भाव में स्थित होगा जिससे आपको करियर, आर्थिक पक्ष, और भाग्य के संदर्भ में ढेरों शुभ अवसर मिलने के संकेत मिल रहे हैं। राहु केतु भी इस वर्ष आपको शुभ परिणाम देंगे क्योंकि यह आपके चौथे और दसवें भाव में स्थित हैं। 

इस वर्ष शनि आपकी चंद्र राशि से तीसरे भाव में तीसरे भाव के स्वामी के रूप में स्थित रहेगा जो आपके करियर में विकास को बढ़ाने वाला साबित होगा। धनु राशि के कुछ जातकों को अपनी नौकरी के संबंध में विदेश में नए अवसर मिलने के संकेत हैं। यह अवसर आपके लिए प्रगतिशील साबित होंगे। इसके अलावा इस वर्ष आपके जीवन में धन का प्रवाह सुचारू रूप से चलने वाला है क्योंकि शनि आपकी कुंडली के तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में ढेरों नए और शुभ अवसरों के साथ आपके लिए करियर शुभ रहने वाला है। इस राशि के जो जातक व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें वर्ष 2024 लाभ प्रदान करेगा साथ ही आप अपने व्यवसाय को विकसित करने और अपने प्रतिस्पर्धा को कड़ी टक्कर देने की अच्छी और मजबूत स्थिति में नजर आएंगे। 

वार्षिक राशिफल 2024 (Varshik Rashifal 2024) के अनुसार इस साल धनु राशि के कुछ जातक करियर के संबंध में विदेश जा सकते हैं। इस तरह के मौके आपके जीवन में संतुष्टि लेकर आएंगे और आपके करियर को नई दिशा देंगे। इस वर्ष के दौरान आप अच्छी मात्रा में धन अर्जित करने की स्थिति में भी रहने वाले हैं। 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 की अवधि के दौरान शनि वक्री होने वाले हैं और यह अवधि आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं होगी। इस दौरान आपके जीवन में आराम और परिवार में खुशियों की कमी देखने को मिल सकती है। हालांकि आप उपरोक्त अवधि का उपयोग अपने जीवन के कुछ अहम और महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए अवश्य कर सकते हैं।

विस्तार से पढ़ें: धनु वार्षिक राशिफल 2024

मकर वार्षिक राशिफल 2024 

मकर राशि चक्र की दसवीं राशि है और यह पृथ्वी तत्व को दर्शाती है। मकर वार्षिक राशिफल 2024 (Makar Varshik Rashifal 2024) के अनुसार प्रमुख ग्रहों के संयोजन के संकेत इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि यह साल मकर राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस साल बृहस्पति, राहु केतु आपके लिए अनुकूल स्थिति में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस वर्ष आपकी शनि की साढ़ेसाती का यह अंतिम चरण होगा और शनि इस वर्ष आपके दूसरे भाव में विराजमान रहेगा। राहु केतु तीसरे और नवम भाव में रहेंगे जो भी ज्योतिष के अनुसार एक अनुकूल स्थिति है। 

बृहस्पति 1 मई 2024 से चंद्र राशि से पंचम भाव में गोचर कर जाएंगे और इससे आपको बेहद अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। इस वर्ष 2024 राहु केतु के तीसरे और नवम भाव में गोचर भी आपके लिए शुभ रहेगा। इससे आपको आत्म विकास, भाग्य का साथ, विदेश यात्रा, आदि के संदर्भ में शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। इसके अलावा संतान पक्ष से भी आपको खुशी मिलेगी। वार्षिक राशिफल 2024 (Varshik Rashifal 2024) की भविष्यवाणी के अनुसार बृहस्पति का गोचर आपके लिए अपार धन लाभ, धन की बचत, धन संचित करने, अच्छे स्वास्थ्य, और करियर में नए अवसर, के रूप में शुभ रहने वाला है। 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 की अवधि के दौरान शनि वक्री होने वाले हैं और यह आपके लिए अनुकूल समय होगा।

विस्तार से पढ़ें: मकर वार्षिक राशिफल 2024

कुंभ वार्षिक राशिफल 2024 

कुंभ राशि चक्र की 11वीं राशि है और यह वायु तत्व को दर्शाती है। कुंभ वार्षिक राशिफल 2024 (Kumbh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार इस वर्ष आपको अपने वर्तमान करियर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक पक्ष के लिहाज से बात करें तो पैसा कमाने में भी आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के कुछ लोगों के लिए करियर में कुछ अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। शनि प्रथम भाव में रहेगा और इस दौरान आप साढ़ेसाती के मध्य चरण में रहने वाले हैं। बृहस्पति अप्रैल 2024 के अंत तक आपके तीसरे भाव में रहेगा और आपको अनुकूल परिणाम नहीं मिलने वाले हैं। 

वार्षिक राशिफल 2024 (Varshik Rashifal 2024) की भविष्यवाणी के अनुसार 1 मई 2024 को बृहस्पति चतुर्थ भाव में गोचर कर जाएगा। इससे आपको लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही आपके जीवन में खुशियों में वृद्धि देखने को मिलेगी। राहु और केतु दूसरे और आठवें भाव में स्थित रहेंगे जिसके चलते आपको पैसा कमाने में कुछ उतार-चढ़ाव और दिक्कतें देखने को मिल सकती है। प्रथम भाव में शनि की स्थिति आपके लिए नौकरी में अधिक दबाव और करियर में कुछ बड़ी परेशानियों की वजह बन सकती है। इस वर्ष आपको नौकरी के संबंध में ढेरों यात्राएं करने के लिए संकेत मिल रहे हैं और मुमकिन है कि यह यात्राएं आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाली हैं। इस वर्ष आप धन संचित करने में नाकाम रह सकते हैं और साथ ही आपके खर्चों में भी वृद्धि के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। 

कुल मिलाकर देखा जाए तो मकर राशि के जातकों को इस वर्ष धन से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला या निवेश आदि का फैसला इस वर्ष लेने से बचना चाहिए। 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 की अवधि के दौरान शनि वक्री होने वाले हैं और यह समय आपके लिए बिल्कुल अनुकूल नहीं होगा। इस दौरान आपके जीवन में लाभ की कमी देखने को मिलेगी साथ ही शनि की यह स्थिति आपको स्वास्थ्य के संदर्भ में कुछ प्रतिकूल परिणाम भी दे सकती है। 

विस्तार से पढ़ें: कुम्भ वार्षिक राशिफल 2024

मीन वार्षिक राशिफल 2024 

मीन राशि चक्र की 12वीं राशि है और यह जल तत्व को दर्शाती है। मीन वार्षिक राशिफल 2024 (Meen Varshik Rashifal 2024) के अनुसार इस साल शनि चंद्र राशि के संबंध में आपके बारहवें भाव में स्थित रहने वाला है और यह साढ़ेसाती के शुरुआती चरण को दर्शाता है। यानी यहां से आपकी शनि शनि की साढ़ेसाती शुरू हो रही है। बृहस्पति 1 मई 2024 से आपके तीसरे भाव में रहेगा जिसके चलते आपके जीवन में धन का प्रवाह कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है साथ ही आपके खर्चे भी बहुत ज्यादा होंगे और आप चाह कर भी इन्हें संभाल नहीं पाएंगे। राहु प्रथम भाव में और केतु सप्तम भाव में आपके रिश्तो में कुछ परेशानियों के संकेत दे रहा है। साथ ही इस दौरान आपके स्वास्थ्य और आर्थिक पक्ष से जुड़ी भी कुछ परेशानियां आपके जीवन में आ सकती हैं। 

मीन राशि की कुछ जातकों को नौकरी से संबंधित परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं और आप इन्हीं परिस्थितियों के चलते नौकरी के नए और अच्छे अवसर गंवा सकते हैं। इस राशि के कुछ जातक मौजूदा नौकरी के अवसरों को भी अपने हाथ से जाता देखने वाले हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां जैसे आंखों में जलन, पैरों में दर्द, इत्यादि आपको परेशान कर सकता है। कुल मिलाकर देखें तो क्योंकि शनि की साढ़ेसाती आपके लिए प्रारंभ हो गई है और साथ ही पहले भाव में राहु और सप्तम भाव में केतु रहने वाले हैं इसीलिए वर्ष 2024 आपके लिए वार्षिक राशिफल 2024 (Varshik Rashifal 2024)के अनुसार यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है। 1 मई 2024 के बाद इस राशि के कई लोगों को नौकरी के संबंध में स्थानांतरण देखना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा साथ ही इस पर काम करने की आवश्यकता पड़ेगी। 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 की अवधि के दौरान शनि वक्री होने वाले हैं और यह भी आपके जीवन में परेशानियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपके लाभ कम होने के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही शनि की वक्री चाल आपको स्वास्थ्य संबंधित ढेरों परेशानियां भी दे सकती है।

विस्तार से पढ़ें: मीन वार्षिक राशिफल 2024

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!