Personalized
Horoscope

तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024)

तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) विशेष रूप से तुला राशि के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि करियर, आर्थिक जीवन, प्रेम, शादी-विवाह, घर-परिवार, स्वास्थ्य, व्यवसाय आदि के बारे में भविष्यवाणी प्रदान करता है, जो कि पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि तुला राशि के जातकों का वार्षिक राशिफल 2024 क्या कहता है अर्थात वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार तुला राशि के लोगों के जीवन में क्या बदलाव आने की संभावना है।

Tula Rashifal 2024

Read in English: Libra Horoscope 2024

वैदिक ज्योतिष के अनुसार वायु तत्व की राशि तुला राशि चक्र की सातवीं राशि है और इस राशि के स्वामी शुक्र हैं जो जुनून, प्रेम और विवाह के कारक हैं। तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) के अनुसार इस वर्ष आपको करियर, आर्थिक जीवन, रिश्ते आदि के मामले में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं क्योंकि बृहस्पति मई 2024 में गोचर करेंगे लेकिन अप्रैल 2024 तक आपके सातवें भाव में रहेंगे। शनि भाग्य ग्रह के रूप में आपके पांचवें भाव में मौजूद रहेंगे और इस दौरान केतु की स्थिति अनुकूल प्रतीत नहीं हो रही है क्योंकि राहु छठे भाव में और केतु बारहवें भाव में मौजूद हैं। अप्रैल 2024 आपके लिए बेहद अनुकूल साबित होगा क्योंकि बृहस्पति आपके सातवें भाव में विराजमान होंगे और यह आपको अच्छा धन लाभ प्रदान करेंगे।

तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) के अनुसार मई 2024 से पहले बृहस्पति सातवें भाव में विराजमान रहेंगे जो कि धन और बचत से जुड़े मामलों में लाभ प्रदान करेंगे। वहीं शनि इस वर्ष पांचवें भाव में रहेंगे और चूँकि शनि आपके लिए एक शुभ और भाग्य ग्रह है इसलिए यह आपको सुख और धन आदि के मामले में सफलताएं प्रदान करेंगे। अप्रैल 2024 के अंत तक बृहस्पति की सातवें भाव में मौजूदगी आपको अच्छे परिणाम देगी। रिलेशनशिप में मधुरता देखने को मिलेगी और साथ ही, दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा।

मई 2024 से बृहस्पति आठवें भाव में विराजमान होंगे और यह आपके लिए बाधाएं उत्पन्न कर सकता है और साथ ही अचानक से कोई धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं जो किसी की पैतृक संपत्ति के रूप में आपको मिल सकता है लेकिन मई 2024 से आठवें भाव में बृहस्पति का यह गोचर आपके लिए अधिक अनुकूल साबित नहीं होने की आशंका है। इसके परिणामस्वरूप आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको बहुत ज्यादा प्रयासरत रहना होगा।

तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) के अनुसार1 मई 2024 से बृहस्पति तुला राशि के आठवें भाव में प्रवेश करते हुए वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इसके परिणामस्वरूप आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ अधिक रहेगा और इसकी मदद से आप शीर्ष पहुंचने और अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आठवां भाव वैसे तो आपके लिए कई बाधाएं लेकर आ सकता है लेकिन अध्यात्म के पथ पर आगे बढ़ने के कारण आपके मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती है और साथ ही, धन और करियर से जुड़े मामलों में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 तक शनि वक्री अवस्था में रहेंगे और इसके परिणामस्वरूप करियर, धन और सुख-सुविधाओं में कमी देखने को मिल सकती है।

तुला वार्षिक राशिफल 2024: करियर

तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, करियर के लिए शनि ग्रह आपके पांचवें भाव में विराजमान होंगे, और चूंकि शनि आपके लिए एक भाग्य ग्रह है और पांचवें भाव में इनकी मौजूदगी आपको नौकरी में अच्छे परिणाम प्रदान कर सकते हैं। पांचवें भाव में शनि की अनुकूल स्थिति के परिणामस्वरूप आपको नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त होंगे और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आप इस दौरान अपनी नौकरी में बेहद अच्छा प्रदर्शन करेंगे और दूसरों के लिए एक उदाहरण बनकर उभरेंगे। इसके साथ ही, आप पदोन्नति प्राप्त करके अगले स्तर तक पहुंचने में सक्षम हो सकते हैं जो आपको सफलता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन कर सकता है।

तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) संकेत दे रहा है कि यदि आप व्यापार करते हैं या कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अप्रैल 2024 तक की अवधि आपके लिए कई सारे अच्छे परिणाम लेकर आ सकती है। मई 2024 से, बृहस्पति चंद्र राशि के आठवें भाव में गोचर करेंगे और इसके फलस्वरूप आप जो नया व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं उसमें अधिक लाभ नहीं मिलने की संभावना है क्योंकि बृहस्पति की स्थिति अनुकूल नहीं है। हालांकि राहु छठे भाव में और केतु बारहवें भाव में स्थित होंगे और इन ग्रहों की स्थिति वर्ष 2024 के लिए अनुकूल साबित होगी, जिसके फलस्वरूप आपको करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और राहु के छठे भाव में गोचर के कारण आपको विदेश जाने का मौका भी प्राप्त हो सकता है।

तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) के अनुसार यदि आपका खुद का व्यवसाय है तो अप्रैल 2024 के बाद का समय आपके लिए अत्यधिक अनुकूल साबित नहीं होने की आशंका है क्योंकि बृहस्पति आपके आठवें भाव में होंगे। यदि आप कोई भी नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आप अप्रैल 2024 से पहले कर सकते हैं क्योंकि यह अवधि आपके लिए लाभदायक हो सकती है और इस दौरान बृहस्पति सातवें भाव में होंगे। इसके अलावा, 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 की अवधि के दौरान शनि की वक्री चाल के कारण आपको काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता हो सकती है।

तुला वार्षिक राशिफल 2024: आर्थिक जीवन

तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) संकेत दे रहा है कि अप्रैल 2024 तक की अवधि आपके आर्थिक जीवन के लिए बेहद शानदार साबित होगी क्योंकि बृहस्पति सातवें भाव में स्थित होंगे और चंद्र राशि पर दृष्टि डालेंगे। शनि पांचवें भाव में पांचवें भाव के स्वामी के रूप में मौजूद होंगे और यह आपके लिए एक भाग्यशाली ग्रह है, जिसके परिणामस्वरूप आपको धीमी गति से अच्छी खासी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है।

पिछले साल 2023 की तुलना में जहां राहु सातवें भाव में और केतु पहले भाव में थे जो आपके लिए काफी आर्थिक संकट पैदा कर रहे थे लेकिन तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) के अनुसार इस वर्ष राहु छठे भाव में है और केतु बारहवें भाव में रहेंगे और आपको बेहतर धन लाभ प्रदान करेंगे।

यदि आप निवेश को लेकर बड़े फैसले लेना चाहते हैं या नई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो आप अप्रैल 2024 से पहले ऐसा कर सकते हैं क्योंकि बृहस्पति आपके सातवें भाव में मौजूद होंगे और धन संबंधित मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम प्रदान करेंगे। तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) भविष्यवाणी करता है कि मई 2024 से पहले आप कोई भी वित्तीय निर्णय ले सकते हैं। संभव है कि यह आपको अच्छे परिणाम प्रदान करें।

तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) के अनुसार मई 2024 से धन अर्जित करने के मामले में गिरावट आ सकती है क्योंकि बृहस्पति आठवें भाव में विराजमान होंगे। लेकिन बृहस्पति छठे भाव के स्वामी के रूप में आठवें भाव में स्थित होने से आपको अचानक से कोई धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं जो किसी की पैतृक संपत्ति के रूप में मिल सकता है। मई 2024 से पहले आपको अच्छी खासी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है।

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

तुला वार्षिक राशिफल 2024: शिक्षा

तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) के अनुसार इस समय को शिक्षा के लिए ज्यादा फलदायी नहीं कहा जा सकता है क्योंकि अप्रैल 2024 के बाद आपकी चंद्र राशि के आठवें भाव में बृहस्पति उपस्थित होंगे। अप्रैल 2024 से पहले, बृहस्पति सातवें भाव में होंगे और यह आपके लिए अनुकूल समय साबित होगा और इस अवधि के दौरान आप पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अप्रैल 2024 के बाद बृहस्पति आपके आठवें भाव में होंगे जो पढ़ाई के मामले में आपके लिए प्रतिकूल सिद्ध हो सकते हैं और ऐसे में आपको नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ाई के लिए बुध ग्रह 7 जनवरी 2024 से 8 अप्रैल 2024 तक अनुकूल स्थिति में विराजमान हैं और उपरोक्त अवधि के दौरान आप पढ़ाई में तेजी से आगे बढ़ने में सक्षम होंगे लेकिन प्रोफेशनल कोर्स करने के लिए यह अवधि अनुकूल साबित नहीं होने की आशंका है।

तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) के अनुसार इस वर्ष शिक्षा को लेकर कोई बड़ा फैसला लेना आपके लिए अत्यधिक अनुकूल नहीं हो सकता है। राहु छठे भाव में और केतु बारहवें भाव में आपको शिक्षा के मामले में आगे ले जा सकते हैं और आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं। वर्ष 2024 के लिए पांचवें भाव में स्थित शनि आपको पढ़ाई के मामले में अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे और प्रोफेशनल कोर्स पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं।

तुला वार्षिक राशिफल 2024: पारिवारिक जीवन

तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) भविष्यवाणी कर रहा है कि तुला राशि वालों का पारिवारिक जीवन 01 मई 2024 के बाद उत्साह से भरा नहीं रहने की आशंका है क्योंकि बृहस्पति चंद्र राशि के आठवें भाव में स्थित होंगे। मई 2024 से पहले, बृहस्पति सातवें भाव में विराजमान होंगे और इसके चलते परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और परिवार वालों के बीच बेहतर आपसी समझ देखने को मिलेगी।

बृहस्पति की यह स्थिति आपको घर-परिवार से जुड़े मामलों में फलदायी परिणाम प्रदान कर सकती है। परिवार में कोई शुभ एवं मांगलिक कार्य हो सकता है। साथ ही, आप अपने रिश्तों को महत्व देते हुए नज़र आएंगे और इस तरह परिवार के सदस्यों के बीच एकता स्थापित कर सकते हैं। तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) संकेत दे रहा है किअप्रैल 2024 से पहले शुभ अवसरों का आनंद लेने में सक्षम हो सकते हैं क्योंकि बृहस्पति सातवें भाव में विराजमान होंगे। आप मई 2024 से पहले परिवार के बीच अच्छे पलों का आनंद लेते हुए नज़र आ सकते हैं।

तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) के अनुसार मई 2024 के बाद आठवें भाव में बृहस्पति की प्रतिकूल स्थिति के कारण घर-परिवार से खुशियां नदारद रह सकती हैं। अवांछित विवाद हो सकते हैं ऐसे में आपको परिवार के साथ कुछ समायोजन करने की आवश्यकता होगी।

तुला वार्षिक राशिफल 2024: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) दर्शाता है कि अप्रैल 2024 के बाद का समय तुला राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि बृहस्पति आपके आठवें भाव में होंगे और केतु के बारहवें भाव में स्थित होने से प्रेम और वैवाहिक जीवन में दरार आ सकती है। आशंका है कि आपको रिश्ते में संतुष्टि न मिले। हालांकि, यदि आप प्रेम में हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है।

तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) के अनुसार यदि आप शादी करने की योजना बना रहे हैं तो अप्रैल 2024 से पहले शादी के बंधन में बंधने का विचार कर सकते हैं क्योंकि बृहस्पति चंद्र राशि के सातवें भाव में विराजमान होंगे और यदि आप पहले से ही शादीशुदा हैं, तो मई 2024 से पहले आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। अप्रैल 2024 के बाद जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। अगर आप प्यार में हैं और शादी करने का विचार कर रहे हैं तो मई 2024 के बाद इस योजना को स्थगित कर दें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बारहवें भाव में केतु की मौजूदगी आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) के अनुसारवर्ष 2024 के दौरान आपको प्रेम और विवाह के मामलों में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। हालांकि प्रेम और विवाह के कारक ग्रह शुक्र 12 जून 2024 से 24 अगस्त 2024 की अवधि के दौरान प्रेम और विवाह से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगी।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान!

तुला वार्षिक राशिफल 2024: स्वास्थ्य

तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) के अनुसार मई 2024 से पहले आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा क्योंकि बृहस्पति आपके चंद्र राशि के सातवें भाव में बैठे होंगे और चंद्र राशि पर दृष्टि डालेंगे। गुरु ग्रह की यह स्थिति आपको ऊर्जा से भर सकती है और आप फिट नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

छठे भाव में राहु अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) के अनुसार मई 2024 के बाद परिस्थितियों में बदलाव आ सकता है क्योंकि आठवें भाव में बृहस्पति के कारण आपका स्वास्थ्य औसत रह सकता है और इसके कारण आपको आंखों में जलन और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में, आपके लिए ध्यान/योग करने और खुद को अधिक ऊर्जावान बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इस वर्ष के दौरान आपको अपने पैरों, जांघों आदि में दर्द का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन गुरु की दृष्टि आपको इन सभी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद कर सकती है।

केतु की प्रतिकूल स्थिति के कारण आपको अधिक मानसिक तनाव आदि की शिकायत हो सकती है और इसके चलते आपको फिट रहने के लिए ध्यान करने की आवश्यकता होगी। तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024) के अनुसार वर्ष 2024 में छठे भाव में शनि की स्थिति आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी रहेगी और इस समय में आप अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने में सक्षम होंगे। 

तुला वार्षिक राशिफल 2024: उपाय

  • प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
  • मंगलवार के दिन केतु ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।
  • प्रतिदिन 21 बार “ॐ राहवे नमः” मंत्र का जाप करें।
  • प्रतिदिन 21 बार "ॐ केतवे नमः" मंत्र का जाप करें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तुला राशि के अच्छे दिन कब आएंगे 2024?

मई 2024 से पहले आपके अच्छे दिन शुरू होंगे क्योंकि बृहस्पति सातवें भाव में विराजमान रहेंगे जो कि धन और बचत से जुड़े मामलों में आपको लाभ प्रदान करेंगे।

2024 में तुला राशि का क्या होगा?

अप्रैल 2024 के अंत तक बृहस्पति की सातवें भाव में मौजूदगी आपको अच्छे परिणाम देगी। जबकि 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 तक शनि वक्री अवस्था में रहेंगे और इसके परिणामस्वरूप करियर, धन और सुख-सुविधाओं में कमी देखने को मिल सकती है।

तुला राशि के भाग्य में क्या लिखा है 2024?

मई 2024 से पहले आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इसके साथ ही 12 जून 2024 से 24 अगस्त 2024 की अवधि तक विवाह के योग भी बनेंगे लेकिन 01 मई 2024 के बाद मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे।

तुला राशि की परेशानी कब खत्म होगी 2024?

साल 2024 की शुरुआत यानी मई से पहले आप परेशानियों से मुक्त रहेंगे।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!