Personalized
Horoscope

कुंभ वार्षिक राशिफल 2022 - Kumbh Rashifal 2022

Kumbh Rashifal 2022 MyKundali प्रमाणित व वरिष्ठ ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार तैयार किये गए इस कुंभ राशिफल 2022 (Kumbh Rashifal 2022) की मदद से कुंभ राशि के जातक विस्तृत भविष्यवाणी प्राप्त करते हुए 2022 में आने वाली घटनाओं के बारे में जान सकते हैं। वायु तत्व से संबंधित कुंभ राशि, राशिचक्र की ग्यारहवीं राशि होती है। ये राशि जीवन की विभिन्न इच्छाओं की पूर्ति की कारक है और शनि देव इनके राशि स्वामी हैं। इसके परिणामस्वरूप इस राशि के जातक शोध करने में अधिक उत्सुक व रुचि रखते हुए, अपने लक्ष्यों के प्रति सदैव केंद्रित होते हैं। तो आइये अब बिना देर किये आगे बढ़ते हैं और विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए पढ़ते हैं कुम्भ वार्षिक राशिफल 2022:-

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

Read in English - Aquarius Horoscope 2022 .

कुंभ राशिफल 2022: करियर

कुंभ वार्षिक भविष्यफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक की अवधि कुंभ राशि के करियर के लिए थोड़ी प्रतिकूल रह सकती है। क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति आपकी राशि में ही अर्थात आपके प्रथम भाव में होंगे और शनि भी इस समय आपके द्वादश भाव में विराजमान होंगे, जिसके परिणामस्वरूप आशंका अधिक बनेगी कि आप कार्यक्षेत्र पर अपने कार्य में संतोषजनक व इच्छानुसार परिणाम न हासिल कर सके। इससे आपको अपने वरिष्ठों व बॉस के साथ तनावपूर्ण संबंधों के साथ-साथ कार्यस्थल पर संतुष्टि की कमी और तनाव की स्थिति से भी दो-चार होना पड़ सकता है।

ये वो समय होगा जब बीच-बीच में आपके करियर में परिस्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर होती प्रतीत होंगी और इस कारण आप अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने या नए अवसरों की तलाश करने के बारे में भी विचार करते दिखाई देंगे। हालांकि अप्रैल के बाद परिस्थितियों में कुछ सकारात्मक बदलाव आएगा, क्योंकि इस समय गुरु बृहस्पति आपकी राशि से निकलकर अपनी स्वराशि मीन में प्रस्थान करते हुए आपके दूसरे भाव में विराजमान हो जाएंगे। साथ ही इसी दौरान राहु भी आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में ग्रहों की ये स्थिति आपको अपने करियर में भाग्य का साथ देगी और इनकी मदद से आप अपने करियर में रफ़्तार से आगे बढ़ते हुए संतुष्टि प्राप्त करेंगे।

कुंभ राशिफल 2022: आर्थिक जीवन

कुंभ राशिफल 2022 को समझें तो इस वर्ष आपको सबसे अधिक अपने ख़र्चों के प्रति सावधानी बरतते हुए उनपर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। क्योंकि वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक जहाँ शनिदेव आपके द्वादश भाव में होंगे, वहीं गुरु बृहस्पति भी आपकी ही राशि में अर्थात आपके प्रथम भाव में होंगे। ऐसे में शनि और गुरु बृहस्पति की स्थिति आपके खर्चें आय से अधिक करने का कार्य करेगी।

हालांकि इसके बाद अप्रैल से, गुरु बृहस्पति आपकी राशि से निकलकर मीन में प्रस्थान करेंगे व आपका दूसरा भाव सक्रिय होगा। जिससे आपको अप्रैल के बाद शेष वर्षभर अपने धन को संचय करते हुए अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही आपकी राशि के तीसरे भाव में राहु का गोचर भी आपको अप्रैल के बाद धन संबंधित अनुकूल परिणाम देने का कार्य करेगा।

कुंभ राशिफल 2022: शिक्षा

Kumbh Rashifal 2022 के अनुसार, कुंभ राशि के छात्रों के लिए इस वर्ष अप्रैल के बाद की अवधि शिक्षा के लिए सबसे अधिक उत्तम रहने वाली है। क्योंकि अप्रैल में लाभकारी ग्रह बृहस्पति का आपकी राशि से दूसरे भाव में होने वाला गोचर आपको भाग्य का साथ देगा, जिससे छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन देते हुए आगे बढ़ने में सक्षम होंगे।

इसके अतिरिक्त इस वर्ष अप्रैल तक चूंकि छाया ग्रह राहु आपकी राशि से चतुर्थ भाव में उपस्थित होंगे, इसलिए इस अवधि में आपको अपनी पढ़ाई में एकाग्रता की कमी, कुछ बाधा आदि जैसी परेशानी हो सकती है। हालांकि अप्रैल के बाद यह स्थिति काफी हद तक बेहतर होती प्रतीत होंगी, जिससे शेष वर्ष छात्रों के लिए खासा अनुकूल बनने में मदद मिलेगी।

नव वर्ष से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए पढ़ें वार्षिक राशिफल 2022.

कुंभ राशिफल 2022: पारिवारिक जीवन

कुंभ राशि के पारिवारिक जीवन की बात करें तो, कुंभ वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक की अवधि कुछ अशांतिपूर्ण रहने वाली है। क्योंकि इस दौरान जहां गुरु बृहस्पति आपकी राशि अर्थात प्रथम भाव में, वहीं कर्मफल दाता शनि आपकी राशि से द्वादश भाव में उपस्थित होते हुए आपके घर-परिवार का वातावरण कुछ अशांत व तनावपूर्ण बनाने का कार्य करेंगे। ऐसे में आपको अपने परिवार के सदस्यों के बीच सही तालमेल बनाए रखने के लिए आपकी ओर से परिवार में सद्भाव और सामंजस्यता सुनिश्चित करनी होगी।

इसके अलावा अप्रैल में गुरु बृहस्पति अपना गोचर करते हुए आपके दूसरे भाव में विराजमान हो जाएंगे, जिसके फलस्वरूप अप्रैल के बाद आपको उनके आशीर्वाद के रूप में परिवार में सामंजस्य बनाए रखने और सदस्यों के बीच अच्छी बॉन्डिंग स्थापित करने में मदद मिलेगी।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान!

कुंभ राशिफल 2022: प्रेम व वैवाहिक जीवन

कुंभ भविष्यफल 2022 के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए 2022 का उत्तरार्ध, खासतौर पर वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक की अवधि प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए थोड़ी कम अनुकूल रहने की आशंका है। क्योंकि इस समय गुरु बृहस्पति आपकी राशि में और शनि आपके बारहवें भाव में स्थित होंगे, जिससे कारण आपको अपनी लव लाइफ में कुछ समस्याओं और गलतफहमियों से दो-चार होना पड़ सकता है। आशंका ये भी है कि इन समस्याओं के बढ़ने से कई प्रेमी जातकों का ये सुंदर रिश्ता टूटने की कगार पर भी पहुंच सकता है।

वहीं यदि आप शादीशुदा हैं तो अप्रैल तक गुरु बृहस्पति का आपकी राशि में स्थित होना, आपके और जीवनसाथी के संबंधों में कड़वाहट ला सकता है और उन्हें फिर मधुर करना आपके लिए आसान नहीं रहेगा। इसके अलावा इस वर्ष अप्रैल के बाद जब गुरु बृहस्पति अपना गोचर करते हुए आपके दूसरे भाव में और राहु तीसरे भाव में गोचर करेंगे, तब सिंगल जातकों को अनुकूल विवाह प्रस्ताव के अवसर हासिल करने में मदद मिलेगी। साथ ही गुरु देव और राहु की आपकी राशि में ये अनुकूल स्थिति आपको अप्रैल के बाद वर्षभर अपने प्रेम संबंध में उत्तम फल मिलने के योग भी बनाएगी।

कुंभ राशिफल 2022: स्वास्थ्य

Kumbh Rashifal 2022 के अनुसार वर्ष की शुरुआत से अप्रैल 2022 तक की अवधि आपकी सेहत के लिए मध्यम रह सकती है। क्योंकि अप्रैल तक गुरु बृहस्पति आपकी राशि में ही होंगे और शनि का भी आपके द्वादश भाव में संचरण होगा, जिससे आपको कुछ तनाव और असुरक्षा की भावना महसूस हो सकती है। कई जातक इस दौरान अपने पैरों और जोड़ों में दर्द की समस्या से भी पीड़ित रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी ये समस्याएं विशेषरूप से अप्रैल तक आपको परेशान करेंगी, फिर उसके बाद गुरु अपना राशि परिवतर्न करते हुए आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर कर जाएंगे और इससे आपको अपनी सेहत में कुछ सुधार देखने को मिलेगा।

भविष्यकथन 2022 की माने तो अप्रैल के बाद गुरु बृहस्पति की आपकी राशि में अनुकूल स्थिति, आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करने में भी आपकी मदद करेगी। इसके साथ ही अप्रैल में राहु का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा, जिससे आप अपने हर प्रकार के तनाव से निजात पाते हुए साहस और पराक्रम हासिल करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर कहें तो वर्ष 2022 अप्रैल के बाद आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज़ से सबसे अधिक उत्तम रहने वाला है।

कुंभ राशिफल 2022: उपाय

  • प्रतिदिन 11 बार "ॐ मन्दाय नम:" मंत्र का जाप करें।
  • केतु ग्रह की शांति के लिए मंगलवार के दिन हवन करें।
  • प्रतिदिन 43 बार "ॐ कें केतवे नमः" मंत्र का जाप करें।
  • नियमित रूप से भगवान गणेश जी की आराधना करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 2022 में कुंभ राशि अच्छा समय कब आएगा?

वर्ष 2022 में सितंबर और अक्टूबर का महीना कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा समय साबित हो सकता है।

2. 2022 में कुंभ राशि वालों को धन लाभ कब होगा?

वर्ष 2022 में अप्रैल महीने के बाद कुंभ राशि वालों को धन लाभ होने की संभावना है।

3. 2022 में कुंभ राशि वालों को सरकारी नौकरी कब मिलेगी?

साल का उत्तरार्ध नौकरी पाने के लिहाज़ से आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

4. 2022 में कुंभ राशि वाले क्या उपाय करें?

हर शनिवार के दिन किसी गरीब को भोजन का दान करें।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। MyKundali का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए आपका धन्यवाद। वर्ष 2022 से जुड़े अन्य ज्योतिष आधारित लेख पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।