Personalized
Horoscope

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023 (Vrishchik Varshik Rashifal 2023)

वैदिक ज्योतिष पर आधारित यह वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023 (Vrishchik Varshik Rashifal 2023) विशेष रूप से वर्ष 2023 के लिए वृश्चिक राशि के जातकों के पेशेवर जीवन, आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, प्रेम एवं वैवाहिक जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य आदि से जुड़ी सही और सटीक भविष्यवाणियां प्रदान करता है। जो कि एस्ट्रोसेज के विद्वान और अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा ख़ास आपके लिए तैयार किया गया है। राशि चक्र में वृश्चिक राशि को आठवां दर्जा दिया गया है। यह जल तत्व की राशि है तथा इसका स्वामित्व मंगल ग्रह को प्राप्त है। वृश्चिक राशि के ज़्यादातर जातकों को किसी भी चीज़ या घटना का पूर्वाभास हो जाता है। इन्हें अक्सर वो चीज़ें हासिल करने का शौक होता है, जो बड़ी मुश्किल से या फिर बड़े संघर्ष के बाद मिलती हैं। वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 में इन्हें मिले-जुले यानी कि सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम मिलने की संभावना है, तो आइए पढ़ते हैं वृश्चिक राशिफल 2023 और जानते हैं कि इनके जीवन पर ग्रहों की चाल, गोचर और नक्षत्रों की स्थिति का क्या प्रभाव पड़ेगा।

Vrishchik Rashifal 2023

Read in English: Scorpio Horoscope 2023

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023: करियर

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार करियर के लिहाज से वर्ष 2023 की शुरुआत 17 जनवरी, 2023 तक अच्छी साबित होगी क्योंकि शनि अनुकूल अवस्था में विराजमान है। लिहाजा आप अपने करियर में तरक्की करेंगे। इसके अलावा 22 अप्रैल, 2023 तक बृहस्पति कुंडली के पांचवे भाव में दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी के रूप में मौजूद होगा तथा आपकी चंद्र राशि पर अपनी दृष्टि डालेगा।

वर्ष 2023 के लिए राहु-केतु की स्थिति भी अनुकूल रहेगी, जिसके परिणामस्वरूप आपको अपने करियर में विकास देखने को मिलेगा। वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023 (Vrishchik Varshik Rashifal 2023) के मुताबिक यदि आप एक व्यवसायी हैं तो आप अपने करियर से संबंधित कोई भी बड़ा कदम जैसे कि नए व्यापार की शुरुआत करना आदि कर सकते हैं, लेकिन 22 अप्रैल, 2023 से पहले।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023: आर्थिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार जीवन के आर्थिक पक्ष की बात करें तो वर्ष 2023 की शुरुआत से लेकर 22 अप्रैल, 2023 तक का समय लाभकारी साबित होगा क्योंकि बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से पांचवें भाव में स्थित रहेगा और आपको लाभ पहुंचाएगा। बृहस्पति विस्तार का ग्रह है और कोई भी शुभ कार्य होने के लिए इसकी स्थिति महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में यदि आप धन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला (निवेश आदि) लेना चाहते हैं तो 22 अप्रैल, 2023 से पहले का समय ज़्यादा उचित रहेगा।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023 (Vrishchik Varshik Rashifal 2023) के अनुसार 23 जुलाई, 2023 से 04 सितंबर, 2023 के दौरान आपको नए निवेश जैसे बड़े कदम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि उस समय शुक्र वक्री अवस्था में होगा, जो आपके ख़र्चों में वृद्धि कर सकता है।

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023: शिक्षा

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 तक बृहस्पति की अनुकूल स्थिति कब कारण छात्रों को अपनी पढ़ाई में विकास देखने को मिलेगा। दूसरी ओर, 17 जनवरी, 2023 से शनि चौथे भाव में कुंभ राशि में गोचर करेगा। शनि की इस स्थिति के कारण आप अपनी पढ़ाई गंभीरता के साथ करेंगे और सफल होंगे। इसके अलावा वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार अक्टूबर 2023 से राहु-केतु का अगला गोचर भी पढ़ाई में आपके विकास के लिए मददगार साबित होगा।

17 जून, 2023 से 04 नवंबर, 2023 के दौरान आपको अपनी पढ़ाई में ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत होगी क्योंकि शनि वक्री अवस्था में रहेगा। ऐसे में वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023 (Vrishchik Varshik Rashifal 2023) से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। बेहतर होगा कि नियमित रूप से मेडिटेशन (ध्यान) करें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023: पारिवारिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से, 22 अप्रैल, 2023 तक आप अपने परिवार में अच्छी चीज़ें जैसे कि मांगलिक कार्यक्रम, शुभ कार्य आदि होते देखेंगे चूंकि बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से पांचवें भाव में स्थित होगा। साथ ही 17 जनवरी, 2023 तक शनि तीसरे भाव में स्थित होगा, आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां और अच्छे परिणाम प्रदान करेगा। इसके बाद अक्टूबर 2023 से राहु-केतु का अगला गोचर भी आपके पारिवारिक जीवन के लिए अनुकूल सिद्ध होगा।

हालांकि वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 17 जून, 2023 से 04 नवंबर, 2023 के दौरान आपको अपने पारिवारिक जीवन को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी और आपसी समायोजन बना के चलना होगा क्योंकि चौथे भाव का स्वामी शनि उस समय वक्री अवस्था में रहेगा। वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023 (Vrishchik Varshik Rashifal 2023) के अनुसार आपके पारिवारिक जीवन में कुछ छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आएं, लेकिन अच्छी बात यह है कि आपके परिवार में कुछ भी प्रतिकूल नहीं होगा।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन के मामले में 22 अप्रैल, 2023 तक का समय फलदायी साबित होगा क्योंकि बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से पांचवें भाव में स्थित होगा। ऐसे में आपके सामने विवाह के कई प्रस्ताव आ सकते हैं। इसके बाद अक्टूबर 2023 से राहु-केतु की स्थिति भी विवाह संबंधी मामलों में शुभ साबित होगी।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023 (Vrishchik Varshik Rashifal 2023) के अनुसार 23 जुलाई, 2023 से 04 सितंबर, 2023 तक की अवधि प्रेम और विवाह संबंधी मुद्दों के लिए बहुत अधिक फ़ायदेमंद साबित नहीं हो सकती है क्योंकि उस समय शुक्र वक्री अवस्था में रहेगा।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023: स्वास्थ्य

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार सेहत के लिहाज से देखा जाए तो 22 अप्रैल, 2023 तक आप अच्छे स्वास्थ्य के साक्षी रहेंगे क्योंकि पांचवें भाव में बृहस्पति स्थित होगा। 22 अप्रैल, 2023 के बाद बृहस्पति छठे भाव में गोचर करेगा और इसके कारण आपको आंखों से जुड़ी कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार अक्टूबर 2023 से आपको अपने स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आप ख़ुद को स्वस्थ महसूस करेंगे चूंकि राहु-केतु की स्थिति अनुकूल होगी। वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 के लिए शनि आपकी चंद्र राशि से चौथे भाव में स्थित रहेगा और विशेष रूप से 17 जून, 2023 से 04 नवंबर, 2023 तक आपको अपने स्वास्थ्य पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत होगी क्योंकि आपके पैरों और जांघों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपके लिए बेहतर रहेगा कि नियमित रूप से योग, व्यायाम और मेडिटेशन आदि करें।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023: उपाय

  • मंगलवार के दिन केतु के लिए यज्ञ/हवन करें।
  • प्रतिदिन 108 बार 'ॐ गुरुवे नमः' का जाप करें।
  • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 2023 में वृश्चिक राशि वालों की किस्मत कब चमकेगी?

साल 2023 में फरवरी और अप्रैल के महीने में वृश्चिक राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है।

2. 2023 में वृश्चिक राशि का कौन सा ग्रह खराब है?

साल 2023 में वृश्चिक जातकों को बृहस्पति ग्रह से संबन्धित नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं।

3. वृश्चिक राशि की साढ़ेसाती कब तक रहेगी?

वृश्चिक जातकों पर साढ़ेसाती शनिवार, दिसम्बर 12, 2043 स शुरू होकर बुधवार, जून 22, 2044 तक रहेगी।

4. वृश्चिक राशि का जीवनसाथी कौन होता है?

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मेष जातक उपयुक्त जीवनसाथी साबित होते हैं।

5. 2023 में वृश्चिक राशि पर शनि का क्या प्रभाव पड़ेगा?

शनि के प्रभावस्वरूप वृश्चिक राशि के जातकों को वर्ष 2023 में मानसिक रूप से संतुष्टि और स्वास्थ्य के संदर्भ में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

6. वृश्चिक राशि वालों को कौन सी राशि से शादी करना चाहिए?

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मेष जातक उपयुक्त जीवनसाथी साबित होते हैं।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!