Personalized
Horoscope

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 (Vrishabh Varshik Rashifal 2023)

वैदिक ज्योतिष पर आधारित वृषभ वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 (Vrishabh Varshik Rashifal 2023) विशेष रूप से इस बात पर प्रकाश डालता है कि आने वाले नए वर्ष 2023 में वृषभ राशि के जातकों के पेशेवर जीवन, आर्थिक जीवन, प्रेम एवं वैवाहिक जीवन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि में क्या-क्या बदलाव आने की संभावना है। राशिचक्र में वृषभ राशि को दूसरा दर्जा प्राप्त है, जो कि शुक्र ग्रह द्वारा शासित है तथा यह पृथ्वी तत्व की राशि है। वृषभ राशि के जातक आमतौर पर मस्त-मौला, थोड़े से लापरवाह और जीवन का पूर्ण आनंद लेने वाले होते हैं। इन्हें अपने नियमित कार्यों में ज़्यादा बदलाव पसंद नहीं होते हैं। आइए वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार जानते हैं कि वृषभ जातकों का आगामी वर्ष कैसा बीतने वाला है।

Vrishabh Rashifal 2023

Read in English: Taurus Horoscope 2023

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023: करियर

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष की शुरुआत यानी कि 17 जनवरी, 2023 से कर्म ग्रह शनि, जो कि करियर में लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, वह आपकी चंद्र राशि से दसवें भाव में स्थित होगा। जिसके प्रभावस्वरूप कार्यस्थल पर की गई कड़ी मेहनत एवं अच्छे प्रदर्शन का सकारात्मक फल आपको प्राप्त होगा। नौकरी के नए अवसरों के साथ-साथ वेतन वृद्धि और पदोन्नति होने के भी योग बनेंगे। वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 17 जून, 2023 से लेकर 4 नवंबर, 2023 के दौरान आपको अपने काम में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी क्योंकि उस समय आपका ध्यान भंग हो सकता है, जिसके कारण आपसे कुछ ग़लतियां हो सकती हैं। साथ ही आपके ऊपर काम का दबाव भी अधिक हो सकता है। हालांकि वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार राहु और केतु की स्थिति आपको अपने करियर में अच्छा करने के लिए काफ़ी मददगार साबित हो सकती है।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023: आर्थिक जीवन

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार आर्थिक जीवन की बात करें तो 22 अप्रैल, 2023 तक शुभ ग्रह बृहस्पति कुंडली के ग्यारहवें भाव में स्थित रहेगा। बृहस्पति की यह स्थिति आपको अच्छी कमाई करने तथा धन बचत करने में सक्षम बनाएगी। 23 जुलाई, 2023 से लेकर 4 सितंबर, 2023 तक की अवधि के दौरान आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र वक्री अवस्था में होंगे। ऐसे में आपको अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखते हुए, सही वित्तीय प्रबंधन करने की आवश्यकता होगी। साथ ही धन से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फ़ैसला लेते समय अधिक सावधान रहने की ज़रूरत होगी। कुल मिलाकर वृषभ वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 (Vrishabh Varshik Rashifal 2023)के अनुसार यह वर्ष आपके आर्थिक जीवन के लिए अनुकूल साबित होगा।

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023: शिक्षा

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 तक ग्यारहवें भाव में बृहस्पति स्थित होने के कारण आप अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे, लेकिन चूंकि शनि दसवें भाव में मज़बूती से स्थित होगा और आपके चौथे भाव पर अपनी दृष्टि डाल रहा होगा, ऐसे में आपका मन अपनी पढ़ाई में थोड़ा धीरे-धीरे लगेगा, लेकिन आप आसानी से पिक-अप कर लेंगे। वृषभ वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 (Vrishabh Varshik Rashifal 2023)के अनुसार 17 जून से 4 नवंबर, 2023 तक शनि वक्री अवस्था में होंगे, इसलिए इस अवधि को छोड़कर, बाकी पूरा साल आपकी पढ़ाई-लिखाई के मामले अच्छा रहेगा।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023: पारिवारिक जीवन

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 में, संबंधों और घर की सुख-शांति के मामले में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे चूंकि 22 अप्रैल, 2023 तक शुभ ग्रह बृहस्पति ग्यारहवें भाव में विराजमान होगा। इस दौरान आपके घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। 23 जुलाई से 4 सितंबर, 2023 तक आपकी राशि के स्वामी शुक्र वक्री अवस्था में होंगे। जिसके परिणामस्वरूप आपके परिवार में ग़लतफ़हमियां और वाद-विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। इसके अलावा वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार बाकी पूरे साल आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार ग्यारहवें भाव में बृहस्पति की शुभ स्थिति के कारण, 22 अप्रैल, 2023 तक प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन के मामले में आपको सकारात्मक फल प्राप्त होंगे। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो आपका प्रेम जीवन सुखद रहेगा और हो सकता है कि आप इस बीच उनसे विवाह भी कर लें। वृषभ वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 (Vrishabh Varshik Rashifal 2023)के अनुसार 23 जुलाई से 04 सितंबर, 2023 तक शुक्र की वक्री अवस्था के कारण, आपको प्रेम और विवाह संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इस प्रकार का कोई भी बड़ा निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है। बाकी तो आपका साल अच्छा बीतने के संकेत मिल रहे हैं।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान!

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023: स्वास्थ्य

वृषभ वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार सेहत के लिहाज से देखा जाए तो 22 अप्रैल, 2023 तक की अवधि में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप एक स्वस्थ और फ़िट शरीर का अनुभव करेंगे क्योंकि शुभ ग्रह बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव में स्थित होंगे। लेकिन वृषभ राशिफल 2023 के अनुसार 4 सितंबर से 31 दिसंबर, 2023 तक की अवधि आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है क्योंकि बृहस्पति आठवें भाव का स्वामी है और इसकी अवस्था वक्री हो जाएगी। हालांकि 30 अक्टूबर, 2023 से राहु और केतु की स्थिति अनुकूल होगी, जो आपको अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए काफ़ी हद तक मार्गदर्शन करेगी। राहु आपके ग्यारहवें भाव में स्थित होगा, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2023 में आपको किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष में शनि आपकी चंद्र राशि से चौथे भाव पर अपनी डालेगा। उस दौरान आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के लिए धन ख़र्च करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योग, व्यायाम और मेडिटेशन आदि करें और अपनी माता जी के स्वास्थ्य का अच्छे से ख़्याल रखें।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023: उपाय

  • शनिवार के दिन राहु का हवन करें।
  • शनिवार के दिन रोगियों के लिए अन्न दान करें।
  • 40 दिनों तक प्रतिदिन 'ॐ राहवे नमः' का जाप करें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 2023 में वृषभ राशि के ग्रह कैसे रहेगा?

वर्ष 2023 की शुरुआत करियर और व्यवसाय के लिहाज से तो अनुकूल रहेगी हालांकि अन्य पक्षों पर थोड़े उतार-चढ़ाव देखने मिल सकते हैं।

2. वृषभ राशि के अक्षर कौन कौन से हैं?

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, वृषभ राशि के अक्षर हैं।

3. वृषभ राशि का जीवनसाथी कौन है?

विवाह के लिहाज से बात करें तो वृश्चिक राशि के जातक वृषभ जातकों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी साबित होते हैं।

4. 2023 में वृषभ राशि का लकी नंबर क्या है?

वर्ष 2023 में वृषभ राशि के जातकों के लिए 4, 5, 8 अंक शुभ साबित होंगे।

5. 2023 में वृषभ राशि वालों की शादी कब तक हो सकती है?

वर्ष 2023 में वृषभ जातकों की विवाह की संभावना बेहद ही कम बनती नज़र आ रही है।

6. 2023 में वृषभ राशि वालों का अच्छा समय कब आएगा?

साल 2023 का शुरुआती समय वृषभ राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास और शुभ रहने वाला है।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!