Personalized
Horoscope

तुला वार्षिक राशिफल 2023 (Tula Varshik Rashifal 2023)

वैदिक ज्योतिष पर आधारित यह तुला वार्षिक राशिफल 2023 (Tula Varshik Rashifal 2023) विशेष रूप से वर्ष 2023 के लिए तुला राशि के जातकों के पेशेवर जीवन, आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, प्रेम एवं वैवाहिक जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य आदि से जुड़ी भविष्यवाणियां प्रदान करता है। जो कि एस्ट्रोसेज के विद्वान और अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा ख़ास आपके लिए तैयार किया गया है। राशि चक्र में तुला राशि को सातवें स्थान पर रखा गया है। वायु तत्व की इस राशि का स्वामित्व शुक्र ग्रह को प्राप्त है। यह राशि व्यापार, पार्टनरशिप, एग्रीमेंट, जीवनसाथी और दोस्ती को दर्शाती है। तुला राशि के जातक आमतौर पर रचनात्मक होते हैं और ज़्यादातर उसी दिशा में काम करना पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग यात्रा और मनोरंजन के बेहद शौकीन होते हैं। इनकी ख़ासियत यह है कि सफलता प्राप्त करने के लिए ये लोग कुछ नया करने की लगातार कोशिश करते रहते हैं। इसके अलावा प्रेम के प्रति इनका झुकाव भी अधिक होता है। तो आइए वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार जानते हैं कि तुला राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 कैसा सिद्ध होने की संभावना है।

Tula Rashifal 2023

Read in English: Libra Horoscope 2023

तुला वार्षिक राशिफल 2023: करियर

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार करियर के लिहाज से देखा जाए तो वर्ष 2023 की शुरुआत से यानी कि 17 जनवरी, 2023 से शनि कुंडली के पांचवें भाव में अनुकूल अवस्था में स्थित होगा, जिसके परिणामस्वरूप आपको अपने करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

हो सकता है कि पिछले साल यानी कि 2022 में आपको अपने करियर में कई मुश्किलों एवं कठिनाइयों का सामना करना पड़ा हो क्योंकि शनि चौथे भाव में स्थित था और राहु-केतु कुंडली के दूसरे और आठवें भाव में मौजूद थे।

तुला वार्षिक राशिफल 2023 (Tula Varshik Rashifal 2023) के अनुसार इस वर्ष 22 अप्रैल, 2023 तक बृहस्पति मीन राशि में छठे भाव में स्थित होगा, जो कि आपको बहुत अधिक अनुकूल परिणाम नहीं दे सकता है। 22 अप्रैल, 2023 के बाद जब बृहस्पति मेष राशि में गोचर करेगा तो तुला राशि के जातकों को धीरे-धीरे अनुकूल परिणाम प्राप्त होने लगेंगे क्योंकि बृहस्पति छठे भाव का स्वामी है।

17 जून, 2023 से लेकर 04 नवंबर, 2023 तक शनि की स्थिति आपके करियर के लिए अनुकूल साबित नहीं हो सकती है इसलिए इस दौरान काम करते समय अधिक सावधानी बरतें। कुल मिलाकर देखा जाए तो तुला वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार अप्रैल 2023 के बाद आपको अपने करियर में विकास और नए अवसर देखने को मिलेंगे।

तुला वार्षिक राशिफल 2023: आर्थिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार आर्थिक रूप से देखा जाए तो 22 अप्रैल, 2023 से बृहस्पति मेष राशि में सातवें भाव में गोचर करेगा, जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। वहीं दूसरी ओर पांचवें भाव में स्थित शनि भी धन लाभ के मामले में आपको अनुकूल परिणाम प्रदान करेगा। तुला वार्षिक राशिफल 2023 (Tula Varshik Rashifal 2023) के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 से पहले आपके ख़र्चे काफ़ी ज़्यादा बढ़ सकते हैं, जिन्हें लेकर आप चिंतित भी हो सकते हैं।

तुला वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 23 जुलाई, 2023 से लेकर 04 सितंबर, 2023 की अवधि के लिए आपको सलाह दी जाती है कि निवेश से जुड़ा कोई भी बड़ा फ़ैसला लेने से बचें क्योंकि शुक्र वक्री अवस्था में रहेगा। इसके बाद 05 सितंबर, 2023 से 31 दिसंबर, 2023 तक बृहस्पति की वक्री अवस्था भी बहुत ज़्यादा लाभकारी साबित नहीं हो सकती है। हालांकि वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 30 अक्टूबर, 2023 से राहु और केतु क्रमशः मीन और कन्या राशि में गोचर करेंगे, जो आपको आर्थिक रूप से थोड़ा बहुत समर्थन प्रदान कर सकते हैं।

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

तुला वार्षिक राशिफल 2023: शिक्षा

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 तक छात्रों को अपनी पढ़ाई में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से छठे भाव में स्थित होगा। ऐसे में आपको अपनी पढ़ाई में अधिक ध्यान केंद्रित करने की ज़रूरत होगी।

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार पढ़ाई के संबंध में कोई भी बड़ा निर्णय लेने के लिए 22 अप्रैल, 2023 के बाद का समय उचित रहेगा क्योंकि बृहस्पति सातवें भाव में स्थित होगा। साथ ही तुला वार्षिक राशिफल 2023 (Tula Varshik Rashifal 2023) के अनुसार पांचवें भाव में शनि की अनुकूल स्थिति शिक्षा के मामले फलदायी सिद्ध होगी। इसके बाद 30 अक्टूबर, 2023 से राहु और केतु क्रमशः मीन और कन्या राशि में गोचर करेंगे, जो आपकी पढ़ाई के लिए मददगार साबित होंगे।

तुला वार्षिक राशिफल 2023: पारिवारिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार छठे भाव में बृहस्पति की प्रतिकूल स्थिति के कारण 22 अप्रैल, 2023 तक आपको अपने पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है परिवार के सदस्यों के बीच बहुत अच्छे संबंध न रहें या फिर आपसी तालमेल सही न बैठे।

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 के बाद बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से सातवें भाव में गोचर करेगा, जो आपके पारिवारिक जीवन में कुछ यादगार और ख़ुशनुमा लम्हे लेकर आएगा। वहीं पांचवें भाव में शनि की उपस्थिति भी आपके पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए मददगार साबित होगी।

तुला वार्षिक राशिफल 2023 (Tula Varshik Rashifal 2023) के अनुसार 30 अक्टूबर, 2023 से राहु और केतु का अगला गोचर मीन और कन्या राशि में होगा, जिसके परिणामस्वरूप आपके पारिवारिक जीवन में आपसी समझ और स्नेह बढ़ेगा।

तुला वार्षिक राशिफल 2023: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

तुला वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार छठे भाव में बृहस्पति की प्रतिकूल स्थिति के कारण 22 अप्रैल, 2023 तक आपको अपने प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन के मामले में बहुत अच्छे परिणाम नहीं मिल सकते हैं। ऐसे में इस अवधि तक विवाह से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना भी उचित नहीं होगा और अगर आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो संभव है कि आपका अपने प्रिय से वाद-विवाद हो जाए।

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 के बाद बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से सातवें भाव में गोचर करेगा, जो आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल साबित होगा। इसके बाद 23 जुलाई, 2023 से 04 सितंबर, 2023 तक आपको फिर से विवाह संबंधी कोई भी फ़ैसला लेने से बचना होगा क्योंकि उस समय शुक्र वक्री अवस्था में रहेगा। साल के आख़िरी महीनों में अर्थात 30 अक्टूबर, 2023 से जब राहु और केतु क्रमशः मीन और कन्या राशि में गोचर करेंगे, तब आपको अपने प्रेम और वैवाहिक जीवन के संदर्भ में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

तुला वार्षिक राशिफल 2023: स्वास्थ्य

तुला वार्षिक राशिफल 2023 (Tula Varshik Rashifal 2023) के अनुसार सेहत के लिहाज से वर्ष 2023 की शुरुआत से लेकर 22 अप्रैल, 2023 तक की अवधि औसत रूप से फलदायी सिद्ध हो सकती है क्योंकि बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से छठे भाव में स्थित होगा।

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 के बाद जब बृहस्पति मेष राशि में सातवें भाव में स्थित होगा और आपके लग्न भाव पर दृष्टि डालेगा, तब आपको अपने स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। इसके अलावा पांचवें भाव में शनि की स्थिति भी आपकी सेहत के लिए अनुकूल सिद्ध होगी।

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 30 अक्टूबर, 2023 के बाद राहु छठे भाव (मीन राशि) में तथा केतु बारहवें भाव (कन्या राशि) में स्थित होगा, जिसके परिणामस्वरूप आप ख़ुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो अप्रैल 2023 के बाद आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

तुला वार्षिक राशिफल 2023: उपाय

  • प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
  • मंगलवार के दिन राहु/केतु के लिए यज्ञ/हवन करें।
  • मंगलवार और शुक्रवार के दिन मंदिर में माँ दुर्गा के लिए तेल का दीपक/दीया जलाएं।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 2023 में तुला राशि के अच्छे दिन कब आएंगे?

तुला राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन जुलाई 2023 से शुरू हो जाएंगे।

2. तुला राशि वालों की परेशानी कब खत्म होगी?

2023 के अप्रैल महीने के बाद तुला राशि के जातकों की परेशानियाँ धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।

3. तुला राशि वालों के भाग्य में क्या लिखा है?

तुला राशि के जातकों को वर्ष 2023 में विदेश जाने का मौका प्राप्त हो सकता है और इससे आपके करियर और व्यापार में तरक्की होगी।

4. तुला राशि का जीवनसाथी कौन है?

तुला राशि के जातकों का आदर्श जीवनसाथी वृषभ जातक साबित होते हैं।

5. तुला राशि वालों में कितने गुण होते हैं?

तुला जातक विनम्र स्वभाव के, न्यायप्रिय, हर पहलू का विश्लेषण करने वाले, दूसरों की मदद करने वाले, और शांत स्वभाव के होते हैं।

6. 2023 में तुला राशि का रंग कौन सा है?

वर्ष 2023 में तुला राशि वालों के लिए सफेद, हल्का नीला रंग भाग्यशाली साबित हो सकता है।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!