Personalized
Horoscope

मेष वार्षिक राशिफल 2023 (Mesh Varshik Rashifal 2023)

मेष वार्षिक राशिफल 2023 (Mesh Varshik Rashifal 2023) विशेष रूप से मेष राशि के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि करियर, आर्थिक जीवन, प्रेम, शादी-विवाह, घर-परिवार, स्वास्थ्य, व्यवसाय आदि के बारे में भविष्यवाणी प्रदान करता है, जो कि पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राशिचक्र की पहली राशि मेष राशि होती है, जो अग्नि तत्व से संबंधित है। इसका स्वामित्व मंगल ग्रह को प्राप्त है, इसीलिए मेष राशि के ज़्यादातर जातक स्वभाव से उग्र और आक्रामक होते हैं। साथ ही उन्हें वो काम करने में ज़्यादा मज़ा आता है, जो आमतौर पर आसान नहीं होता क्योंकि उनमें अंत तक लड़ते रहने का जज़्बा होता है। आइए जानते हैं कि मेष राशि के जातकों का वार्षिक राशिफल 2023 क्या कहता है अर्थात वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार मेष राशि के लोगों के जीवन में क्या बदलाव आने की संभावना है।

Mesh Rashifal 2023

Read in English: Aries Horoscope 2023

मेष वार्षिक राशिफल 2023: करियर

वैदिक ज्योतिष पर आधारित मेष वार्षिक राशिफल 2023 (Mesh Varshik Rashifal 2023) के अनुसार, करियर के लिहाज से यह वर्ष अच्छा बीतने वाला है क्योंकि दसवें भाव के स्वामी शनि 17 जनवरी, 2023 से ग्यारहवें भाव में स्थित होंगे। शनि की यह स्थिति आपके करियर के लिए अनुकूल साबित होगी। ऐसे में आपको अपने पेशेवर जीवन में कई अच्छे मौके मिलेंगे। 22 अप्रैल, 2023 से बृहस्पति आपके लग्न भाव में नौवें और बारहवें भाव के स्वामी के रूप में विराजमान होंगे, जिसके कारण काम करते समय आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और ऐसे में आप अधिक व्यस्त भी दिखाई दे सकते हैं। वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 17 जून, 2023 से 04 नवंबर, 2023 तक शनि की वक्री अवस्था होने के कारण आपको अपनी नौकरी में विकास और संतुष्टि हासिल करने के लिए, काम में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। 4 नवंबर, 2023 के बाद आप अपने पेशेवर जीवन में फिर से वृद्धि देख सकेंगे। हालांकि वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार काम के दौरान आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि बृहस्पति सातवें भाव में राहु और केतु के साथ मौजूद होंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो करियर के मामले में वर्ष 2023 अनुकूल रहेगा और आपकी प्रगति धीमी गति से होती रहेगी।

मेष वार्षिक राशिफल 2023: आर्थिक जीवन

मेष वार्षिक राशिफल 2023 (Mesh Varshik Rashifal 2023) के अनुसार, वर्ष की पहली तिमाही यानी कि शुरुआती तीन महीनों में आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर धन ख़र्च करना पड़ सकता है क्योंकि आपकी चंद्र राशि में बृहस्पति के साथ राहु और केतु भी मौजूद होंगे। 23 जुलाई, 2023 से लेकर 04 सितंबर, 2023 तक दूसरे भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति अनुकूल नहीं होगी। ऐसे में अगर आप बचत या निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित नहीं हो सकता है। मेष वार्षिक राशिफल के अनुसार 4 सितंबर, 2023 के बाद आप निवेश योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही संपत्ति ख़रीदने का प्रयास भी कर सकते हैं। ग्यारहवें भाव में शनि की स्थिति वर्ष 2023 में आपको धीरे-धीरे लाभ प्रदान करेगी।

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

मेष वार्षिक राशिफल 2023: शिक्षा

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार शिक्षा की दृष्टि से अप्रैल 2023 तक का समय बहुत अच्छा न रहने की आशंका है। इन कुछ महीनों में आपकी पढ़ाई बाधित हो सकती है या पढ़ाई का एवरेज थोड़ा कम हो सकता है क्योंकि शनि की दृष्टि आपके लग्न भाव पर पड़ रही होगी। उस समय गुरु आपकी राशि में गोचर कर रहे होंगे और पांचवें भाव पर उनकी दृष्टि पड़ रही होगी। पांचवें भाव के स्वामी सूर्य 14 अप्रैल, 2023 से लेकर 15 मई, 2023 तक उच्च के होंगे। इस दौरान आप अपनी पढ़ाई ध्यानपूर्वक कर सकेंगे। मेष वार्षिक राशिफल के अनुसार यह समय पढ़ाई से संबंधित कोई नया उद्यम शुरू करने के लिए भी अनुकूल रहेगा। यदि आप कोई एडवांस स्टडी कर रहे हैं तो वर्ष 2023 में बृहस्पति की चाल आपके लिए सबसे ज़्यादा मददगार साबित होगी। 30 अक्टूबर, 2023 तक राहु और केतु पहले और सातवें भाव में स्थित रहेंगे। इस दौरान आपको अपनी पढ़ाई में अधिक ध्यान केंद्रित करने तथा कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी क्योंकि इस समय भटकाव की आशंका अधिक रहेगी। वार्षिक राशिफल भविष्यवाणी 2023 के अनुसार अक्टूबर 2023 के बाद आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और आप अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मेष वार्षिक राशिफल 2023: पारिवारिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार पहले और सातवें भाव में राहु तथा केतु की स्थिति होने के कारण 30 अक्टूबर, 2023 तक का समय पारिवारिक जीवन के लिए बहुत अच्छा साबित नहीं हो सकता है लेकिन सातवें भाव पर शुभ ग्रह बृहस्पति की दृष्टि पड़ने से आप अपने परिवार में सुख की अनुभूति होगी। मेष वार्षिक राशिफल के अनुसार 30 अक्टूबर, 2023 के बाद आपके पारिवारिक जीवन में शांति आएगी और सब कुछ सही होने लगेगा क्योंकि राहु और केतु छठे और बारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिसमें कि राहु कुंडली के बारहवें भाव में तथा केतु छठे भाव में गोचर करेगा।

मेष वार्षिक राशिफल 2023: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

मेष वार्षिक राशिफल के अनुसार (Mesh Varshik Rashifal 2023) वर्ष 2023 आपके प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। यदि आप किसी नए-नवेले प्रेम संबंध में हैं और विवाह करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उपयुक्त नहीं होगा क्योंकि राहु और केतु आपके पहले और सातवें भाव में स्थित होंगे, जो अक्टूबर 2023 तक आपके प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में अशांति पैदा कर सकते हैं। लेकिन लग्न भाव में बृहस्पति का गोचर आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में मौजूद समस्याओं के लिए अनुकूल साबित होगा क्योंकि यह सातवें भाव पर दिव्य दृष्टि डालेगा। मेष वार्षिक राशिफल के अनुसार अक्टूबर 2023 के बाद आपको सभी चीज़ें अनुकूल और सहज महसूस होंगी।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान!

मेष वार्षिक राशिफल 2023: स्वास्थ्य

वार्षिक राशिफल भविष्यवाणी के अनुसार वर्ष 2023 की शुरुआत से ही शनि ग्यारहवें भाव में मौजूद रहेंगे और आपके लग्न भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिसके कारण आपको अपनी सेहत में थोड़ी सुस्ती और कमज़ोरी देखने को मिल सकती है। वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 से आपकी चंद्र राशि में बृहस्पति के साथ राहु भी स्थित होगा, जो आपकी फ़िटनेस को कमज़ोर कर सकता है और आप सिरदर्द और पाचन संबंधी समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि नौवें भाव पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ने की वजह से आपको किसी भी बड़ी स्वास्थ्य का सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि आपके स्वास्थ्य में गिरावट आती भी है तो आप उससे जल्दी ही रिकवर हो जाएंगे।

मेष वार्षिक राशिफल 2023: उपाय

  • प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें और विशेष रूप से मंगलवार के दिन पाठ अवश्य करें।
  • मंगलवार के दिन राहु-केतु के लिए यज्ञ/हवन करें।
  • गुरुवार के दिन किसी वृद्ध ब्राह्मण को भोजन कराएं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 2023 में मेष राशि का विवाह कब होगा?

मेष राशि के जातकों का विवाह वर्ष 2023 के अंत तक होने की संभावना है।

2. 2023 में मेष राशि वालों का अच्छा समय कब आएगा?

मेष राशि के जातकों का अच्छा या शुभ समय 2023 अप्रैल महीने के बाद शुरू होने की संभावना है।

3. 2023 में मेष राशि पर शनि का प्रभाव कब तक रहेगा?

30 अक्टूबर 2023 तक। इसके बाद राहू ग्रह मीन राशि में गोचर कर जाएंगे।

4. मेष राशि का 2023 में विवाह मुहूर्त कब है?

मेष जातकों को 25 सितंबर 2023 के बाद विवाह के संदर्भ में शुभ परिणाम प्राप्त होने के आसार हैं।

5. 2023 में मेष राशि का भाग्योदय कब होगा?

अप्रैल 2023 महीने के बाद मेष राशि के जातकों के भाग्योदय के प्रबल संकेत मिल रहे हैं।

6. 2023 में मेष राशि वालों को कौन सा व्यवसाय करना चाहिए?

खनिज, सीमेंट, मेडिकल स्टोर, कोयला, कैमिस्ट आदि क्षेत्रों में व्यवसाय करना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!