Personalized
Horoscope

मीन वार्षिक राशिफल 2023 (Meen Varshik Rashifal 2023)

वैदिक ज्योतिष पर आधारित यह मीन वार्षिक राशिफल 2023 (Meen Varshik Rashifal 2023) विशेष रूप से वर्ष 2023 के लिए मीन राशि के जातकों के पेशेवर जीवन, आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, प्रेम एवं वैवाहिक जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य आदि से जुड़ी सही और सटीक भविष्यवाणियां प्रदान करता है। जो कि एस्ट्रोसेज के विद्वान और अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा ख़ास आपके लिए तैयार किया गया है। मीन राशि चक्र की बारहवीं राशि है और यह जल तत्व की राशि है। यह राशि हानि/नुकसान को दर्शाती है और इसका स्वामित्व बृहस्पति ग्रह को प्राप्त है। इसलिए मीन राशि के जातक आमतौर पर यात्रा करने के शौकीन होते हैं तथा इसी के संबंध में अधिक समय व्यतीत करते हैं। आइए वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार जानते हैं कि वर्ष 2023 में मीन राशि के जातकों के जीवन पर ग्रहों की चाल, गोचर और नक्षत्रों की स्थिति का क्या प्रभाव पड़ेगा।

Meen Rashifal 2023

Read in English: Pisces Horoscope 2023

मीन वार्षिक राशिफल 2023: करियर

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 के लिए करियर की बात करें तो वर्ष की शुरुआत होती है 17 जनवरी, 2023 को कुंभ राशि में शनि के गोचर के साथ और आपकी राशि के संबंध में शनि बारहवें भाव में गोचर करेगा। साथ ही 22 अप्रैल, 2023 तक बृहस्पति आपके लग्न भाव में स्थित होगा और 30 अक्टूबर, 2023 से राहु/केतु भी लग्न भाव में स्थित होंगे। इन सभी ग्रहों की उपरोक्त स्थितियों के कारण, कार्यस्थल पर आपको नौकरी का दबाव और विभिन्न चुनौतियों जैसी चीज़ों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपने करियर की सही ढंग से योजना बनाने तथा किसी काम को करने से पहले उसे सही से व्यवस्थित करने की आवश्यकता होगी।

22 अप्रैल, 2023 से बृहस्पति का गोचर मेष राशि में दूसरे भाव में होगा, जिसके परिणामस्वरूप आपको अपने करियर में प्रगति देखने को मिलेगी। इसके अलावा 17 जून, 2023 से 04 नवंबर तक फिर से आपको अपने करियर पर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत क्योंकि उस समय शनि वक्री हो जाएगा। जिसके प्रभावस्वरूप काम करने के दौरान आपसे कुछ ग़लतियां हो सकती हैं। ऐसे में आपको बड़ी ही सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। हालांकि कुछ भी प्रतिकूल नहीं होगा, लेकिन मीन वार्षिक राशिफल 2023 (Meen Varshik Rashifal 2023) के मुताबिक आपको फिर भी सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

मीन वार्षिक राशिफल 2023: आर्थिक जीवन

मीन वार्षिक राशिफल 2023 के मुताबिक 22 अप्रैल, 2023 के बाद का समय आपके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी साबित होगा, जब बृहस्पति मेष राशि में गोचर करेगा। 17 जनवरी, 2023 से शनि आपकी चंद्र राशि से बारहवें भाव में स्थित होगा और 30 अक्टूबर, 2023 से नोडल ग्रह राहु-केतु का गोचर करेंगे, जिसमें से राहु मीन राशि में तथा केतु कन्या राशि में गोचर करेगा। इनके कारण हो सकता है कि आपको उच्च लाभ प्राप्त न हो और आपके खर्चे भी बढ़ जाएं। ऐसे में वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार ख़ुद को आर्थिक रूप से ठीक-ठाक बनाए रखने के लिए सबसे पहले अपने खर्चों की सही ढंग से योजना बनाएं और कोशिश करें कि कम से कम धन खर्च करने की ज़रूरत पड़े।

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

मीन वार्षिक राशिफल 2023: शिक्षा

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 के लिए छात्रों की शिक्षा की बात करें तो यह वर्ष औसत रूप से फलदायी सिद्ध हो सकता है क्योंकि छात्रों की एकाग्रता भंग हो सकती है। 22 अप्रैल, 2023 तक पढ़ाई के प्रति छात्रों की एकाग्रता भंग हो सकती है क्योंकि बृहस्पति पहले भाव (लग्न भाव) में उपस्थित होगा, जिसके परिणामस्वरूप आपको मिश्रित यानी कि सकारात्मक व नकारात्मक दोनों प्रकार के फल प्राप्त होंगे। साथ ही मीन और कन्या राशि में राहु-केतु का गोचर आपकी पढ़ाई में रुकावटें पैदा कर सकता है। मीन वार्षिक राशिफल 2023 (Meen Varshik Rashifal 2023) के मुताबिक 04 सितंबर, 2023 से 31 दिसंबर, 2023 तक आपको अपनी पढ़ाई पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत होगी क्योंकि उस समय बृहस्पति वक्री अवस्था में रहेगा।

मीन वार्षिक राशिफल 2023: पारिवारिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के मुताबिक 17 जनवरी, 2023 से बारहवें भाव में उपस्थित शनि के प्रभाव से आपको अपने पारिवारिक जीवन के संबंध में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। बृहस्पति आपकी राशि से पहले भाव में स्थित होगा। साथ ही वर्ष 2023 के लिए राहु-केतु की स्थिति भी अनुकूल नहीं रहेगी। ऐसे में आपके पारिवारिक जीवन में थोड़ी अशांति आ सकती है। मीन वार्षिक राशिफल 2023 (Meen Varshik Rashifal 2023) के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 के बाद बृहस्पति मेष राशि में दूसरे भाव में गोचर करेगा, जिसके फलस्वरूप आप अपने पारिवारिक जीवन में बेहतर माहौल और ठीक-ठाक संबंध देख सकेंगे। लेकिन वर्ष 2023 के लिए राहु-केतु की स्थिति अच्छी न होने के कारण, आप अपने पारिवारिक जीवन में अधिक सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में असफल हो सकते हैं।

मीन वार्षिक राशिफल 2023: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन की बात करें तो आपको 22 अप्रैल, 2023 के बाद अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे क्योंकि बृहस्पति मेष राशि में दूसरे भाव में गोचर करेगा। ऐसे में प्रेम और विवाह संबंधी मामले भी फलीभूत होंगे।

मीन वार्षिक राशिफल 2023 के मुताबिक 23 जुलाई, 2023 से 04 सितंबर, 2023 के दौरान शुक्र वक्री अवस्था में रहेगा, इसलिए यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो आपके लिए अपने रिश्ते से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फ़ैसला लेना उचित नहीं हो सकता है।

इसके अलावा मीन वार्षिक राशिफल 2023 (Meen Varshik Rashifal 2023) के मुताबिक 17 जनवरी, 2023 से आप शनि की साढ़ेसाती के मध्य चरण में होंगे। इसके कारण आपको अपने विवाह के लिए जीवनसाथी चुनने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही 30 अक्टूबर, 2023 के बाद राहु-केतु की स्थिति भी अनुकूल नहीं रहेगी, जिसमें राहु पहले भाव में तथा केतु सातवें भाव में स्थित रहेगा। तो ऐसे में आपको अपने प्रेम और विवाह के संबंध में मिश्रित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

मीन वार्षिक राशिफल 2023: स्वास्थ्य

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार मीन राशि के जातकों के स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यक होगी चूंकि 17 जनवरी, 2023 से शनि बारहवें भाव में स्थित होगा और 22 अप्रैल, 2023 तक बृहस्पति आपकी चंद्र राशि में यानी कि प्रथम भाव में स्थित रहेगा। इसके कारण, आप थकान के शिकार हो सकते हैं।

मीन वार्षिक राशिफल 2023 के मुताबिक 22 अप्रैल, 2023 तक के लिए आपको सलाह दी जाती है कि संतुलित आहार का सेवन करें और समय पर भोजन ग्रहण करें अन्यथा आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 22 अप्रैल, 2023 के बाद, बृहस्पति दूसरे भाव में मेष राशि में गोचर करेगा, जो आपको काफ़ी हद तक राहत देगा और आप अपना स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने में सक्षम होंगे।

इसके बाद 30 अक्टूबर, 2023 से राहु-केतु क्रमशः मीन (प्रथम भाव) और कन्या राशि (सातवें भाव) में गोचर करेंगे। इस वजह से आपको आंखों से संबंधित छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि मीन वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 से बृहस्पति के गोचर के कारण आपको बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मीन वार्षिक राशिफल 2023: उपाय

  • प्रतिदिन 17 बार “ॐ शनैश्चराय नमः” का जाप करें।
  • मंगलवार के दिन राहु और केतु के लिए यज्ञ/हवन करें।
  • गुरुवार के दिन वृद्ध ब्राह्मणों का आशीर्वाद लें।
  • शनिवार के दिन विकलांग व्यक्तियों को दान दें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 2023 में मीन राशि का विवाह कब होगा?

वर्ष 2023 में मीन राशि के जातकों के विवाह होने की संभावना बेहद ही कम है।

2. 2023 में मीन राशि वालों के अच्छे दिन कब आएंगे?

22 अप्रैल तक की अवधि मीन राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन के लिहाज से शानदार साबित होगी।

3. मीन राशि वालों को कौन सा व्यापार करना चाहिए?

मीन राशि के जातक जूता निर्माण, सौन्दर्य प्रसाधन, विज्ञापन एजेन्सी, संगीत संबंधी व्यवसाय के विकल्प को चुन सकते हैं। इसमें उन्हें निश्चित सफलता मिलती है।

4. मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब तक रहेगी?

वर्तमान समय में मीन राशि पर साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है, जो 29 मार्च 2025 तक रहेगा। इसके बाद दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। 7 अप्रैल, 2030 को मीन राशि वालों को साढ़े साती से पूरी तरह से मुक्ति मिल पाएगी।

5. 2023 में मीन राशि का शुभ रंग कौन सा है?

वर्ष 2023 में नारंगी (ऑरेंज रंग) मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा।

6. मीन राशि वाले कौन से भगवान की पूजा करें?

मीन राशि के जातकों के लिए भगवान शिव की पूजा करना शुभ फलदायी साबित होता है।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!