Personalized
Horoscope

मकर वार्षिक राशिफल 2023 (Makar Varshik Rashifal 2023)

वैदिक ज्योतिष पर आधारित यह मकर वार्षिक राशिफल 2023 (Makar Varshik Rashifal 2023) विशेष रूप से वर्ष 2023 के लिए मकर राशि के जातकों के पेशेवर जीवन, आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, प्रेम एवं वैवाहिक जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य आदि से जुड़ी सही और सटीक भविष्यवाणियां प्रदान करता है। जो कि एस्ट्रोसेज के विद्वान और अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा ख़ास आपके लिए तैयार किया गया है। मकर राशि चक्र की दसवीं राशि है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। यह राशि कर्म का कारक है और इसका स्वामित्व शनि ग्रह को प्राप्त है। इसलिए आमतौर पर मकर राशि के जातक कर्म और कर्तव्य के प्रति जागरूक और अपने कार्यों के प्रति समर्पित होते हैं। आइए वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार जानते हैं कि वर्ष 2023 में मकर राशि के जातकों के जीवन पर ग्रहों की चाल, गोचर और नक्षत्रों की स्थिति का क्या प्रभाव पड़ेगा।

Makar Rashifal 2023

Read in English: Capricorn Horoscope 2023

मकर वार्षिक राशिफल 2023: करियर

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 17 जनवरी, 2023 से दूसरे भाव में शनि के गोचर के कारण, नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर कुछ समस्याओं जैसे कि काम का अधिक दबाव, सहकर्मियों एवं वरिष्ठों का सहयोग न मिलना आदि का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले उसकी सही ढंग से योजना बनाने की आवश्यकता होगी। वहीं दूसरी ओर 22 अप्रैल, 2023 को बृहस्पति कुंडली के तीसरे भाव में गोचर करेगा, जिसके कारण आपको अपनी वर्तमान नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है।

यदि आप एक व्यवसायी हैं और किसी नए उद्यम में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं तो वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 किसी भी व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए अधिक अनुकूल नहीं हो सकता है। मकर वार्षिक राशिफल 2023 (Makar Varshik Rashifal 2023)के मुताबिक यदि आप अपने व्यवसाय या करियर से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं तो 30 अक्टूबर, 2023 के बाद का समय अनुकूल है क्योंकि उस समय राहु-केतु का गोचर आपके लिए अनुकूल साबित होगा।

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 17 जून, 2023 से 04 नवंबर, 2023 के दौरान नौकरीपेशा जातकों को अपने करियर पर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत होगी क्योंकि इस दौरान आपको अपने काम में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण हो सकता है कि आप समयसीमा के भीतर काम पूरे न कर पाएं। इसके अलावा वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार जो लोग ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं, उन्हें भी 17 जून, 2023 से 04 नवंबर, 2023 तक अपने व्यवसाय के विस्तार से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

मकर वार्षिक राशिफल 2023: आर्थिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार आर्थिक पक्ष की बात करें तो 22 अप्रैल, 2023 से बृहस्पति का चौथे भाव में गोचर अधिक अनुकूल साबित नहीं हो सकता है। साथ ही 17 जनवरी, 2023 से शनि आपकी चंद्र राशि से दूसरे भाव में गोचर करेगा, जिसके कारण आपको धन लाभ के मामले औसत प्रगति देखने को मिलेगी। मकर वार्षिक राशिफल 2023 (Makar Varshik Rashifal 2023)के अनुसार परिवार के लिए कुछ बड़े और ज़रूरी खर्चे भी हो सकते हैं, जिन्हें आप चाहकर भी रोक नहीं सकेंगे।

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 23 जुलाई, 2023 से 04 सितंबर, 2023 के दौरान शुक्र वक्री अवस्था में होगा। वह समय भी आपकी वित्तीय स्थिरता के लिए अनुकूल साबित नहीं हो सकता है क्योंकि शुक्र आपके लिए भाग्य का कारक है और साथ ही पांचवें और दसवें भाव का स्वामी भी है।

ऐसे में 23 जुलाई, 2023 से 04 सितंबर, 2023 के बीच धन से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय लेना अनुचित हो सकता है। मकर वार्षिक राशिफल 2023 (Makar Varshik Rashifal 2023)के मुताबिक 30 अक्टूबर, 2023 के बाद राहु-केतु क्रमशः कन्या और मीन राशि में गोचर करेंगे, तब जाकर धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव होगा।

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

मकर वार्षिक राशिफल 2023: शिक्षा

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 तक तीसरे भाव में बृहस्पति स्थित होने के कारण मकर राशि के छात्रों की एकाग्रता भंग हो सकती है। ऐसे में वे अपनी पढ़ाई पिछड़ सकते हैं। लिहाजा, परीक्षाफल उम्मीद से कम आने की संभावना रहेगी। साथ ही शनि आपकी चंदर्स राशि से दूसरे भाव में स्थित होगा, जिसके कारण आप अपनी पढ़ाई में स्थिरता लाने में नाकामयाब हो सकते हैं। इसके अलावा चौथे भाव में राहु का गोचर होने से आपको अपनी पढ़ाई में भटकाव महसूस हो सकता है।

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 के बाद बृहस्पति का मेष राशि में चौथे भाव में गोचर आपकी पढ़ाई के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। तब आप अपनी पढ़ाई अच्छी तरह से कर सकेंगे और प्रगति करेंगे। मकर वार्षिक राशिफल 2023 (Makar Varshik Rashifal 2023)के अनुसार 30 अक्टूबर, 2023 से राहु-केतु क्रमशः तीसरे भाव (मीन राशि) तथा नौवें भाव (कन्या राशि) में गोचर करेंगे और शिक्षा के लिए अनुकूल साबित होंगे। इनके गोचर के फलस्वरूप आपको उच्च शिक्षा में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

मकर वार्षिक राशिफल 2023: पारिवारिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार पारिवारिक जीवन की बात करें तो शुरुआत से ही आपको अपने परिवारजनों के साथ अच्छा समायोजन बनाए रखने की आवश्यकता होगी ताकि खुशियां मौजूद रहें। ऐसा इसलिए क्योंकि 22 अप्रैल, 2023 तक बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से तीसरे भाव में स्थित होगा और फिर वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 से मेष राशि में आपकी चंद्र राशि से चौथे भाव में जाकर विराजमान होगा, जो कि पारिवारिक जीवन के लिए अधिक अनुकूल साबित नहीं हो सकता है। वहीं मकर वार्षिक राशिफल 2023 (Makar Varshik Rashifal 2023) के अनुसार चंद्र राशि से चौथे भाव में राहु की उपस्थिति के कारण, आपको अपने रिश्तेदारों के साथ संबंध में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 30 अक्टूबर 2023 के बाद राहु-केतु क्रमशः मीन और कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आपका पारिवारिक जीवन सुखद होगा और सभी सदस्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित होंगे।

मकर वार्षिक राशिफल 2023: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन की बात करें तो 30 अक्टूबर, 2023 के बाद आपको अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे, जब राहु-केतु का अगला गोचर होगा। वहीं दूसरी ओर मेष राशि में आपकी चंद्र राशि से चौथे भाव में बृहस्पति की स्थिति अनुकूल नहीं होगी। इसके कारण आपको विवाह से संबंधित चीज़ों में अच्छे परिणाम देखने को नहीं मिल सकते हैं। ऐसे में विवाह संबंधित अवसरों को भविष्य के लिए टालना ही उचित रहेगा। मकर वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 23 जुलाई, 2023 से 4 सितंबर, 2023 के दौरान भाग्य और प्रेम का ग्रह शुक्र वक्री अवस्था रहेगा। इसके कारण जो लोग प्रेम संबंध में हैं और जो प्रेम संबंध या वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने वाले हैं, उन्हें अधिक अनुकूल परिणाम न मिलने की आशंका है।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

मकर वार्षिक राशिफल 2023: स्वास्थ्य

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार साल शुरुआत में आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। बस आपको केवल अपने स्वास्थ्य और खानपान के प्रति सावधान रहना होगा। मकर वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 17 जनवरी, 2023 से शनि आपकी चंद्र राशि से दूसरे भाव में गोचर करेगा, जिसके परिणामस्वरूप आपको थोड़ी राहत मिलेगी क्योंकि शनि आपके लग्न भाव से बाहर आ रहा होगा।

इसके बाद 22 अप्रैल, 2023 से बृहस्पति का मेष राशि में चौथे भाव में राहु के साथ गोचर होगा, जो आपकी आरामदायक स्थिति को प्रभावित कर सकता है और आप सिरदर्द और आंखों से जुड़ी समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं। हालांकि कोई भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। मकर वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 30 अक्टूबर, 2023 के बाद राहु-केतु क्रमशः मीन और कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिसके फलस्वरूप आपको अपने स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।

मकर वार्षिक राशिफल 2023: उपाय

  • प्रतिदिन 44 बार "ॐ मन्दाय नमः" का जाप करें।
  • मंगलवार के दिन राहु के लिए यज्ञ/हवन करें।
  • प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 2023 में मकर राशि का भाग्योदय कब होगा?

भाग्योदय के लिहाज से वर्ष 2023 मकर जातकों के लिए अनुकूल संकेत दे रहा है। हालांकि साल के आखिरी महीनों में आपको कुछ उठापटक का सामना करना पड़ सकता है।

2. मकर राशि वालों की किस्मत में क्या है?

वर्ष 2023 में मकर राशि के जातकों को शुभ और अशुभ दोनों ही परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि साल की आखिरी तिमाही आपके लिए शुभ रहेगी।

3. 2023 में मकर राशि वालों को कौन सा व्यापार करना चाहिए?

वकालत, चमड़े की वस्तुओं का निर्माण, अन्न का व्यवसाय इत्यादि मकर राशि के जातकों के लिए अनुकूल व्यवसाय साबित हो सकते हैं।

4. 2023 में मकर राशि की साढ़ेसाती कब तक रहेगी?

मकर राशि के जातकों का साढ़ेसाती का चरण 29 मार्च 2025 तक रहेगा और इसके बाद मकर जातकों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।

5. 2023 में मकर राशि का भविष्य क्या होगा?

वर्ष 2023 में ढेरों उतार-चढ़ाव के साथ आपको सफलता और निराशा दोनों ही प्राप्त होगी। हालांकि साल की आखिरी तिमाही में आप उन्नति करेंगे।

6. मकर राशि वाले कौन से भगवान की पूजा करें?

मकर राशि के जातकों के लिए भगवान शिव की पूजा करना हितकारी साबित होता है।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!