Personalized
Horoscope

कुंभ वार्षिक राशिफल 2023 (Kumbh Varshik Rashifal 2023)

वैदिक ज्योतिष पर आधारित यह कुंभ वार्षिक राशिफल 2023 (Kumbh Varshik Rashifal 2023) विशेष रूप से वर्ष 2023 के लिए कुंभ राशि के जातकों के पेशेवर जीवन, आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, प्रेम एवं वैवाहिक जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य आदि से जुड़ी सही और सटीक भविष्यवाणियां प्रदान करता है। जो कि एस्ट्रोसेज के विद्वान और अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा ख़ास आपके लिए तैयार किया गया है। कुंभ राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि है और यह वायु तत्व की राशि है। इसका स्वामित्व शनि ग्रह को प्राप्त है। इसलिए कुंभ राशि के जातक शोध (रिसर्च) कार्यों के लिए अधिक उत्सुक दिखेंगे तथा अपने लक्ष्य की ओर केंद्रित रहेंगे। आइए वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार जानते हैं कि वर्ष 2023 में कुंभ राशि के जातकों के जीवन पर ग्रहों की चाल, गोचर और नक्षत्रों की स्थिति का क्या प्रभाव पड़ेगा।

Kumbh Rashifal 2023

Read in English: Aquarius Horoscope 2023

कुंभ वार्षिक राशिफल 2023: करियर

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार करियर के लिहाज से 22 अप्रैल, 2023 तक का समय ठीक-ठाक साबित होगा क्योंकि बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से दूसरे भाव में स्थित होगा। लेकिन 17 जनवरी, 2023 से आपके लग्न भाव में शनि की स्थिति के कारण हो सकता है कि आपको अपने काम में संतोषजनक परिणाम न मिलें। चूंकि पहले भाव में स्थित शनि नौकरी में प्रगति के लिए अच्छा साबित नहीं हो सकता है। ऐसे में कार्यस्थल पर वरिष्ठों के साथ संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है या फिर नौकरी में संतुष्टि की कमी हो सकती है। कभी-कभी तो आपके सामने ऐसी परिस्थितियां भी आ सकती हैं कि आप अपनी नौकरी छोड़ने या नई नौकरी की तलाश करने के लिए विवश हो सकते हैं। हालांकि कुम्भ वार्षिक राशिफल 2023 (Kumbh Varshik Rashifal 2023) के अनुसार तीसरे भाव में राहु का गोचर होने से आपको काफ़ी हद तक राहत मिलेगी और आप धीरे-धीरे अपने करियर में विकास और नौकरी में संतुष्टि देख सकेंगे।

कुंभ वार्षिक राशिफल 2023: आर्थिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 17 जनवरी, 2023 से शनि आपके पहले भाव में स्थित होगा तथा 22 अप्रैल, 2023 से बृहस्पति तीसरे भाव में, जिसके कारण आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आशंका है कि उम्मीद से अधिक खर्चों के कारण आप ज़्यादातर परेशान रहेंगे और यह भी हो सकता है कि आप चीज़ों को सही ढंग से मैनेज भी न कर पाएं। राहत के तौर पर आपको राहु-केतु साथ अवश्य मिलेगा क्योंकि तीसरे भाव में राहु और नौवें भाव में केतु बचे हुए वर्ष 2023 में आपको राहत प्रदान करेंगे। कुंभ वार्षिक राशिफल 2023 (Kumbh Varshik Rashifal 2023)की भविष्यवाणी के अनुसार आपको सलाह दी जाती है कि वर्ष 2023 में आर्थिक रूप से स्थिरता बनाए रखने के लिए सबसे पहले अपने खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश करें और अपनी आय के हिसाब से खर्चों की सही योजना बनाएं।

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

कुंभ वार्षिक राशिफल 2023: शिक्षा

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 17 जनवरी, 2023 से लग्न भाव में शनि स्थित होने के कारण हो सकता है आप अपनी पढ़ाई में पिछड़ जाएं या निरंतरता खो दें। ऐसे में आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत होगी। कुम्भ वार्षिक राशिफल 2023 (Kumbh Varshik Rashifal 2023)के अनुसार दूसरी ओर, 22 अप्रैल, 2023 से बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से तीसरे भाव में गोचर करेगा, जो कि पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन के लिए अनुकूल साबित नहीं हो सकता है। हालांकि 30 अक्टूबर, 2023 तक राहु-केतु की स्थिति आपको पढ़ाई में बेहतर करने के लिए पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

कुंभ वार्षिक राशिफल 2023: पारिवारिक जीवन

कुम्भ वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार इस राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन वर्ष 2023 में ज़्यादातर अस्त-व्यस्त ही रहने की आशंका है क्योंकि जनवरी, 2023 से शनि पहले भाव में स्थित होगा और 22 अप्रैल, 2023 से बृहस्पति तीसरे भाव में मौजूद रहेगा। इन दोनों ग्रहों की ये स्थितियां पारिवारिक जीवन में कुछ उलझने पैदा कर सकती हैं। ऐसे में वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार आपको सलाह दी जाती है कि परिवारजनों के साथ आपसी तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें और अपनी वाणी मधुर रखें।

कुंभ वार्षिक राशिफल 2023: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष में कुंभ राशि के जातकों को प्रेम और विवाह के संबंध में अच्छे परिणाम प्राप्त करने में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि 17 जनवरी, 2023 से शनि पहले भाव में तथा 22 अप्रैल, 2023 से बृहस्पति तीसरे भाव में गोचर करेगा। इन दोनों ग्रहों की स्थितियों के कारण प्रेम और विवाह संबंधी मामले फलीभूत नहीं हो सकते हैं। इसलिए यदि आप प्रेम और विवाह के संबंध में कोई भी निर्णय लेना चाहते हैं तो कुम्भ वार्षिक राशिफल 2023 (Kumbh Varshik Rashifal 2023)के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 से पहले का समय ठीक हो सकता है।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

कुंभ वार्षिक राशिफल 2023: स्वास्थ्य

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार सेहत के लिहाज से वर्ष 2023 अधिक अनुकूल न रहने की आशंका है क्योंकि 17 जनवरी, 2023 से शनि आपके लग्न भाव में स्थित होगा और 22 अप्रैल, 2023 से बृहस्पति तीसरे भाव में स्थित होगा। जिसके परिणामस्वरूप आप घबराहट, चिंता, पीठ दर्द, पैरों में दर्द और तनाव से ग्रस्त हो सकते हैं। कुम्भ वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार आपको सलाह दी जाती है कि संतुलित आहार का सेवन करें और समय पर भोजन ग्रहण करें। इसके अलावा नियमित रूप से योग, व्यायाम और मेडिटेशन (ध्यान) आदि करें। हालांकि कुम्भ राशिफल 2023 के मुताबिक 30 अक्टूबर, 2023 तक राहु तीसरे भाव में तथा केतु नौवें भाव में स्थित रहेगा, जो आपकी सेहत और स्वास्थ्य को काफ़ी हद तक अच्छा रखने के लिए फलदायी साबित होंगे।

कुंभ वार्षिक राशिफल 2023: उपाय

  • मंगलवार के दिन केतु ग्रह के लिए यज्ञ करें।
  • प्रतिदिन 43 बार "ॐ केतवे नमः" का जाप करें।
  • प्रतिदिन गणेश जी की पूजा करें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 2023 में कुंभ राशि के अच्छे दिन कब आएंगे?

22 अप्रैल को गुरु गोचर के साथ ही कुम्भ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।

2. कुंभ राशि की परेशानी कब दूर होगी?

वर्ष 2023 में अगस्त के महीने के बाद आपकी परेशानियाँ निश्चित रूप से दूर होने लगेंगी।

3. कुंभ राशि का जीवनसाथी कौन है?

मेष, वृश्चिक और धनु राशि के जातक कुम्भ के लिए आदर्श जीवनसाथी साबित होते हैं।

4. कुंभ राशि से कौन सी राशि प्यार करती है?

वृष, सिंह, धनु राशि के लोग कुम्भ राशि के लोगों से बेइंतेहा प्यार करते हैं।

5. कुंभ राशि वाले कितने भाग्यशाली होते हैं?

अक्सर देखा गया है कि कुम्भ राशि के जातक बेहद ही भाग्यशाली रहते हैं। हालांकि इनकी उम्र का 44 से 67 वर्ष का समय सबसे अधिक शुभ और भाग्य का साथ लेकर आता है।

6. कुंभ राशि वालों की कितनी उम्र में शादी होती है?

कुम्भ राशि के जातकों की शादी की सही उम्र 32 साल के बाद रहती है।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!