Personalized
Horoscope

कन्या वार्षिक राशिफल 2023 (Kanya Varshik Rashifal 2023)

वैदिक ज्योतिष पर आधारित कन्या वार्षिक राशिफल 2023 (Kanya Varshik Rashifal 2023) विशेष रूप से वर्ष 2023 के लिए कन्या राशि के जातकों के पेशेवर जीवन, आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, प्रेम एवं वैवाहिक जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य आदि से जुड़ी भविष्यवाणियां प्रदान करता है। राशि चक्र में कन्या राशि को छठे स्थान पर रखा गया है तथा यह पृथ्वी तत्व की राशि है। चूंकि यह राशि चक्र की छठी राशि है इसलिए यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, कर्ज़, लोन आदि को दर्शाता है। इस राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए कन्या राशि के जातक आमतौर पर एक ही समय में कई अलग-अलग विचार रखते हैं। आइए वार्षिक राशिफल 2023 से जानते हैं कि वर्ष 2023 में विभिन्न ग्रहों की स्थिति इनके लिए कैसी साबित होगी।

Kanya Rashifal 2023

Read in English: Virgo Horoscope 2023

कन्या वार्षिक राशिफल 2023: करियर

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 की शुरुआत यानी कि 17 जनवरी, 2023 से शनि आपकी चंद्र राशि से छठे भाव में स्थित रहेगा, जिसके परिणामस्वरूप आपको अपने करियर में विकास देखने को मिलेगा और साथ नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। 17 जून से 04 नवंबर, 2023 तक शनि वक्री अवस्था में होगा, इसलिए इस अवधि को छोड़कर आपको अपने करियर में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

इसके अलावा 22 अप्रैल, 2023 तक बृहस्पति मीन राशि में आपकी चंद्र राशि से सातवें भाव में स्थित होगा। 22 अप्रैल, 2023 के बाद बृहस्पति आठवें भाव में गोचर करेगा और शेष 2023 तक आठवें भाव में ही स्थित रहेगा। ऐसे में यदि आपको अपने करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेना है तो अप्रैल 2023 के भीतर लेना ही उचित रहेगा। कन्या वार्षिक राशिफल 2023 (Kanya Varshik Rashifal 2023) के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 के बाद जब बृहस्पति आठवें भाव में स्थित होगा, तब आपको अपने करियर में कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कुम्भ राशि में आपकी चंद्र राशि से छठे भाव में स्थित शनि आपके करियर में कुछ अनुकूल परिस्थितियां लेकर आ सकता है।

कन्या वार्षिक राशिफल 2023: आर्थिक जीवन

22 अप्रैल, 2023 से पहले बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से सातवें भाव में स्थित रहेगा। ऐसे में वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार आपकी आय का प्रवाह अच्छा रहेगा और आर्थिक लाभ भी मिलेगा। धन के मामले में बृहस्पति सबसे लाभकारी ग्रह माना जाता है। साथ ही शुक्र की स्थिति भी काफ़ी महत्वपूर्ण स्थान रखती है क्योंकि शुक्र को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। कन्या वार्षिक राशिफल 2023 (Kanya Varshik Rashifal 2023) के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 के बाद बृहस्पति मेष राशि में आपकी चंद्र राशि से आठवें भाव में गोचर करेगा, जिसके परिणामस्वरूप आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है और साथ ही आय का प्रवाह भी प्रभावित हो सकता है।

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 30 अक्टूबर, 2023 से राहु और केतु का गोचर, धन लाभ के मामले में अनुकूल साबित नहीं हो सकता है। इनके गोचर के कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा 23 जुलाई से 04 सितंबर, 2023 के बीच निवेश से जुड़ा बड़ा फैसला लेने से बचें क्योंकि उस समय शुक्र की स्थिति अनुकूल नहीं होगी और इसके बाद बृहस्पति भी 05 सितंबर से 31 दिसंबर तक अनुकूल अवस्था में नहीं रहेगा।

कुल मिलाकर देखा जाए तो कन्या वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 के शुरुआती छह महीने या जुलाई तक की अवधि आख़िरी के छह महीनों की तुलना में आर्थिक रूप से लाभकारी साबित होंगे। वर्ष 2023 के लिए शनि ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जो आपकी आर्थिक प्रगति के लिए अनुकूल रहेगा क्योंकि यह आपकी चंद्र राशि से छठे भाव में स्थित होगा। ऐसे में कन्या वार्षिक राशिफल 2023 (Kanya Varshik Rashifal 2023) के अनुसार आपके लिए बेहतर होगा कि आप जो धन कमा रहे हैं, उसमें से थोड़ा भविष्य के लिए भी बचाएं।

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

कन्या वार्षिक राशिफल 2023: शिक्षा

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार शिक्षा के दृष्टिकोण से, वर्ष 2023 की शुरुआत से 22 अप्रैल, 2023 तक की अवधि फलदायी साबित होगी क्योंकि बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से सातवें भाव में स्थित रहेगा। वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 के बाद आपको अपनी पढ़ाई में अधिक ध्यान देने और ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत होगी क्योंकि बृहस्पति आठवें भाव में गोचर करेगा, जिसके कारण आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। अच्छी बात यह है कि वर्ष 2023 के लिए शनि आपकी चंद्र राशि से छठे भाव में स्थित रहेगा, जो आपके द्वारा पढ़ाई में किए गए प्रयासों को समर्थन देगा।

कन्या वार्षिक राशिफल 2023 (Kanya Varshik Rashifal 2023) के अनुसार अक्टूबर 2023 से राहु-केतु का मीन और कन्या राशि में गोचर आपकी पढ़ाई के लिए बहुत अच्छा साबित नहीं हो सकता है। इसके अलावा 04 सितंबर से 31 दिसंबर, 2023 तक बृहस्पति की वक्री अवस्था भी आपकी पढ़ाई में कुछ बाधाएं उत्पन्न कर सकती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 आपकी शिक्षा के लिहाज से औसत रूप से फलदायी सिद्ध होगा। इसलिए इस साल आपको अपनी पढ़ाई में अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

कन्या वार्षिक राशिफल 2023: पारिवारिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 की शुरुआत से 22 अप्रैल, 2023 तक आपको अपने पारिवारिक जीवन में सुखद पल देखने को मिलेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं और यह सब मीन राशि में बृहस्पति की अनुकूल स्थिति के कारण संभव होगा।

22 अप्रैल, 2023 के बाद आपके पारिवारिक जीवन में तर्क-वितर्क, वाद-विवाद और बहस आदि की मौजूदगी हो सकती है क्योंकि बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से आठवें भाव में गोचर करेगा। ऐसे में वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार आपको सलाह दी जाती है कि अपने परिवार के सदस्यों के प्रति ख़ुद का व्यवहार विनम्र रखें और आपसी समायोजन बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। सकारात्मक बात यह है कि वर्ष 2023 के लिए, छठे भाव में शनि की स्थिति आपके पारिवारिक जीवन में कुछ भी प्रतिकूल नहीं होने देगी।

कन्या वार्षिक राशिफल 2023: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

कन्या वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 की शुरुआत से 22 अप्रैल, 2023 तक मीन राशि में आपकी चंद्र राशि से सातवें भाव में बृहस्पति की स्थिति के कारण, आपको अपने प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन के मामले में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 23 जुलाई से 04 सितंबर तक शुक्र की प्रतिकूल स्थिति के कारण, आपको विवाह संबंधी निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो 22 अप्रैल, 2023 तक की अवधि आपके लिए फलदायी सिद्ध होगी। ऐसे में आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिताएंगे और हो सकता है कि आप अपने रिश्ते को आगे ले जाने के लिए विवाह करने की योजना भी बना लें।

कन्या वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 के बाद बृहस्पति आठवें भाव में गोचर करेगा और 30 अक्टूबर, 2023 से राहु-केतु क्रमशः मीन और कन्या राशि में गोचर करेंगे। जिसकी वजह से आपको प्रेम में असफलता मिल सकती है और विवाह संबंधी मामलों में देरी का सामना करना पड़ सकता है।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

कन्या वार्षिक राशिफल 2023: स्वास्थ्य

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार सेहत के लिहाज से देखा जाए तो सातवें भाव में बृहस्पति की स्थिति के कारण 22 अप्रैल, 2023 तक आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 22 अप्रैल, 2023 के बाद बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से आठवें भाव में गोचर करेगा, जिसकी वजह से आपको सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस समय राहु-केतु की स्थिति भी आपके दूसरे और आठवें भाव में अनुकूल नहीं होगी।

कन्या वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 30 अक्टूबर, 2023 से राहु-केतु क्रमशः मीन (लग्न भाव) और कन्या राशि (सप्तम भाव) में गोचर करेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आपको पाचन संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं और बेचैनी/उलझन की शिकायत भी हो सकती है।

कन्या वार्षिक राशिफल 2023 से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि वर्ष 2023 के लिए शनि आपकी चंद्र राशि से छठे भाव में स्थित रहेगा, जो आपको ऊर्जा और किसी भी चीज़ के लिए दृढ़ संकल्प प्रदान करेगा। इससे आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सक्षम होंगे और आपको किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार आपको सलाह दी जाती है कि संतुलित आहार का सेवन करें और नियमित रूप से योग, व्यायाम और मेडिटेशन आदि करें।

कन्या वार्षिक राशिफल 2023: उपाय

  • प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।
  • बुधवार के दिन मंदिर में भगवान विष्णु के लिए तेल का दीपक जलाएं।
  • बुधवार के दिन नारायणीयम का जाप करें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 2023 में कन्या राशि वालों की शादी कब तक होगी?

मुमकिन है कि कन्या राशि के जातक वर्ष 2023 में विवाह की बात को ज़्यादा तवज्जो नहीं देंगे, आप आने वाले वर्षों में विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

2. 2023 में कन्या राशि वालों के लिए कौन सा बिजनेस करना चाहिए?

तकनीक कला, चिकित्सा, फिल्मांकन, अभिनय, इंजीनियरिंग, संगीत सैन्य सरक्षा इत्यादि क्षेत्र से संबन्धित व्यवसाय कन्या जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकते हैं।

3. 2023 में कन्या राशि वालों का अच्छा समय कब आएगा?

साल का शुरुआती समय कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद शानदार समय साबित होगा। हालांकि इसके बाद आपको थोड़ी बहुत उठापटक देखने को मिल सकती है।

4. 2023 में शादी का योग कब बनता है?

वर्ष 2023 में कन्या जातकों के विवाह के योग बेहद कम हैं।

5. 2023 में कन्या राशि में क्या दोष है?

परिवार से नोक-झोक, स्वास्थ्य संदर्भ में उठापटक, लापरवाह रवैया वर्ष 2023 में कन्या राशि के प्रबल दोष साबित हो सकते हैं।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!