Personalized
Horoscope

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2022 - Vrishchik Rashifal 2022

Vrishchik Rashifal 2022 वृश्चिक राशिफल 2022 (Vrishchik Rashifal 2022) के इस लेख में आपको वृश्चिक राशि वालों के लिए नए साल से जुड़ी हर जानकारी दी जा रही है। इसकी मदद से ही वृश्चिक राशि के जातकों को अपने जीवन में ग्रहों की चाल, गोचर और नक्षत्रों की स्थिति के प्रभाव के बारे में भी बताया जा रहा है। जल तत्व से संबंधित वृश्चिक राशि, राशिचक्र की आठवीं राशि होती है।

यह राशि थोड़ी रहस्यमय होती है, जिस पर आक्रामक ग्रह मंगल का शासन होता है। ये भी देखा गया है कि वृश्चिक राशि के जातकों में अधिक अंतर्ज्ञान कौशल होता है और उनकी रूचि बड़े कार्यों को पूरा करने में अधिक देखी जाती है। तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2022 से जुड़ी विस्तृत भविष्यवाणियों पर डालते है एक नज़र:-

Read in English - Scorpio Horoscope 2022

वृश्चिक राशिफल 2022: करियर

वैदिक ज्योतिष पर आधारित वृश्चिक राशिफल 2022 की भविष्यवाणियों के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत से लेकर अप्रैल तक आप अपने करियर में तेज़ी और तीव्रता से आगे बढ़ते दिखाई देंगे क्योंकि, इस दौरान शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव में सूर्य के साथ अनुकूल स्थिति में विराजमान होंगे। परंतु राशि से सप्तम में छायाग्रह राहु की उपस्थिति और पहले भाव में केतु के कारण, आपको करियर में कोई बड़ी सफलता नहीं प्राप्त होने के योग भी बनते दिखाई देंगे। ये वो समय होगा जब आपके मन में असुरक्षा की भावना प्रबल होगी। क्योंकि इस अवधि में राहु सप्तम और केतु का प्रथम भाव में होना, आपको अपने करियर में आवश्यक नाम-प्रतिष्ठा नहीं देगा और ये स्थिति इस साल अप्रैल तक जारी रहेगी।

हालांकि, अप्रैल के बाद आपके करियर में उन्नति और नए अवसर के मार्ग खुलेंगे, क्योंकि इस समय राहु आपकी राशि से छठे भाव में और केतु अपना गोचर करते हुए बारहवें भाव में प्रस्थान कर जाएंगे। इसके अलावा अप्रैल के बाद आपकी राशि में गुरु बृहस्पति की सकारात्मक स्थिति भी होगी और वे आपके पंचम भाव में उपस्थित होते हुए, आपके करियर में पदोन्नति, नौकरी में नए अवसर, आदि जैसे शुभ फल आपको देने का कार्य करेंगे।

वृश्चिक राशिफल 2022: आर्थिक जीवन

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक गुरु बृहस्पति के आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होने से आपको आर्थिक जीवन में लाभ के साथ-साथ खर्चों से भी दो-चार होना पड़ेगा। हालांकि, इसके बाद अप्रैल में जब गुरु बृहस्पति अपना गोचर करते हुए आपकी राशि से पंचम भाव में विराजमान होंगे, तब आपके लिए ज्यादा धन कमाने की संभावना भी बनेगी।

इसके अलावा अप्रैल के दौरान आपकी राशि से छठे भाव में राहु का गोचर भी होगा, जिसके परिणामस्वरूप आपको अपने आर्थिक जीवन से जुड़े सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। वो जातक जो धन से जुड़े नए निवेश आदि से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते थे, उनके लिए मई के बाद की अवधि अधिक फलदायी रहेगी। साथ ही अगस्त से नवंबर के महीनों के दौरान, आप अच्छा धन कमाते हुए उसे संचय करने की स्थिति में भी दिखाई देंगे।

वृश्चिक राशिफल 2022: शिक्षा

Vrishchik Rashifal 2022 के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत थोड़ी कम अनुकूल रहेगी। क्योंकि आपकी राशि से चौथे भाव में गुरु बृहस्पति की उपस्थिति अप्रैल तक आपको इच्छानुसार परिणाम नहीं मिलने के योग दर्शा रही है। जिसके परिणामस्वरूप अप्रैल तक छात्रों को सबसे अधिक अपनी पढ़ाई में एकाग्रता की कमी से दो-चार होना पड़ेगा।

हालांकि, अप्रैल के बाद जब यही शुभ ग्रह गुरु बृहस्पति अपना गोचर करते हुए आपके पंचम भाव में संचरण करेगा और आपकी ही राशि को दृष्टि करेगा, तब परिस्थितियों में कुछ सुधार आएगा और इस दौरान छात्र अच्छी तरह से अध्ययन करने में भी पूरी तरह सफल होंगे।

इसके अतिरिक्त, आपकी राशि से छठे भाव में राहु मौजूद होंगे और वे आपको पढ़ाई-लिखाई में अधिक प्रयास करने में मदद करेंगे। साथ ही अगस्त से नवंबर तक भी छात्रों को अपनी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन देने में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल 2022: पारिवारिक जीवन

वृश्चिक राशि के पारिवारिक जीवन की बात करें तो, वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार अप्रैल के बाद आपके घर-परिवार का वातावरण पूर्व से काफी शांत दिखाई देगा। क्योंकि इस दौरान जहाँ गुरु बृहस्पति आपकी राशि से पंचम भाव में वहीं राहु छठे घर में गोचर करेंगे। इसके परिणामस्वरूप अप्रैल के बाद आप अपने घर में और अधिक सुखद जीवन का आनंद ले सकेंगे।

साथ ही वे सभी विवाद व नकारात्मक परिस्थितियां, जो वर्ष की शुरूआत से अप्रैल तक आपको परेशान कर रही थी, उनसे भी आपको निजात मिलेगी और अप्रैल के बाद आप घर पर सौहार्दपूर्ण माहौल देखेंगे जो साल के अंत तक बना रहेगा। इसके अलावा वर्ष के उत्तरार्ध में खासतौर से अगस्त से नवंबर तक, आप अपने पारिवारिक जीवन में अधिक भाईचारा, सुख और शान्ति की अनुभूति करेंगे।

वृश्चिक राशिफल 2022: प्रेम व वैवाहिक जीवन

वृश्चिक भविष्यफल 2022 के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों को प्रेम और विवाह में वर्ष की शुरुआत से लेकर अप्रैल तक अच्छे परिणाम मिलने में कुछ समस्या होने की आशंका है। क्योंकि इस दौरान छायाग्रह राहु आपके सप्तम भाव में और केतु आपकी ही राशि अर्थात आपके प्रथम भाव में उपस्थित होते हुए आपको कुछ समस्या दे सकते हैं।

वो जातक जो विवाह करने की योजना बना रहे हैं, उनका अप्रैल के बाद विवाह होने का योग बन रहा है। क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति आपके पंचम भाव में गोचर करते हुए, आपकी ही राशि को दृष्टि करेंगे।

ऐसे में आपके पंचम भाव में गुरु की उपस्थिति, आपको विवाह के कई आकर्षक प्रस्ताव मिलने की संभावना बना रही है इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि वर्ष 2022 में अप्रैल के बाद आपके लिए शादी के बंधन में बंधना, अधिक अनुकूल और उत्तम रहेगा। ये वो अवधि होगी जब आप अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर तरीके से संवारने में पूरी तरह सक्षम होंगे।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान!

वृश्चिक राशिफल 2022: स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो, साल का पूर्वार्ध विशेषरूप से शुरुआत से लेकर अप्रैल तक की अवधि आपको कुछ शारीरिक समस्या दे सकती है। क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति आपकी राशि से चौथे भाव में, राहु सातवें भाव में और केतु आपकी ही राशि अर्थात आपके प्रथम भाव में उपस्थित होंगे। ऐसे में उपरोक्त ग्रहों की ये स्थिति, आपको कुछ मानिसक तनाव, चिंता और आराम की कमी होने के योग बना रही है।

हालांकि, Vrishchik Rashifal 2022 के अनुसार अप्रैल के बाद परिस्थितियों में कुछ अच्छा बदलाव आएगा और आपकी सेहत में भी सुधार देखा जाएगा। क्योंकि अप्रैल के बाद गुरु बृहस्पति की आपकी ही राशि पर दृष्टि होगी। इसके अलावा आपको योग, व्यायाम और मेडिटेशन करने से भी, इस वर्ष सेहत से जुड़े कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकेंगे।

वृश्चिक राशिफल 2022: उपाय

  • "ॐ कें केतवे नमः" का 16 बार जाप करें।
  • हर मंगलवार केतु ग्रह से संबंधित हवन करें।
  • मंगलवार के दिन विकलांगों को वस्त्र भेट करें।
  • नियमित रूप से हनुमान जी की आराधना करें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. वृश्चिक राशि वाले कौन सा बिजनेस करें?

इवेंट मैनेजमेंट फर्म, डिटेक्टिव एजेंसी, सिक्योरिटी एजेंसी, मेडिसिन बिजनेस, इन क्षेत्रों में आप सफल बिज़नस कर सकते हैं।

2. वृश्चिक राशि को कौन सा धागा पहनना चाहिए?

वृश्चिक जातकों को हाथ पर लाल धागा पहनना चाहिए। कलाई पर लाल धागा पहनने से मंगल ग्रह मज़बूत होता है।

3. वृश्चिक राशि में क्या दोष है?

वृश्चिक राशि के जातक तुनकमिजाज के होते हैं। साथ ही आप स्वभाव में सख्त, घमंडी और ज़िद्दी भी होते हैं।

4. वृश्चिक राशि वालों को नौकरी कब मिलेगी 2022?

अप्रैल 2022 के बाद आपको करियर से संबंधित अनुकूल और शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको नई नौकरी भी मिलेगी और पुरानी नौकरी में सफलता भी प्राप्त होगी।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। MyKundali का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए आपका धन्यवाद। वर्ष 2022 से जुड़े अन्य ज्योतिष आधारित लेख पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।