Personalized
Horoscope

वृषभ वार्षिक राशिफल 2022 - Vrishabh Rashifal 2022

Vrishabh Rashifal 2022 वृषभ राशिफल 2022 (Vrishabh Rashifal 2022) वृषभ राशि के जातकों के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि करियर, आर्थिक जीवन, प्रेम व वैवाहिक जीवन, परिवार, व्यापार आदि में घटने वाली घटनाओं से जुड़ी भविष्यवाणी करता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि राशिचक्र में दूसरे स्थान पर है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। वृषभ राशि का स्वामी ग्रह भौतिक सुखों का दाता शुक्र है। वृषभ राशि के जातक खाने-पीने का शौक रखते हैं और उनके पास स्वाद की बेहतर समझ होती है। इस राशि के जातक दिल से बेपरवाह होते हैं और जीवन को खुल कर जीना पसंद करते हैं। इन्हें प्रभावित करना आसान काम नहीं है और ये किसी भी नई आदत या विचार को अन्य की तुलना में काफी देर से अपनाते हैं। साथ ही ये अपनी दिनचर्या में जुड़े कार्यों को लेकर ज्यादा बदलाव करना पसंद नहीं करते हैं।

Read in English - Taurus Horoscope 2022

वृषभ राशिफल 2022: करियर

वैदिक ज्योतिष पर आधारित वृषभ राशिफल 2022 की भविष्यवाणियों के अनुसार साल की शुरुआत में आपको अपने साझेदार के साथ काम करने में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कुछ अनजाने नियमों और चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। हालांकि यह स्थिति अप्रैल के बाद की अवधि में ज्यादा बढ़िया तरीके से साफ होगी जब केतु आपके छठे भाव यानी कि सर्विस के भाव में प्रवेश करेगा। पहली तिमाही के बाद का समय उन जातकों के लिए अनुकूल रहेगा जो नौकरीपेशा हैं। इस दौरान आप अपनी वर्तमान की वर्क प्रोफाइल को लेकर असुरक्षा की भावना से भर सकते हैं लेकिन बाहरी तौर पर सब ठीक रहेगा।

अप्रैल के महीने से लेकर जुलाई के महीने तक शनि आपके करियर के भाव को प्रभावित करेगा जिसकी वजह से इस अवधि में उन जातकों को सकारात्मक फल प्राप्त होंगे जो किसी व्यवसाय के मालिक हैं। जुलाई के महीने के बाद शनि आपके नवम भाव यानी कि भाग्य भाव में स्थित रहेगा जिसकी वजह से आप इस दौरान अच्छा-खासा मुनाफा अर्जित करने में सफल रह सकते हैं।

वृषभ राशिफल 2022: आर्थिक जीवन

Vrishabh Rashifal 2022 के अनुसार साल की पहली तिमाही के बाद आपको आर्थिक तौर पर कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। आपके ग्यारहवें भाव का स्वामी अप्रैल के महीने में अपनी स्वराशि में गोचर करेगा जिसकी वजह से आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। जुलाई महीने के बाद से लेकर दिसंबर तक की समय अवधि में आपके भाग्य भाव का स्वामी आपके लाभ भाव पर दृष्टि डालेगा। ऐसे में यह पूरी अवधि वृषभ राशि के जातकों के लिए निवेश के लिहाज से बेहद शानदार सिद्ध हो सकती है।

वृषभ राशिफल 2022: शिक्षा

वृषभ वार्षिक भविष्यफल 2022 के अनुसार साल की शुरुआत उन जातकों के लिए अनुकूल रहेगी जो उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं क्योंकि इस दौरान आपके शिक्षा भाव का स्वामी आपके भाग्य भाव में स्थित रहेगा। कुछ बाधाओं के बावजूद आपका भाग्य इस दौरान आपका साथ देगा और आप परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।

अप्रैल के महीने में बुध के नीच हो जाने की वजह से वृषभ राशि के छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाने में समस्या महसूस हो सकती है और वे नए पाठ्यक्रम को समझने में समस्याओं का सामना कर सकते हैं। जून के महीने में जब बुध आपकी राशि में गोचर करेगा तब इस स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है और साल के अंत तक आप अपने विषयों पर मजबूत पकड़ बनाने में कामयाब रह सकते हैं।

वृषभ राशिफल 2022: पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन के लिहाज से देखा जाये तो वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय अपने ही व्यवहार की वजह से थोड़ा असंतोष भरा और भरमीट करने वाला महसूस हो सकता है। राहु का आपकी ही राशि में मौजूद रहने की वजह से इस दौरान आप छोटी-छोटी बातों पर जल्द ही चिढ़ सकते हैं और आपका लोगों के ऊपर बने विश्वास में कमी आ सकती है। अप्रैल से लेकर जुलाई महीने तक परिवार का माहौल थोड़ा बोझिल और नकारात्मक्ता से भरा रहने की आशंका है क्योंकि इस दौरान शनि की दृष्टि आपके सुख भाव पर पड़ेगी। साल के उत्तरार्ध से इस स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है और आप परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तरीके से घुल-मिल पाएंगे।

वृषभ राशिफल 2022: प्रेम व वैवाहिक जीवन

वैदिक ज्योतिष पर आधारित Vrishabh Rashifal 2022 के अनुसार साल की शुरुआत उन जातकों के लिए कुछ अनिश्चित परिणाम लेकर आ सकती है जो विवाह करने की योजना बना रहे हैं। इस दौरान आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और तय हुए रिश्ते में भी तारीख को तय करने में मुश्किलें आ सकती हैं।

अप्रैल महीने के मध्य अवधि तक केतु का आपके विवाह के भाव में स्थित रहना, आपके वैवाहिक जीवन को अस्त-व्यस्त रख सकता है। वहीं वे जातक जो प्रेम में हैं उनके लिए साल की शुरुआत अनुकूल रहने की संभावना है क्योंकि इस दौरान बुध आपके भाग्य भाव में स्थित रहेगा। मई महीने के बाद का समय विवाह के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है फिर चाहे वह प्रेम विवाह हो या फिर अरेंज विवाह।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

वृषभ राशिफल 2022: स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाये तो साल की पहली तिमाही आपके लिए अनुकूल ना रहने की आशंका है और इस दौरान आपको घबराहट की समस्या परेशान कर सकती है। राहु का आपकी राशि पर प्रभाव रहने की वजह से आपको सिर में चोट लगने की आशंका भी है। आपको सलाह दी जाती है कि अप्रैल के बाद आप अपनी खानपान की आदतों में सुधार करें क्योंकि इस पूरे साल आप दाँत से जुड़ी समस्या या फिर मुँह के छालों से परेशान रह सकते हैं।

वृषभ राशिफल 2022: उपाय

  • प्रतिदिन अपने मस्तक पर सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाएं।
  • संभव हो तो शुक्रवार के दिन व्रत रखें।
  • शुक्रवार के दिन गुलाबी या फिर क्रीम रंग के कपड़े पहनें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 2022 में वृषभ राशि के अच्छे दिन कब आएंगे?

2022 में जून का महीना वृषभ जातकों के लिए सर्वोत्तम समय में से एक साबित होगा।

2. वृषभ राशि के अक्षर कौन कौन से हैं?

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

3. 2022 में संतान प्राप्ति कब होगी?

मई, जून और जुलाई के महीने गर्भघारण के लिहाज़ से बेहद ही शुभ रहने वाले हैं।

4. 2022 में वृषभ राशि वालों को कौन सा व्यवसाय करना चाहिए?

वृषभ राशि के लोगों के लिए बिल्डर और निवेशक एक फलदायी और अच्छा व्यवसाय साबित हो सकता है।

5. वृषभ राशि 2022 का क्या है?

वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 की तुलना 2022 काफी बेहतर साबित होगा। इस साल आपको कई परिवर्तनों और बदलावों का सामना भी करना पड़ सकता है।

6. वृष राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए?

वृषभ राशि का शासक ग्रह शुक्र है। ऐसे में शुक्रवार का व्रत करना वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है।

7. वृषभ राशि 2022 में क्या होगा?

वृषभ राशि के लोगों के लिए 2022 सामान्य रहने वाला है। हालांकि इस साल आपकी प्रतिभा और कौशल में वृद्धि देखने को मिलेगी।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। Mykundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!