Personalized
Horoscope

सिंह वार्षिक राशिफल 2022 - Singh Rashifal 2022

Singh Rashifal 2022 हर साल की तरह इस साल भी MyKundali लेकर आया है सिंह राशिफल 2022 (Singh Rashifal 2022), जिसकी मदद से सिंह राशि के जातकों को अपने जीवन की जुड़ी विस्तृत भविष्यवाणियां प्राप्त होते हुए ये जानने का अवसर मिलेगा कि आखिर प्रेम संबंधों, करियर, विवाह, आर्थिक, स्वास्थ्य आदि में आपको कितनी मिलेगी इस वर्ष सफलता और कितने संघर्ष बढ़ाएंगे आपकी परेशानी।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि राशिचक्र में पांचवे स्थान पर आती है और यह अग्नि तत्व की राशि है। इसके स्वामी ग्रह सूर्य देव को माना गया है। सिंह राशि की मदद से जातकों के पिछले कर्मों को देखा जाता है। इसके परिणामस्वरूप ही इस राशि के जातक अपने कार्य व लक्ष्यों के प्रति अधिक केंद्रित होते हैं। तो चलिए आइए अब विस्तृत से पढ़ें सिंह वार्षिक राशिफल 2022 की हर भविष्यवाणियां:-

Read in English - Leo Horoscope 2022

सिंह राशिफल 2022: करियर

सिंह वार्षिक भविष्यफल 2022 के अनुसार, जनवरी से अप्रैल तक सिंह राशि वालों को अपने करियर में अनुकूल फल मिलेंगे। क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति आपकी राशि से सातवें भाव में और वहीं शनि देव छठे भाव में उपस्थित होंगे। ऐसे में शनि और गुरु बृहस्पति की आपकी राशि में ये स्थिति विशेष रूप से आपको करियर में तरक्की के लिए अच्छे अवसर देगी। इसके अलावा अप्रैल के बाद छाया ग्रह राहु आपकी राशि से नवम भाव में और केतु तीसरे भाव में संचरण करेंगे, जो वर्ष के अंत तक इसी अवस्था में रहेंगे। इसके परिणामस्वरूप सिंह राशि के जातकों को अपने पेशेवर जीवन में उच्च विकास करने में मदद और करियर में उत्तम व नए अवसर हासिल होंगे और इससे आपको अंदर से अपार संतुष्टि मिलेगी। वहीं अप्रैल से जुलाई की अवधि के दौरान शनि देव अपना गोचर करेंगे और आपके सप्तम भाव में विराजमान हो जाएंगे। शनि का ये राशि परिवर्तन कार्यस्थल पर आपके अपने वरिष्ठों के साथ संबंधों में समस्या लाएगा, जिससे आप पर काम का दबाव भी अधिक बढ़ सकता है।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

सिंह राशिफल 2022: आर्थिक जीवन

Singh Rashifal 2022 के अनुसार साल की पहली तिमाही में खासतौर से जनवरी से अप्रैल 2022 तक की अवधि में सिंह राशि के जातक अपनी आर्थिक जीवन में अच्छी वृद्धि देखेंगे। क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति आपकी राशि से सप्तम भाव में स्थित होते हुए आपकी राशि को ही दृष्टि करेंगे। इसके साथ ही अप्रैल तक शनि देव भी आपकी राशि में अनुकूल अवस्था में विराजमान होते हुए आपको अधिक सकारात्मक परिणाम देने के योग बना रहे हैं।

हालांकि अप्रैल के बाद छायाग्रह राहु आपके नवम भाव में और केतु के तीसरे भाव में होने से भी आप धन पक्ष से जुड़े अनुकूल फल व लाभ अर्जित करेंगे। क्योंकि राहु-केतु के कारण ही आपके जीवन में धन का प्रवाह सुचारू रूप से होता दिखाई देगा। साथ ही आप अच्छी तरह से अपने खर्चों पर नियंत्रण करते हुए अपनी बचत करने में भी सक्षम होंगे।

इसके अलावा अप्रैल के बाद गुरु बृहस्पति भी आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करते हुए आपके खर्चों में कुछ वृद्धि करेंगे। वहीं अप्रैल से जुलाई तक शनि का भी आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर होगा और इससे हो रहे खर्चों में और अधिक बढ़ोतरी आपकी समस्या बढ़ाने का कार्य करेगी। सिंह राशिफल 2022 के अनुसार धन पक्ष के लिहाज़ से देखें तो, कुल मिलाकर ये वर्ष अप्रैल के बाद आपके लिए अत्यधिक अनुकूल नहीं रहने वाला है। क्योंकि ये वो अवधि होगी जब गुरु बृहस्पति आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करते हुए आपको आर्थिक तंगी दे सकते हैं।

सिंह राशिफल 2022: शिक्षा

सिंह वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार जनवरी से अप्रैल तक की अवधि सिंह राशि के छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के योग बनाएगी। क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति व बुध आपकी राशि में अनुकूल स्थिति में होंगे और इससे आप अपनी पढ़ाई में उत्तम प्रदर्शन देते हुए अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सक्षम होंगे। हालांकि अप्रैल के बाद आपको कुछ समस्या से दो-चार होना पड़ेगा। क्योंकि अप्रैल में गुरु बृहस्पति अपना गोचर करेंगे और आपकी राशि के अष्टम भाव में जाएंगे व इसी अवस्था में वर्ष के अंत तक रहेंगे। इससे शिक्षा के प्रति आपके प्रोत्साहन में काफी कमी आएगी।

साथ ही गुरु देव के प्रभाव के कारण पढ़ाई में आप खुद को केंद्रित न रखते हुए एकाग्रता की कमी महसूस करेंगे। ऐसे में परीक्षा में बेहतर परिणामों की प्राप्ति के लिए आपको खुद को इधर-उधर की बातों में न व्यस्त रखते हुए शिक्षा की ओर अपना अधिक ध्यान लगाने की आवश्यक होगी। इसके अलावा शनि देव भी जुलाई से आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेंगे और इसके परिणामस्वरूप आपको पुनः शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। ऐसे में कुल मिलाकर कहें तो वर्ष 2022 सिंह राशि के छात्रों के लिए औसत परिणाम लेकर आ रहा है।

सिंह राशिफल 2022: पारिवारिक जीवन

सिंह वार्षिक भविष्यकथन 2022 को समझें तो, सिंह राशि के जातकों को ये वर्ष अपने पारिवारिक जीवन में शांतिपूर्ण परिणाम देने वाला है। विशेष रूप से जनवरी से अप्रैल तक घर-परिवार के सदस्यों के बीच बेहतर समझ और मधुर संबंध देखने को मिलेंगे। क्योंकि अप्रैल 2022 तक गुरु बृहस्पति जहाँ आपकी राशि से सातवें भाव में, वहीं शनि देव छठे भाव में उपस्थित होते हुए आपकी फैमिली लाइफ में अनुकूलता लाने का कार्य करेंगे।

हालांकि अप्रैल के बाद परिस्थितियों में कुछ नकारात्मक बदलाव आने की आशंका है। क्योंकि ये वो समय होगा जब गुरु बृहस्पति आपकी राशि के सप्तम भाव से निकलकर अष्टम भाव में गोचर करेंगे। साथ ही अप्रैल से जुलाई तक शनि का भी आपके सातवें भाव में होने वाला गोचर जातकों को पारिवारिक जीवन में अशांति का अनुभव दे सकता है। फिर जुलाई के बाद शनि पुनः आपकी राशि से छठे भाव में विराजमान हो जाएंगे और इसके फलस्वरूप आपको अपने परिवार में पुनः सदस्यों के बीच सामंजस्यता व भाईचारा स्थापित करने में मदद मिलेगी।

सिंह राशिफल 2022: प्रेम व वैवाहिक जीवन

सिंह वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए जनवरी से अप्रैल तक की अवधि प्रेम एवं वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम दर्शा रही है। क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति आपकी राशि से सातवें भाव में उपस्थित होते हुए, आपकी ही राशि को दृष्टि करेंगे। इसके परिणामस्वरूप गुरु देव की कृपा से प्रेमी जातकों की लव लाइफ में प्रेम व रोमांस की वृद्धि होगी और वे अपने रिश्ते से भी काफी संतुष्ट नज़र आएंगे। साथ ही अप्रैल तक प्रेमी जातकों के लिए अपने प्रेमी संग शादी के बंधन में बंधने के लिए अवधि विशेष उत्तम रहने वाली है।

यदि आप सिंगल है लेकिन विवाह योग्य हैं तो, अप्रैल तक आपको शादी के कई ऐसे आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे जो आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकते हैं। हालांकि अप्रैल के बाद गुरु बृहस्पति आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर जाएंगे और इस दौरान सबसे अधिक प्रेमी जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ये वो समय होगा जब प्रेमी जातकों के बिछ कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। वहीं अप्रैल के बाद शादी करने की योजना बना रहे जातकों के लिए भी ये अवधि थोड़ी प्रतिकूल सिद्ध होने की आशंका है।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

सिंह राशिफल 2022: स्वास्थ्य

Singh Rashifal 2022 के अनुसार सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक उत्तम रहेगा। क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति आपकी राशि से सप्तम में और शनि छठे भाव में उपस्थित होते हुए आपको कोई बड़ी समस्या नहीं देंगे। हालांकि अप्रैल से जुलाई तक गुरु बृहस्पति का अष्टम भाव में और शनि का सप्तम भाव में होने वाला गोचर, अप्रैल से अंत तक आपकी सेहत में कुछ गिरावट ला सकता है।

इसके परिणामस्वरूप आपको पैरों में दर्द, जांघों में दर्द और सर्दी-जुकाम से जुड़ी परेशानी होने की आशंका रहेगी। इसलिए आपके लिए इस समय अपनी बहुत अधिक देखभाल करना आवश्यक रहेगा और विशेष रूप से अप्रैल के बाद अपने इलाज के प्रति लापरवाही न बरतें। वहीं जुलाई के बाद शनि आपके छठे भाव में प्रस्थान करेंगे और इससे आपको पुनः अपने स्वास्थ्य में सुधार और अपनी कई समस्याओं से निजात मिल सकेगी।

सिंह राशिफल 2022: उपाय

  • प्रतिदिन 22 बार "ॐ रां राहवे नमः" मंत्र का जाप करें।
  • मंगलवार के दिन देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना करें।
  • रविवार के दिन विकलांग व ज़रूरतमंद लोगों में जौ का दान करें।
  • नियमित रूप से श्री दुर्गा चालीसा का जाप करें।
  • मंगलवार के दिन भगवान धन्वंतरि के लिए हवन करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. सिंह राशि 2022 में क्या होने वाला है?

सिंह राशि के लोगों के लिए 2022 चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। हालांकि आप अपने आत्मविश्वास और कौशल से इन चुनौतियों को निपटने में कामयाब रहेंगे।

2. सिंह राशि का भाग्य कब बदलेगा?

वर्ष 2022 में साल की पहली तिमाही सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाली है। इस दौरान आपका भाग्य चमक सकता है।

3. सिंह राशि की शादी कब होगी 2022?

सिंह राशि के सिंगल जातकों को वर्ष 2022 में अप्रैल तक शादी के कई अच्छे अवसर प्राप्त होने की संभावना है।

4. सिंह राशि के लिए कौन सा बिजनेस अच्छा रहेगा?

सलाहकार एजेंसी, रत्न या गहने का व्यवसाय, चिकित्सा उपकरणों का व्यवसाय आपके लिए उपयुक्त बिज़नस विकल्प साबित हो सकते हैं।

5. सिंह राशि के अच्छे दिन कब आएंगे 2022?

वर्ष 2022 में जनवरी से अप्रैल तक का समय सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपकी राशि से सातवें भाव में बृहस्पति और छठे भाव में शनि देव की स्थिति आपके लिए शुभ रहेगी।

6. सिंह राशि का अक्षर क्या है?

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। Mykundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!