Personalized
Horoscope

मिथुन वार्षिक राशिफल 2022 - Mithun Rashifal 2022

Mithun Rashifal 2022 MyKundali द्वारा प्रस्तुत मिथुन राशिफल 2022 (Mithun Rashifal 2022) का ये लेख, मिथुन राशि के जातकों को अपने जीवन से जुड़ी वैदिक ज्योतिष आधारित विस्तृत जानकारी देगा। मिथुन राशि राशिचक्र की तीसरी राशि है और वायु तत्व की इस राशि के स्वामी राजकुमार ग्रह बुध होते हैं। स्वभाव से चंचल इस राशि के जातक बेहद मिलनसार और एक समय में बहुमुखी चीजें करना पसंद करते हैं।

उन्हें यूँ तो हर कार्य करना पसंद होता है, लेकिन वे किसी एक कार्य में माहिर नहीं होते हैं। उनकी संवाद शैली अच्छी होती है और वे पूरी सहजता के साथ बिना कोई गलती किए किसी की भी नकल कर सकते हैं। इस राशि के जातकों का रचनात्मक झुकाव होने के कारण, वे हमेशा अपने आस-पास की चीजों के प्रति नई संभावनाओं की तलाश में रहते हैं। इसके चलते एक स्थान पर बैठे रहना उन्हें नहीं पसंद आता और वे घूमना अधिक पसंद करते हैं। तो चलिए आइए आगे बढ़ते हैं और पढ़ते हैं मिथुन वार्षिक राशिफल 2022 से जुड़ी विस्तृत भविष्यवाणियां:-

Read in English - Gemini Horoscope 2022

मिथुन राशिफल 2022: करियर

मिथुन वार्षिक भविष्यफल 2022 के अनुसार, राशि के अष्टम भाव में बुध के गोचर के कारण वर्ष की शुरुआत मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ चुनौतियां और बांधाएं लेकर आएगी। खासतौर से ये समय संचार और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। हालांकि अप्रैल के मध्य से आपको अपने कार्यक्षेत्र पर कुछ नई संभावनाएं और अवसर प्राप्त होंगे। विशेष रूप से वो अवधि जब गुरु बृहस्पति मिथुन राशि के अपने स्वयं के दशम भाव में गोचर होगा, तब आप अपने करियर में गुरु बृहस्पति की कृपा से भाग्य का साथ हासिल करेंगे।

ये अवधि अपने मौजूदा व्यवसाय में कोई नई योजना लाने या कुछ नया शुरू करने के लिए उत्तम रहेगी। हालांकि अप्रैल के महीने में बुध की आपकी राशि में दुर्बल अवस्था के कारण आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव आने की आशंका है। इसलिए नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस दौरान आपको कई प्रकार की गलतफहमियों से दो-चार होना पड़ सकता है। वहीं आप वर्ष के मध्य से अपने करियर में स्थिरता हासिल करेंगे और वर्ष के अंत तक अपने कार्यस्थल पर इस स्थिरता को बनाए रखने में भी आप पूरी तरह सफल रहने वाले हैं।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

मिथुन राशिफल 2022: आर्थिक जीवन

Mithun Rashifal 2022 के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में व्यय के भाव में राहु की उपस्थिति के कारण आपको धन पक्ष से जुड़े व्यर्थ और बेकार के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। साल की पहली तिमाही में आपको अपनी यात्रा पर भी अपने धन का एक बड़ा भाग खर्च करना पड़ेगा।

हालांकि अप्रैल के महीने में जब छायाग्रह राहु का गोचर होगा तब आपके खर्चों में कुछ कमी तो आएगी, लेकिन आप अपनी आय के स्रोतों को लेकर काफी असुरक्षित महसूस करेंगे। क्योंकि इस समय राहु भी आपकी आमदनी के भाव में उपस्थित होंगे। कुल मिलाकर कहें तो, यह वर्ष वित्त और निवेश के मामले में विशेष रूप से पहली तिमाही के बाद आपके लिए थोड़ा कम अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशिफल 2022: शिक्षा

मिथुन वार्षिक भविष्यफल 2022 के अनुसार, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मिथुन राशि के छात्रों के लिए वर्ष 2022 की शुरुआत अच्छी रहेगी। इसके अलावा प्रतियोगिता के भाव में पाप ग्रहों का प्रभाव भी छात्रों के जीवन में गतिशीलता लाएगा। हालांकि पहली तिमाही के बाद का समय हर विषय को समझने में छात्रों को कई कठिनाइयाँ दे सकता है।

इसके साथ ही शिक्षा के भाव में केतु का गोचर पढ़ाई-लिखाई के लिए आसान समय नहीं सिद्ध होगा। इस दौरान विषयों को सीखने और समझने में आपको कई बाधाएं और चुनौतियां आएंगी। लेकिन जो लोग आध्यात्मिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं वे गहन ज्ञान प्राप्त करने में सफल रहने वाले है। अप्रैल के बाद की अवधि उन छात्रों के लिए भी बेहतर रहेगी जो प्राथमिक अध्ययन कर रहे हैं। परंतु उच्च अध्ययन करने वाले छात्रों को छायाग्रह केतु के प्रभाव के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशिफल 2022: पारिवारिक जीवन

मिथुन राशिफल 2022 के अनुसार, आपका पारिवारिक जीवन इस वर्ष कई उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। विशेषरूप से आपके लिए साल की शुरुआत अधिक कष्टदायक रहेगी और परिवार के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव होने की भी आशंका रहने वाली है। क्योंकि इस दौरान आपके परिवार और सुख के भाव के स्वामी आपकी राशि के अष्टम भाव में उपस्थित होंगे। साथ ही इस कारण संपत्ति को लेकर भी परिवार में कुछ झगड़े हो सकते हैं।

हालांकि मार्च का महीना थोड़ा बेहतर रहेगा। परंतु फिर पुनः अप्रैल के महीने में परिवार के सदस्यों के बीच संवाद की कमी के कारण समस्या संभव है। इसके अलावा साल की पहली तिमाही के बाद पारिवारिक स्थितियां बेहतर होती प्रतीत होंगी। अगस्त के महीने में सूर्य देव के परिवार के भाव में गोचर होने से आपको कुछ तनाव और तकरार होने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही नवंबर का महीना भी घर-परिवार से जुड़े आपको कुछ झगड़े और वाद-विवाद देने वाला है। क्योंकि इस अवधि में लाल ग्रह मंगल आपके खुशियों के भाव को दृष्टि करेंगे।

मिथुन राशिफल 2022: प्रेम व वैवाहिक जीवन

Mithun Rashifal 2022 के अनुसार, जो लोग शादी करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए साल की शुरुआत अच्छे फलदायी परिणाम लेकर आएगी। प्रेमी जातकों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। क्योंकि इस समय वे अपने रिश्ते को और आगे बढ़ाते हुए अपने प्रियतम के साथ शादी के बंधन में बंधने की योजना बना सकते हैं।

हालांकि अप्रैल के बाद का समय प्रेमी जातकों के रिश्तों में कुछ तनाव देगा। इसके पीछे का कारण आपके प्रेम भाव में छायाग्रह केतु का गोचर होगा और इससे आपके रिश्ते में नीरसता आने के योग बनेंगे। वहीं वो प्रेमी जातक जिनके रिश्ते में पूर्व से ही कोई मतभेद या विवाद चल रहा था, उनका इस अवधि के दौरान ब्रेक-अप तक होने की आशंका रहने वाली है। इसलिए प्रेम संबंधों में इस पूरे ही साल प्रेमी जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि ये वो समय होगा जब आपको अपने रिश्ते में गलतफहमी और अशांति का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको इस अवधि में किसी भी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप भी अपने रिश्ते में होने से रोकना होगा।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान!

मिथुन राशिफल 2022: स्वास्थ्य

मिथुन वार्षिक राशिफल 2022 के स्वास्थ्य के लिहाज़ से वर्ष की शुरुआत में आपको कुछ तंत्रिका-संबंधी मुद्दों और नींद संबंधी कुछ समस्याएं संभव है। क्योंकि इस दौरान आपकी राशि के स्वामी शनि के साथ आपकी राशि से अस्थिरता और अनिश्चितताओं के भाव में उपस्थित होंगे। इसलिए आपको इस समय सबसे अधिक अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखने की सलाह दी जाती है।

हालांकि अप्रैल के महीना में बुध देव की आपकी राशि में दुर्बल अवस्था के कारण इस राशि के बच्चों को कुछ भाषण संबंधी परेशानी होने की आशंका है। वहीं जिन लोगों को रक्त चाप की समस्या है, उन्हें इस वर्ष सबसे अधिक नवंबर के महीने में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस अवधि के दौरान आपके रोगों के भाव के स्वामी आपकी राशि में ही उपस्थित होंगे।

मिथुन राशिफल 2022: उपाय

  • विशेषकर बुधवार के दिन गाय को चारा खिलाएं।
  • भगवान गणेश की पूजा करें और श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
  • बुधवार के दिन किन्नरों को हरी चूड़ियां या वस्त्र दान करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. मिथुन राशि वालों को क्या काम करना चाहिए?

मिथुन राशि के लोग मीडिया और कलात्मक क्षेत्र से जुड़कर बेहद शानदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं।

2. मिथुन राशि वालों को कौन सा व्यापार करना चाहिए?

इंटीरियर डिजाइनिंग,ऑटोमोबाइल वाहन, टूर एंड ट्रैवल एजेंसी और मार्केटिंग एजेंसी इत्यादि बिज़नस आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकते हैं।

3. मिथुन राशि के गुरु कौन है?

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं।

4. मिथुन राशि वालों को कौन सा रत्न धारण करना चाहिए?

मिथुन राशि के जातकों के लिए पन्ना रत्न धारण करना शुभ रहता है। इस रत्न को धारण करने से आपको सफलता प्राप्त होगी।

5. मिथुन राशि की शत्रु राशि कौन सी है?

मिथुन राशि की शत्रु राशि धनु और मीन है।

6. मिथुन राशि में कौन सा नाम आता है?

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। Mykundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!