Personalized
Horoscope

मकर राशिफल 2021 - Makar Rashifal 2021 in Hindi

मकर राशिफल 2021 मकर राशिफल 2021: Makar Rashifal 2021 in Hindi के अनुसार, आने वाला नव वर्ष मकर राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। क्योंकि इस वर्ष की शुरुआत में ही आपकी राशि के स्वामी शनि देव, गुरु बृहस्पति के साथ मिलकर अपने ही भाव में विराजमान होंगे। इस साल आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे और भविष्य के लिए कई योजना बनाने में काफी समय बिताएंगे, जिसके परिणामस्वरूप भी यह साल आपके लिए सामान्य से बहुत अच्छा सिद्ध होगा।

मकर वार्षिक राशिफल 2021 की माने तो, इस साल छाया ग्रह राहु- केतु क्रमशः आपके पंचम और एकादश भाव में गोचर करेंगे। वहीं लाल ग्रह मंगल भी वर्ष की शुरुआत में चतुर्थ भाव में विराजमान होते हुए, आपकी कुंडली के अलग-अलग भावों में अपना गोचर करेंगे। इन सभी ग्रहों की स्थिति के कारण, वर्ष 2021 की शुरुआत आपके कार्यक्षेत्र और करियर की दृष्टि से बेहद अनुकूल रहेगी।

मकर ज्योतिषीय भविष्यफल 2021 ये दर्शा रहा है कि, इस साल आपकी कुंडली के सप्तम भाव पर शनि और गुरु बृहस्पति की संयुक्त दृष्टि के कारण, आपको अपने करियर और कार्यक्षेत्र में भरपूर सफलता मिल सकेगी। जिससे आपकी अच्छी आमदनी भी सुनिश्चित होगी, क्योंकि ग्रहों का प्रभाव नए स्रोतों से अपनी आमदनी में वृद्धि करने के लिए आपको कई अच्छे मौके देगा। वहीं यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करने का प्लान कर रहे थे तो, उसके लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। हालांकि आपका आर्थिक जीवन इस वर्ष आपको कुछ मिले-जुले परिणाम देगा। परंतु व्यापार में अनुकूलता के कारण इस दौरान धन का निरंतर प्रवाह होता रहेगा, जिससे आपको ज्यादा आर्थिक तंगी नहीं होगी।

वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 06 अप्रैल के बाद गुरु बृहस्पति पुनः अपना गोचर करते हुए आपके दूसरे भाव में विराजमान हो जाएंगे। उस समय बचत करने में आ रही आपकी हर बाधा दूर होगी और आप अपना धन संचय करने में, पूरी तरह सफल होंगे। यदि आप अपने धन का निवेश करने का सोच रहे थे तो, ये समय आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आ रहा है। वहीं पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद अगर कोर्ट-कचहरी में निलंबित पड़ा था तो, उसका परिणाम इस समय आपके पक्ष में आने की संभावना सबसे अधिक रहेगी।

मकर पारिवारिक राशिफल 2021 के अनुसार, आने वाला वर्ष मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। क्योंकि 06 अप्रैल को गुरु बृहस्पति का राशि के दूसरे भाव में होने वाला गोचर, घर में शांति और सुख-समृद्धि का मुख्य कारण बनेगा। जिससे आपको भी इस पूरे ही वर्ष अपने समस्त परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही घर-परिवार में किसी विवाह या बच्चे के जन्म के माध्यम से भी, नए सदस्य के आने की संभावना इस साल अधिक रहेगी।

हालांकि संतान पक्ष के लिए, मकर वार्षिक भविष्यफल 2021 बहुत अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। क्योंकि आपके पंचम भाव में उपस्थित राहु, आपके बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है, जिससे सबसे अधिक उनका शैक्षणिक जीवन प्रभावित होगा। मकर स्वास्थ्य राशिफल 2021 की दृष्टि से, यह वर्ष आपके लिए अनुकूल ही रहेगा। क्योंकि आपके लग्न भाव में गुरु बृहस्पति और शनि देव की युति के प्रभाव के कारण, आप खुद को बेहद स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

भविष्यकथन 2021‌ के अनुसार, आपकी राशि पर कई लाभकारी ग्रहों का शुभ प्रभाव, आपके मन में इस दौरान सकारात्मक विचारों की वृद्धि करेगा, जिसके कारण आप मानसिक रूप से शांत और संतुष्ट दिखाई देंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपको हर कार्य को व्यवस्थित और रचनात्मक तरीके से करने में मदद मिलेगी।

पढ़ें: मकर दैनिक राशिफल

मकर करियर राशिफल 2021

मकर करियर राशिफल 2021 के अनुसार, मकर राशि वाले जातकों के लिए ये वर्ष शुभ रहने वाला है। क्योंकि आपके राशि स्वामी शनि इस पूरे ही वर्ष, गुरु बृहस्पति के साथ युति करते हुए अपने ही भाव में विराजमान होंगे। इस कारण कार्यस्थल पर आपका समय जल्दी ही गुजरता प्रतीत होगा। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी इस दौरान, आगे बढ़ने के कई शुभ अवसर प्राप्त होंगे। परंतु इसके लिए उन्हें मेहनत और प्रयास करने की ज़रूरत होगी। मकर भविष्यफल 2021 की माने तो, यदि इस वर्ष ग्रहों और नक्षत्रों के होने वाले गोचर आपके पक्ष में रहते हैं तो, कई नौकरी पेशा जातकों को प्रोमोशन मिलने की संभावना बन सकती है। विशेष रूप से वो जातक जो कला, संगीत, फैशन और कपड़ा उद्योग के क्षेत्र से जुड़े है, उनके लिए ये समय अपनी क्षमता को निखारने और अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए बेहद अच्छा दिखाई दे रहा है।

मकर वार्षिक करियर राशिफल 2021 ये दर्शा रहा है कि, मई के माह में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, क्योंकि इस दौरान शुक्र देव का गोचर वृषभ राशि में होगा। इसके साथ ही व्यापार के स्वामी चंद्रमा भी इस दौरान शनि के साथ युति करेंगे। इसलिए चंद्रमा पर शनि का प्रभाव, व्यापारी जातकों को इस वर्ष सबसे अधिक लाभ देने वाला है। वो जातक जो सोना, चांदी और दूध जैसे व्यवसाय से जुड़े है, उन्हें भी इस साल अच्छा फल मिल सकेगा। लेकिन इस समय आपको थोड़ा सतर्क रहने की हिदायत दी जाती है, क्योंकि संभव है कि कुछ लोग आपका फायदा उठाते हुए, आप से भी आगे निकलने की कोशिश करें।

इसके साथ ही अप्रैल में गुरु बृहस्पति के आपके दूसरे भाव में होने वाले गोचर के बाद, व्यापारियों को थोड़ा अधिक सावधान रहने की ज़रूरत होगी। हालांकि मकर राशिफल 2021 के अनुसार, साझेदारी में व्यापार कर रहे जातकों को सितंबर के बाद सबसे अधिक सफलता मिलने के योग बनेंगे।

मकर आर्थिक राशिफल 2021

मकर आर्थिक राशिफल 2021 के अनुसार, मकर राशि वालों को इस वर्ष अपने आर्थिक जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। क्योंकि इस वर्ष भर आपके खर्चें सबसे अधिक हो सकते हैं, इसलिए हर प्रकार की आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि जनवरी और फरवरी के महीनों के दौरान, मकर राशि में शुक्र का गोचर आमदनी में वृद्धि करते हुए, आपकी आर्थिक स्थिति को काफी हद तक बेहतर करेगा।

मकर वित्त राशिफल 2021 ये भी दर्शा रहा है कि, अप्रैल में आपके दूसरे भाव में गुरु बृहस्पति का गोचर, आपकी आय में वृद्धि भी लाएगा। हालांकि इस समय आपको अपना धन निवेश करने से पहले, किसी विशेषज्ञ की सलाह लेने की ज़रूरत होगी। कुल मिलाकर कहें तो, अप्रैल से सितंबर तक और फिर मध्य नवंबर से वर्ष के अंत तक का समय, आपके आर्थिक जीवन के लिए सबसे अधिक लाभकारी रहने वाला है।

मकर शिक्षा राशिफल 2021

मकर शिक्षा राशिफल 2021 के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके पंचम भाव में राहु की उपस्थिति, छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में अच्छे परिणाम देने का कार्य करेगी। इसके साथ ही आप अपनी मेहनत से, इस समय शिक्षा में सबसे अधिक लाभ उठा सकेंगे। जो छात्र किसी बड़े शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेने के इच्छुक थें, उनके लिए वर्ष की शुरुआत सबसे अधिक उत्तम रहने वाली है। क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति की दृष्टि, आपके पंचम भाव पर होगी।

हालांकि मकर वार्षिक शिक्षा राशिफल 2021 की भविष्यवाणी, ये संकेत भी दे रही है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मकर राशि के जातकों के लिए, वर्ष थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। वहीं विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए जनवरी, फरवरी और अगस्त का महीना सबसे अधिक शुभ साबित होगा। इसके अलावा अप्रैल, सितंबर और नवंबर का महीना भी मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए, सामान्य से अच्छा ही रहने की संभावना है।

नाम के अनुसार कुंडली मिलान करें और देखें कितनी ख़ास है आपकी जोड़ी !

मकर पारिवारिक राशिफल 2021

वैदिक ज्योतिष आधारित मकर पारिवारिक राशिफल 2021 के अनुसार, मकर राशि के जातकों को इस वर्ष अपने पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। आपके चतुर्थ भाव में मंगल देव की उपस्थिति आपकी मां को स्वास्थ्य कष्ट देगी, जिसके कारण आपके भी मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। कई जातक इस साल, पारिवारिक विवादों को हल करने का प्रयास करते भी दिखाई देंगे।

मकर वार्षिक पारिवारिक राशिफल 2021 की माने तो, आपके लिए जनवरी, फरवरी और मार्च का समय सबसे अधिक शुभ साबित होगा। क्योंकि फरवरी में मंगल देव का गोचर वृषभ राशि में होगा, जिससे आपको परिवार के बच्चों के साथ अपने संबंध बेहतर करने में मदद मिलेगी। हालांकि पंचम भाव में राहु की उपस्थिति के कारण, आपके पुत्र के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बावजूद इसके मकर भविष्यफल 2021 के अनुसार, ये वर्ष सामाजिक संबंधों के लिए मध्यम अनुकूल रहने वाला है। साथ ही 14 सितंबर के बाद, आप अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त करने में भी सक्षम होंगे।

मकर वैवाहिक जीवन एवं संतान राशिफल 2021

मकर वार्षिक वैवाहिक राशिफल 2021 के अनुसार, शादीशुदा जातकों के लिए ये अवधि अनुकूल रहने वाली है। साथ ही आपके दांपत्य भाव के स्वामी चंद्रमा का गुरु बृहस्पति को दृष्टि करना, इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके और जीवनसाथी के बीच सम्मान की भावना इस वर्ष साफ़ दिखाई देगी। जिससे आपका एक-दूसरे के प्रति प्रेम, रोमांस और सामंजस्य के भाव में बढ़ोतरी होगी। इससे आप हर ग़लतफहमी को दूर करने में भी पूरी तरह सफल होंगे।

मकर राशिफल 2021 में शनि देव की शुभ दृष्टि, आपको साथी के साथ किसी विदेश यात्रा पर जाने का अवसर देगी। हालांकि किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप, आपके विवाहित जीवन में कुछ उथल-पुथल ला सकता है। ऐसे में आपको खासतौर से जनवरी के अंत में, किसी भी तीसरे व्यक्ति को अपने रिश्ते में हस्तक्षेप करने से रोकना होगा।

मकर राशिफल 2021 के अनुसार संतान की बात करें तो, भौतिक सुखों के देव शुक्र आपकी राशि में यानी आपके प्रथम भाव में अपना गोचर करेंगे, जिससे आपकी संतान को भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि इसके बाद 2 जून से 20 जुलाई के बीच, कर्क राशि में मंगल का गोचर आपके विवाहित जीवन में कुछ नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। जिसके परिणामस्वरूप, आपके और साथी के बीच अहंकार का टकराव साफ़ देखा जाएगा और इस कारण आपके शादीशुदा जीवन में कुछ परेशानी आएगी।

भविष्यकथन 2021 की माने तो, आपके पंचम भाव में राहु की उपस्थिति आपकी संतान का स्वास्थ्य प्रभावित कर सकती है। जिसका नकारात्मक असर उन्हें शिक्षा में आगे बढ़ने से रोकेगा। मकर राशि की गर्भवती महिलाओं को भी इस साल, विशेष सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि 06 अप्रैल के बाद जब गुरु बृहस्पति आपके दूसरे भाव में विराजमान होंगे, तब स्थितियाँ कुछ अनुकूल होती दिखाई देंगी। क्योंकि गुरु बृहस्पति की कृपा, आपके बच्चे के स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार लेकर आएगी।

मकर प्रेम राशिफल 2021

मकर प्रेम राशिफल 2021 के अनुसार, आपके पंचम भाव में राहु की उपस्तिथि आपको प्रेम संबंधों में अपार सफलता दिलाने का कार्य करेगी। आपकी राशि में राहु की इस शुभ स्थिति के कारण, आपके और प्रेमी के बीच संबंध बेहतर हो सकेंगे, जिससे आप दोनों को एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर भी मिलेगा।

यदि आप अभी तक सिंगल है तो, इस वर्ष धनु राशि में शुक्र का होने वाला गोचर आपको कार्यस्थल पर किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मुलाक़ात करने का अवसर दे सकता है। इस दौरान आप दोनों कार्यक्षेत्र पर साथ मिलकर किसी परियोजना पर कार्य करते हुए, अपने संबंध बेहतर कर सकेंगे।

हालांकि साल 2021 प्रेम और रोमांस के लिए अच्छा साबित होगा। क्योंकि इस समय आप अपने अहम को दूर कर पूर्व के हर विवाद, झगड़े, और ग़लतफहमी को हल कर सकेंगे। इससे साल भर प्रेमी जातकों के बीच प्रेम संबंधों में वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ ही अप्रैल में जब आपकी राशि के दूसरे भाव में गुरु बृहस्पति का गोचर होगा, तो आप अपने प्रियतम के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

वहीं मकर लव राशिफल 2021 ये संकेत दे रहा है कि, यदि आप किसी से एकतरफ़ा प्रेम करते हैं, और प्रेमी के समक्ष अपने प्यार का इज़हार करना चाहते हैं तो, उसके लिए वर्ष की शुरुआत थोड़ी प्रतिकूल रहने वाली है। इसके लिए आपको अभी मध्यवर्ष का इंतजार करना चाहिए। साल के अंत में ग्रहों और नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति और समय आपकी लव लाइफ के लिए भाग्य का साथ लेकर आएगा।

एस्ट्रोसेज वार्ता : अब घर बैठे कभी भी करें, सीधा ज्योतिषाचार्यों से फ़ोन पर बात।

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2021

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार, सेहत के लिहाज़ से मकर राशि जातकों के लिए ये अवधि ख़ासा अनुकूल रहेगी। इस वर्ष आप खुद को सामान्य से अधिक सेहतमंद पाएंगे, क्योंकि आपकी राशि पर गुरु बृहस्पति और शनि की युति का प्रभाव होगा, जिससे आपको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। इस वर्ष आपके प्रथम भाव पर कई लाभकारी ग्रहों का प्रभाव भी, आपके मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न करने में भी मदद करेगा। जिससे आप मानसिक रूप से बेहतर दिखाई देंगे और इससे आपको अपने हर कार्य को व्यवस्थित और रचनात्मकता के साथ पूरा करने में सफलता मिलेगी।

मकर वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2021 की माने तो, यदि आप पूर्व की किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हों तो, ये साल भी आपकी सेहत के लिए उत्तम ही रहेगा। हालांकि अपने अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए, अपने खान-पान में अतिरिक्त बदलाव कर, अपनी अच्छी दैनिक दिनचर्या को अपनाते हुए आप उसमें भी सुधार ला सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप किसी मौसम जनित बीमारी से पीड़ित थे तो, आपको इस वर्ष उससे भी निजात मिलने की संभावना अधिक रहेगी।

राशिफल 2021 संकेत दे रहा है कि, आपके स्वास्थ्य के लिहाज़ से अप्रैल से सितंबर तक की समयावधि कुछ प्रतिकूल रहने वाली है। लेकिन इसके पहले और बाद का समय सेहत में सुधार लेकर आएगा। वो जातक जो हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ और जोड़ों के दर्द से पीड़ित थे, उन्हें भी साल 2021 में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं वो जातक जो मई और जून के महीने में किसी भी प्रकार की सर्जरी के लिए जाने का विचार कर रहे थें, उन्हें अभी थोड़ी प्रतीक्षा करनी चाहिए। क्योंकि आपके लिए नवंबर महीने से बाद का समय, सर्जरी के लिए अच्छा रहने वाला है।

मकर राशिफल 2021 के अनुसार ज्योतिषीय उपाय

मकर राशिफल 2021 की भविष्यवाणियों के अनुसार, किसी भी तरह के धार्मिक कार्यक्रमों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। इसके साथ ही आपके नवम भाव पर गुरु बृहस्पति की दृष्टि होने से, आपका मन आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। इसके कारण आप कई धर्म-कर्म और दान-पुण्य के कार्यों में, बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिखाई देंगे। आने वाले इस नव वर्ष को और बेहतर बनाने के लिए, आपको निम्नलिखित उपाय करने की भी सलाह दी जाती है:

  • अपने घर में स्फटिक यंत्र की स्थापित करें और उसके सामने रोज़ाना घी का एक दीपक जलाएं।
  • बुधवार को चींटियों को आटा डालें, और प्रतिदिन श्री दुर्गा सप्तशती पाठ पढ़ें और अपने गले में श्री दुर्गा बीसा कवच पहनें।
  • आपके लिए अपनी ऊँगली में ओपल रत्न पहनना भी, बहुत फ़ायदेमंद रहेगा। इसे आप शुक्रवार के दिन चांदी की अंगूठी में पहन सकते हैं।
  • हर शुक्रवार के दिन 10 वर्ष से कम आयु की छोटी कन्याओं को, सफेद मिठाई बाँटें और उनका आशीर्वाद लें।

हम आशा करते हैं कि नव वर्ष 2021, आपके लिए बेहद शुभ साबित हो। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।