Personalized
Horoscope

सूर्य ग्रहण राशिफल (16 फ़रवरी 2018)

16 फ़रवरी 2018 को साल का पहला सूर्य ग्रहण घटित होगा। भारतीय समयानुसार इस सूर्य ग्रहण ग्रहण की समयावधि रात्रि 00:25:51 से सुबह 04:17:08 बजे तक रहेगी। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो भारत में नहीं दिखाई देगा। हालांकि दुनिया के अन्य क्षेत्रों जैसे- साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और अंटार्कटिका में इसकी दृश्यता रहेगी।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार 2018 में होने वाला पहला सूर्य ग्रहण शतभिषा​ नक्षत्र और कुम्भ​ राशि में लग रहा है। शतभिषा राहु का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र से संबंधित राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण थोड़ा कष्टकारी रह सकता है। शेष अन्य राशियों में इस ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा। आइए उन प्रभावों पर डालते हैं एक नज़र...

सूर्य ग्रहण 2018
अपनी राशि के अनुसार पढ़ेंः वार्षिक राशिफल 2018

मेष

आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना रहेगी। कायक्षेत्र में भी सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ

आपको किसी प्रकार के कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में क्लेश संभव है। माता जी की सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन

आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। संतान से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क

अचानक धन की हानि की संभावना रहेगी। किसी प्रकार का शारीरिक कष्ट हो सकता है। समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

सिंह

दाम्पत्य जीवन में किसी प्रकार की चुनौतियाँ आ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत में कमी देखी जा सकती है। बिजनेस पार्टनरशिप में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या

आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे और अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। समय आपका साथ देगा और आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

तुला

सफलता पाने के लिए आपको संघर्ष करना होगा। पिती जी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। मानसिक तनाव की शिकायत रह सकती है।

वृश्चिक

करियर में उन्नति प्राप्त होगी और व्यवसाय में मुनाफ़ा होगा। नवीन स्रोतों से धन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र लाभ तथा सफलता प्राप्त होने की प्रबल संभावना है।

धनु

छोटी दूरी की यात्राएं लाभकारी रहेंगी। भाई-बहनों के द्वारा आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। आपके साहस और दृढ़ शक्ति में वृद्धि होगी।

मकर

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। आमदनी की अपेक्षा ख़र्चा अधिक होगा। कार्य के चलते परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।

कुंभ

अपनी सेहत का ख़्याल करें और मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें।

मीन

पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की समस्या रह सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। आर्थिक जीवन के सामान्य रहने के संकेत मिल रहे हैं।