Personalized
Horoscope

सूर्य ग्रहण राशिफल (13 जुलाई 2018)

13 जुलाई 2018 को आंशिक सूर्य ग्रहण घटेगा। यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है जो भारत में दृश्य नहीं होगा परंतु दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, पेसिफिक और हिन्द महासागर यह दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार इस ग्रहण की अवधि प्रातः 07:18:23 बजे से 09:43:44 बजे तक रहेगी।

सूर्य ग्रहण 2018

वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह सूर्य ग्रहण आर्द्रा नक्षत्र और मिथुन राशि में लग रहा है। आर्द्रा राहु का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र से संबंधित राशि वालों को किसी प्रकार के कष्ट का सामना करना पड़ सकता है हालांकि इसके अलावा इस आंशिक सूर्य ग्रहण का असर शेष अन्य राशियों पर भी पड़ेगा। इस राशिफल के माध्यम से जानते हैं ग्रहण का प्रभावः-

अपनी राशि के अनुसार पढ़ेंः वार्षिक राशिफल 2018

मेष

धन का आगमन होगा और व्यापार में लाभ के योग हैं। करियर में उन्नति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्र एवं प्रियजन आपकी प्रसन्नता का कारण बनेंगे।

वृषभ

आमदनी की अपेक्षा ख़र्चा अधिक हो सकता है, इसलिए आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलें। मानसिक तनाव रह सकता है। काम के चलते परिवार से दूर भी जाना पड़ सकता है।

मिथुन

शारीरिक रूप से आप थकान महसूस कर सकते हैं। किसी निजी समस्या के चलते मानसिक तनाव भी रह सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

कर्क

आर्थिक स्थिति के यथावत रहने के योग हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

सिंह

आपके साहस में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के द्वारा किसी प्रकार मदद मिल सकती है। छोटी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। अपनी प्रतिभा को आप अपना पेशा बना सकते हैं।

कन्या

माता जी की सेहत में गिरावट आने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में क्लेश की स्थिति रह सकती है। अपने जीवन को लेकर आप थोड़े मायूस हो सकते हैं।

तुला

संतान को किसी प्रकार का शारीरिक कष्ट हो सकता है। छात्रों में पढ़ाई के प्रति एकाग्रता की कमी दिखाई दे सकती है। प्रेम जीवन में ग़लतफहमी को दूर करें।

वृश्चिक

आप अपनी उपलब्धियों को लेकर संतुष्ट दिखाई देंगे। शत्रु पक्ष कमज़ोर रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

धनु

वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है।

मकर

धन हानि होने की संभावना है, इसलिए आर्थिक मामलों को गंभीरता से लें। त्वचा संबंधी विकार होने की संभावना है। समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

कुंभ

पिताजी के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। लंबी दूरी की यात्राओं में किसी प्रकार की परेशानी हो सकती है। सफलता पाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा।

मीन

नवीन स्रोतों से आमदनी प्राप्त होगी। करियर में उछाल आएगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कई क्षेत्रों में आपको सफल परिणाम प्राप्त होंगे।