Personalized
Horoscope

सूर्य ग्रहण राशिफल (11 अगस्त 2018)

11 अगस्त 2018 को सूर्य ग्रहण घटित होगा। यह इस वर्ष का तीसरा और आख़िरी सूर्य ग्रहण होगा और इस ग्रहण की अवधि 13:32:08 बजे से 17:00:40 बजे तक रहेगी। यह ग्रहण आंशिक होगा और महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत में इसकी दृश्यता शून्य रहेगी। हालांकि दुनिया के अन्य क्षेत्रों में जैसे- नॉर्थ/ईस्ट यूरोप, नॉर्थ/वेस्ट एशिया, नॉर्थ उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण 2018

ज्योतिषीय दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण पुष्य नक्षत्र और कर्क राशि में घटित होगा। पुष्य शनि का नक्षत्र है। अतः इस नक्षत्र से संबंधित राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण समस्या उत्पन्न कर सकता है। हालांकि इस सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशियों में कुछ इस प्रकार होगाः-

अपनी राशि के अनुसार पढ़ेंः वार्षिक राशिफल 2018

मेष

आय प्राप्ति के नए स्रोतों का निर्माण होगा। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। करियर में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

वृषभ

कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी। धन के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रियजनों तथा मित्रों से मुलाक़ात होगी।

मिथुन

आमदनी के मुकाबले ख़र्चा अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय अथवा कार्य के चलते घर से दूर जाना हो सकता है। मानसिक तनाव से बचें।

कर्क

पर्सनल और प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। सावधानी से वाहन चलाएँ।

सिंह

आर्थिक स्थिति के सामान्य रहने के संकेत हैं। घर में किसी तरह का क्लेश हो सकता है। अपने क्रोध और उग्र वाणी में नियंत्रण रखें।

कन्या

साहस और मनोबल में वृद्धि होगी। छोटी दूरी की यात्राएँ संभव हैं। रुचि के अनुसार होने वाले व्यवसाय में वृद्धि होगी। हर परिस्थिति में भाई-बहन मदद के लिए तैयार रहेंगे।

तुला

जीवन में अशांति और अस्थिरता बनी रह सकती है। पारिवारिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। माता जी की सेहत कमज़ोर रह सकती है, इसलिए उनका ख़्याल रखें।

वृश्चिक

आय में धीमी गति से वृद्धि होगी। छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं संतान से मतभेद होने की संभावना है। ग़लतफ़हमी के कारण लव पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है।

धनु

नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे। उपलब्धियों को लेकर मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। अपने अंदर अहम को न पनपने दें।

मकर

दाम्पत्य जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से विवाद भी संभव है। बिजनेस पार्टनर से भी किसी तरह का मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ

अचानक धन हानि की संभावना है। जीवन में किसी तरह की समस्या आ सकती है। त्वचा से संबंधित विकार होने की संभावना है। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा में कमी आए।

मीन

सफलता पाने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। पिताजी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। ज़्यादा ज़रूरी न हो तो लंबी यात्राएं न करें।