Personalized
Horoscope

चंद्र ग्रहण राशिफल (31 जनवरी 2018)

31 जनवरी 2018 को पूर्ण चंद्र ग्रहण घटित होगा। यह इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा जिसकी समयावधि सायं 17:57:56 से रात्रि 20:41:10 बजे तक रहेगी। यह चंद्र ग्रहण उत्तर पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर पश्चमी अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर पश्चमी साउध अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, हिन्द महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका दिखाई देगा और भारत में भी इसकी दृश्यता रहेगी।

चंद्र ग्रहण 2018

ज्योतिषीय दृष्टि से यह चंद्र ग्रहण अश्लेषा नक्षत्र एवं कर्क राशि में लग रहा है। अश्लेषा को बुध का नक्षत्र माना जाता है अतः इस नक्षत्र से संबंधित राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण समस्याकारक हो सकता है। हालांकि सभी 12 राशियों पर इसका सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव भी देखा जा सकता है। इस राशिफल के माध्यम से जानते हैं चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभावः-

अपनी राशि के अनुसार पढ़ेंः वार्षिक राशिफल 2018

मेष

ग्रहण के अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार एवं नौकरी में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में भी पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृषभ

ग्रहण के दौरान आपको अचानक लाभ हो सकता है। मित्रों एवं प्रियजनों के साथ क़ीमती समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा एवं नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगी।

मिथुन

सावधान! धन हानि हो सकती है इसलिए आर्थिक मामलों को गंभीरता से लें। किसी निजी समस्या के चलते मानसिक तनाव हो सकता है। काम के चलते घर से दूर भी जाना पड़ सकता है।

कर्क

ग्रहण के दौरान किसी प्रकार का शारीरिक कष्ट हो सकता है। वाहन चलाते समय भी विशेष सावधानी बरतें इसके अलावा मानसिक तनाव से बचने के लिए मनोरंजन आदि का सहारा लें।

सिंह

पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है। घर में किसी तरह की का क्लेश संभव है। आर्थिक रूप से नुकसान हो सकता है। व्यर्थ की बातों को लेकर चिंतित न हों।

कन्या

भौतिक सुखों का आनंद प्राप्त होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। छोटी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है।

तुला

सफलता पाने के लिए आपको संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू जीवन में परेशानियाँ आ सकती हैं। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। इसके अलावा आपके मन में किसी चीज़ को लेकर भय बना रह सकता है।

वृश्चिक

प्रेम जीवन में बाधाएँ आ सकती हैं। फालतू के विवादों से दूर रहें। छात्रों को पढ़ाई में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

धनु

शत्रु से किसी प्रकार की चुनौती मिल सकती है, इसलिए सावधान रहें। धन लाभ होगा परंतु ख़र्चों में वृद्धि संभव है। ग़ैर क़ानूनी कामों से बचकर रहें, अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है।

मकर

बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में भी किसी प्रकार का क्लेश हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ

अचानक यात्रा के योग हैं हालांकि ये यात्राएँ आपके लिए लाभकारी रहेंगी, परंतु ध्यान रहे, आपको धन हानि हो सकती है। अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ न करें।

मीन

सफलता पाने के लिए जमकर मेहनत करनी होगी। आमदनी के मुकाबले ख़र्च में बढ़ोत्तरी होने के संकेत हैं। किसी भी कार्य को अधूरा न छोड़ें।