Personalized
Horoscope

चंद्र ग्रहण राशिफल ( 27-28 जुलाई 2018)

साल 2018 में 27-28 जुलाई इस साल दूसरा व अंतिम चंद्र ग्रहण घटित होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और इसकी दृश्यता यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी हिस्से, साउथ अमेरिका, पेसिफिक महासागर, अटलांटिक, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका में होगी। भारत में भी यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार इस ग्रहण की समयावधि रात्रि 23:56:26 बजे से अगले दिन तड़के 03:48:59 बजे तक रहेगी।

चंद्र ग्रहण 2018

ज्योतिषीय दृष्टि से यह चंद्र ग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र तथा मकर राशि में लगेगा। उत्तराषाढ़ा सूर्य का नक्षत्र है, अतः इस नक्षत्र से संंबंधित सभी राशियों पर ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। हालांकि हर राशि पर इसका असर भिन्न-भिन्न होगा। इस राशिफल के माध्यम से जानते हैं चंद्र ग्रहण का प्रभावः-

अपनी राशि के अनुसार पढ़ेंः वार्षिक राशिफल 2018

मेष

पारिवारिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन भय बना रह सकता है। निजी जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

वृषभ

मानसिक तनाव रह सकता है। प्रेम जीवन में किसी तरह का विवाद हो सकता है। संतान को किसी शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन

शत्रुओं से किसी तरह का ख़तरा हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। आय के साथ-साथ व्यय में भी इज़ाफ़ा होगा और इस कारण आपकी आय भी सामान्य रहेगी।

कर्क

कर्क जीवनसाथी से मतभेद होने के कारण आपका वैवाहिक जीवन थोड़ा अशांत रह सकता है। वहीं बिजनेस में पार्टनर के साथ विवाद होने की संभावना है।

सिंह

यात्रा से आपको थकान हो सकती है। आर्थिक मामलों में धन हानि होने की संभावना है। अपनी सेहत का ख़्याल रखें आपको किसी प्रकार शारीरिक कष्ट हो सकता है।

कन्या

मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रह सकती है। आमदनी की अपेक्षा ख़र्च ज़्यादा हो सकता है। कार्यों में सफलता पाने के लिए आपको जमकर मेहनत करनी पड़ सकती है।

तुला

जीवन में अशांति और अस्थिरता बनी रह सकती है। पारिवारिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। माता जी की सेहत में कमज़ोर रह सकती है, इसलिए उनका ख़्याल रखें।

वृश्चिक

आप नौकरी-व्यवसाय में तरक्की करेंगे। धन लाभ के भी योग हैं। कार्यस्थल पर पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने प्रत्येक कार्य को आप अच्छी तरह से करेंगे।

धनु

मानसिक तनाव आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। आर्थिक मामलों में सावधान रहें, आपको धन हानि हो सकती है। काम अथवा व्यवसाय के चलते घर से दूर भी जाना पड़ सकता है।

मकर

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपकी सेहत कमज़ोर रह सकती है। मानसिक तनाव सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है अतः बेवज़ह की चिंता न करें।

कुंभ

परिवार में किसी प्रकार की समस्या आ सकती है। परिजनों के बीच मनमुटाव देखने को मिल सकता है। धन हानि होने की संभावना है। व्यर्थ की चिंता न करें।

मीन

आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। भाई-बहनों को किसी प्रकार का लाभ हो सकता है। इस अवधि में आपका साहस और मनोबल बढ़ेगा।