Personalized
Horoscope

वृषभ राशिफल 2019

वृषभ राशिफल 2019

वृषभ राशि के जातक शांत और कोमल हृदय वाले होते हैं। आप स्वभाविक रूप से अंतर्मुखी और बहुत विश्वसनीय होते हैं। अब बात करते हैं वार्षिक राशिफल 2019 की, इस वर्ष वृषभ वाले जातकों को व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलने का अनुमान है। वहीं नौकरी क्षेत्र में आपका करियर उन्नति करेगा। हालांकि कुछ बातों पर ध्यान देना होगा। क्रिएटिव सोच आपको आगे बढ़ाएगी। आर्थिक रूप से वर्ष 2019 शुभ संकेत दे रहा है। वर्ष की शुरुआत में आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परंतु निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। उधर, शिक्षा क्षेत्र में गणित, खगोल, प्रबंधन, इंजीनियरिंग और वाणिज्य आदि विषयों से जुड़े छात्रों को लाभ होगा। यह वर्ष आपके पारिवारिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप विवाह योग्य हैं तो इस वर्ष आपका विवाह हो सकता है। साल के शुरुआती दिनों में प्रेम में ताज़गी का अनुभव होगा। इस समय किसी शख़्स के साथ आपकी रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। बस अपनी सेहत का ध्यान अवश्य रखें और स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही न बरतें।

राशिफल 2019 के अनुसार वृषभ राशि वालों का करियर व व्यवसाय

वृषभ राशिफल 2019 के अनुसार व्यापार और पार्टनरशिप के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। साल की शुरुआत में आपको व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बृहस्पति की कृपा से आपको बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ होगा। जनवरी के बाद आपके आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी, लेकिन अाने वाले समय में परिस्थितियों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। वृषभ लग्न वाले जातकों के लिए शनि योग कारक ग्रह है। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। परंतु अष्टम शनि के कारण आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साल की प्रथम तिमाही में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इस समय आपको स्व प्रयासों से सफलता मिलेगी। प्रथम तिमाही के समाप्त होते ही आपके करियर में अचानक बदलाव आ सकता है। इस समय आपका किसी अन्य जगह ट्रांसफर हो सकता है। बहस को सीमित दायरे में रखें और ठंडे दिमाग से अपने पक्ष को रखें। इस समय आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है इसलिए ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे लोग आपके ऊपर उंगली उठा सकें। हालांकि थोड़े समय के बाद परिस्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। आप कार्य/व्यवसाय में सफलता पाने के लिए मेहनत करेंगे। जून से अगस्त तक आपको करियर में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस समय आपके करियर में ग्रोथ होगा। हालांकि इसके लिए आपको संजीदा रहना होगा। अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। कई जातकों को प्रमोशन व सम्मान प्राप्त हो सकता है। क्रिएटिव थिंकिंग आपको और आगे ले जाएगी। यदि आप मीडिया अथवा इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से संबंध रखते हैं तो आपको जबरदस्त सफलता मिलेगी। आपकी कुशल कार्य शैली को देखते हुए कंपनी अथवा संस्था आपको किसी मीटिंग/डील के लिए विदेश भेज सकती है। साल के मध्य में व्यापार के लिए आपका उत्साह जबरदस्त रहेगा। इस समय आप किसी के साथ संयुक्त व्यवसाय को स्थापित कर सकते हैं। निवेश करते समय थोड़ा सावधान रहें। अगस्त का महीना करियर व व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा। सितंबर-अक्टूबर में लोन लेने से बचें। साल की अंतिम तिमाही व्यापार के लिए अच्छी रहेगी परंतु आँख मूंदकर निवेश न करें। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े जातकों को बंपर लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको इस वर्ष प्रसिद्धि व नई पहचान मिलेगी।

राशिफल 2019 के अनुसार वृषभ राशि वालों का आर्थिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए साल की शुरुआत बहुत ही बढ़िया रहेगी। इस समय आपको निवेश से फायदा होगा। लॉटरी अथवा लकी ड्रॉ में आपका नाम आ सकता है। जनवरी के बाद निवेश सावधानी से करें। आप संतान की उच्च शिक्षा हेतु मनी इन्वेस्ट कर सकते हैं। साल की प्रथम तिमाही में धन के मामले में सावधानी बरतें, इस समय आपको धन हानि होने की संभावना है। प्रोफेशनल क्षेत्र से आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपका प्रमोशन, सैलरी में वृद्धि होगी। व्यापार में पार्टनरशिप से भी आपको मुनाफा होगा। अप्रैल में आपके ख़र्चों में वृद्धि की संभावना है। आप अपना उधार चुका सकते हैं। कमज़ोर बुध ग्रह आपके ख़र्चों में वृद्धि करेगा। वहीं उच्च अवस्था में शुक्र लग्जरी वस्तुओं की ओर आपको आकर्षित करेगा। साल के मध्य में आप आर्थिक रूप से इतने सबल हो सकते हैं कि आप कोई नई प्रॉपर्टी ख़रीद सकते हैं या फिर किसी क्षेत्र में धन का निवेश कर सकते हैं। कुछ जातकों को इस समय अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। यदि आप शेयर बाज़ार में बड़े निवेशक हैं तो बाज़ार का अवलोकन करने के बाद ही निवेश करें। अगस्त के आसपास शेयर मार्केट में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। हालांकि इस समय आपके लिए निवेश जोख़िमों से भरा रह सकता है या फिर आप उससे लाभान्वित भी हो सकते हैं। आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। यदि आपने अपने दोस्तों को पैसे उधार दिए हैं तो वे आपका पैसा वापस लौटा सकते हैं। सितंबर में आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी। इस समय आप चैरिटी कर सकते हैं। जैसे-जैसे साल बीतता जाएगा आपको व्यापार अथवा प्रोफेशन से लाभ मिलेगा। अंतिम तिमाही में आप अपने स्वास्थ्य जीवन पर पैसा ख़र्च कर सकते हैं।

राशिफल 2019 के अनुसार वृषभ राशि के छात्रों की शिक्षा

वृषभ राशि के छात्रों के लिए साल 2019 बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में छात्र एक्सीलेंट ग्रोथ करेंगे। गणित, खगोल, प्रबंधन, इंजीनियरिंग और वाणिज्य आदि विषयों से जुड़े छात्रों को लाभ होगा। मार्च और अप्रैल के बीच में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को फायदा होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्र विदेश जा सकते हैं। वहीं जो छात्र हायर स्टडी कर रहे हैं वे अपना अध्ययन निर्बाध गति से जारी रखेंगे। इस समय शोध आदि पर विचार करें। साल के मध्य में छात्रों के द्वारा बढ़िया प्रदर्शन रहेगा। परिजन भी छात्रों का पूरा सहयोग करेंगे। गुरुजनों एवं मार्गदर्शकों को हमेशा सम्मान करें। उनका आशीर्वाद सैदव आपको आगे बढ़ने की ओर प्रेरित करेगा। अपने ज्ञान के विस्तार हेतु आप नए रास्ते खोज सकते हैं। आपको किसी व्यक्ति अथवा संस्था की गाइडेंस प्राप्त हो सकती है। सितंबर में छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस बाधा से बचने के लिए पूर्व में अहतियात बरतें। अक्टूबर में परीक्षा के समय केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करें। नवंबर-दिसंबर में आप तकनीकि रूप से शिक्षित होंगे और कैंपस इंटरव्यू में सफल होंगे। यहाँ से आपको जॉब ऑफर भी हो सकती है। इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र उपलब्धि हासिल होगी।

राशिफल 2019 के अनुसार वृषभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए पारिवारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप विवाह योग्य हैं तो इस वर्ष आपका विवाह हो सकता है। वर्ष की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। कुछ बातों को लेकर छोटी-मोटी तकरार संभव है। वहीं परिवार में संतान एवं बड़े सदस्यों से रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। संतान पढाई के क्षेत्र में बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन करेगी। साल की प्रथम तिमाही में किसी मुद्दे पर दोनों के बीत मतभेद होने की संभावना है। यदि किसी बात को लेकर परिजनों से बहस हो जाए तो अपने आप को शांत रखें। कटु शब्दों का प्रयोग बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे रिश्ते बिगड़ सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लें और सहिष्णुता का परिचय दें। इस समय संतान को आपकी ज़रुरत महसूस हो सकती है। अप्रैल का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस समय पर्सनल और प्रोफेशनल लेवल पर मित्र आपका सहयोग करेंगे। अपने माता-पिता जी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। इस अवधि में पारिवारिक क्लेश हो सकता है। साल के मध्य में परिजनों के बीच अच्छा तालमेल दिखाई देगा। परंतु आप अपने काम में अधिक व्यस्त रहेंगे और परिवार के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाएंगे। संतान की उपलब्धियों पर आपको गर्व महसूस होगा। अगस्त में घर में किसी प्रकार का फंक्शन हो सकता है जिसमें परिवार की एकता दिखाई देगी। बच्चों की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। अक्टूबर में आध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा। आप सहपरिवार किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। साल के अंत में फैमिली के साथ आपका समय व्यतीत होगा।

राशिफल 2019 के अनुसार वृषभ राशि वालों का प्रेम जीवन

भविष्यफल 2019 के अनुसार वृषभ राशि के जातकों का अपने प्रियतम के साथ अच्छा संवाद होगा और रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। इस समय आप काम व्यस्त रह सकते हैं जिसके कारण आपको प्रेम जीवन के लिए थोड़ा कम समय मिल पाएगा। हालांकि आपको प्रियतम का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। साल के शुरुआती दिनों में प्रेम में ताज़गी का अनुभव होगा। इस समय किसी शख़्स के साथ आपकी रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। आप दोनों साथ में किसी पार्टी अथवा समारोह में शामिल हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। कॉलेज, ऑफिस अथवा कार्यक्षेत्र में आपको आपका सोलमेट मिल सकता है। मार्च-अप्रैल के समय रिलेशनशिप को लेकर थोड़े सावधान रहें। अपने प्यार में मधुरता और गहराई लाने के लिए आप अपने लव पार्टनर को गिफ्ट्स दे सकते हैं। प्रेम प्रसंग और रिश्ते को लेकर प्रेमसाथी भी गंभीर दिखाई देगा। यदि साथी के साथ किसी तरह का विवाद हो जाए तो उस विवाद को सुलझाने का प्रयास करें और प्रियतम की भावनाओं को समझें। साल के मध्य में आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी जगह घूमने जा सकते हैं। रिश्ते में छोटी-मोटी बातों को नज़रअंदाज़ करें और विवाद को बढ़ाने से बचें। वहीं विवाहित जातकों के जीवन में उत्साह, उमंग और जोश दिखाई देगा। प्रेम युगल अपने प्रेम रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए उसे विवाह के रिश्ते में बदलना चाहेंगे। इस दौरान बृहस्पति ग्रह का शुभ योग दाम्पत्य जीवन को और भी ख़ूबसूरत बनाने में मदद करेगा। यदि रिलेशनशिप में साथी के साथ बात बिगड़ गई है तो सितंबर आपको पुनः अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। इस समय दोनों के बीच गिले शिकवे दूर होंगे। प्रेम रिश्ते में आप अपना वादा निभाएंगे और अपने रिश्ते को और भी मजबूती देंगे। प्रेम जीवन ख़ुशियाँ और शांति का आगमन होगा।

राशिफल 2019 के अनुसार वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य जीवन

वृषभ राशि के लग्न भाव में बृहस्पति ग्रह की उपस्थिति आपके लिए शुभकारक रहेगी। व्यस्त कामकाज से कुछ दिनों की छुट्टी लें और कुछ दिन ऐसी जगह गुजारें जहाँ आपको स्वस्थ्य और ताज़ा मिले। अपने शरीर में नई ऊर्जा लाने के लिए आप विपश्यना केन्द्र पर भी जा सकते हैं। साल की प्रथम तीन माह आप अपनी फिटनेस को लेकर गंभीर दिखाई देंगे। इस समय आप किसी स्पोर्ट्स जुड़ सकते हैं। इससे आपका शारीरिक व्यायाम होगा। अपनी सेहत को फिट रखने के लिए आप मॉर्निंग वॉक अथवा सुबह दौड़ लगा सकते हैं। अप्रैल में आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा। परंतु मई में आपको लू आदि लग सकती है। अधिक आयु के जातकों को भी इस समय स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। वहीं मॉनसून की शुरुआत में पानी अथवा खाद्य पदार्थों के संक्रमित होने से आप बीमार पड़ सकते हैं। इस समय स्ट्रीट फूड को खाने से परहेज करें। अगस्त में आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन घर के बुजुर्ग लोगों का ख़्याल रखें। नवरात्रि एवं दिवाली के समय मांस मदिरा का सेवन न करें। स्वस्थ्य रहने के लिए हैल्दी लाइफ़ स्टाइल को अपनाएं।

जरुरी उपाय

  1. प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश जी की आराधना करें।
  2. चिढ़ियों सप्तधान्य (सात प्रकार का अनाज) खिलाएं।
  3. जीवनसाथी के साथ योग, ध्यान एवं मंत्रों का उच्चारण करें।
  4. प्रतिदिन सूर्योदय के समय सूर्य को जल का अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का जाप करें।
  5. कन्या पूजन कर उन्हें भोजन व प्रसाद खिलाकर, कुछ दान-दक्षिणा दें।
  6. अनाथ अथवा ग़रीब बच्चों को अन्न दान करें एवं उन्हें दूध से निर्मित मिष्ठान बांटें।
  7. हनुमान जी की आराधना करें और शनिवार को मंदिर में सिंदूर काली उड़द चढ़ाएं।
  8. काला अथवा गहरा बैंगनी रंग के कपड़े न पहनें। सफेद और सिल्वर कलर के कपड़े आपके लिए भाग्यशाली होंगे।
  9. माँ लक्ष्मी की पूजा करें और शुक्रवार के दिन मंदिर दीया जलाने हेतु घी दान करें।
  10. ख़ुद को ऊर्जाशाली रखने के लिए स्फटिक माला धारण करें।