Personalized
Horoscope

मीन राशिफल 2019

मीन राशिफल 2019

मीन राशि के जातक अच्छे स्वभाव और दार्शनिक विचार के होते हैं। समाज में आपके विचारों को स्वीकार किया जाता है। आप लोगों की शंका याक भ्रम को दूर करने में सहायक होते हैं। राशिफल 2019 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए प्रगतिकारक है। अच्छे कार्यों का परिणाम आपको प्राप्त होगा। यदि आप अनुशासित दायरे में रहकर लक्ष्य को पाने की तैयारी करेंगे तो इसके लिए कई नए लोग भी आपकी मदद करेंगे। प्रोफ़ेशन की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए उत्तम रहेगा। प्रोत्साहन के रूप में आप पुरस्कृत हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन इसके लिए आपको प्रयास भी करने होंगे। ग्रहों के गोचर से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप एक परिश्रमी व्यक्ति हैं और साल 2019 में भी आप अपने कठिन परिश्रम को जारी रखेंगे। यदि फैमिली रिलेशन की बात करें तो इस वर्ष आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। बृहस्पति गोचर के दौरान आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ मिलेगा। गोचर के प्रभाव से आपका जोश और उत्साह बढ़ेगा। साल 2019 में समय का सदुपयोग करें और अवसरों को भुनाने का प्रयास करें।

राशिफल 2019 के अनुसार मीन राशि वालों का करियर-व्यवसाय

भविष्यफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपके प्रोफेशन जीवन में स्थिरता नज़र आएगी। जॉब को लेकर भी सिक्योरिटी बनी रहेगी। करियर में उत्कृष्ट कार्य के लिए आप पुरस्कृत हो सकते हैं। साल के शुरुआती दिनों आपके ऊपर कार्य का दबाव रहेगा। इस समय आप व्यस्त रहेंगे। कार्य के बोझ कम करने के लिए आप दिन-रात मेहनत कर सकते हैं। इससे आपको लाभ भी मिलेगा। वहीं साल की प्रथम तिमाही में आप थोड़े सतर्क रहें और अपने काम से काम ध्यान दें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप तरक्की करेंगे। बिजनेस हेतु आपको ओवरसीज़ यात्राएं करनी पड़ सकती है। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना रहेगी। मार्च में कार्य का बोझ थोड़ा कम होगा और आप इस समय रिलैक्स महसूस करेंगे। अपनी लीडरशिप क्वालिटी के द्वारा आप अपने शीनियर अथवा बॉस को प्रभावित करेंगे। अप्रैल के समय थोड़ा सावधानी के साथ व्यापार करना होगा। इस समय रिस्क भी रह सकता है। बिजनेस के विस्तार के लिए आप यात्रा करेंगे। टीचर्स, प्रोफेशर्स, सरकारी कर्मचारिओं के अच्छे परिणाम मिलेंगे। सरकार की योजनाओं का आपको लाभ मिल सकता है। साल के मध्य में कार्य का दबाव रह सकता है। लेकिन इस बीच आप अपने मनोरंजन के लिए समय निकाल पाने में सफल होंगे। अपने कार्य से भी आप संतुष्ट दिखाई देंगे। अपने बॉस और सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाकर चलें। क्योंकि हो सकता है कि इनसे आपके वैचारिक मतभेद उभर सामने आएं। अहम का टकराव भी हो सकता है लेकिन आप ऐसी परिस्थितियों से निपट सकते हैं। अगस्त में आपको मिलेजुले परिणाम मिलने के आसार हैं। समयसीमा पर फोकस रखें, क्योंकि इस समय सीनियर आपके ऊपर निगरानी रख सकते हैं। नए बिजनेस के लिए आपको भागा-दौड़ी करने पड़ सकती है। सितंबर का माह बिजनेसमैन, स्व-रोजगार करने वाले, घर से कार्य करने वाले एवं कंसल्टेंट्स जातकों को लाभ मिलेगा। इस समय आपका प्रमोशन, इंक्रीमेंट आदि हो सकता है। आप इस दौरान ऊर्जा से भी सराबोर रहेंगे। साल की अंतिम तिमाही में करियर व व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। कामयाबी पाने के लिए आप सक्रिय रहेंगे। साल का अंत आपकी उपलब्धियों को सेलीब्रेट करने का होगा। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है।

राशिफल 2019 के अनुसार मीन राशि वालों का आर्थिक जीवन

राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपके पास धनागमन होगा परंतु ख़र्च में वृद्धि की संभावना है। साल की शुरूआत में आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। आपको प्रोफेशन, स्व-प्रयासों और कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मियों की सहायता से आर्थिक लाभ होगा। व्यापारियों और लघु स्तर पर उद्योग करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। भविष्य के लिए आप धन का निवेश कर सकते हैं। साल की प्रथम तिमाही में यात्रा पर आपका धन ख़र्च होगा। इसके अलावा हैल्थ और एजुकेशन के लिए भी धन ख़र्च हो सकता है। परिवार के सदस्यों के लिए आप बीमा पॉलिसी करा सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग के समय सावधान रहें। यदि आप पूर्व में कोई निवेश किया है तो मई में उसका रिटर्न आपको मिल सकता है। सट्टा बाज़ार से धन लाभ होने की प्रबल संभावना रहेगी। लेकिन इसमें रिस्क भी बड़ा रहेगा। पैतृक संपत्ति से आर्थिक मुनाफ़ा होगा। साल के मध्य में परिजनों एवं संतान की ज़रुरतों के अलावा घर में होने वाले धार्मिक धार्मिक आयोजन पर आपका ख़र्च बढ़ सकता है। आप में से कुछ जातक प्रॉपर्टी ख़रीदने के लिए लोन ले सकते हैं। अक्टूबर भी आर्थिक दृष्टि से अनुकूल दिखाई दे रहा है। इस समय आपको इन्सेटिव्स, रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। फॉरेन इन्वेस्टमेंट से भी अच्छे रिटर्न्स मिलने के आसार हैं। इसके अलावा लॉटरी और दोस्तों के द्वारा भी आपको धन लाभ के योग बनेंगे। साल का अंतिम भाग भी शुभ संकेत दे रहा है।

राशिफल 2019 के अनुसार मीन राशि के छात्रों की शिक्षा

राशिफल 2019 के अनुसार मीन राशि के छात्र इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ग्रहों के गोचर आपकी पढ़ाई में सहायक सिद्ध होंगे। आपको गुरुजनों, मार्गदर्शकों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नया वर्ष आपके लिए संभावनाओं और आशाओं से भरा हुआ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अकादमिक स्तर पर सफलता पाने के लिए संकल्प लेंगे। लेकिन यह संकल्प आपका तभी पूरा होगा जब आप कड़ी मेहनत और आलस्य का त्याग करेंगे। साल की प्रथम तिमाही में टेक्निकल, इंजीनियरिंग, मॉस कम्यूनिकेशन, आर्किटेक्चर और फाइन आर्ट की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। वहीं जो छात्र उच्च शिक्षा, पीएचडी, मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। छात्रों पढ़ाई में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि छात्र किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो वे जमकर तैयारी करेंगे और अंत में उन्हें सफलता भी मिलेगी। उधर, लॉ या फिर सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। नर्सिंग, पैरा मेडिकल, फैशन टेक्नोलॉजी छात्रों को भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आपको आपकी मेहनत अच्छा परिणाम मिलेगा। यदि आप सीए, कॉमर्स, एमबीए, अकाउंटेंसी कर रहें तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। साल के मध्य में विदेशी भाषा का कोर्स या डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस समय जर्नलिज्म के छात्रों को अच्छा एक्पोजर मिलेगा। अक्टूबर छात्रों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। कैंपस इंटर्व्यू में एमबीए, फैशन टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग के छात्र सफल होंगे। सभी धाराओं के छात्रों के लिए साल 2019 शुभ रहेगा। यदि साल की अंतिम तिमाही पर नज़र डालें तो कई छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर करियर में कदम रखेंगे। टीचर्स, प्रोफेशर्स के अलावा जो छात्र इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए साल 2019 ख़ास रहेगा।

राशिफल 2019 के अनुसार मीन राशि वालों का पारिवारिक जीवन

इस वर्ष घर का वातावरण ख़ुश रहेगा। परिजनों के बीच सहयोगात्मकता का भाव नज़र आएगा और किसी परिवार के लिए यह अच्छी बात है। साल की शुरुआत में पिताजी के आशीर्वाद से आपका भाग्य चमकेगा। यदि आप चाहते हैं कि आपकी संतान शिक्षा के अच्छा प्रदर्शन करें तो आपको उन्हें समय देना होगा। पढ़ाई में उनकी मदद करनी होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। साल की प्रथम तिमाही में परिजनों के साथ पिकनिक अथवा शॉर्ट ट्रिप का प्लान बन सकता है। माता जी की सेहत का ख़्याल रखें। घर पर छोटा-मोटा विवाद भी हो सकता है। हालांकि इन विवादों को सुलझाने में आप महत्वपूर्ण भमिका निभाएंगे। साल के मध्य में घर पर कोई धार्मिक कार्य भी हो सकता है। अगस्त सितंबर में घर का ख़र्चा बढ़ सकता है। इस समय आप समय आप किसी से लोन या पैसे उधार ले सकते हैं। अक्टूबर में आपको अथवा जीवनसाथी को पैतृक संपत्ति मिल सकती है। घर में किसी की शादी भी हो सकती है। संतान की उपलब्धियों पर आपको गर्व होगा। साल के अंतिम चरण में आध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। आप एक दार्शनिक की भांति चीज़ों को सोचेंगे। मित्र आपका सहयोग करेंगे। परिजनों से भी आपको प्रेम मिलेगा। साल के अंत में घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा।

राशिफल 2019 के अनुसार मीन राशि वालों का प्रेम जीवन

फलादेश 2019 के अनुसार, इस वर्ष आपको प्रेम जीवन में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। साल की शुरुआत में नए लोगों से मुलाकात होगी। उनके साथ आपकी मित्रता बढ़ेगी। शायद उनके साथ आपकी नज़दीकियाँ आपके परिवार को पसंद नहीं आएगी। यदि आप सिंगल हैं तो यात्रा के दौरान आपको आपका प्रियमत मिल सकता है। आपकी यह मुलाकात सीरियस रिलेशनशिप में बदल सकती है। अप्रैल में प्यार परवान चढ़ेगा। इस समय आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। जीवनसाथी अथवा दोस्तों के साथ आप मौज-मस्ती करेंगे। यदि आप अपना लाइफ पार्टनर खोज रहे हैं तो फैमिली वाले आपको आपके जीवनसाथी से मिला सकते हैं। ऐसा साल के मध्य में संभव होगा। कार्यक्षेत्र में भी आप किसी ऐसे शख्स से मुलाकात कर सकते हैं, जिसके साथ मुलाकात करने में आप रुचि लेंगे। संवाद आपके रिलेशनशिप को सक्सेसफुल बनाएगा। इस समय कोई शख़्स आपके दिल में उतर सकता है। आपको रोमांस करने का मौका मिलेगा। शादीशुदा जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। अगस्त में रिलेशन को लेकर मन में किसी प्रकार की टेंशन रह सकती है। प्यार में फैमिली वाले अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं अथवा दोनों के बीच किसी बात को लेकर अहम का टकराव हो सकता है। हालांकि परिस्थिति जल्द सुधरेगी। साल की तिमाही में आप में से कई जातक विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। इस शुभ कार्य के लिए आपको दोस्तों का प्यार और घर वालों का आशीर्वाद मिलेगा।

राशिफल 2019 के अनुसार मीन राशि वालों का स्वास्थ्य जीवन

सितारों की चाल कहती है कि वर्ष 2018 में मीन राशि के जातकों को कुच स्वास्थ्य संबंधी विकारों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए संयमित भोजन, पोषण युक्त आहार और नियमित व्यायाम करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। साल के शुरुआती 3 महीनों में आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी, हालांकि इस दौरान आवश्यकता से अधिक शारीरिक और मानसिक श्रम करने से बचें। इस दौरान श्वसन संबंधी परेशानी होने पर फौरन चिकित्सीय परामर्श लें। किसी भी तरह के संक्रमण से बचने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। इसके लिए संयमित दिनचर्या, भोजन और व्यायाम करें।

साल के मध्य में त्वचा संबंधी विकारों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं बढ़ती उम्र वाले जातकों को कोई पुरानी बीमारी अपनी जद में ले सकती है। अगस्त के महीने में भी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतें। इस दौरान नेत्र संबंधी परेशानी होने की संभावना है। साल के आखिरी सप्ताह में आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी। इस दौरान स्वास्थ्य के अलावा भावनात्मक रूप से मजबूत रहें। बेहतर होगा कि मानसिक शांति के लिए योग और प्राणायाम करें।

शारीरिक रूप से ऊर्जावान रहने के लिए नियमित रूप से खेलों में रुचि लें। कुल मिलाकर सेहत के लिहाज से यह साल अच्छा रहने वाला है। याद रखें संयमित दिनचर्या, संतुलित भोजन और व्यायाम करना आपके जरूरी और लाभकारी रहेगा।

ज़रुरी उपाय

  1. भगवान विष्णु की आराधना करें
  2. प्रतिदिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को जल चढ़ाएं
  3. गाय की देखभाल और पूजा करें। गुरुवार के दिन गाय को पीले फल खिलाएं
  4. मानसिक शांति के लिए नियमित रूप से प्राणायाम करें
  5. प्रतिदिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं
  6. गुरुवार के दिन किसी गरीब व्यक्ति को मूंग या अरहर दाल दान करें
  7. पुखराज आपका भाग्यशाली रत्न है। इसलिए पुखराज या उपरत्न के तौर पर सुनेला धारण करें
  8. सुनहरे और पीले रंग के वस्त्र अधिक पहने। क्योंकि ये रंग आपके लिए भाग्यशाली हो सकते हैं।
  9. 3,12, 21 और 30 आपके लिए भाग्यशाली नंबर होंगे। इसलिए अपने जरूरी काम इन तारीखों पर करें।
  10. चेरी. जेतून, अंगूर, केसर, हल्दी और अंजीर का सेवन आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

हम आशा करते हैं कि वर्ष 2018 आपके लिए शुभ और मंगलकारी हो। एस्ट्रोसेज की ओर से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!