Personalized
Horoscope

कर्क राशिफल 2019

कर्क वार्षिक राशिफल 2019

कर्क राशि वाले स्वभाव से भावनात्मक और संवेदनशील होते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना जानते हैं। ख़ासकर अपने परिवार के प्रति आपको अधिक लगाव रहता है। वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। साल के मध्य में आपको आशानुरूप परिणाम मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यद्यपि आप इसको पाने के लिए जमकर मेहनत करते नज़र आएंगे। वर्ष की शुरुआत में आप अपने भविष्य को सँवारने के लिए पैसों का निवेश कर सकते हैं। अगस्त में किसी कार्य के निमित्त घर के सभी लोग एकजुट होंगे। परिवार में सदस्य की संख्या भी बढ़ सकती है। परिजनों के साथ आप किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। इस वर्ष आपको बृहस्पति ग्रह का आशीर्वाद मिलेगा और इस कारण आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा।


राशिफल 2019 के अनुसार कर्क राशि वालों का करियर व व्यवसाय

यदि आप इस साल अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अनुशासन के दायरे में रहकर अपने ध्वेय की ओर आगे बढ़ते रहना होगा। वर्ष की शुरुआत में कई जातकों का फोकस अपनी आमदनी बढ़ाने की ओर होगा। इसके अलावा आप करियर अथवा व्यापार के संबंध में देश-विदेश में यात्रा कर सकते हैं। आपको बृहस्पति ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जिससे आपको करियर/व्यवसाय में लाभ मिलेगा और भाग्य भी आपका साथ देगा। जनवरी माह में आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अन्य सहकर्मियों के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। साल की प्रथम तिमाही में आपके ऊपर कार्य को समयसीमा पर समाप्त करने का दबाव होगा। शनि के प्रभाव से आप कर्म प्रधान व्यक्ति बनेंगे।

यदि आप एक व्यापारी हैं तो आप अपने व्यापार का विस्तार करने पर विचार करेंगे। हो सकता है आप इस दौरान नए बिजनेस की शुरुआत करें। मार्च-अप्रैल में आप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने क़ारोबार को ले जा सकते हैं। किसी विदेशी कंपनी के साथ आप व्यापारिक संधि होने की संभावना है। मई में व्यापार के विस्तार के चलते ज़्यादा भागदौड़ रहेगी। हालांकि इस समय आपके प्रयास सफल होंगे और आप लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। यदि किसी बात को लेकर मन दुखी हो तो तनाव न लें बल्कि आगे की योजनाओं पर कार्य करें। कर्म भूमि में आपको नाम, मक़ाम, पहचान ये सभी चीज़े मिलेंगी। इस कामयाबी के चलते अपने ज़ेहन में अहम को न पनपने दें। अपनी सूझबूझ के साथ इस कामयाबी को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। अप्रैल में आप अपने क़ारोबार को ऊर्जा देने के लिए मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और इसका आपको लाभ भी प्राप्त होगा। मई में यात्राओं का दौर ज़्यादा रहेगा। करियर की दृष्टि से यह महीना भी उत्तम है।

अगस्त माह आपकी कामयाबी के लिए अच्छा रहेगा। इस अवधि में वरिष्ठ कर्मी आपके कार्य की तारीफ़ करेंगे। इस समय आपका प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी संभव है। उधर, बिजनेस की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। इसलिए आपको इस समय अपने व्यापार की तरफ़ ज्यादा ध्यान देना होगा। सितंबर में व्यापार में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और बिजनेस पार्टनर, बिजनेस एसोसिएट्स के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। साल की अंतिम तिमाही में कार्य की अधिकता के कारण आप व्यस्त रहेंगे।


राशिफल 2019 के अनुसार कर्क राशि वालों का आर्थिक जीवन

कर्क राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन मिलाजुला रह सकता है। वर्ष की शुरुआत में आप अपने भविष्य को सँवारने के लिए पैसों का निवेश कर सकते हैं। इस निवेश में दो चीज़ें प्रमुख रूप होंगी जिसमें पहला आपका व्यापार होगा और दूसरा आपका स्वास्थ्य। इस समय आपके पास निरंतर धन का आगमन होगा परंतु ख़र्चों में वृद्धि होगी। बच्चों की शिक्षा और यात्रा जैसे मदों में आपका पैसा अधिक ख़र्च होगा। मार्च में धन की बचत करने में आप कामयाब रहेंगे और अप्रैल में आप कोई नई प्रॉपर्टी आदि ख़रीद सकते हैं, परंतु ध्यान रखें धन की लेनदेन में आपको सावधानी बरतें अन्यथा आप धन के मामले में धोखा भी खा सकते हैं। जून-जुलाई में परिजनों के स्वास्थ्य पर आपके ख़र्च का बजट बढ़ सकता है।

जुलाई में घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। इसमें आपका धन ख़र्च होगा। हालांकि आपको गुप्त स्रोतों से धन प्राप्त होगा। अगस्त आर्थिक दृष्टि से आपके लिए बहुत ही बढ़िया माह रहेगा। इस दौरान आपकी आमदनी बढ़ेगी। धन की बचत भी होगी। इस समय उपहार और पैतृक संपत्ति मिलने की भी संभावना है। पूर्व में की गई मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। यदि आपने किसी को अपना पैसा उधार दिया है तो वह आपको वापस मिल सकता है। सितंबर में किसी को पैसे उधार देने से बचें। कोचिंग क्लासेस, होटेल बिजनेस, रेस्ट्रोरेंट, ब्यूटिशियन और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े जातकों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। त्यौहार के समय आप घर के लिए कोई लग्जरी आइटम ख़रीद सकते हैं। साल की अंतिम तिमाही में आप इंश्योरेंस, शेयर एवं चिल्ड्रन की शिक्षा हेतु निवेश कर सकते हैं।


राशिफल 2019 के अनुसार कर्क राशि के छात्रों की शिक्षा

वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार कर्क राशि के छात्रों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। पर्यावरण विषय को छात्र गंभीरता से ले सकते हैं। साल की शुरुआत में ही छात्र स्वयं प्रेरित होकर अपने लक्ष्य को तय करेंगे और वह उन लक्ष्यों को पाने के लिए गंभीरता से पढ़ाई भी करेंगे। छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एवं कला क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखारेंगे। जो छात्र सिविल सेवा (आईपीएस, आईएस अथवा यूपीएससी) की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह वर्ष बहुत ही बढ़िया रहेगा। वहीं लॉ, मेडिकल या फिर तकनीकि शिक्षा ले रहे छात्रों को इस वर्ष अच्छे परिणाम मिलेंगे। साल की प्रथम तिमाही में शिक्षा के प्रति छात्रों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे हैं तो इस समय आपको अपने मित्रों, गुरुजनों और कोचिंग क्लासेस की ओर से बहुत मदद मिलेगी। मार्च-अप्रैल में छात्र उच्च शिक्षा हेतु विदेश जा सकते हैं। मई में छात्र अपने अनुकूल विषय में बहुत ही बढ़िया अंक प्राप्त करेंगे।

साल के मध्य में छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इस समय छात्र जमकर मेहनत भी करते हुए नज़र आएंगे। हालांकि प्रतियोगी छात्रों के जुनून में कमी नहीं आएगी, लेकिन आपको यह भी याद रखना होगा कि कॉम्टीशन में सक्सेस होने के लिए कठिन परिश्रम भी करना होगा। अगस्त में आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए मंथन कर सकते हैं। वहीं कुछ छात्र अपनी आजीविका चलाने के लिए पार्ट टाइम जॉब भी कर सकते हैं। कैंपस में होने वाले साक्षात्कार में आपका प्रदर्शन अच्छा होगा। कई छात्रों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। करियर के लिए भी काफी संभावनाएं रहेंगी। फाइन आर्ट, नाटक, अभिनय, पेंटिंग की शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। उद्देश्य प्राप्ति हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्रों को स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अन्य देश में जाकर शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

राशिफल 2019 के अनुसार कर्क राशि वालों का पारिवारिक जीवन

फलादेश 2019 के अनुसार इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। कर्क राशि के जातकों को वर्ष की शुरुआत में अपने परिवार से कई आशाएँ होंगी। परंतु इस समय मात-पिताजी के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना रहेगी। हालांकि जल्द ही स्थिति सामान्य भी हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावनाएं हैं। कोशिश करें कि रिश्तों में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें। संतान अपनी कामयाबी को लेकर प्रसन्न दिखाई देगी और इससे आपको उन पर गर्व महसूस होगा। घर के बड़े सदस्यों को आप अपना पर्याप्त समय देंगे और इससे वे आपसे प्रसन्न भी रहेंगे। अपने छोटे भाई-बहनों के साथ लड़ाई-झगड़ा न करें और घर में शांति का वातावरण बनाए रखें। अप्रैल में ख़ुशियाँ बनी रहेंगी। आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। इस समय आपका झुकाव थोड़ा आध्यात्मिक हो सकता है। अपने जीवन की गहराई को समझने का प्रयास करेंगे। मन में ऐसे विचार न लाएं जिससे निराशा का माहौल बनें। साल के मध्य में माता-पिताजी का स्वास्थ्य गिर सकता है। इस संबंध में आपको ख़र्चों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना रहेगी। घर के नौकरों से आपको किसी प्रकार की समस्या रह सकती है इसलिए उनके साथ हमेशा प्रेमपूर्वक व्यवहार करें। जीवनसाथी स्वभाव आध्यात्मिक हो सकता है। वर्ष के मध्य भाग में बच्चों को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी। इस समय उनका मार्गदर्शन करें।

अगस्त में किसी कार्य के निमित्त घर के सभी लोग एकजुट होंगे। परिवार में सदस्य की संख्या भी बढ़ सकती है। परिजनों के साथ आप किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। इससे परिवार एकजुट होगा। इस समय घर पर कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है। परिजनों के सामंजस्य का भाव देखने को मिलेगा। वर्ष की अंतिम तिमाही में आपके कुछ परिवर्तन नज़र आ सकता है। इस समय आपका आध्यात्मिक स्वभाव हिलौरे लेगा। आप एक दार्शनिक की भांति किसी चीज़ को लेकर विचार करेंगे। वहीं अक्टूबर की बात करें तो लग्जरी आइट्म्स में आप पैसा ख़र्च करेंगे। पारिवारिक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। मानसिक शांति के लिए ध्यान और विपश्यना करें। इससे आप मन शांत रहेगा और परिजनों के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे।

राशिफल 2019 के अनुसार कर्क राशि वालों का प्रेम जीवन

राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष कर्क राशि के जातकों का प्रेम जीवन मिलाजुला रहेगा। हालांकि आपको प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। साल की प्रथम तिमाही में आप अपने कार्य में थोड़े व्यस्त रहेंगे और इसके कारण अपने प्यार के लिए समय निकाल पाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा। हालांकि कुछ समय बाद आप प्यार में होने वाली इस दूरी को मिटाएंगे और अपने साथी के साथ समय का आनंद लेंगे। आपका प्यार परवान चढ़ेगा और प्रियतम के साथ रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। यदि लव पार्टनर आपसे किसी बात की शिकायत करता है तो आप उसे कोई प्यारा सा तोहफ़ा देकर मनाएंगे। साथी के साथ मनोरंजन, लंच अथवा डिनर करने का अवसर प्राप्त होगा। साल के मध्य में प्रेम के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी। लव पार्टनर के साथ नज़दीकियां बढ़ सकती हैं। अगस्त व सितंबर का माह प्रेम प्रसंग के लिए बढ़िया रहेगा। इस समय साथी के साथ रोमांस करने का अवसर प्राप्त होगा। अक्टूबर में प्रेमसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी गहरा होगा। अपने लव पार्टनर के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं नवंबर-दिसंबर में शादी की संभावनाएं भी बन रही हैं। इस समय आप अपने रिश्ते को लेकर काफ़ी खुले विचारों वाले होंगे।

राशिफल 2019 के अनुसार कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य जीवन

इस वर्ष आपको बृहस्पति ग्रह का आशीर्वाद मिलेगा और इस कारण आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा। वार्षिक भविष्यफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपको सेहत की दृष्टि से एक अच्छी जीवनशैली को अपनाना होगा जिसमें खान-पान, दिनचर्या, योग व्यायाम आदि चीज़ों की ओर ध्यान देना होगा। शुरुआती महीनों में तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें और अपनी भावनाओं पर काबू पाएं। इसके अलावा अपने ब्लड प्रेशर को सामान्य अवस्था में बनाए रखें। इस वर्ष आप ऊर्जा से सराबोर रहेंगे। साल के मध्य में आपका वजन बढ़ सकता है। इस ओर ध्यान दें और अपने खान-पान को गंभीरता से लें। अच्छी सेहत के लिए आप योग, व्यायाम, प्राणायाम आदि क्रियाओं को अपनी दिनचर्या में जोड़ सकते हैं। अधिक वसायुक्त, मसालेदार और बासी भोजन से परहेज करें। अन्यथा आपको पेट से संबंधित विकार हो सकते हैं। त्यौहार के समय आपको अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देना होगा। जिम, रनिंग, वॉकिंग, योग या अन्य प्रकार की एक्सरसाइज करें और मन में सकारात्मक विचारों जगह दें।

जरुरी उपाय

  1. कुलदेवी अथवा कुलदेवता की पूजा करें।
  2. सोमवार को भगवान शिव की पूजा करें। दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें और उन्हें बेल पात्र, श्वेत पुष्प, व फल चढ़ाएं।
  3. यदि आप आर्थिक रूप से सबल हैं तो किसी एक ग़रीब बच्चे की पढ़ाई का जिम्मा उठाएं।
  4. अनाथ एवं ग़रीब बच्चों को चावल दान करें।
  5. मोतियों की माला धारण करें।
  6. 2,7,11,16,20, और 25 आपके लिए शुभ अंक होंगे। यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य शुरुआत करना चाहते हैं तो महीने उपरोक्त नंबर के दिन चुन सकते हैं।
  7. गाय को घर के भोजन के साथ हरा चारा खिलाएँ।
  8. शरीर को दुरुस्त रखने के लिए प्राणायाम, योग व एक्सरसाइज़ करें।