Personalized
Horoscope

कर्क राशिफल 2017 - Cancer Horoscope 2017

कर्क rashi 2017

जनवरी

इस माह नौकरी के क्षेत्र में आप कुछ परिवर्तन देखेंगे। बिज़नेस में निवेश करते वक़्त आपको सावधानी रखने की ज़रुरत होगी। आर्थिक मोर्चे पर आपको सतर्क रहना होगा। शेयर बाजार, सट्टे-लॉटरी में धन लगाने के विचार को फिलहाल स्थगित कर दें। आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा संघर्षमय रह सकता है। आप मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं। मानसिक शांति प्राप्त करने हेतु किसी आध्यात्मिक कार्य की तरफ आपका रुझान बढ़ना संभव है। छात्रों की शिक्षा के लिए समय कुछ शुभ संकेत नहीं कर रहा है। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय उत्तम रह सकता है। आपके दाम्पत्य जीवन में ख़ुशियाँ बढ़ने के आसार हैं। इस महीने आपके लव लाइफ में अपने प्रेमी से दूरी बने रहने की संभावना है। आपको उनसे मुलाक़ात के मौके कम मिलेंगे। मगर कम्युनिकेशन के माध्यमों से आप उनसे संपर्क साध पाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पेट से जुड़ी तकलीफें रहनी संभव हैं। मगर चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि जल्द ही आपके स्वास्थ्य में सुधार भी होगा।

उपाय- शिव जी की पूजा करना आपके लिए उत्तम रहेगा।

Click here to read in English

फरवरी

इस माह आपकी कार्यक्षमता काफी अच्छी रहेगी व आप एक साथ कई कार्यों को निपटा सकेंगे। नौकरी में आपको अपने सहयोगियों से तालमेल बिठाकर चलना होगा। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से भी आपको बचना होगा। बिज़नेस में आपकी तरक़्क़ी होने के संकेत नज़र आ रहे हैं। आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए थोड़ा सावधान रहने का है। आपके ख़र्चों में अचानक वृद्धि होने की संभावना है। छात्रों की शिक्षा में उन्नति हो सकती है। पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता और बढ़ेगी। पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय काफी उत्तम नज़र आ रहा है। इस समय आपके प्रेमी की स्वभाव में परिपक्वता की झलक आपको साफ़ दिखाई देगी। इस माह स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

उपाय- सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर लगाना आपके लिए शुभ रहेगा।

मार्च

इस महीने शनि आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आप जमकर परिश्रम करेंगे व विरोधी-जन भी आपके सामने हार मान जाएंगे। उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको नौकरी में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। इस अवधि में शेयर बाजार में निवेश करना किसी भी सूरत में सही नहीं होगा। पेय पदार्थ व होटल-रेस्ट्रोरेंट आदि कार्यों से जुड़े कारोबारी लाभ उठा सकते हैं। आर्थिक तौर पर यह माह आपके लिए सावधानी रखने वाला होगा। आपका ख़र्चा अधिक होने व धन हानि होने की संभावनाएं नज़र आ रही हैं। छात्रों की शिक्षा के लिए यह समय काफी उन्नतिशील रह सकता है। घरेलू जीवन के लिए यह समय थोड़ा संघर्षमय हो सकता है। किसी भी विवाद में पड़ने से बचना आपके लिए बेहतर होगा। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। इस अवधि में आपको अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा। प्रेम प्रसंगों के लिए यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस समय आपके दोस्तों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। आप एक से अधिक लोगों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। सेहत शानदार रहेगी। बस तली-भुनी व अत्याधिक मिर्च-मसाले युक्त भोजन को त्यागना ही आपके लिए बेहतर होगा।

उपाय- गंगाजल का प्रयोग किसी न किसी रुप में करना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा।

अप्रैल

इस महीने प्रॉपर्टी डीलिंग, मशीनरी-यंत्र, कलपुर्जे, कच्ची धातु, ऑटोमोबाइल आदि क्षेत्रों से जुड़ा बिज़नेस करने वालों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। दूर स्थान अथवा विदेश में नौकरी करने वाले जातकों को उन्नति के मौक़े मिलेंगे। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए कुछ बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है। इस माह आपको ज़बरदस्त धन लाभ होने की संभावना रहेगी। छात्रों की शिक्षा के लिए यह समय उन्नतिकारक रहेगा। घरेलू जीवन के लिए यह महीना काफी अच्छा रहने की सम्भावना है। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम व सदभावना पनपेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह नीरस रह सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। प्रेमियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आपके प्रेम सम्बन्धों को परिवार की रजामंदी मिलेगी जिससे आने वाले समय में आप परिणयसूत्र में भी बंध सकते हैं। इस माह स्वास्थ्य का मामला काफी अच्छा रहने की संभावना है। आप मानसिक शांति में समय बिता सकेंगे। मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। इस समय आप अपने मनपसंद भोजन का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं।

उपाय- खिरनी की जड़ को सफ़ेद कपड़े में लपेटकर अपने पास रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मई

इस माह पेशेवर जीवन में आपको तरक़्क़ी के काफी अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं। किसी नए बिज़नेस में निवेश करने के लिए आप कोई नई पहल कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के साथ-साथ अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के आसार नज़र आ रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर बड़ा लाभ आपका इंतजार कर रहा है। आपको जमकर धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के स्पष्ट लक्षण हैं। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा। ग्रह स्थिति आपके घरेलू जीवन में ख़ुशियाँ बढ़ने की ओर इशारा कर रही है। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा संभल कर चलने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए यह समय उत्तम नज़र आ रहा है। महीने के अंतिम चरण में अपने प्रेमी के साथ डेटिंग पर जाने के लिए समय काफी अनुकूल रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह अवधि सुख-शांतिपूर्ण दिखाई दे रही है। आप घूमने-फिरने व स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाने में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे।

उपाय- चावल या चाँदी माता से लेकर अपने पास रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

जून

धन संबंधी मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता रखनी होगी। इस अवधि में आप अपनी फैमिली से दूर रह सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई के लिए यह समय कुछ शुभ संकेत नहीं कर रहा है। यह समय आपकी नौकरी व बिज़नेस में कुछ परिवर्तन दिखा रहा है। आपका घरेलू जीवन संघर्षमय रहने की संकेत हैं। आर्थिक मोर्चे पर आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में ख़ुशियाँ बढ़ने के आसार हैं। आपका जीवनसाथी अपनी समझदारी व कर्तव्य-निष्ठा से आपको पूर्ण सहयोग देगा। लव लाइफ में अपने प्रेमी से आपकी वियोग होने की सम्भावना रहेगी। आपको उनसे मिलने के कम मौके मिलेंगे हालाँकि कम्युनिकेशन के माध्यमों से आप उनसे संपर्क साध पाएंगे। महीने की शुरुआत में सेहत को लेकर आपको कुछ परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। पेट से जुड़ी तकलीफें हो सकती हैं।

उपाय- मछलियों को चारा डालना आपके लिए शुभ है।

जुलाई

इस माह नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आर्थिक मदद मिलने के संकेत नज़र आ रहे हैं। पेय पदार्थ, होटल-रेस्ट्रोरेंट आदि कार्यों से अगर आपका बिज़नेस जुड़ा हुआ है तो आपको लाभ मिल सकता है। इस अवधि में शेयर बाजार में निवेश करना किसी भी सूरत में सही नहीं होगा। आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए सावधानी रखने वाला होगा। आपका ख़र्चा अधिक होने व धन हानि होने की संभावनाएं हैं। घरेलू जीवन के लिए यह समय थोड़ा नीरस रहने की संभावना है। किसी भी विवाद में पड़ने से बचना आपके लिए बेहतर होगा। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय कुछ अच्छा नहीं लग रहा। इस अवधि में आपको अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा। किसी भी प्रकार की बहसबाज़ी रिश्तों में मनमुटाव को बढ़ावा देगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ख़राब रहने के आसार हैं। प्रेम जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। प्रेमी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। सेहत के लिहाज से ये समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। शरीर पर रोज़ाना तेल मालिश करना व नियमित सैर स्वास्थ्य को बरक़रार रखने में आपकी मदद करेगी।

उपाय- घर में अपने इष्टदेव की चाँदी की मूर्ति स्थापित करके उनकी नियमित पूजा करना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा।

अगस्त

इस माह बिज़नेस में आपको अनेक स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। मगर सट्टे-लॉटरी व शेयर बाजार में निवेश करने से आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी में आपको आगे बढ़ने के अनेक अवसर मिल सकते हैं। अच्छे काम की बदौलत आप बड़े अधिकारियों व सहयोगियों की वाहवाही लूटने में कामयाब रहेंगे। यह अवधि आपको विभिन्न प्रकार के लाभ कराने वाली हो सकती है। मित्रों से आप आर्थिक सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। घरेलू जीवन के लिए यह समय मिलाजुला नज़र आ रहा है। आप परिवार के साथ किसी आनंद दायक यात्रा का लुत्फ़ उठा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय श्रेष्ठ रहने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपके दिनों-दिन उत्तम बने रहेंगे। बस उनके स्वभाव में आपको क्रोध की झलक कुछ अधिक दिखेगी। इस दौरान किसी बात को लेकर अपने प्रेमी से आपकी तकरार होने की संभावना है। लेकिन तकरार के बाद समझौता होने के भी संकेत हैं। इस अवधि में आपकी सेहत मिलीजुली रहेगी। कुछ लोगों को सिरदर्द, उच्च रक्तचाप व पेट संबंधी समस्या होने के आसार हैं। महीने के अंत से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी।

उपाय- चाँदी का टुकड़ा या चाँदी का सिक्का जेब में सदैव रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

सितम्बर

इस महीने आप अपने बिज़नेस में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले आपको विचार-विमर्श कर लेना चाहिए। किसी बड़े अधिकारी की मदद से नौकरी में आपकी उन्नति संभव है। प्रमोशन होने के आसार भी हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए काफी शानदार रहने की संभावना है। हालाँकि आरंभ में आपको लाभ के साथ-साथ ख़र्चों की स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। घरेलू जीवन के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने की संभावना है। इस समय काम-धंधे के चलते आप परिवार से दूर रह सकते हैं या अपना निवास स्थान बदल सकते हैं। आपके दाम्पत्य जीवन में तनाव संभव रहेगा। जीवनसाथी के स्वभाव में आध्यात्मिकता व क्रोध दोनों की अधिकता रहेगी। प्रेम व मीठी वाणी को हथियार बनाकर आप अपने रिश्तों को ख़ुशनुमा रख सकते हैं। प्रेमियों में किसी कारण से एक-दूसरे के साथ मुलाकात या बातचीत के दौर में कमी आएगी। आपके संबंध को टिकाए रखने में किसी मित्र का ख़ास योगदान रहेगा। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य कुछ कम अच्छा रहेगा। आपको मानसिक बैचैनी कुछ अधिक रहेगी। यह समय आपको जल्दबाज़ी में काम न करने की चेतावनी दे रहा है।

उपाय- चन्द्र यंत्र को पूजा स्थल में स्थापित करके उसकी पूजा करने से आपको लाभ पहुँचेगा।

अक्टूबर

इस महीने नौकरीपेशा वालों को अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। दूध, पेय पदार्थ, जल, मेडिसिन के काम से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। आमदनी हेतु किए गए आपके प्रयास रंग ला सकते हैं। विदेश या दूर स्थल से जुड़ा व्यापार करने वालों को भी अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है। आर्थिक तौर पर यह माह आपके लिए अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक स्तर पर यह समय आपके लिए सुकून भरा हो सकता है। इस दौरान आपकी कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। संतान की आस लगाए हुए दंपतियों की झोलियाँ ख़ुशियों से भर सकती हैं। वैवाहिक जीवन के लिए समय बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी से आपका भावनात्मक लगाव दिन-प्रतिदिन बढ़ेगा। पार्टनर की प्रेम भावना व समर्पण से आपकी ख़ुशियों में चार चाँद लगने संभव हैं। प्रेम जीवन के लिए यह अवधि बहुत अच्छी हो सकती है। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो उसके सामने अपने प्रेम का इज़हार करने में देरी न करें। सेहत को लेकर यह समय थोड़ा सचेत रहने का है। आपको अधिक क्रोध करने से बचना होगा।

उपाय- पूजा स्थल में सफेद शंख की स्थापना करके उसकी आराधना करना आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा।

नवंबर

इस महीने नौकरी में आपको ज़बरदस्त तरक़्क़ी मिलने के संकेत हैं। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी में निवेश करके आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आप कठोर परिश्रम कर सकते हैं। ध्यान रखें वैसे भी सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। थोड़ी सूझबूझ और अवसर को पहचान कर आप मनचाहा धन कमाने में सफल हो सकते हैं। एकाउंट्स, कम्युनिकेशन, डिजाइनिंग, कला, संगीत आदि से जुड़ी शिक्षा ले रहे छात्रों की उन्नति होगी। घरेलू जीवन की बात करें तो यह समय आपके लिए मंगलमय हो सकता है। घर में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम होने के आसार रहेंगे। वैवाहिक संबंधों के लिए यह समय तनाव भरा हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगी रहने के आसार हैं। प्रेम संबंधों को लेकर यह समय कुछ अच्छे अवसर ला सकता है। अगर आप अपने प्रेमी या प्रेमिका की तलाश में हैं तो इस अवधि में आपकी यह खोज पूरी हो सकती है। इस अवधि में आप शारीरिक श्रम की बजाय मानसिक श्रम अधिक करेंगे। नियमित रुप से योगाभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

उपाय- दोमुखी रुद्राक्ष को सफेद धागे में धारण करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

दिसम्बर

इस महीने विदेश से जुड़ा बिज़नेस करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना रहेगी। नौकरी में आपके विरोधी आपके ख़िलाफ साजिश रच सकते हैं, सावधान रहें। आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए सावधान रहने वाला होगा। आपका ख़र्चा अधिक होने से आर्थिक तंगी हो सकती है। इसलिए ख़र्चों को नियंत्रण में रखना आपके लिए ज़रुरी होगा। छात्रों की शिक्षा के लिए यह समय काफी प्रगतिशील रह सकता है। उच्च शिक्षा को लेकर वे लंबी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। परिवार के साथ कुछ आनंद दायक पल बिताने के मौके आपको मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं। प्रेम जीवन के लिए यह अवधि काफी सुखद हो सकती है। आपको अपने प्रेमी के स्वभाव में प्रेम की वृद्धि महसूस होगी। सेहत के लिहाज से यह अवधि आपके लिए उत्तम रहेगी। आप ख़ुद को तंदुरस्त महसूस करेंगे। कुछ लोग वजन बढ़ने का शिकार हो सकते है।

उपाय- स्नान करने के बाद सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर करना आपको प्रगति देगा।