Personalized
Horoscope

धनु राशिफल 2017 - Sagittarius Horoscope 2017

धनु rashi 2017

जनवरी

इस महीने बड़े भाई-बहनों की मदद से बिज़नेस में आपकी उन्नति हो सकती है। बड़े अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे जिसका फ़ायदा आपको आगे चलकर मिल सकता है। धन कमाने के लिए आप जी-तोड़ परिश्रम करेंगे और आपके यह प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक स्तर पर यह समय मंगलकारी हो सकता है। इस दौरान आप ज़मीन-ज़ायदाद व वाहन भी ख़रीद सकते हैं। पैतृक संपति से जुड़ा कोई मसला तूल पकड़ सकता है। छात्रों का शिक्षा में पूर्ण ध्यान लगेगा जिससे उनकी सफलता बढ़ने के आसार रहेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य चलने के संकेत हैं। जीवनसाथी को अगर कोई लंबी बीमारी है तो उन्हें अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। प्रेम जीवन की गाडी सरपट दौड़ेगी। प्रेमी के साथ कुछ ख़ुश-नुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। आप एकाग्रता से अपने कार्यक्षेत्र के कामों को निपटा सकेंगे। मित्रों के साथ वक़्त बिताना मानसिक तनाव को आपसे कोसों दूर रखेगा।

उपाय- बड़े-बुजुर्गों व शिक्षकों की सेवा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

Click here to read in English

फरवरी

इस माह नौकरीपेशा लोगों को तरक़्क़ी करने के अनेक अवसर मिलेंगे। बड़े अधिकारियों की प्रशंसा बटोरने में आप कामयाब रहेंगे। ज़मीन-ज़ायदाद से जुड़ा बिज़नेस करने वाले व्यापारी बंधुओं को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहने की संभावना है। इस अवधि में पैसा कमाने के लिए आपको अधिक मशक़्क़त नहीं करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन सुचारु रूप से चलता रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं की वस्तुएं जुटाने में आप मग्न रहेंगे। दाम्पत्य सुख सामान्य रूप से आपको प्राप्त होता रहेगा। जीवनसाथी को सेहत के मामलें में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग काफी उम्दा रहने के आसार हैं। आपका समय प्रेमी से घंटों बातचीत करने में गुज़र सकता है। सेहत बढ़िया रहेगी। कार्यक्षेत्र के चलते आपको यात्राएं करनी पड़ सकती है। जो कि आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेंगी। बस इन यात्राओं के दौरान विश्वसनीय स्थलों पर खाना-पीना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।

उपाय- केले के पेड की पूजा करना आपके लिए फलदायी रहेगा।

मार्च

नौकरी या बिज़नेस में आपको मित्रों व सहयोगियों की सहायता से लाभ मिल सकता है। लकड़ी, स्टेशनरी, पेपर, प्रिंटिंग प्रेस आदि से जुड़ा बिज़नेस करने वाले लोगों को अच्छा फ़ायदा मिलने की उम्मीद है। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके फलदायी रहेगा। आप किसी नए व्यापार से काफी पैसा कमा सकते हैं। छात्रों के लिए यह अवधि उन्नतिशील रहेगी। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा फ़ायदा मिलने की उम्मीद है। घरेलू जीवन के लिए यह अवधि उत्तम नज़र आ रही है। आपके पारिवारिक सुख में इज़ाफा संभव है। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन आपकी प्रसन्नता को बढ़ा सकता है। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय सोच समझकर चलने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद संबंधों में कटुता को जन्म देगा। प्रेम जीवन संतोषजनक रहने के आसार हैं। प्रेमी के साथ आपके संबंध उत्तम रहेंगे। इस बीच आप दोनों एक-दूसरे को महँगे उपहार भी दे सकते हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्त रहने के कारण आपकी सेहत कुछ नरम-गरम रह सकती है। अपने खान-पान पर आपको संयम रखना होगा वरना पेट संबंधी तकलीफें होने की संभावना है।

उपाय- साबुत हल्दी बहते जल में प्रवाहित करना आपके लिए शुभ रहेगा।

अप्रैल

इस महीने बिज़नेस में आपको अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। कुछ लोग अपनी पुरानी नौकरी छोड़कर कोई नई जॉब पकड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने के आसार हैं। स्टॉक मार्किट, शेयर बाजार से जुड़ा काम कर रहे लोग अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। लंबी अवधि के निवेश आगे चलकर आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगे। घरेलू जीवन के लिए यह अवधि संघर्षमय रहने की संभावना है। किसी पारिवारिक सदस्य का स्वास्थ्य आपकी चिंताएं बढ़ा सकता है। इस समय आप अपना घर बदल सकते हैं या फिर काम-धंधे के चलते परिवार से दूर रहने की संभावनाएं हैं। जो लोग अपनी कोई ज़मीन-ज़ायदाद न बिकने से चिंतित थे, उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। आपका वैवाहिक जीवन ख़ुशहाल रहने के आसार हैं। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। इस दौरान आप उनके साथ कुछ सुन्दर स्थलों की सैर पर भी जा सकते हैं। प्रेम जीवन सुखमय चलने की संभावना है। प्रियजन के लिए आप पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। विपरीत लिंग में भी आप चर्चा का केंद्र बने रहेंगे। सेहत अनुकूल रहेंगी बस कामकाज के दौरान जल्दबाज़ी करने से बचना आपके लिए ज़रुरी रहेगा। हड़बड़ी में वाहन चलाने से बचें।

उपाय- पीले चावल बनाकर ग़रीबों में बांटना आपके लिए उत्तम रहेगा।

मई

इस माह नौकरीपेशा वालों का रुका हुआ प्रमोशन उन्हें मिल सकता है। व्यापार करने वालों को कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक मामलों के लिए यह समय प्रगतिकारक रहेगा। बिज़नेस करने वालों के लिए यह अवधि विशेष धनदायी हो सकती है। घरेलू जीवन के लिए यह अवधि बहुत ही उत्तम रहने की संभावना है।पारिवारिक लोगों में आपको सद्भावना व प्रेम देखने को मिलेगा। परिवार के साथ आप घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी निकट संबंधी का सहयोग आपको मिलते रहने की उम्मीद है। इस अवधि में आप नया घर या वाहन ले सकते हैं। आपके दाम्पत्य जीवन में ख़ुशहाली व प्रगाढ़ता रहने के संकेत हैं। जीवनसाथी को अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। प्रेम जीवन के मामले में आप कम्युनिकेशन के विभिन्न माध्यमों से प्रेमी के संपर्क में रहेंगे। काम की अधिकता होने की वजह से प्रेमी के साथ प्रत्यक्ष मुलाक़ात होना मुश्किल लग रहा है। सेहत को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। शारीरिक थकान से बचने के लिए काम के साथ-साथ आराम करना भी आपके लिए ज़रुरी होगा।

उपाय- पीले चावल बनाकर ग़रीबों में बांटना आपके लिए उत्तम रहेगा।

जून

इस माह नौकरीपेशा वालों के लिए अच्छे माहौल का निर्माण होता हुआ दिख रहा है। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बरसेगी। बिज़नेस में अपने प्रतियोगियों को परास्त करते हुए आप अच्छा धन कमाएंगे। आपको आर्थिक परेशानियां खत्म होती हुई दिखेंगी और पुराना उधार दिया धन वापिस मिलने की उम्मीद रहेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। घरेलू जीवन के लिए यह महीना उमंग भरा हो सकता है। आप कोई बड़ा घर ख़रीद सकते हैं। नया वाहन ख़रीदने के लिए भी यह समय काफी उत्तम रहेगा। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय बहुत ही शानदार हो सकता है। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम व सहयोग की आशा आप कर सकते हैं। प्रेम जीवन के मामलों में नए मित्र बनाने के योग बने हुए हैं। प्रेमी के लिए पर्याप्त समय निकालने में आप सफल रहेंगे। आपके प्रेम सम्बन्ध विवाह सूत्र में बदल सकते हैं। सेहत के लिहाज से यह समय ठीक-ठाक रहेगा। इस समय आप अपने मनोभाव तरोताज़ा रखने के लिए सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। कसरत, योग व ध्यान की तरफ भी आपका मन आकर्षित होगा।

उपाय- पीला कपडा किसी देव स्थान में देना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा।

जुलाई

इस महीने नौकरी में आपको प्रमोशन व मान-सम्मान मिलने की पूरी संभावना रहेगी। उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। बिज़नेस के लिए यह माह काफी शानदार रहने वाला है। धन कमाने के लिए आपकी छोटी-मोटी यात्राएं लगी रहेंगी। आर्थिक स्थिति के लिए समय लाभकारी हो सकता है। धन कमाने के लिए आप कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। छात्रों की शिक्षा के लिए यह माह कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आ सकता है। घरेलू जीवन के लिए यह समय अत्यन्त श्रेष्ठ हो सकता है। आपके पारिवारिक सुख में दिन-ब-दिन बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। इस अवधि में आपके दाम्पत्य जीवन में तनाव संभव है। जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बिठाकर चलना होगा। बे-वजह के विवादों से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। प्रेम जीवन बहुत ही अच्छा रहने की संभावना है। अगर आप अपने प्रेमी के साथ विवाह करने का मन बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए मिला जुला हो सकता है। काम की व्यस्तता अधिक होने से आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। हालाँकि कोई गंभीर बीमारी होने के योग नहीं हैं।

उपाय- बेसन की मिठाई, बेसन की कोई तली खाने की चीज़, सोहन पापड़ी व बेसन का हलवा ग़रीबों में बांटना आपके लिए बेहतर होगा।

अगस्त

इस माह भूमि-मकान-वाहन से जुड़ा बिज़नेस करने वाले व्यापारियों को ज़बरदस्त लाभ होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों की अपने कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी होगी। पैसा कमाने के लिए आप कठोर परिश्रम करने वाले हैं। धन अर्जित करने के लिए आपके द्वारा किये गए ये प्रयास पूरी सफलता दिला सकते हैं। बात अगर आपके पारिवारिक जीवन की करें तो यह महीना आपके लिए ख़ुशियों भरा हो सकता है। आपकी ग्रह स्थिति प्रॉपर्टी व वाहन ख़रीदने की ओर इशारा कर रही है। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहने की उम्मीद है। जीवनसाथी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखनी पड़ेगी। अगर उन्हें कोई दीर्घ अवधि का रोग है तो इस समय में उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति बिलकुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। प्रेम जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा व्यतीत हो सकता है। इस समय आप महसूस करेंगे कि आपके प्रेमी का रुझान व आकर्षण आपकी तरफ कुछ अत्यधिक हो रहा है। सेहत के लिए यह महीना काफी उम्दा रह सकता है। आप अपना सारा ध्यान व ऊर्जा अपने कार्यक्षेत्र के कामों को निपटाने में लगा सकते हैं।

उपाय- पीपल के पेड़ में पानी देना और उसकी जड़ में दीया जलाना आपके लिए शुभ रहेगा।

सितम्बर

इस माह आपका बुलंदियों पर पहुँचना लगभग तय लग रहा है। नौकरी व बिज़नेस में आपको रिकॉर्ड-तोड़ सफलता मिल सकती है। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर जमकर बरसने के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन या कोई बड़ी उपलब्धि आपको हासिल हो सकती है। छात्रों को शिक्षा में सफलताएँ मिलेंगी। पारिवारिक जीवन के लिए यह माह काफी श्रेष्ठ हो सकता है। घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम होने की सम्भावना है। रिश्तेदारों व सगे-सम्बन्धियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ने के आसार हैं। आर्थिक जीवन को बेहतर करने के लिए इस माह आपको शायद अधिक मशक़्क़त नहीं करनी पड़ेगी। अगर आपका कार्य किसी विदेशी स्रोतों से जुड़ा हुआ है तो आपको लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय काफी फलप्रद हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपके प्रति अत्यन्त अनुराग व प्रेम प्रदर्शित करेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बरक़रार रहेगी। परन्तु आपके प्रेमी को अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इस माह अच्छी सेहत का आप जमकर मज़ा लूटने वाले हैं। आपका मन प्रफुल्लित रहेगा और आध्यात्मिकता की वृद्धि भी संभव है।

उपाय- दादा-दादी, या उम्रदराज़ लोगों का सम्मान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

अक्टूबर

इस महीने अच्छे काम की वजह से नौकरी में आपके प्रमोशन होने के आसार हैं। पार्टनरशिप में चल रहा बिज़नेस आपको अच्छा लाभ दे सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मज़बूत रहने की संभावना रहेगी। छात्रों को पढ़ाई में आगे बढ़ने के कई मौक़े मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन बहुत ही मौज़-मस्ती भरा रह सकता है। इस दौरान आप घर का नवीनीकरण करा सकते हैं अथवा कोई नया फर्नीचर ख़रीद सकते हैं। सामाजिक कार्यो व पूजा-पाठ में भी आपके लिप्त रहने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन काफी सुखपूर्वक रहने की संभावना बनती है। जीवन-साथी के साथ आपकी ख़ूब जमेगी। इस दौरान आप दोनों को एक साथ वक़्त बिताने के अनेक मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। प्रेम जीवन की बात करें तो आप कुछ यादगार पल जी सकते हैं। प्रेमी से भरपूर प्रेम और सहयोग आपको मिलते रहने की संभावना है। सेहत का मामला उत्तम रहेगा जिससे आप प्रत्येक काम शीघ्रता से कर सकेंगे। संतान को बड़ी सफलता मिलने से आपकी प्रसन्नता में इज़ाफा होगा। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना आपके तनावमुक्त रहने में मदद करेगा।

उपाय- किसी सुपात्र व्यक्ति को पुस्तक या पठन सामग्री देना आपके लिए शुभ रहेगा।

नवंबर

इस माह नौकरी में आपका दबदबा कायम रहेगा। बिज़नेस में आपको विदेशी स्रोतों से अच्छा फ़ायदा मिलने के आसार हैं। आर्थिक मामलों के लिए समय आपके हक़ में रहेगा। पैसों के निवेश को लेकर सोच-समझकर निर्णय लें। जल्दबाज़ी में लिए गए फैसले नुकसान भी करा सकते हैं। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय मिला-जुला नज़र आ रहा है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। आप अपनी मानसिक शांति बरक़रार रखने में सफल रहेंगे। इस समय कुछ पुराने सम्बन्धियों से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए यह अवधि अच्छी रहने की संभावना है। जीवनसाथी को अपनी नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है। आपको एक साथ कुछ अच्छा वक़्त गुज़ारने का अवसर मिलेगा। उनके व बच्चों के साथ आप किसी रोमांचक सफर पर भी निकल सकते हैं। जो जातक विवाह करने के इच्छुक हैं। उनकी इच्छा पूरी होने में विलंब हो सकता है। प्रेम जीवन उत्तम रहने के आसार हैं। प्रेमी आपकी मनोभावों की कदर करेगा। उनसे प्राप्त हो रहा सहयोग आपको मानसिक तौर पर मज़बूत रखेगा। सेहत को लेकर लापरवाह न रहें। ज्यादा काम करने की वजह से आपको शारीरिक थकान संभव है। मौसम से होने वाले रोगों के प्रति सचेत रहें।

उपाय- चने की दाल गाय को खिलाना आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा।

दिसम्बर

नौकरी में इस माह आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस कारण बड़े अधिकारी व सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे। बिज़नेस में उनके सहयोग से आपको बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति काफी उत्तम रहने के आसार हैं। पैसा कमाने में आप सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय समृद्धिशील रहेगा। इस वक़्त आप वाहन और ज़मीन-ज़ायदाद दोनों ख़रीद सकते हैं। परिवार से आप भावनात्मक रूप से कुछ अधिक लगाव महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। जीवनसाथी को अपने सेहत के प्रति लापरवाह नहीं रहना चाहिए। इस अवधि में आपके अंदर वैराग्य की भावना बढ़ सकती है। पूजा-पाठ व योग-ध्यान में आपकी रुचि बढ़ने के आसार हैं। प्रेम प्रसंगों के लिए यह अवधि अच्छी रहने वाली है। प्रेमी का रुझान आपकी तरफ दिन-ब-दिन बढ़ने के संकेत हैं। इस महीने उनके साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बन सकता है। इस दौरान आपकी सेहत काफी बेहतर बनी रहेगी। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे। परिवार व दोस्तों के साथ वक़्त बिताने से दिमागी चिंता आपसे दूर रहेगी।

उपाय- पीला रुमाल जेब में रखना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा।