Personalized
Horoscope

वृषभ राशिफल 2015 - वृषभ भविष्यफल 2015 - वृषभ 2015 राशिफल

वृष राशिफल 2015 लेकर “माई कुंडली” एक बार फिर हाज़िर है। वृषभ भविष्यफल 2015 की सहायता से आप आने वाले समय के लिए न केवल सचेत रहेंगे, बल्कि सफलता और समृद्धि के सूत्र भी जान सकेंगे। वृषभ राशिफल 2015 आपको हर महीने के बारे में बताएगा। आइए जानते हैं क्या कहना है हमारे ज्योतिषी ‘पं. दीपक दूबे ’ का वृषभ 2015 राशिफल के लिए।

जानिए वार्षिक राशिफल 2015 वृषभ राशि के जातकों के लिए।
प्रत्येक वर्ष की भाँति एक बार पुनः हम आपके लिए वृषभ राशिफल 2015 के साथ प्रस्तुत हैं। प्रत्येक राशि के लिए कैसा होगा आने वाला प्रत्येक मास,भविष्यफल 2015 के द्वारा यह बताने का हमारा प्रयास है। वैसे तो हम लोगों का प्रयास होता है कि, वृषभ 2015 राशिफल के माध्यम से अत्यधिक महत्वपूर्ण बातों को सटीकता के साथ बताया जाये। परन्तु फिर भी पाठकों से अनुरोध है कि वह वृषभ भविष्यफल 2015 को अंतिम ना मानें। बल्कि यदि कोई विशेष परिस्थिति हो या कोई विशेष कार्य करने जा रहे हों तो विद्वान ज्योतिषियों का परामर्श अवश्य लें। क्योंकि यह वृषभभविष्यफल 2015 सामान्य आधार पर बनाया गया है। परन्तु आपके ऊपर पड़ने वाला प्रभाव जन्म के समय ग्रहों की स्थिति, वर्तमान में गोचर तथा वर्तमान दशा /अन्तर्दशा पर भी आधारित होता है। आइये अब देखते हैं कैसा होगा आने वाला वर्ष 2015, वृषभ राशि वालों के लिए वृषभ राशिफल 2015 के माध्यम से

Click here to read Taurus Horoscope 2015 in English

नोट : वर्षफल लग्न के आधार पर किया गया है, चन्द्र, सूर्य या नाम राशि के आधार पर नहीं

जनवरी माह का वृषभ राशिफल 2015

वृषभ राशिफल 2015 के अनुसार वर्ष का प्रारम्भ अच्छा होगा। भाग्य पूरी तरह से साथ रहेगा। भाई-बहनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वृषभ भविष्यफल 2015 के मुताबिक आमदनी अच्छी रहेगी परन्तु संतान पक्ष से थोड़ी परेशानी हो सकती है। यदि आप स्वयं किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में बैठ रहे हैं तो सफल होने की पूरी सम्भावना रहेगी। वृषभ 2015 राशिफल आपको अच्छी ख़बर सुना रहा है कि व्यापार में नए अनुबंध या नौकरी में तरक्की की भी प्रबल सम्भावना रहेगी। इन सबके बावजूद पारिवारिक सुख में थोड़ी कमी महसूस कर सकते हैं। जीवन साथी से किसी कारणवश मनमुटाव हो सकता है।

फ़रवरी माह का वृषभ राशिफल 2015

वृषभ राशिफल 2015 के मुताबिक भाग्य पक्ष कमज़ोर रहेगा। कहीं अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। वृषभ भविष्यफल 2015 की सलाह है कि दूसरों के मामलों में अपनी टाँग ना अड़ाएँ। संतान के स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। वृषभ राशिफल 2015 आपको सचेत कर रहा है कि धन प्राप्त करने में भी कठिनाई महसूस होगी। विशेषकर यदि व्यापार में हैं तो किसी को क्रेडिट ना दे, अन्यथा पैसे फंस सकते हैं। कुल मिलाकर इस माह परिश्रम अधिक व् प्राप्ति कम होने की स्थिति बन रही है।

मार्च माह का वृषभ राशिफल 2015

वृषभ राशिफल 2015 कह रहा है कि धन के लिये काफ़ी बेहतर महीना साबित होगा। आमदनी एक से अधिक स्रोतों से होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी लेकिन पिता से, राज्य अधिकारियों से या आपके बॉस से आपका मतभेद हो सकते है। वृषभ भविष्यफल 2015 की सलाह है कि अपने उतावलेपन पर नियंत्रण रखे। संतान और शिक्षा के मामलो में यह माह थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। गर्भवती महिलाओं के लिए इस माह अत्यधिक सावधानी बरतना श्रेयकर रहेगा। वृषभ 2015 राशिफल के अनुसार शत्रु परेशान कर सकते है, साथ ही वाहन सावधानी से चलायें।

अप्रैल माह का वृषभ राशिफल 2015

वृषभ राशिफल 2015 कह रहा है कि भाग्य के भरोसे बिलकुल ना रहें। शत्रु परास्त होंगे व् ख़र्च नियंत्रण से बाहर हो जायेगा, इसलिए बेहतर है कि पहले से ही सावधानी बरतें। वृषभ राशिफल 2015 के मुताबिक आय में भी कमी आएगी। संतान और शिक्षा दोनों ही जगहों से थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। भाई–बहनों या मित्रों से बिना वजह अनबन हो सकती है, ज़रूरत पड़ने पर शायद आप ख़ुद को अकेला पाएंगे। भविष्यफल 2015 की सलाह है कि अपने पर भरोसा बनाये रखें। वैसे साहस बढ़ा रहेगा और प्रकृति आपको सबकुछ सहने की ताकत देगी।

मई माह का वृषभ राशिफल 2015

वृषभ राशिफल 2015 के अनुसार अदभुत साहस और विषम परिस्थितियों में भी आगे चलते रहने की दृढ़ इच्छा शक्ति का फल इस माह आपको मिलेगा। अपने बल पर सभी परेशानियों से निकल सकते हैं, इस माह। भाई–बहन या मित्र जो भी किसी कारण नाराज़ थे या दूर हो गए थे सब साथ हो जायेंगे और आपकी तारीफ़ करेंगे। वृषभ राशिफल 2015 के अनुसार परिवार में भी कोई सुखद समारोह हो सकता है। शत्रु आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। किसी शुभ कार्य में धन ख़र्च होगा, यात्रा भी सुखद रहेगी। वृषभ भविष्यफल 2015 के अनुसार कुल मिलाकर एक अच्छा और परिणाम दायक माह रहेगा।

जून माह का वृषभ राशिफल 2015

वृषभ राशिफल 2015 के मुताबिक आपका मन थोड़ा भटकेगा। भविष्यफल 2015 की सलाह है कि अपनी सोच पर नियंत्रण रखे, कोई निर्णय ग़लत हो सकता है। अतः किसी बड़े निर्णय को या तो टाल दें या बहुत सोच – विचार कर निर्णय लें। वृषभ राशिफल 2015 के मुताबिक जीवन साथी की बातों को वरीयता दें तथा उनके/उनकी इच्छाओं का सम्मान करें। भाग्य पक्ष थोडा कमजोर है, अतः वृषभ 2015 राशिफल की सलाह है कि भाग्य के भरोसे कोई काम ना करें। वृषभ भविष्यफल 2015 की सलाह है कि यदि शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं तो ठहर जाएँ या कम और बहुत सोच – विचार के बाद इन्वेस्ट करें। यात्राएँ हो सकती हैं, वृषभ राशिफल 2015 आपको सचेत कर रहा है कि गहरे पानी और आग से थोड़ी दूरी बना कर रखें। पिता या बॉस के साथ थोड़ा मिलकर चलने की ज़रुरत रहेगी अन्यथा मतभेद उभर सकता है।

जुलाई माह का वृषभ राशिफल 2015

वृषभ राशिफल 2015 कह रहा है कि जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। साथ ही जीवन साथी से मतभेद या किसी बात पर विवाद ना हो इसका पूरा ख़याल रखें। व्यापार में यदि साझेदार हैं तो वहाँ कोई समस्या खड़ी हो सकती है। भविष्यफल 2015 की सलाह है कि संयम से काम लें। परिस्थितियाँ थोड़ी विपरीत हैं, अतः अत्यधिक संयम, तथा अपने वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा हानि हो सकती है। किसी विषम परिस्थिति को अपने बुद्धि बल पर अपने पक्ष में करने में समर्थ रहेंगे। शेयर से थोड़ी दूरी रखें या इन्वेस्ट करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। वृषभ राशिफल 2015 के अनुसार प्रेम सम्बन्धों में कुछ विवाद उत्पन्न होने की सम्भावना रहेगी अतः अपने पार्टनर के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें।

अगस्त माह का वृषभ राशिफल 2015

वृषभ राशिफल 2015 के अनुसार साहस, उत्साह और नयी उर्जा का एहसास रहेगा। भाग्य भी ख़ूब साथ देगा, नए कार्य के लिए अच्छा समय है। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। 2015 राशिफल के द्वारा पता चलता है कि ज़मीन-जायदाद सम्बंधित कार्यों में सफलता का योग बन रहा है। नए वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। 2015 राशिफल के द्वारा पता चलता है कि अचानक धन लाभ का योग है। कहीं लम्बे समय से फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। पिता और राज्य पक्ष का पूरा सहयोग रहेगा। यात्रा सुखद एवं लाभकारी रहेगी। वृषभ 2015 राशिफल के मुताबिक सिर्फ़ संतान पक्ष की चिंता सता सकती है।

सितम्बर माह का वृषभ राशिफल 2015

वृषभ राशिफल 2015 के अनुसार धन हानि की सम्भावना बन रही है, अतः किसी नए प्रोजेक्ट में धन लगाने से पहले अच्छे से सोच–विचार कर लें। व्यापार या नौकरी में अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है। वृषभ भविष्यफल 2015 की सलाह है कि सावधानी बरतें। इस माह बुद्धि और युक्ति बल प्रबल रहेगी, और इसके बल पर आप अपनी समस्याओं से निजात पा भी लेंगे परन्तु फिर भी शत्रु परेशान कर सकते हैं। वृषभ राशिफल 2015 आपको सचेत कर रहा है कि विशेषकर आपके नीचे काम करने वाले लोग अत्यधिक परेशानी पैदा करेंगे। समस्याओं से कड़ाई से निपटे और ज़रा भी लापरवाही न करें। वृषभ राशिफल 2015 कह रहा है कि छोटी समस्या को भी छोटा ना समझें और उसे पूरी सावधानी से सुलझाएँ अन्यथा वो बड़ा रूप ले लेगी।

अक्टूबर माह का वृषभ राशिफल 2015

भविष्यफल 2015 के अनुसार नए प्रेम सम्बन्ध पनप सकते हैं। नए वाहन या नये घर के लिए यह योग बहुत अच्छा है। संतान के साथ मतभेद हो सकता है, अतः बुद्धि से काम लें। अचानक धन लाभ और हानि दोनों के ही अवसर आयेंगे। वृषभ 2015 राशिफल की सलाह है कि थोड़ा सतर्क रहें और अत्यधिक उत्साह में कहीं धन ना लगायें। अपने और अपने जीवन-साथी के स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सचेत रहें, साथ ही जीवन साथी के साथ मतभेद ना उभरने दें। वृषभ राशिफल 2015 के अनुसार परीक्षा–प्रतियोगिता में ज़बरदस्त सफलता का योग है। शिक्षा के क्षेत्र वालों को कोई नयी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

नवंबर माह का वृषभ राशिफल 2015

वृषभ राशिफल 2015 आपको सचेत कर रहा है कि शत्रु हावी हो सकते हैं, अपने स्वास्थ्य, विशेषकर अपनी आँखों का बहुत ध्यान रखें। परिवार के सुख–समृद्धि के लिए तो माह अच्छा है। परन्तु आपके लिए थोड़ा विपरीत समय है विशेषकर बाहरी संबंधो, धन और कर्मचारियों से विशेष सावधान रहें, इन जगहों से आप को हानि पहुँच सकती है। व्यर्थ की यात्रा भी संभावित है जिसका कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलने वाला। वृषभ भविष्यफल 2015 के अनुसार संतान पक्ष से भी कष्ट हो सकता है, गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। 2015 राशिफल की सलाह है कि व्यसन और अनैतिक कर्मों से बचें।

दिसंबर माह का वृषभ राशिफल 2015

राशिफल 2015 के अनुसार इस माह सिर्फ़ आपका साहस ही है जो सहयोगी रहेगा। धन हानि की प्रबल सम्भावना बन रही है। अतः अत्यधिक सतर्क रहें। किसी नए और जोखिम से भरे कार्य में हाथ ना ही डालें तो अच्छा होगा कोई बड़ा निर्णय लेने से पूर्व बड़ों से या अनुभवी जनो से सलाह मशवरा कर ले अन्यथा उसके ग़लत होने की पूरी सम्भावना बन रही है। यात्राओं को टाल ही दें तो अच्छा रहेगा, संतान से भी कोई कष्ट मिल सकता है। वृषभ भविष्यफल 2015 की सलाह है कि पूरे परिवार के साथ यात्रा से बचें। जीवन साथी के साथ ताल-मेल बनाकर चलने से परिवार में शांति बनी रहेगी, कुल मिलाकर भाग्य पक्ष कमज़ोर है, अतः वृषभ राशिफल 2015 के मुताबिक नए कार्य और यात्रा से बचें और अपने ऊपर नियंत्रण रखें।

वृषभ राशिफल 2015 विशेष

वृषभ 2015 राशिफल के द्वारा पता चलता है कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शिक्षा, संतान और धन के मामले में अत्यधिक सावधानी की आवश्यकता है। राहु का उपाय करें और विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें इससे परेशानियों में कमी आएगी।

दीपक दूबे