Personalized
Horoscope

तुला राशिफल 2015 - तुला भविष्यफल 2015 - तुला 2015 राशिफल

तुला राशिफल 2015 लेकर “माई कुंडली” एक बार फिर हाज़िर है। तुला भविष्यफल 2015 की सहायता से आप आने वाले समय के लिए न केवल सचेत रहेंगे, बल्कि सफलता और समृद्धि के सूत्र भी जान सकेंगे। तुला राशिफल 2015 आपको हर महीने के बारे में बताएगा। आइए जानते हैं क्या कहना है हमारे ज्योतिषी ‘पं. दीपक दूबे ’ का तुला 2015 राशिफल के लिए।

जानिए वार्षिक राशिफल 2015 तुला राशि के जातकों के लिए।प्रत्येक वर्ष की भाँति एक बार पुनः हम आपके लिए तुला राशिफल 2015 के साथ प्रस्तुत हैं। प्रत्येक राशि के लिए कैसा होगा आने वाला प्रत्येक मास भविष्यफल 2015 के द्वारा यह बताने का हमारा प्रयास है। वैसे तो हम लोगों का प्रयास होता है कि, तुला 2015 राशिफल के माध्यम से अत्यधिक महत्वपूर्ण बातों को सटीकता के साथ बताया जाये। परन्तु फिर भी पाठकों से अनुरोध है कि वह तुला भविष्यफल 2015 को अंतिम ना मानें। बल्कि यदि कोई विशेष परिस्थिति हो या कोई विशेष कार्य करने जा रहे हों तो विद्वान ज्योतिषियों का परामर्श अवश्य लें। क्योंकि यह तुला राशिफल 2015 सामान्य आधार पर बनाया गया है। परन्तु आपके ऊपर पड़ने वाला प्रभाव जन्म के समय ग्रहों की स्थिति, वर्तमान में गोचर तथा वर्तमान दशा /अन्तर्दशा पर भी आधारित होता है। आइये अब देखते हैं कैसा होगा आने वाला वर्ष 2015, तुला राशि वालों के लिए तुला राशिफल 2015 के माध्यम से-

Click here to read Libra Horoscope 2015 in English

नोट :वर्षफल लग्न के आधार पर किया गया है, चन्द्र, सूर्य या नाम राशि के आधार पर नहीं

जनवरी माह का तुला राशिफल 2015

राशिफल 2015 के अनुसार पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा। भूमि-भवन और वाहन ख़रीदने के योग अच्छे बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में हैं तो तरक्की मिलने की प्रबल सम्भावना है। व्यापार में भी नए अवसर मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे, ख़र्च अधिक और आय थोड़ी कम रह सकती है। किसी केस-मुक़दमे से मुक्ति मिलेगी। भविष्यफल 2015 के मुताबिक मनोबल बढ़ा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग रहेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। यात्रा सुखदायी होगी। कुल मिलाकर यदि आय के हिस्से को छोड़ दें तो जनवरी 2015 अच्छा जायेगा।

फरवरी माह का तुला राशिफल 2015

राशिफल 2015 के माध्यम से हमें पता चलता है कि भाग्य पक्ष थोड़ा कमज़ोर है। अतः केवल भाग्य भरोसे कोई काम ना करें। आय में थोड़ी कमी रहेगी अतः, ख़र्च पर नियंत्रण रखें। शत्रु बनेंगे पर परास्त भी होंगे। परेशानियों में आपकी आंतरिक क्षमता और दूरदर्शिता काम आएगी। अपने निर्णय से किसी बड़े व्यापारिक कार्य को अंजाम दे सकते हैं। संतान से थोड़ा वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है। शिक्षा में भी थोड़ी रुकावट के साथ सफलता का योग है। भविष्यफल 2015 के अनुसार प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी साथ ही प्रेम सम्बन्ध वैवाहिक जीवन में परिवर्तित हो सकता है। भविष्यफल 2015 सचेत कर रहा है कि गर्भवती महिलाओं के लिए समय थोड़ा सावधानी रखने का है। ज़मीन सम्बन्धी कार्यों में सफलता का योग है।

मार्च माह का तुला राशिफल 2015

राशिफल 2015 के अनुसार यह माह थोड़ा सावधानी रखने वाला है। धन के मामले में सफलता का योग कमज़ोर है। 2015 राशिफल सचेत कर रहा है कि कोई मज़बूत शत्रु सर उठा सकता है, हालांकि आप उसे अपने युक्ति बल पर परास्त करने में सफल होंगे। मार्च 2015 में वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी या जीवन साथी से मतभेद उत्पन्न हो सकता है। संतान से भी कोई कष्ट या उसके कारण थोड़ी मानसिक परेशानी उठानी पड़ सकती है। भविष्यफल 2015 के मुताबिक शरीर में कमर के नीचे थोड़ा कष्ट का योग बन रहा है, अतः सावधानी बरतें। ज़मीन जायदाद के मामलो में सफलता का योग है। राजनैतिक क्षेत्र के लोगो के लिए पदोन्नती का योग बन रहा है। राशिफल 2015 कह रहा है कि सरकारी क्षेत्र और अपने उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

अप्रैल माह का तुला राशिफल 2015

राशिफल 2015 के माध्यम से पता चलता है कि बाहरी लोगों का समर्थन, परन्तु परिवार के लोगो से तनाव मिल सकता है। फिर भी अप्रैल 2015 में मन प्रसन्न रहेगा और सुख की अनुभूति होगी। जीवन साथी से सम्बन्ध सुधरेंगे। नए प्रेम प्रसंग बन सकते हैं। कामोत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कुछ नए सम्बन्ध बनने की सम्भावना बन सकती है। ज़मीन जायदाद के मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। नए वाहन का योग भी बन रहा है, भौतिक सुखों की वृद्धि रहेगी। स्त्रियों से सहयोग मिलेगा। कई बार आप अति उत्साह में कुछ ऐसा बोल सकते हैं जो औरों को दुःख दे सकता है, अतः 2015 राशिफल की सलाह है कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा सुखद और लाभकारी होगी, भाइयों से सम्बन्ध ना बिगड़े इसके लिए आपको प्रयास करना पड़ेगा।

मई माह का तुला राशिफल 2015

राशिफल 2015 के अनुसार आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बहुत बढ़ेगा, मान सम्मान की स्थिति बनेगी, विपरीत लिंगियों के प्रति आकर्षण बहुत अधिक रहेगा। शत्रुओं पर बहुत प्रभाव रहेगा। भविष्यफल 2015 संकेत कर रहा है कि कर्ज से मुक्ति मिलेगी। चर्म रोग या जननेन्द्रियों में कोई रोग उभर सकता है। अतः कोई छोटी समस्या भी हो तो उसे छोटा ना समझें। 2015 राशिफल के मुताबिक कोई सुदूर यात्रा होने की संभावना बन रही है, घर से दूरी बनेगी। इन सबके बावजूद भाग्य पक्ष कमजोर रहेगा अतः केवल भाग्य भरोसे कोई काम ना करें। राशिफल 2015 की सलाह है कि शेयर बाजार में निवेश बहुत सोच समझ कर करें। पिता से भरपूर सहयोग और सरकारी क्षेत्रों से लाभ होगा। यदि नौकरी में हैं तो पदोन्नति होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। राजनैतिक क्षेत्र के लोगो के लिए भी उच्च पद प्राप्ति का अच्छा योग बन रहा है।

जून माह का तुला राशिफल 2015

भविष्यफल 2015 के मुताबिक घटना-दुर्घटना का योग बन रहा है। 2015 राशिफल की सलाह है कि वाहन चलाते समय और ऊँची जगहों पर विशेष सतर्कता बरतें। सरकार से सम्बंधित कार्यों में बहुत सफलता मिलेगी। भाग्य पक्ष थोड़ा कमज़ोर रहेगा फिर भी मान सम्मान ख़ूब मिलेगा। राशिफल 2015 संकेत कर रहा है कि अपने पीछे के किये किसी कार्य के लिए बहुत सराहना हो सकती है। पारिवारिक सुख में थोड़ी कमी, जीवन साथी से वैचारिक मतभेद पनप सकता है। फिर भी घर में कुछ नया और शुभ कार्य होगा। जून 2015 में शत्रुओं पर ख़ूब प्रभाव रहेगा, अतः वे हावी नहीं हो पाएंगे। राशिफल 2015 के अनुसार, ख़र्च करते समय थोड़ी सावधानी अपेक्षित है, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

जुलाई माह का तुला राशिफल 2015

भविष्यफल 2015 के अनुसार भाग्य साथ देगा साथ ही पराक्रम और कर्मठता भी ख़ूब रहेगी। बुद्धि सृजनात्मक रहेगी। नए कार्यों का शुभारम्भ और उससे लाभ होगा। जुलाई 2015 में शत्रु परास्त होंगे और क़र्ज़ से मुक्ति मिलेगी। परिवार में कोई शुभ कार्य होगा, यात्रा आरामदायक और परिणामदायक होगी। नए संबंधों से लाभ मिलेगा। जीवन साथी के सहयोग से किसी कार्य में सफलता मिलेगी और उनके कारण लाभ होगा। पिता का सहयोग, उच्च अधिकारियों का सहयोग लगातार बना रहेगा जिसके कारण नयी उपलब्धियों को प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी थोड़ी चिंता हो सकती है विशेषकर राशिफल 2015 की सलाह है कि चर्म रोग और एसिडिटी को हल्के में ना लें।

अगस्त माह का तुला राशिफल 2015

2015 राशिफल संकेत कर रहा है कि पराक्रम बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा। सगे सम्बन्धियों से सम्बन्ध अच्छे होंगे। भाई-बहनो और मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा। इनसे पहले से चली आ रही कोई नाराज़गी ख़त्म होगी। राजनैतिक क्षेत्र में सफलता का बहुत अच्छा योग है। जो लोग सरकारी क्षेत्रों के लिए कार्य कर रहें हैं उन्हें अगस्त 2015 में बहुत लाभ होगा। भविष्यफल 2015 के मुताबिक धन की आवक बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती फिर भी ख़र्च और आय संतुलित रहेगी। संतान पक्ष के शिक्षा के क्षेत्र में सफलता से मन प्रसन्न होगा। अगस्त 2015 में ससुराल पक्ष से भी लाभ और सहयोग मिलने की सम्भावना बन रही है। परिवार में कुछ अच्छा कार्य हो सकता है। नए मकान या ज़मीन ख़रीदने के लिए भी बहुत ही अच्छा समय है। राशिफल 2015 के अनुसार पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।

सितम्बर माह का तुला राशिफल 2015

भविष्यफल 2015 के मुताबिक शत्रुओं को समूल नाश करने में सक्षम होंगे। कर्ज और रोग से मुक्ति मिलेगी। भूमि - भवन और वाहन खरीदने का बहुत ही अच्छा योग है। 2015 राशिफल कह रहा है कि आय में भी अप्रत्याशित वृद्धि होगी। किसी बड़ी प्रतियोगिता - परीक्षा में सफलता योग बन रहा है अतः पुरे उत्साह से शामिल हों। यात्रा सुखद होगी, विदेश यात्रा का योग बन रहा है जो लाभकारी सिद्ध होगी। भविष्यफल 2015 के मुताबिक पिता से सम्बन्ध बहुत मधुर रहेंगे और उनका बहुत सहयोग मिलेगा। राशिफल 2015 संकेत कर रहा है कि उच्च अधिकारीयों के सहयोग से नौकरी में तरक्की मिलेगी। समय काफी अनुकूल रहेगा, अतः इसका लाभ उठायें।

अक्टूबर माह का तुला राशिफल 2015

राशिफल 2015 के अनुसार यात्रायें हो सकती है जिनका तत्काल कोई परिणाम नहीं निकलेगा। शत्रुओं पर प्रभाव कायम रहेगा। आय के स्रोत एक से ज्यादा होंगे। कहीं ना कहीं से धन आता रहेगा। किसी से विवाद के कारण भी धन प्राप्त होने की सम्भावना बन रही है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता तथा संतान के किसी कार्य से मन प्रसन्न रहेगा। राशिफल 2015 ये भी कह रहा है कि पिता से दूरी बन सकती है। पैतृक संपत्ति का विवाद है तो उसमे इस महीने ना पड़े, अन्यथा सफलता नहीं मिलेगी। सगे-सम्बन्धियों का सहयोग मिलेगा। कंधे के ऊपर के हिस्से का ख़याल रखें, विशेषकर अपनी आँखों का। कोई विशेष शत्रुता रखने वाले शत्रु का समूल नाश होगा। अक्टूबर 2015 में केस-मुकदमों में सफलता मिलेगी। इन सबके बावजूद क्रोध की अधिकता रहेगी, थोड़ा अहंकार हो सकता है और वाणी थोड़ी कड़वी सकती है। अतः भविष्यफल 2015 की सलाह है कि इन सब पर नियंत्रण रखें अन्यथा परेशानी हो सकती है।

नवंबर माह का तुला राशिफल 2015

भविष्यफल 2015 के मुताबिक निर्णय लेने की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। वाणी गंभीर और तार्किक क्षमता अच्छी रहेगी। जन संपर्क बढ़ेगा, समाज के प्रभावशाली लोगो से सम्बन्ध बनेगा और उनपर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। धन एक से अधिक स्रोतों से आएगा, व्यापार में सफलता और यदि नौकरी में हैं तो तरक्की का योग बनेगा। शत्रु या तो बनेंगे ही नहीं और यदि कोई बनता भी है तो टिक नहीं पायेगा। रोग भी समाप्त होगा, परन्तु आग से दूरी बनाये रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बड़े भाई से विवाद उत्पन्न हो सकता है, अतः वार्तालाप के दौरान सहजता से काम लें। यात्रायें सार्थक होंगी विशेषकर पश्चिम दिशा की। भाग्य साथ है, परिश्रम का फल मिलेगा।

दिसंबर माह का तुला राशिफल 2015

राशिफल 2015 के अनुसार भौतिक सुखों में ख़ूब वृद्धि होगी। मन-मष्तिष्क सही दिशा में काम करेगा। वाणी कभी-कभी कठोर होगी जिसके कारण कुछ नुकसान हो सकता है। अतः भविष्यफल 2015 की सलाह है कि थोड़ा शांत रहने का प्रयास करें। फिर भी निर्णय सही दिशा में होंगे। दिसंबर 2015 धन प्राप्ति के लिए अच्छा महीना नहीं है। 2015 राशिफल सचेत कर रहा है कि आय प्राप्त करने में कठिनाई होगी और ख़र्च नियंत्रण से बाहर रहेगा। क्रोध बहुत आएगा अतः दिसंबर 2015 में आवेश में वाहन ना चलायें। स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। जीवन साथी से सम्बन्ध मधुर होंगे और घरेलू माहौल ख़ुशनुमा रहेगा। सब मिलाकर यह मिश्रित समय रहेगा।

तुला राशिफल 2015 विशेष

भविष्यफल 2015 के माध्यम से पता चलता है कि तुला राशि के जातकों के लिए शनि की साढ़े साती का अंतिम चरण का पहला पक्ष रहेगा। अतः कुछ राहत महसूस करेंगे, क़र्ज़ और शत्रुओं से मुक्ति मिलने लगेगी फिर भी आय अभी उस गति से नहीं होगी जैसी अपेक्षित है। चोट-चपेट की सम्भावना रहेगी। ऐसे में भगवान शिव की उपासना और योग ध्यान का सहारा लें। राशिफल 2015 के अनुसार, आने वाला समय आपका है।

निम्न प्रयोग भी करें -

१. रुद्राभिषेक

२. रुद्रगायत्री जप "ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात !!" नियमित जप अत्यंत लाभकारी होगा।

३. रुद्राक्ष की माला धारण करें।

४. धन की समस्या यदि अधिक हो तो शनिवार को सायं काल सरसों का तेल पहले लगाएं फिर स्नान करें।

पं. दीपक दूबे