Personalized
Horoscope

सिंह राशिफल 2015 - सिंह भविष्यफल 2015 - सिंह 2015 राशिफल

सिंह राशिफल 2015 लेकर “माई कुंडली” एक बार फिर हाज़िर है। सिंह भविष्यफल 2015 की सहायता से आप आने वाले समय के लिए न केवल सचेत रहेंगे, बल्कि सफलता और समृद्धि के सूत्र भी जान सकेंगे। सिंह राशिफल 2015 आपको हर महीने के बारे में बताएगा। आइए जानते हैं क्या कहना है हमारे ज्योतिषी ‘पं. दीपक दूबे ’ का सिंह 2015 राशिफल के लिए।

जानिए वार्षिक राशिफल 2015 सिंह राशि के जातकों के लिए।प्रत्येक वर्ष की भाँति एक बार पुनः हम आपके लिए मिथुन राशिफल प्रत्येक वर्ष की भाँति एक बार पुनः हम आपके लिए सिंह राशिफल 2015 के साथ प्रस्तुत हैं। प्रत्येक राशि के लिए कैसा होगा आने वाला प्रत्येक मास भविष्यफल 2015 के द्वारा यह बताने का हमारा प्रयास है। वैसे तो हम लोगों का प्रयास होता है कि सिंह 2015 राशिफल के माध्यम से अत्यधिक महत्वपूर्ण बातों को सटीकता के साथ बताया जाये। परन्तु फिर भी पाठकों से अनुरोध है कि वह भविष्यफल 2015 को अंतिम ना मानें। बल्कि यदि कोई विशेष परिस्थिति हो या कोई विशेष कार्य करने जा रहे हों तो विद्वान ज्योतिषियों का परामर्श अवश्य लें। क्योंकि यह सिंह राशिफल 2015 सामान्य आधार पर बनाया गया है। परन्तु आपके ऊपर पड़ने वाला प्रभाव जन्म के समय ग्रहों की स्थिति, वर्तमान में गोचर तथा वर्तमान दशा /अन्तर्दशा पर भी आधारित होता है। आइये अब देखते हैं कैसा होगा आने वाला वर्ष 2015, सिंह राशि वालों के लिए सिंह राशिफल 2015 के माध्यम से:-

Click here to read Leo Horoscope 2015 in English

नोट :वर्षफल लग्न के आधार पर किया गया है, चन्द्र, सूर्य या नाम राशि के आधार पर नहीं

जनवरी माह का सिंह राशिफल 2015

भविष्यफल 2015 के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए यह माह बहुत अच्छा जाने की सम्भावना नहीं है। अपनी वाणी के कारण परेशानियों में फँस सकते हैं। ख़र्च अधिक और आय कम रहेगी। भविष्यफल 2015 सचेत कर रहा है कि स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। विशेष कर यदि उच्च रक्त चाप की समस्या पहले से है तो जनवरी 2015 में विशेष सावधानी बरतें। यात्रा करते समय और वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें क्योंकि घटना-दुर्घटना का योग बन रहा है। शत्रु हावी होंगे। भविष्यफल 2015 की सलाह है कि अनावश्यक विवादों में ना पड़ें। जनवरी 2015 में शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता का योग है। परन्तु संतान सम्बन्धी समस्या हो सकती है। महिला जातक यदि गर्भवती हैं तो राशिफल 2015 के मुताबिक अधिक सावधानी बरतें।

फरवरी माह का सिंह राशिफल 2015

फरवरी माह के सिंह राशिफल 2015 के मुताबिक स्वास्थ्य और धन सम्बन्धी समस्या बनी रह सकती है। फिर भी जीवन साथी का सहयोग बना रहेगा, नए प्रेम संबंध भी पनप सकते हैं। सिंह 2015 राशिफल कह रहा है कि आय सम्बन्धी समस्या बरकरार रहेगी फिर भी कुछ नए काम के अवसर हाथ लग सकते हैं। कार्य के क्षेत्र में स्थान परिवर्तन या निवास स्थान में परिवर्तन की बहुत सम्भावना है। फरवरी 2015 में शत्रु हावी रहेंगे, अंजाना भय बना रहेगा, धर्म और पूजा पाठ से थोड़ा विरक्ति होगी, कामोत्तेजना बढ़ेगी। अतः इस पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी अन्यथा अनावश्यक परेशानियों में फस सकते हैं। सिंह राशिफल 2015 सचेत कर रहा है कि अपने अत्यधिक करीब के लोंगो से सतर्क रहें।

मार्च माह का सिंह राशिफल 2015

राशिफल 2015 के अनुसार स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा। यात्रा और वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें। नशे की हालत में तो बिल्कुल वाहन ना चलायें अन्यथा भयानक दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। कमर के नीचे चोट लगने की सम्भावना बन रही है। मन, वाणी और सोच पर नियंत्रण रखें। नए व्यापार में हाथ डालने के लिए बिल्कुल ही समय अच्छा नहीं है। भाग्य भरोसे ना रहे, भविष्यफल 2015 के मुताबिक शेयर मार्केट से हानि मिलने की सम्भावना बन रही है। अतः सोच समझ कर निवेश करें। गलत लोगो की संगत हो सकती है। गलत तरीके से अचानक बहुत धन आ सकता है परन्तु इस स्थिति से आपको बचना है अन्यथा बहुत परेशानी में पड़ जायेंगे।

अप्रैल माह का सिंह राशिफल 2015

सिंह भविष्यफल 2015 कह रहा है कि काफ़ी उथल-पुथल भरा रहेगा अप्रैल माह। कई प्रकार की मानसिक उलझने रह सकती हैं। अप्रैल 2015 में ख़र्च नियंत्रण से बाहर हो सकता है विशेषकर चिकित्सा में। अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहें और स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी छोटी चीज़ को भी छोटा ना समझें। निर्णय लेने में बहुत कठिनाई महसूस करेंगे। सिंह राशिफल 2015 की सलाह है कि किसी मार्गदर्शक या गुरु की सहायता लें। क्रोध बहुत आएगा जिसके कारण अपने करीबियों को दुश्मन बना सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से जितना बच सकें बचें, यदि किसी के मुक़दमे में फैसला आना हो तो प्रयास करें कि वो अप्रैल 2015 में किसी प्रकार से भी टल जाये। सिर्फ एक बात अच्छी रहेगी कि सभी परेशानियों में उलझनों के बावजूद बिलकुल सही वक्त पर भाग्य साथ देगा। परन्तु फिर भी अप्रैल 2015 में किसी भी प्रकार का जोखिम ना उठायें।

मई माह का सिंह राशिफल 2015

मई 2015 में आप लगभग सभी समस्याओं से निकल जाएंगे। राशिफल 2015 के अनुसार भाग्य बहुत प्रबल होगा, पराक्रम, सोचने समझने की शक्ति बहुत बढ़ी-चढ़ी रहेगी। आप बुद्धि बल द्वारा सभी परेशानियों से निकलने में सक्षम होंगे। पिता या किसी उच्च सम्बन्ध से बहुत मदद मिलेगी। यदि राजनीति में हैं तो सितारे बुलंद होंगे। सिंह भविष्यफल 2015 के मुताबिक आय में अचानक बढ़ोत्तरी होगी और व्यय नियंत्रित होगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। सोच बहुत सकारात्मक रहेगी। समाज में एक बार पुनः स्थापित होंगे, मान-सम्मान और पद मिलने की सम्भावना बनेगी। यदि नौकरी में हैं तो तरक्की संभव है। मई 2015 में कुछ धर्म या परोपकार के कार्य में धन ख़र्च होगा तथा ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

जून माह का सिंह राशिफल 2015

सिंह भविष्यफल 2015 कह रहा है कि आपका समाज में प्रभाव बहुत बढ़ेगा। राजनीति, धर्म या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए जून 2015 बहुत उन्नति कारक समय होगा। सिंह भविष्यफल 2015 के माध्यम से पता चलता है कि धर्म के कार्यों में धन ख़र्च होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता का अच्छा योग है। राज्य, शासन, उच्च अधिकारियों तथा पिता का सहयोग मिलेगा। यदि पैतृक ज़मीन-जायदाद सम्बंधित कोई विवाद है तो उसका फ़ैसला आपके पक्ष में आने की सम्भावना बन रही है। माँ के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। 2015 राशिफल सचेत कर रहा है कि जिन महिलाओं को संतान होने की संभावना है उन्हें थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

जुलाई माह का सिंह राशिफल 2015

सिंह 2015 राशिफल के अनुसार धन के मामले में जुलाई बहुत अच्छा माह रहेगा। आय और व्यय का संतुलन बना रहेगा। सिंह भविष्यफल 2015 का संकेत है कि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। अहंकार बढ़ सकता है या वाणी बहुत कड़वी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण की आवश्यकता रहेगी अन्यथा आगे चलकर यह बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। सिंह राशिफल 2015 के मुताबिक भाई-बहनो से विवाद की स्थिति बनेगी। पलायन वादी विचारधारा बनेगी। भविष्यफल 2015 कह रहा है कि किसी ज़रुरी काम को बीच में ही छोड़ने का मन बना सकते हैं। जुलाई 2015 में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानी बरतने की ज़रुरत रहेगी। कुल मिलाकर थोड़ा राशिफल 2015 के अनुसार खट्टा, थोड़ा मीठा एहसास देगा जुलाई 2015।

अगस्त माह का सिंह राशिफल 2015

सिंह 2015 राशिफल का संकेत है कि वैवाहिक जीवन में काफ़ी समस्या आ सकती हैं। प्रेम सम्बन्ध टूट सकते हैं। अतः अपने जीवन साथी के साथ मिल जुलकर रहने का प्रयास करें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। भाई-बहनो या किसी करीबी मित्र से मनमुटाव हो सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग हैं। संतान की परीक्षा कर रही स्त्रियों को संतान सुख प्राप्त होगा साथ ही संतान के किसी कार्य से भी प्रसन्नता होगी। व्यय की अधिकता रहेगी, स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। अगस्त 2015 में हृदय, आँख तथा लीवर का बहुत ध्यान रखें। जिन्हे इनसे सम्बन्धी समस्या पहले से है उन्हें बहुत सावधानी बरतने की ज़रूरत है। गहरे पानी के पास ना जाएँ, वाहन अत्यंत सावधानी से चलाएँ। किसी नए कार्य में हाथ ना डालें। यात्रा यदि धार्मिक होगी तभी शुभ होगी अन्यथा कुछ समय के लिए टाल दें। फिर भी बहुत सारी विषम परिस्थितियों के बावजूद मन शांत रहेगा। भविष्यफल 2015 के अनुसार बुद्धि रचनात्मक रहेगी तथा आप समस्याओं को सुलझाते जायेंगे।

सितम्बर माह का सिंह राशिफल 2015

सिंह 2015 राशिफल के मुताबिक बुद्धि के बल पर समस्याओं से निकलने में समर्थ होंगे। समाज में बहुत प्रभाव बढ़ेगा। रुके हुए कार्य बनेगे, सरकारी क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगो के लिए अच्छी सफलता का योग है। सितम्बर 2015 में अचानक धन प्राप्त होगा या कहीं लम्बे समय से रुका हुआ धन मिलेगा। वैवाहिक जीवन के लिए यह माह अच्छा नहीं है। जीवन साथी से मतभेद बहुत ज्यादा उभर सकता है। किसी कारणवश जीवनसाथी से दूरी भी बनेगी। पुराने प्रेम सम्बन्ध टूट कर, नए प्रेम सम्बन्ध बनेगे। सिंह भविष्यफल 2015 के माध्यम से पता चलता है कि संतान से प्रसन्नता और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का अच्छा योग है। माह के पहले सप्ताह में पानी और वाहन से सतर्क रहें।

अक्टूबर माह का सिंह राशिफल 2015

सिंह भविष्यफल 2015 सचेत कर रहा है कि अपने वैवाहिक जीवन को बहुत संभालें। जीवन साथी को समय दें, उनकी आवश्यकताओं और भावनाओं को समझने का प्रयास करें अन्यथा समय बहुत विपरीत है। सिंह 2015 राशिफल के मुताबिक बहुत विवाद हो सकता है। पर स्त्री/पुरुष से घनिष्टता बढ़ सकती है जिसके कारण घरेलू जीवन में बहुत कलह होने की सम्भावना बन रही है। बाहरी लोग आपसे बहुत प्रभावित रहेंगे और आपके पास खिंचे चले आएंगे। बुद्धि बल अधिक होने से आप अक्टूबर 2015 में अपना काम बनाने में सफल होंगे। उच्च रक्त चाप और हृदय रोगी बहुत सतर्क रहें अन्यथा बहुत हानि हो सकती है। राशिफल 2015 के अनुसार अचानक धन लाभ और यात्रा का योग बन रहा है।

नवंबर माह का सिंह राशिफल 2015

सिंह भविष्यफल 2015 कह रहा है कि नवंबर माह में आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन कठिन हो सकता है। किसी कारणवश या अत्यधिक विवाद के चलते जीवन साथी से दूर रहना पड़ सकता है। प्रयास करें की विवाद सुलझ जाये। घर की विषम परिस्थितियों में भाई-बहनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सिंह 2015 राशिफल सचेत कर रहा है कि जल्दबाज़ी में कोई फैसला ना लें, हो सके तो परिवार सम्बन्धी किसी महत्वपूर्ण फैसले को कुछ समय के लिए टाल दें। कह रहा है कि धन प्राप्त करने में कठिनाई होगी, फिर भी समाज में मान सम्मान मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगो की ख्याति फैलेगी, नए अनुबंध प्राप्त होंगे। नवंबर 2015 में संतान का सहयोग रहेगा, शिक्षा में सफलता मिलेगी। सिंह राशिफल 2015 के अनुसार वाणी पर नियंत्रण रखें तथा किसी भी प्रकार के व्यसन से बचें।

दिसंबर माह का सिंह राशिफल 2015

सिंह 2015 राशिफल का संकेत है कि दिसंबर 2015 में ख़र्च हावी रहेगा। ह्रदय तथा पेट के रोगी अत्यधिक सावधानी बरतें। बहनों तथा किसी स्त्री से बहुत सहयोग मिलेगा। वाणी बहुत दूषित हो सकती है, आप अपने शब्दों से अपने लोगो को दुश्मन बना लेंगे। फिर भी राज्य सम्बन्धी कार्यों में सफलता का योग है। पिता और माता से वैचारिक मतभेद उभर सकता है। सिंह भविष्यफल 2015 सचेत कर रहा है कि माता को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। अचानक धन प्राप्ति और हानि दोनों का ही योग बन रहा है। अतः जोखिम ना उठायें और धन सम्बंधित फ़ैसले शांत मन से लें, आवेग में आकर नहीं। किसी केस में फसने की नौबत आ सकती है, अतः दिसंबर 2015 में किसी विवाद में ना पड़ें। सिंह भविष्यफल 2015 की सलाह है कि क्रोध पर बहुत नियंत्रण रखें अन्यथा बहुत नुकसान हो सकता है।

सिंह राशिफल 2015 विशेष

सिंह 2015 राशिफल के अनुसार, सिंह लग्न वालों के लिए पूरे वर्ष पर्यन्त राहु दूसरे भाव में, केतु अष्टम में तथा शनि चौथे भाव में रहेंगे। प्रारम्भ के लगभग ७ माह गुरु भी द्वादश में रहेंगे, कुल मिलाकर धन की समस्या, स्वास्थ्य की समस्या, धन हानि, घटना - दुर्घटना का योग लगभग पूरे वर्ष बना रहेगा। वैसे आपके जन्म समय के ग्रहों तथा वर्तमान दशा/अन्तर्दशा का बहुत असर होता है, फिर भी आप बहुत सावधानी बरतें। समस्याओं से बचने के लिए उपाय आवश्यक हैं। राशिफल 2015 की सलाह है कि प्रयास करें कि उपाय वर्ष के प्रारम्भ से ही करें क्योंकि कोई समस्या आने पर उपचार उतना फायदेमंद नहीं हो पाता। इस वर्ष ३ ग्रह पूरे वर्ष बहुत ख़राब भाव में विराजमान हैं। सभी ग्रहों का अलग-अलग उपचार करना थोड़ा कठिन होता है। 2015 में मुख्य समस्या धन, पारिवारिक कलह और स्वास्थ्य की रहने वाली है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर, कुछ अदभुत उपचार नीचे दिए जा रहे हैं। जिन्हे पूरे संयम, श्रद्धा और नियम से करें, अवश्य लाभ होगा -

१. सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें और कम से कम एक बार आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ नियमित रूप से प्रातः करें।

२. नए वर्ष के प्रारम्भ में ही रुद्राभिषेक करें और यदि संभव हो तो प्रत्येक मास की शिवरात्रि को प्रदोष बेला में पूरे वर्ष करें, हर माह संभव ना हो सके तो कम से कम हर ३ महीने में एक बार ज़रूर करें।

३. अपने से कमज़ोर लोगों की जितनी हो सके मदद करें।

४. क्रोध पर नियंत्रण रखने के लिए नियमित प्राणायाम करें और अपने को चुस्त - दुरुस्त रखें।

पं. दीपक दूबे