Personalized
Horoscope

मीन राशिफल 2015 - मीन भविष्यफल 2015 - मीन 2015 राशिफल

मीन राशिफल 2015 लेकर “माई कुंडली” एक बार फिर हाज़िर है। मीन भविष्यफल 2015 की सहायता से आप आने वाले समय के लिए न केवल सचेत रहेंगे, बल्कि सफलता और समृद्धि के सूत्र भी जान सकेंगे। मीन राशिफल 2015 आपको हर महीने के बारे में बताएगा। आइए जानते हैं क्या कहना है हमारे ज्योतिषी ‘पं. दीपक दूबे’ का मीन 2015 राशिफल के लिए।

जानिए वार्षिक राशिफल 2015 मीन राशि के जातकों के लिए।प्रत्येक वर्ष की भाँति एक बार पुनः हम आपके लिए मीन राशिफल 2015 के साथ प्रस्तुत हैं। प्रत्येक राशि के लिए कैसा होगा आने वाला प्रत्येक मास, भविष्यफल 2015 के द्वारा यह बताने का हमारा प्रयास है। वैसे तो हम लोगों का प्रयास होता है कि, मीन 2015 राशिफल के माध्यम से अत्यधिक महत्वपूर्ण बातों को सटीकता के साथ बताया जाये। परन्तु फिर भी पाठकों से अनुरोध है कि वह मीन भविष्यफल 2015 को अंतिम ना मानें। बल्कि यदि कोई विशेष परिस्थिति हो या कोई विशेष कार्य करने जा रहे हों तो विद्वान ज्योतिषियों का परामर्श अवश्य लें। क्योंकि यह मीन भविष्यफल 2015 सामान्य आधार पर बनाया गया है। परन्तु आपके ऊपर पड़ने वाला प्रभाव जन्म के समय ग्रहों की स्थिति, वर्तमान में गोचर तथा वर्तमान दशा /अन्तर्दशा पर भी आधारित होता है। आइये अब देखते हैं कैसा होगा आने वाला वर्ष 2015, मीन राशि वालों के लिए मीन राशिफल 2015 के माध्यम से-

Click here to read Pisces Horoscope 2015 in English

नोट :वर्षफल लग्न के आधार पर किया गया है, चन्द्र, सूर्य या नाम राशि के आधार पर नहीं

जनवरी माह का मीन राशिफल 2015

मीन राशिफल 2015 के अनुसार धन और शिक्षा के मामलों में यह बहुत ही प्रभावशाली माह रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय है। भविष्यफल 2015 के मुताबिक धन एक से अधिक स्रोतों से आएगा। शिक्षा - प्रतियोगिता में सफलता का अच्छा योग है। समाज में मान - प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जनवरी 2015 में कार्य के नए अवसर मिलेंगे। मीन 2015 राशिफल कह रहा है कि नौकरी करने वालों के लिए भी प्रमोशन या मन चाही जगह स्थान परिवर्तन का योग है। स्वपराक्रम और आत्मबल खूब बढ़ा - चढ़ा रहेगा। राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वालों को बहुत लाभ और सम्मान की स्थिति बनेगी। मीन 2015 राशिफल आपको सचेत कर रहा है कि पिता या बड़े भाई से मनमुटाव और विरोध की परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है।

फरवरी माह का मीन राशिफल 2015

मीन राशिफल 2015 के अनुसार आय और व्यय में संतुलन रहेगा। मीन भविष्यफल 2015 के मुताबिक सुदूर यात्रा का योग बन रहा है। फरवरी 2015 में पिता के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। शत्रुओं के कारण लाभ का योग बन रहा है फिर भी मीन 2015 राशिफल के द्वारा किसी विवाद में ना पड़ने की सलाह है। केवल भाग्य के भरोसे ना रहें और कोई आर्थिक जोखिम ना उठायें। आँखों के प्रति सतर्क रहें। मीन राशिफल 2015 आपको सचेत कर रहा है कि जीवन साथी से पारिवारिक कारणों से मतभेद उभर सकता है। शिक्षा के मामले में बहुत अच्छा समय है, संतान से भी सुख और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और कार्यों के प्रति रुझान बनेगा। साझेदारी से नुकसान हो सकता है, मीन भविष्यफल 2015 की सलाह है कि साझेदारी में कार्य करने से बचें।

मार्च माह का मीन राशिफल 2015

मीन राशिफल 2015 के अनुसारभौतिक सुख - सुविधा में बहुत वृद्धि होगी। विपरीत लिंगियों से नए रिश्ते बन सकते हैं। कामोत्तेजना चरम पर हो सकती है, भविष्यफल 2015 की सलाह है कि इसे थोड़ा नियंत्रित रखें। नए प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं परन्तु पुराने रिश्तों में दरार की सम्भावना भी बन रही है। उच्च अधिकारियों से सम्बन्ध बनेगे। पिता से सम्बन्ध सुधारने का प्रयास करें अन्यथा रिश्ते बहुत बिगड़ सकते हैं। मीनराशिफल 2015 अच्छी ख़बर सुना रहा है कि संतान से प्रसन्नता होगी। मीन 2015 राशिफल कह रहा है कि स्वपराक्रम बढ़ा रहेगा। किसी को परास्त या परेशान करने के लिए कोई अनैतिक रास्ता अपना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको पछतावा होगा। नए वाहन का योग भी बन रहा है। मीन भविष्यफल 2015 के अनुसार, कुल मिलाकर समय अभी पक्ष में है, अहंकार से बचने का प्रयास करें।

अप्रैल माह का मीन राशिफल 2015

मीन भविष्यफल 2015 के मुताबिक वाहन चलाते समय और यात्रा के दौरान जल्दबाजी ना करें और ना ही आवेशित हों क्योंकि दुर्घटना का योग बन रहा है। मीन 2015 राशिफल कह रहा है कि धन का आगमन सामान्य रहेगा। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि रहेगी। अप्रैल 2015 में मन बहुत चंचल रहेगा। निर्णय लेने में जल्दबाज़ी ना करें। भाग्य पक्ष थोड़ा कमजोर है, मीन राशिफल 2015 की सलाह है कि आर्थिक जोखिम ना उठायें और किसी नए कार्य में हाथ डालने से बचें। उच्च अधिकारियों या पिता के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है अतः उनके सामने विनम्र बने रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। हालांकि अपने संतान से सुख मिलने के संकेत हैं। 2015 राशिफल की सलाह है कि स्वास्थ्य का ध्यान रखें विशेष कर अपनी आँखों का।

मई माह का मीन राशिफल 2015

मीनराशिफल 2015 के अनुसार आप अपने प्रयास, बुद्धि और मेहनत के बल पर बहुत धन कमायेंगे। पराक्रम खूब बढ़ेगा। जन संपर्क बहुत तेज़ और सार्थक रहेगा। मीनभविष्यफल 2015 के मुताबिक चारों ओर आपका प्रभाव बनेगा। नए कार्य प्रारम्भ करने के लिए अच्छा समय है। मीन2015 राशिफल कह रहा है कि शत्रु परास्त होंगे। मीनराशिफल 2015 अच्छी ख़बर सुना रहा है कि भौतिक सुख - सुविधाओं में खूब वृद्धि होगी। संतान के कारण मन प्रसन्न रहेगा। यात्रायें सुखद और लाभकारी होंगी। भाई - बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर बेहतर समय है, मीन 2015 राशिफल की सलाह है कि भरपूर लाभ उठायें।

जून माह का मीन राशिफल 2015

मीनराशिफल 2015 के अनुसार मन बेचैन रह सकता है। संतान से कुछ परेशानी हो सकती है, विशेष कर उसकी शिक्षा को लेकर। मीन भविष्यफल 2015 आपको सचेत कर रहा है कि आपसी रिश्ते विशेषकर सगे - संबंधियों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा। भविष्यफल 2015 के द्वारा पता चलता है कि अनावश्यक तनाव और भय महसूस हो सकता है। यात्रायें थकाने वाली होंगी और उसका कोई परिणाम भी जल्दी नहीं निकलेगा। पारिवारिक जीवन तनाव पूर्ण हो सकता है क्योंकि जीवन साथी से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी सचेत रहें विशेष कर, मीनराशिफल 2015 की सलाह है कि मानसिक तनाव से बचें।

जुलाई माह का मीन राशिफल 2015

वैवाहिक जीवन के लिए सुखद समय नहीं है। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकता है। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। यदि आपका कार्य साझेदारी में है तो प्रयास करें कि कोई मतभेद ना हो अन्यथा बहुत हानि हो सकती है। स्थान परिवर्तन हो सकता है। विचार में निरंतरता नहीं होने के कारण किसी एक बात पर टीके रहना मुश्किल होगा। वादे निभाने में असफल हो सकते हैं। नए कार्य में हाथ डालने के लिए बिलकुल ही उचित समय नहीं है। मीन2015 राशिफल कह रहा है कि अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें और बहुत सोच समझकर ही कुछ बोलें।

अगस्त माह का मीन राशिफल 2015

मीनराशिफल 2015 आपको सचेत कर रहा है कि समय थोड़ा प्रतिकूलता लिए आगे बढ़ रहा है, अतः धैर्य और संयम से काम लें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी और आवेश नुकसान पहुँचा सकता है क्योंकि इस समय आपकी निर्णय लेने की शक्ति कमज़ोर रहेगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में बहुत कड़वाहट आ सकती है, अतः मीनराशिफल 2015 की सलाह है कि विवादों से बचें और एक दूसरे का सम्मान करें। वैसे धन का आगमन सामान्य रहेगा फिर मानसिक तनाव, नए कार्यों में विफलता तथा अनावश्यक विलम्ब परेशान करने वाला होगा। कार्य स्थल पर भी विवाद का योग बन रहा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, और गुप्त शत्रुओं को पहचाने। यात्रा यदि अति आवश्यक ना हो तो टाल दें।

सितम्बर माह का मीन राशिफल 2015

मीनराशिफल 2015 के अनुसार स्वपराक्रम में वृद्धि और आत्मविश्वास बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। धन का आगमन अच्छा रहेगा और घर का माहौल भी अपनी सूझ - बुझ से कुछ हद तक नियंत्रित करने में सफल होंगे। कुछ समय के लिए जीवन साथी से सम्बन्ध सामान्य होने के आसार बन रहे हैं। मीनराशिफल 2015 अच्छी ख़बर सुना रहा है कि रोग और ऋण से मुक्ति मिलेगी। यात्रा सफल होगी। विदेशी संबंधो से लाभ तथा विदेश यात्रा का योग प्रबल है। प्रेम करने वालों के लिए अच्छा समय है, वैवाहिक बंधन में भी बंध सकते हैं। युक्ति बल पर कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। मीन भविष्यफल 2015 की सलाह है कि संतान की मानसिक स्थिति का ख़याल रखें और उसके साथ थोड़ा समय बिताएँ।

अक्टूबर माह का मीन राशिफल 2015

भविष्यफल 2015 के मुताबिक मिला-जुला फल देने वाला होगा यह माह। जहाँ शत्रुओं पर अपना प्रभाव और दबदबा कायम करने में सफल होंगे वही घरेलू मामलों में थोड़ी निराशा हाथ लगेगी। पारिवारिक स्थिति और माहौल मनमुताबिक नहीं रहेगा। मीनराशिफल 2015 के द्वारा पता चलता है कि धन की हानि संभव है। राज्य सम्बन्धी कार्यों, उच्च अधिकारीयों से कार्य निकलवाने में सफल होंगे। सुदूर यात्रा फलदायी होगी। वाहन से दुर्घटना का योग बन रहा है, अतः मीन 2015 राशिफल की सलाह है कि थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। अपना काम निकालने के लिए कुछ गलत और गूढ़ तरीके अपना सकते हैं और किसी भी हद तक जा सकते हैं।

नवंबर माह का मीन राशिफल 2015

मीन2015 राशिफल कह रहा है कि अपने वैवाहिक जीवन को संभालें। जीवन साथी के साथ थोड़ा समय बिताएँ और प्रयास करें की आपके किसी व्यवहार के कारण उन्हें कोई मानसिक आघात ना लगे। मीनभविष्यफल 2015 के मुताबिक धन हानि का योग बन रहा है। गहरे पानी से दूरी बनाये रखें। शत्रु हावी हो सकते हैं। साझेदारी के कार्यों में नुकसान का योग बन रहा है, हो सकता है साझेदारी टूट जाये। मीनराशिफल 2015 आपको सचेत कर रहा है कि बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। यदि खुद किसी प्रतियोगिता में बैठने वाले हैं तो मेहनत और अधिक करिये और अपने मन को एकाग्र करिये। व्यर्थ के यात्रा और खर्च परेशान कर सकते हैं, मीनराशिफल 2015 की सलाह है कि नियंत्रण रखें।

दिसंबर माह का मीन राशिफल 2015

मीनभविष्यफल 2015 के मुताबिक घर से कुछ समय के लिए दूर जाने का योग बन रहा है। यदि पहले नहीं सम्भले तो वैवाहिक जीवन बहुत कष्टकर हो सकता है। अनावश्यक के क्रोध, तनाव और घृणा का शिकार बन सकते हैं। मन और सोच में बहुत उत्तेजना रहेगी। पारिवारिक सुख में कमी, व्यापार में नुकसान, अचानक वाहन या किसी विवाद के कारण धन की हानि संभव है। नए कार्य के लिए बिलकुल ही उपयुक्त समय नहीं है बेहतर हो जो पहले से कार्य कर रहें हैं उसे ही संभालें। समय प्रतिकूल है, मीनराशिफल 2015 की सलाह है कि शांति बनाये रखें और बेहतर है कहीं धार्मिक या सामाजिक यात्रा में समय बिताएँ और सहज रहें।

मीन राशिफल 2015 विशेष

मीनराशिफल 2015 के अनुसार मीन राशि के जातकों के लिए पूरे वर्ष केतु प्रथम भाव में, राहु सप्तम में और शनि भाग्य स्थान अर्थात नवम भाव में रहेंगे। यदि दशा - अन्तर्दशा भी प्रतिकूल हो तो यह समय शारीरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से थका देने वाला होगा। धैर्य और संयम सबसे बड़ा सहारा रहेगा। ज्योतिष में समस्याओं का समाधान भी संभव है बशर्ते उसे पुरे योग, श्रद्धा और विधि-विधान से करें। मीनराशिफल 2015 के द्वारा मीन राशि वालों के लिए कुछ निम्नलिखित अचूक उपाय बता रहा हूँ -

१. राहु - केतु का प्रभाव सर्वाधिक वैवाहिक जीवन पर पड़ने की सम्भावना है, विशेष कर यदि कुंडली में भी वैवाहिक जीवन कमज़ोर है तो प्रभाव बहुत ज्यादा होगा, इससे बचने के लिए माँ कात्यायनी का अनुष्ठान किसी योग्य विद्वान व्यक्ति से कम से कम ५ दिनों तक कराएँ, अधिक संख्या ९ दिनों की हो सकती है।

२. व्यापार में लगातार हानि हो रही हो तो विष्णु सहस्त्र नाम या गजेन्द्र मोक्ष स्तुति करें, ऋण, शत्रु और रोग मुक्ति में अदभुत लाभदायक है।

३. गुरु की स्थिति कुंडली में अच्छी हो तो ७ रत्ती से ऊपर का पुखराज धारण करें, बहुत सी समस्याओं से अकेले गुरु ही निकालने में सक्षम हैं।

४. और अंत में अंतिम बात: धर्म और न्याय के पथ पर बने रहें तथा पिता, गुरु, कमज़ोर और बच्चों की सेवा करें।

पं. दीपक दूबे