Personalized
Horoscope

कन्या राशिफल 2015 - कन्या भविष्यफल 2015 - कन्या 2015 राशिफल

कन्या राशिफल 2015 लेकर “माई कुंडली” एक बार फिर हाज़िर है। कन्या भविष्यफल 2015 की सहायता से आप आने वाले समय के लिए न केवल सचेत रहेंगे, बल्कि सफलता और समृद्धि के सूत्र भी जान सकेंगे। कन्या राशिफल 2015 आपको हर महीने के बारे में बताएगा। आइए जानते हैं क्या कहना है हमारे ज्योतिषी ‘पं. दीपक दूबे ’ का कन्या 2015 राशिफल के लिए।

जानिए वार्षिक राशिफल 2015 कन्या राशि के जातकों के लिए।प्रत्येक वर्ष की भाँति एक बार पुनः हम आपके लिए कन्या राशिफल 2015 के साथ प्रस्तुत हैं। प्रत्येक राशि के लिए कैसा होगा आने वाला प्रत्येक मास, भविष्यफल 2015 के द्वारा यह बताने का हमारा प्रयास है। वैसे तो हम लोगों का प्रयास होता है कि कन्या 2015 राशिफल के माध्यम से अत्यधिक महत्वपूर्ण बातों को सटीकता के साथ बताया जाये। परन्तु फिर भी पाठकों से अनुरोध है कि वह कन्या भविष्यफल 2015 को अंतिम ना मानें। बल्कि यदि कोई विशेष परिस्थिति हो या कोई विशेष कार्य करने जा रहे हों तो विद्वान ज्योतिषियों का परामर्श अवश्य लें, क्योंकि यह कन्या राशिफल 2015 सामान्य आधार पर बनाया गया है। परन्तु आपके ऊपर पड़ने वाला प्रभाव जन्म के समय ग्रहों की स्थिति, वर्तमान में गोचर तथा वर्तमान दशा /अन्तर्दशा पर भी आधारित होता है। आइये अब देखते हैं कैसा होगा आने वाला वर्ष 2015, कन्या राशि वालों के लिए कन्या राशिफल 2015 के माध्यम से-

Click here to read Virgo Horoscope 2015 in English

नोट :वर्षफल लग्न के आधार पर किया गया है, चन्द्र, सूर्य या नाम राशि के आधार पर नहीं

जनवरी माह का कन्या राशिफल 2015

कन्या राशिफल 2015 के अनुसार पराक्रम, युक्ति और तर्क शक्ति बढ़ी-चढ़ी रहेगी, परन्तु कोशिश करें की बुद्धि नकारात्मक ना हो। जनवरी 2015 में शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।कन्याराशिफल 2015 के अनुसार खर्च की अधिकता रहेगी, परन्तु आय भी अच्छी रहेगी। आय के स्रोत एक से अधिक होंगे। भाई-बहनों या किसी बहुत करीबी मित्र से मनमुटाव हो सकता है।कन्या भविष्यफल 2015 सचेत कर रहा है कि स्वास्थ्य थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है। अनावश्यक मानसिक तनाव महससू करेंगे, जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। जनवरी 2015 में अनचाही यात्रा भी हो सकती है। कन्या 2015 राशिफल की सलाह है कि क्रोध, तनाव तथा वाणी पर नियंत्रण रखें।

फरवरी माह का कन्या राशिफल 2015

कन्या राशिफल 2015 के अनुसार ख़र्च बहुत बढ़ेगा, क़र्ज़ लेने की स्थिति भी बन सकती है। संतान पक्ष से कष्ट तथा मतभेद हो सकता है। फरवरी 2015 में व्यावसायिक हानि की सम्भावना बन रही है, जीवन साथी से सम्बन्ध मधुर नहीं रहेंगे। अनचाही यात्रा का योग बना हुआ है जहाँ से कोई लाभ नहीं दिख रहा। कन्या भविष्यफल 2015 की सलाह है कि निर्णय लेने में जल्दबाज़ी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। वाणी पर बहुत अधिक नियंत्रण की आवश्यकता है अन्यथा दूसरों को बहुत कष्ट हो सकता है। 2015 राशिफल सचेत कर रहा है कि किसी नए कार्य में हाथ ना डालें, समय अनुकूल नहीं है।कन्याभविष्यफल2015 कह रहा है किकुल मिलाकर परिश्रम अधिक और उसकी अपेक्षा में परिणाम कम मिलेगा। धैर्य और संयम से काम लें।

मार्च माह काकन्या राशिफल 2015

कन्या राशिफल 2015 के मुताबिक आय के लिए मार्च 2015 बहुत अच्छा महीना साबित हो सकता है। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता का अच्छा योग है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्यार करने वालों के लिए भी अच्छा समय है। कन्या 2015 राशिफल के अनुसार नए प्रेम सम्बन्ध पनप सकते है, परन्तु शादी शुदा जिंदगी में उलझने बढ़ेंगी। मन किसी और साथी की ओर आकर्षित हो सकता है। मार्च 2015 में अपने पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें, अन्यथा वैवाहिक जीवन में समस्या पैदा हो सकती है। किसी स्त्री जातक के माध्यम से लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। अपने सगे सम्बन्धियों से थोड़ी दूरी बन सकती है। भविष्यफल 2015 बता रहा है कि मार्च 2015 में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।

अप्रैल माह का कन्या राशिफल 2015

कन्या राशिफल 2015 के माध्यम से पता चलता है कि अप्रैल 2015 में अचानक धन लाभ की सम्भावना बन रही है। व्यापारियों के लिए नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। मनोबल बहुत बढ़ा रहेगा, बुद्धि साथ देगी, निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी, लोगों से काम निकालने में सफल होंगे। संतान से मनमुटाव और शिक्षा क्षेत्र अच्छा रहेगा। सफलता मिलने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। सबकुछ अच्छा होने के बावजूद अप्रैल 2015 में जीवन साथी से मनमुटाव, परिवार में असंतोष, सगे भाई बहनों के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। किसी पारिवारिक कारण से यात्रा का योग बनेगा। जननांगो में कोई रोग उभर सकता है। कन्या भविष्यफल 2015 सचेत कर रहा है कि छोटी समस्या को भी गंभीरता से लें।

मई माह का कन्या राशिफल 2015

मई 2015 में भाग्य बहुत प्रबल रहेगा। राशिफल 2015 के अनुसार भाग्य के बल पर धन प्राप्ति अच्छी होगी। परन्तु अपने स्वास्थ्य का अत्यधिक ख़याल रखें। वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें, साथ ही मई 2015 में आग से भी बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बुद्धि बल से कार्यों में सफलता का योग है। संतान से थोड़ी परेशानी तथा शिक्षा-प्रतियोगिता में कठिनता से सफलता का योग बन रहा है। मई 2015 में शत्रुओं से सावधान रहने की बहुत आवश्यकता है। कोई अपना आने वाले समय में बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। अतः,कन्या2015 राशिफल सचेत कर रहा है कि अपनी व्यक्तिगत बातें और कमज़ोरियाँ अपने तक ही सीमित रखें। जहाँ तक हो सके धन को बचाएँ। भविष्यफल2015 सचेत कर रहा है किजीवन साथी से समस्या कुछ ज़्यादा ही बढ़ सकती है। कुंडली में यदि विवाह का भाव पहले से ही ख़राब हो तो बहुत सावधानी बरतें और प्रयास करें कि किसी भी प्रकार से सम्बन्ध मधुर बने रहें।

जून माह का कन्या राशिफल 2015

कन्या2015 राशिफल के अनुसार पराक्रम तो बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा लेकिन प्रयास करें कि वह ज़रूरत से ज़्यादा भी ना हो। अहंकार पनप सकता है। जून 2015 में सबको कुचल देने की प्रवृत्ति बनेगी जो आगे चलकर आपके लिए बहुत हानिकारक हो सकती है। इस समय आप करीबियों की भी जल्दी नहीं सुनेंगे। तर्क शक्ति बहुत अधिक परन्तु नकारात्मक रहेगी। अनचाहे ख़र्च सर उठाएंगे, कई जगह आप उतावले पन में बहुत ख़र्च कर बैठेंगे। अतःकन्याभविष्यफल 2015 के मुताबिक, अपने पर नियंत्रण रखे। घर से दूर जाना पड़ सकता है। शिक्षा और संतान सम्बन्धी कोई परेशानी पैदा हो सकती है। अपने से उच्च अधिकारियों से मनमुटाव पनप सकता है। कुल मिलाकर अपने क्रोध, अहंकार और आवेग पर नियंत्रण रखें।

जुलाई माह का कन्या राशिफल 2015

कन्याराशिफल 2015 संकेत कर रहा है कि पिता या बड़े भाई के स्वास्थ्य पर धन ख़र्च होगा। पिता और सरकारी कामों से थोड़ा विरोध और समर्थन दोनों का ही योग है। भाग्य ठीक रहेगा फिर भी शेयर बाज़ार में निवेश से बचें या बहुत सोच-समझ कर और कम मात्रा में निवेश करें। जुलाई 2015 में जीवनसाथी से परेशानी परन्तु ससुराल पक्ष से थोड़ा सहयोग मिलेगा। नियमित आय के साधनो से आय में वृद्धि होगी। मानसिक उलझन बनी रहेगी।कन्याराशिफल 2015 के मुताबिक अनावश्यक की यात्राओं तथा कार्यों में उलझ सकते हैं। जिसका कोई अर्थ नहीं निकलेगा, अपना तनाव कम करें, अन्यथा स्वास्थ्य साथ नहीं देगा। यात्रा के दौरान अपने सीने से ऊपर के हिस्से का विशेष ध्यान रखें।

अगस्त माह का कन्या राशिफल 2015

2015 राशिफल के अनुसार ख़र्च नियंत्रण के बाहर रहेगा। पारिवारिक सुख में बहुत कमी महसूस करेंगे। घर में मन नहीं लगेगा बल्कि घर से दूर जाने की प्रवृत्ति बनेगी। तर्क शक्ति और अंतर्ज्ञान तो बहुत बढ़ेगा परन्तु यदि ख़ुद परीक्षा दे रहें हो तो परिश्रम अधिक करें। संतान से विवाद उत्पन्न हो सकता है। जीवन साथी से यदि विवाद नहीं सुलझा सके तो दूरी बढ़ सकती है।कन्याभविष्यफल2015 के अनुसारआवश्यकता है कि संयम और दिल की भावनाओं से काम लें, क्रोध और घृणा से नहीं। विपरीत लिंगियों की तरफ आकर्षण बहुत बढ़ेगा। अगस्त 2015 में यात्रायें अधिक होंगी परन्तु उनसे लाभ की उम्मीद ना रखें। माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखें,कन्याराशिफल 2015 के मुताबिक घर के रख रखाव में धन ख़र्च हो सकता है।

सितम्बर माह का कन्या राशिफल 2015

कन्याराशिफल 2015 संकेत कर रहा है कि पराक्रम, बुद्धि और वाकपटुता ख़ूब अच्छी रहेगी। सरकारी कार्यों से लाभ होगा, धन की आवक भी अच्छी रहेगी। एक से अधिक माध्यम से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सितम्बर 2015 में यात्रायें उत्साह वर्धक और लाभकारी होंगी। भविष्यफल 2015 कर रहा है कि बुद्धि और सूझ-बूझ से शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। युक्ति के बल पर किसी लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान करने में सक्षम होंगे। गर्भवती महिलाओं के लिए समय सावधानी बरतने का होगा। भाई-बहनो तथा सगे-सम्बन्धियों का सहयोग नहीं मिलेगा, थोड़ा मनमुटाव भी संभव है।कन्याराशिफल 2015 की सलाह है कि जीवन साथी से सम्बन्ध सुधारने का प्रयास करें अन्यथा प्रेम सम्बन्ध टूट सकते हैं।

अक्टूबर माह का कन्या राशिफल 2015

कन्याभविष्यफल 2015 के मुताबिक आय और व्यय में असंतुलन बहुत बढ़ जायेगा। आय प्राप्त करने में बहुत कठिनाई होगी विशेषकर यदि व्यापार में हैं तो आय लगभग रुक जाएगी। व्यय बहुत बढ़ जायेगा अतः बहुत धैर्य से काम लेना पड़ेगा। अक्टूबर 2015 वैवाहिक जीवन के लिए बहुत कठिन समय हो सकता है। शत्रु और रोग बहुत परेशान करेंगे और बहुत मुश्किल से इनसे पीछा छूटेगा। घर-परिवार से दूरी बढ़ सकती है। भाग्य के भरोसे तो बिल्कुल ना रहें।कन्याराशिफल 2015 संकेत कर रहा है कि शेयर बाज़ार से कुछ समय के लिए दूरी फ़ायदेमंद रहेगी। अंतर्मन में बहुत तर्क-कुतर्क चलेगा, निर्णय लेने में बहुत परेशानी का अनुभव होगा। क्रोध और वाणी पर बहुत नियंत्रण रखें। इस समय अच्छे कर्म तो करें किन्तु उसका श्रेय भी आपको मिले ऐसी सोच रखेंगे तो दुःख के सिवा कुछ नहीं मिलेगा। इस समय शांत, संयमित और अंतर्मुखी रहिये। कन्या 2015 राशिफल की सलाह है कि व्यसन और अनैतिक कार्यों से बहुत दूर रहने का प्रयास करिये।

नवंबर माह का कन्या राशिफल 2015

कन्या राशिफल 2015 के अनुसार नौकरी और व्यापार दोनों में ही परेशानियों का योग बन रहा है, आय बिल्कुल असंतुलित रहेगी और ख़र्चा नियंत्रण से बाहर रहेगा। जीवन साथी से सम्बन्ध बना रहे इसके लिए बहुत प्रयास करना पड़ेगा। व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों से निभाना मुश्किल हो जायेगा। नवंबर 2015 में यदि कोई नया कार्य या व्यापार करने की सोच रहें हैं तो थोड़ा रुक जाइये। भविष्यफल 2015 के मुताबिक साझेदारी में व्यापार करने की तो सोचिये भी मत। अपने पिता और उच्च अधिकारीयों से मतभेद पनप सकता है। अतः कन्या राशिफल 2015 की सलाह है कि उनसे तालमेल बैठा कर चलें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। अति आवश्यक ना हो तो यात्रा से बचें। वैसे तर्क शक्ति बहुत अच्छी रहेगी और अपनी बहुत सी समस्याओं को इसके द्वारा सुलझा भी लेंगे फिर भीकन्या2015 राशिफल सचेत कर रहा है कि इस माह कोई रिस्क ना लें।

दिसंबर माह का कन्या राशिफल 2015

कन्या राशिफल 2015 के अनुसार भाग्य के बल पर धन की प्राप्ति अच्छी होगी। फिर भी मन बहुत अशांत रहेगा। क्रोध बहुत आएगा और वाणी बहुत कड़वी हो सकती है। आपकी सोच नकारात्मक दिशा में जा सकती है। कुछ ऐसा होने का योग बन रहा है जिससे आपको नुकसान और बदनामी मिल सकती है। अतःकन्याभविष्यफल 2015 की सलाह है कि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और सोच को सकारात्मक रखें। भाई-बहनो और सगे-सम्बन्धियों से तनाव की स्थिति बन रही है। प्रयास करें कि दिसंबर 2015 में ना तो कर्ज लें और ना ही किसी को दें। वैवाहिक जीवन बहुत दुष्कर हो सकता है, जीवन साथी से बहुत मनमुटाव की सम्भावना बन रही है। प्रेम संबंधों में भी कड़वाहट रहेगी। संतान और शिक्षा के क्षेत्र में भी परेशानियों का योग बन रहा है। धैर्य, संयम बनाये रखें।कन्याराशिफल 2015 कह रहा है कि अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें और खुद पर और ईश्वर पर भरोसा रखें।

कन्या राशिफल 2015 विशेष

कन्याराशिफल 2015 के अनुसार कन्या राशि वाले इस वर्ष साढ़े साती से पूरी तरह से मुक्त हैं। परन्तु लग्न में राहु और सप्तम भाव में केतु का गोचर पूरे वर्ष रहेगा। साथ ही लगभग आधे वर्ष के बाद गुरु भी द्वादश भाव में आ जाएंगे। परिणाम स्वरुप मन अनियंत्रित, क्रोध, अनिश्चितता, व्यापार में हानि और सबसे अधिक वैवाहिक जीवन में कठिनाई नज़र आ रही है। यदि किसी विपरीत ग्रह की दशा/अन्तर्दशा चल रही हो या कुंडली में कालसर्प योग प्रथम और सप्तम भाव से हो तो परेशानियों में वृद्धि हो सकती है। नीचे कन्या भविष्यफल 2015 कुछ अचूक उपाय दे रहा हूँ जिसे नए वर्ष के प्रारम्भ से ही करें -

१. शरीर पर राहु के प्रभाव से सबसे अधिक प्रभाव निर्णय लेने की क्षमता पड़ता है। अतः बुध के "ॐ बुं बुधाय नमः " मंत्र का १६००० जप किसी बुधवार को अच्छे योग में करें।

२. राहु की दशा या अंतर दशा हो तो राहु के "ॐ रां राहवे नमः " मंत्र का जप १८००० बार करें। जप किसी शनिवार को अच्छे योग में करें तथा राहु सम्बन्धी दान - काला कपड़ा, तिल, सरसों का तेल, लोहे या स्टील के बर्तन इत्यादि अपने सेवकों को दें। प्रयास करें कि आपके सेवक आपसे प्रसन्न रहें।

३. परेशानियाँ ज़्यादा हों जैसे - कालसर्प योग भी बन रहा हो तो ऊपर के उपाय के बजाय सिर्फ रुद्राभिषेक का सहारा लें, यदि प्रत्येक माह कर सकें तो अदभुत लाभ होगा।

४. वैवाहिक परेशानियाँ यदि अनियंत्रित हो रही हों तो माँ कात्यायनी का अनुष्ठान किसी योग्य विद्वान से सही योग में कराएँ।

पं. दीपक दूबे