Personalized
Horoscope

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024)

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024) विशेष रूप से वृषभ राशि के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि करियर, आर्थिक जीवन, प्रेम, शादी-विवाह, घर-परिवार, स्वास्थ्य, व्यवसाय आदि के बारे में भविष्यवाणी प्रदान करता है, जो कि पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों का वार्षिक राशिफल 2024 क्या कहता है अर्थात वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार वृषभ राशि के लोगों के जीवन में क्या बदलाव आने की संभावना है।

Mesh Rashifal 2024

Read in English: Taurus Horoscope 2024

वृषभ राशि चक्र की दूसरी राशि है और पृथ्वी तत्व से संबंधित है। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। यही कारण है कि वृषभ राशि के जातक खेलकूद के प्रति काफी दिलचस्पी रखते हैं। इसके अलावा इनकी रुचि रचनात्मक और कलात्मक कामों में अधिक होती है। शुक्र 31 मार्च 2024 को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे और 24 अप्रैल 2024 तक इसी राशि में रहेंगे। यह अवधि आपके लिए अनुकूल साबित होगी और इस दौरान आपको भाग्य का साथ भी मिल सकता है। इसके बाद 19 मई 2024 से 12 जून 2024 की अवधि तक शुक्र अपनी स्वराशि यानी वृषभ राशि में रहेंगे। यह अवधि आपके लिए बेहद अनुकूल साबित होगी और इसके परिणामस्वरूप जातक करियर, धन और भाग्य के क्षेत्र में उच्च स्तर की वृद्धि देखेंगे।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, इस वर्ष बृहस्पति 1 मई 2024 को मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर करेंगे और यह गोचर आपके लिए अनुकूल प्रतीत होता नज़र नहीं आ रहा है क्योंकि बृहस्पति चंद्र राशि के पहले भाव में प्रवेश कर रहे हैं और यह आठवें भाव के स्वामी हैं। वहीं शनि कुंभ राशि में विराजमान है जिसके चलते आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आप अपने कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। हालांकि 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 तक शनि अपनी वक्री अवस्था में रहेंगे और इसके कारण आपको करियर, आर्थिक जीवन आदि में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

राहु और केतु 2024 के दौरान मीन और कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। राहु मीन राशि में ग्यारहवें भाव में और केतु पांचवें भाव में होंगे और इसके परिणामस्वरूप आपको पिछले वर्ष यानी 2023 की तुलना में इस वर्ष अधिक सफलता प्राप्त होगी। आठवें भाव के स्वामी के रूप में बृहस्पति पहले भाव में विराजमान है और इस दौरान आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ बढ़ सकता है। साथ ही, आपको अपनी नौकरी में स्थानांतरण मिल सकता है या आप अपनी नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, मई 2024 से आपको कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन वहीं दूसरी तरफ बृहस्पति के गोचर से आपको पैतृक संपत्ति से या अन्य स्रोतों से धन लाभ हो सकता है।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024: करियर

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, करियर के क्षेत्र में वृषभ राशि के जातकों को मिले जुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं क्योंकि शनि आपके दसवें भाव यानी की पेशे के भाव में मौजूद होंगे। शनि की यह स्थिति आपके लिए अनुकूल साबित होगी लेकिन साथ ही आप इस दौरान अपने काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। नौवें भाव के स्वामी दसवें भाव में विराजमान है इसके परिणामस्वरूप आपको विदेश में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस अवधि में आप पर काम का बोझ अधिक हो सकता है और इस वजह हो सकता है कि आपको आराम करने का पर्याप्त समय न मिले। इस अवधि प्रमोशन और वेतन वृद्धि के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, बृहस्पति आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी के रूप में पहले भाव में विराजमान है जिसके फलस्वरूप आपके लिए अचानक नौकरी बदलने या नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वहीं, बृहस्पति दसवें भाव में शनि के साथ मौजूद हैं और इस वजह से आपको अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है हालांकि इससे आपको अपने करियर में अच्छी तरह से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024: आर्थिक जीवन

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, अप्रैल 2024 तक आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है क्योंकि आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी बृहस्पति आपके बारहवें भाव में मौजूद होंगे और इसके परिणामस्वरूप आपको लाभ और व्यय/ख़र्च दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

1 मई 2024 से बृहस्पति चंद्र राशि के पहले भाव में विराजमान होंगे और यह दर्शाता है कि इस दौरान आपको औसत धन लाभ हो सकता है और बचत की गुंजाइश भी बहुत अधिक नहीं होने की आशंका है। हालांकि, 1 मई 2024 से बृहस्पति आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी के रूप में आपको पैतृक संपत्ति या अन्य स्रोतों से धन लाभ प्रदान कर सकते हैं। आपकी राशि के स्वामी शुक्र 18 जनवरी 2024 से 11 जून 2024 तक अनुकूल स्थिति में विराजमान होंगे। इसके फलस्वरूप आपके आर्थिक मामलों में वृद्धि देखने को मिलेगी और बचत करने में भी सक्षम होंगे।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, मई 2024 के दौरान आप बेहतर धन लाभ अर्जित करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, 1 फरवरी 2024 से 8 अप्रैल 2024 तक बुध की अनुकूल स्थिति के कारण आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे और आप बचत करने में सफल होंगे। वहीं शनि आपके दसवें भाव में मौजूद रहेंगे और आपको धन के मामले में अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे। ग्यारहवें भाव में राहु और पांचवें भाव में केतु आपको आर्थिक जीवन में मिले जुले परिणाम दे सकते हैं।

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024: शिक्षा

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, इस दौरान आपको शिक्षा के क्षेत्र में आशाजनक परिणाम मिलते नज़र नहीं आ रहे हैं क्योंकि बृहस्पति 1 मई 2024 से आपके पहले भाव में मौजूद होंगे और इस दौरान आपको औसत परिणाम मिलने की संभावना है। वहीं इससे पहले, बृहस्पति चंद्र राशि के बारहवें भाव में स्थित होंगे और आपके लिए अधिक अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, चौथे भाव के स्वामी सूर्य 13 अप्रैल 2024 से 14 मई 2025 तक बारहवें भाव में उच्च के होंगे और इसके फलस्वरूप आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी। इस दौरान आपको शिक्षा के क्षेत्र में लाभ प्राप्त करने में देरी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि शनि आपकी चंद्र राशि के बारहवें भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं। वहीं 20 फरवरी 2024 से 7 मार्च 2024 तक बुध ग्रह अनुकूल स्थिति में हैं। बुध की यह स्थिति आपको पढ़ाई में बेहतर परिणाम प्रदान कर सकती है और आप अपनी क्षमताओं को साबित करने में भी सक्षम हो सकते हैं।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024) संकेत दे रहा है कि 1 मई 2024 से बृहस्पति आपके पहले भाव में गोचर करेंगे और बुध द्वारा शासित पांचवें भाव पर दृष्टि डालेंगे। पांचवें भाव पर बृहस्पति की उपरोक्त दृष्टि के फलस्वरूप आप अपनी पढ़ाई में अपनी योग्यता साबित करने में सक्षम होंगे। साथ ही, यह अवधि बिज़ेनस के क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले जातकों के लिए बेहद शानदार साबित होगी।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024: पारिवारिक जीवन

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, 1 मई 2024 तक वृषभ राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन अधिक उत्साहजनक न रहने की आशंका है क्योंकि बृहस्पति बारहवें भाव में मौजूद होंगे और यह पारिवक जीवन के लिए अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है। हालांकि, शनि की दृष्टि चौथे भाव पर होगी और इसके कारण आप अपने पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, 1 मई 2024 से बृहस्पति का गोचर आपको तनाव दे सकता है क्योंकि यह चंद्र राशि के पहले भाव में स्थित होगा हालांकि अधिक घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि बृहस्पति आपके बुध द्वारा शासित पांचवें भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं। शुक्र आपके लिए पहले भाव के स्वामी हैं और यह 12 जून 2024 से 18 सितंबर 2024 तक की अवधि के दौरान आपके लिए समस्या पैदा कर सकते हैं और परिवार की खुशियों को कम कर सकते हैं। शुक्र की इस स्थिति के परिणामस्वरूप संपत्ति संबंधी विवादों के कारण परिवार में समझ की कमी देखने को मिल सकती है।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए यह प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है क्योंकि बृहस्पति 1 मई 2024 तक आपके बारहवें भाव में मौजूद रहेंगे जो कि आपके लिए शुभ साबित न होने की आशंका है। 1 मई 2024 के बाद गुरु वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इसके फलस्वरूप प्रेम को विवाह में बदलने के लिए यह समय अनुकूल नज़र नहीं आ रहा है लेकिन पांचवें भाव में केतु की उपस्थिति प्रेम और वैवाहिक जीवन में अच्छे अवसर प्रदान कर सकती है।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024) संकेत दे रहा है कि शुक्र ग्रह 31 मार्च 2024 से 12 जून 2014 की अवधि के दौरान अच्छी स्थिति में मौजूद रहेंगे जिसके चलते आपको प्रेम और वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग विवाह करने के इच्छुक हैं उनके लिए यह अवधि अधिक अनुकूल साबित होगी। आप इस दौरान विवाह से जुड़े फैसले ले सकते हैं। इस वर्ष राहु मीन राशि में ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते आप प्रेम में पड़ सकते हैं या विवाह के योग बन सकते हैं। साथ ही, भौतिक सुखों की प्राप्ति भी हो सकती है।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024: स्वास्थ्य

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता हो सकती है क्योंकि बृहस्पति आठवें भाव के स्वामी के रूप में पहले भाव में मौजूद है जिसके चलते आपके अंदर असुरक्षा की भावना विकसित हो सकती है और साथ ही, आपको आंख और गले से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि, चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित राहु आपके स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है और इस दौरान आप इन सभी समस्याओं का सामना करने में सक्षम हो सकते हैं।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024) संकेत दे रहा है किइस अवधि में आपको प्रतिरोधक क्षमता की कमी के कारण तनाव और पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दसवें भाव में प्रमुख ग्रह शनि मौजूद हैं जो कि आपके लिए एक अनुकूल ग्रह प्रतीत हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप आपको स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही, पांचवें भाव, सातवें भाव और नौवें भाव पर बृहस्पति की दृष्टि बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के संकेत दे रही है। इस दौरान आपको ध्यान व योग का सहारा लेना चाहिए जिससे आपकी इम्यून सिस्टम मजबूत हो सके।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024: उपाय

  • प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें और विशेष रूप से मंगलवार के दिन जरूर पाठ करें। यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
  • गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें
  • प्रतिदिन 21 बार “ॐ गुरवे नमः” मंत्र का जाप करें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वृषभ राशि के अच्छे दिन कब आएंगे 2024? राशि वालों के लिए 2024 अच्छा साल है?

मई 2024 से पहले की अवधि आपके लिए अनुकूल साबित होगी। इस दौरान आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होगी।

क्या 2024 वृषभ राशि के छात्रों के लिए अच्छा है? राशि का अच्छा समय कब आएगा 2024?

20 फरवरी 2024 से 7 मार्च 2024 तक बुध ग्रह अनुकूल स्थिति में हैं। ऐसे में छात्रों को पढ़ाई में बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। इसके अलावा 1 मई 2024 से बृहस्पति आपके पहले भाव में गोचर करेंगे और बुध द्वारा शासित पांचवें भाव पर दृष्टि डालेंगे और ऐसे में, यह समय भी आपके लिए शानदार रहेगा।

वृषभ राशि वालों की किस्मत कब खुलेगी?

शुक्र 31 मार्च 2024 को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे और 24 अप्रैल 2024 तक इसी राशि में रहेंगे इस दौरान आपकी किस्मत पलटने की पूरी संभावना है और आपको भाग्य का साथ मिलेगी।

क्या 2024 में वृषभ राशि वालों की किस्मत अच्छी रहेगी? राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब खत्म होगी?

साल 2024 की शुरुआत आपके लिए बेहद अच्छी रहेगी। हालांकि अप्रैल माह में थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बाद में स्थिति अच्छी रहेगी।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!