Personalized
Horoscope

वृश्चिक राशिफल 2015 - वृश्चिक भविष्यफल 2015 - वृश्चिक 2015 राशिफल

वृश्चिक राशिफल 2015 लेकर “माई कुंडली” एक बार फिर हाज़िर है। वृश्चिक भविष्यफल 2015 की सहायता से आप आने वाले समय के लिए न केवल सचेत रहेंगे, बल्कि सफलता और समृद्धि के सूत्र भी जान सकेंगे। वृश्चिक राशिफल 2015 आपको हर महीने के बारे में बताएगा। आइए जानते हैं क्या कहना है हमारे ज्योतिषी ‘पं. दीपक दूबे ’ का वृश्चिक 2015 राशिफल के लिए।

जानिए वार्षिक राशिफल 2015 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए।प्रत्येक वर्ष की भाँति एक बार पुनः हम आपके लिए वृश्चिक राशिफल 2015 के साथ प्रस्तुत हैं। प्रत्येक राशि के लिए कैसा होगा आने वाला प्रत्येक मास भविष्यफल 2015 के द्वारा यह बताने का हमारा प्रयास है। वैसे तो हम लोगों का प्रयास होता है कि, वृश्चिक 2015 राशिफल के माध्यम से अत्यधिक महत्वपूर्ण बातों को सटीकता के साथ बताया जाये। परन्तु फिर भी पाठकों से अनुरोध है कि वह वृश्चिक भविष्यफल 2015 को अंतिम ना मानें। बल्कि यदि कोई विशेष परिस्थिति हो या कोई विशेष कार्य करने जा रहे हों तो विद्वान ज्योतिषियों का परामर्श अवश्य लें। क्योंकि यह वृश्चिक राशिफल 2015 सामान्य आधार पर बनाया गया है। परन्तु आपके ऊपर पड़ने वाला प्रभाव जन्म के समय ग्रहों की स्थिति, वर्तमान में गोचर तथा वर्तमान दशा /अन्तर्दशा पर भी आधारित होता है। आइये अब देखते हैं कैसा होगा आने वाला वर्ष 2015, वृश्चिक राशि वालों के लिए वृश्चिक राशिफल 2015 के माध्यम से-

Click here to read Scorpio Horoscope 2015 in English

नोट :वर्षफल लग्न के आधार पर किया गया है, चन्द्र, सूर्य या नाम राशि के आधार पर नहीं

जनवरी माह का वृश्चिक राशिफल 2015

राशिफल 2015 के अनुसार वर्ष का प्रारम्भ अच्छा होगा, भाग्य पक्ष बहुत मजबूत रहेगा। पराक्रम, कार्य करने की क्षमता और इच्छाशक्ति बहुत तीव्र रहेगी। वाणी ओजस्वी रहेगी, जनवरी 2015 में दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। भविष्यफल 2015 के मुताबिक कहीं से अचानक और बहुत अधिक मात्रा में धन का आगमन हो सकता है। भाई-बहनों से थोड़ा मनमुटाव हो सकता है विशेष कर बड़े भाई से। 2015 राशिफल कह रहा है कि यात्रा का योग है जो लाभकारी होगी। कुछ चीजें बहुत तेजी से आगे बढ़ेंगी विशेष कर मान - प्रतिष्ठा और धन अतः भविष्यफल 2015 की सलाह है कि सावधानी बरतें। क्योंकि वर्तमान की कुछ बहुत अच्छी लगने वाली बातें आने वाले कल में बड़े दुःख का कारण बन सकती हैं।

फरवरीमाह का वृश्चिक राशिफल 2015

अचानक धन हानि का योग बन रहा है, अतः राशिफल 2015 की सलाह है कि आर्थिक मामलों में जोखिम ना उठायें। पारिवारिक सुख में कमी, जीवन साथी से मनमुटाव या उनके स्वास्थ्य में कमी रहेगी। मन अशांत और बेचैनी से भरा रहेगा। फरवरी 2015 में किसी करीबी मित्र का बहुत ही आवश्यक समय पर सहयोग मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य एवं शिक्षा सम्बन्धी चिंता हो सकती है। यदि आप स्वयं रक्त चाप या दिल के मरीज हैं तो अनावश्यक तनाव ना लें। बहुत सी विषमताओं के बावजूद अपने से उच्च अधिकारीयों का सहयोग मिलेगा। 2015 राशिफल के माध्यम से पता चलता है कि यात्रा लाभकारी होगी। भाग्य पक्ष कमजोर रहने के कारण समस्याओं को सुलझाने में थोड़ा अधिक प्रयास करना होगा, अतः भविष्यफल 2015 की सलाह है कि धैर्य ना खोयें।

मार्चमाह का वृश्चिक राशिफल 2015

राशिफल 2015 के अनुसार बहुत अधिक खर्च या अचानक अधिक धन हानि का योग बना हुआ है। मार्च 2015 में आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सोच और निर्णय लेने में तीव्रता रहेगी अर्थात निर्णय लेने में शीघ्रता करेंगे जिसका परिणाम उल्टा हो सकता है। अतः भविष्यफल 2015 की सलाह है कि किसी गंभीर विषय पर जल्दबाजी ना करें। किसी विपरीत परिस्थिति में अपने पिता का सहयोग मिलेगा। अपने से उच्च अधिकारीयों का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे किसी समस्या से निकलने में मदद मिलेगी। बाहरी संबंधों से लाभ होगा। कफ और वात सम्बन्धी समस्याएँ बढ़ सकती हैं, अतः सावधानी बरतें। 2015 राशिफल कह रहा है कि संतान सम्बन्धी चिंता हो सकती है। घटना - दुर्घटना का योग है, भविष्यफल 2015 कह रहा है कि बच्चों को वाहन सावधानी से चलाने को कहें।

अप्रैलमाह का वृश्चिक राशिफल 2015

राशिफल 2015 के अनुसार धन का आगमन और व्यय बहुत तेजी से होगा। अतः अप्रैल 2015 में आर्थिक स्थिति अनियंत्रित रहेगी। वैसे बुद्धि बल पर समस्याओं को नियंत्रित करने में बहुत हद तक सफल होंगे। कुछ निर्णय सही होंगे जिससे आपको आने वाले समय में बहुत लाभ होगा। भाग्य पक्ष कमजोर है, राशिफल 2015 की सलाह है कि भाग्य भरोसे कोई काम ना करें। किसी भी कार्य में सफलता थोड़े संघर्ष के बाद मिलेगी, इस बात को समझें और अधिक प्रयास करें। यात्रायें बहुत फलदायी नहीं होंगी, अतः बहुत अनिवार्य ना हो तो यात्रा ना करें। वैसे यह समय आपके शत्रुओं के लिए अच्छा नहीं है। भविष्यफल 2015 सचेत कर रहा है कि शेयर बाज़ार में सावधानी से निवेश करें।

मईमाह का वृश्चिक राशिफल 2015

भविष्यफल 2015 के मुताबिक मानसिक रूप से थोड़ा आराम महसूस करेंगे। मई 2015 में पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और यदि कोई विवाद चल रहा हो तो उसके सुलझने के आसार बनेंगे। भविष्यफल 2015 के अनुसार यात्रा सुखद और लाभदायक होगी। राशिफल 2015 के अनुसार नए प्रेम सम्बन्ध पनप सकते हैं। शत्रुओं को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से दबाने में सक्षम होंगे, लेकिन अपने से उच्च अधिकारीयों से तनाव - विवाद भी हो सकता है। राशिफल 2015 की सलाह है कि थोड़ी सतर्कता बरतें ।

जूनमाह का वृश्चिक राशिफल 2015

राशिफल 2015 के अनुसार पारिवारिक सुख में भारी कमी महसूस करेंगे। जीवनसाथी से बहुत अधिक मतभेद हो सकता है अतः प्रयास करें कि तनाव की वजह आप ना बने। जीवन साथी के स्वास्थ्य की भी समस्या उठ सकती है। यात्रायें कष्टकारी होंगी अतः जबतक अति अनिवार्य ना हो यात्रा ना करें। जून 2015 में धन की कमी महसूस होगी। सर दर्द, पेट और कफ की समस्या से बहुत परेशान हो सकते हैं। वैसे भाई - बहनो और करीबी मित्रों का सहयोग मिलेगा। वैसे विपरीत परिस्थितियों में भी आपका धैर्य आपके साथ बना रहेगा और कर्मठता और पराक्रम बढ़ेगा।

जुलाईमाह का वृश्चिक राशिफल 2015

2015 राशिफल कह रहा है कि अपने शरीर और स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्कता बरतें। विशेष कर वाहन चलाते समय, आग और बिजली के उपकरणों से बहुत सावधानी बरतने की जरुरत रहेगी, क्योंकि जुलाई 2015 में घटना - दुर्घटना का योग बन रहा है। धन की समस्या हावी रहेगी, भाग्य भी उलझा हुआ रहेगा। राशिफल 2015 सचेत कर रहा है कि नए कार्य में हाथ डालने के लिए बिलकुल ही अच्छा समय नहीं है। विपरीत समय में जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। संतान से कुछ प्रसन्न करने वाले समाचार मिल सकते है। कुछ करीबी मित्र और सगे संबंधी बहुत मदद करेंगे। भविष्यफल 2015 की सलाह है कि इस माह धैर्य और साहस से काम लें।

अगस्त माह का वृश्चिक राशिफल 2015

राशिफल 2015 के अनुसार आप अपने पुरुषार्थ, कड़ी मेहनत और धैर्य के कारण बहुत सी समस्याओं से निजात पाने में समर्थ होंगे। राज्य अधिकारियों या अपने से उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 2015 राशिफल संकेत कर रहा है कि नए कार्य में हाथ डालने पर सफलता मिलेगी। धन का आगमन अच्छा रहेगा। अपने से उच्च वर्ग से सम्बन्ध बनेंगे। भविष्यफल 2015 के मुताबिक यात्रा सफल होगी। यदि विदेश जाने की योजना लम्बे समय से बना रहे थे तो उसके लिए उचित समय है। भविष्यफल 2015 के अनुसारहर काम में थोड़ी प्रारम्भिक अड़चन आएगी परन्तु परिणाम आपके पक्ष में होगा। समय थोड़ा अनुकूल है अतः प्रयास और अधिक करें।

सितम्बर माह का वृश्चिक राशिफल 2015

भविष्यफल 2015 के मुताबिक बुद्धि के बल पर जबरदस्त धनागमन की सम्भावना बन रही है। पिता और अपने से उच्च अधिकारियों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिलेगा। यदि सरकारी ठेके के व्यवसाय में हैं तो सितम्बर 2015 में खूब काम मिलने की सम्भावना है। राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोंगो के लिए भी बहुत ही अनुकूल समय है। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। राशिफल 2015 कह रहा है कि आपका पराक्रम बढ़ेगा। मन उत्साहित रहेगा। यात्रा लाभदायी होगी। संतान पक्ष से थोड़ी समस्या हो सकती है लेकिन शिक्षा - प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। अपने निवास से सुदूर संबंधों से लाभ मिलेगा।राशिफल 2015 की सलाह है कि अचानक मिली सफलताओं में संयम बनाये रखें और प्रयास करें की अहंकार ना पनपे ।

अक्टूबरमाह का वृश्चिक राशिफल 2015

भविष्यफल 2015 के मुताबिक संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है। 2015 राशिफल की सलाह है कि गर्भवती महिलाएँ अपना बहुत ध्यान रखें और सावधानी बरतें। जमीन - जायदाद सम्बन्धी मामलों में सफलता मिलेगी। नए घर तथा नए वाहन का योग बन रहा है। अक्टूबर 2015 में घर के मरम्मत में खर्च होगा। धन का आगमन सामान्य से अधिक रहेगा। यदि जीवनसाथी से विवाद चला आ रहा है तो उसके कम होने के आसार हैं, साथ ही सहयोग और कुछ मामलों में लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। राशिफल 2015 के अनुसार यात्रा सफल होगी। परिवार के साथ भी यात्रा का योग बन रहा है। पिता और राज्य अधिकारीयों का सहयोग मिलेगा।

नवंबरमाह का वृश्चिक राशिफल 2015

राशिफल 2015 के अनुसार आर्थिक नुकसान का योग है, अतः धन के मामलों में जोखिम ना उठायें। यदि व्यापार में हैं तो आय बहुत कम होने वाली है अतः पहले से ही तैयारी करें। वैसे सामाजिक क्षेत्र में कुछ नया करेंगे और उससे आपका बहुत दबदबा बनेगा। मान - प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, कहीं से सम्मान या पुरस्कार मिलने की सम्भावना बन रही है। जमीन - जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी और इस सन्दर्भ में कुछ नए कार्य भी हो सकते हैं। नवंबर 2015 में पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। अपने किसी करीबी व्यक्ति से शत्रुता हो सकती है और कुछ अनजाने शत्रु भी बनेगे अतः थोड़ा सावधान रहें। राशिफल 2015 की सलाह है कि उच्च रक्त चाप और मधुमेह के रोगी अपना विशेष ध्यान रखें। यात्रा के दौरान अपनी आँखों का ख्याल रखें।

दिसंबरमाह का वृश्चिक राशिफल 2015

भविष्यफल 2015 के मुताबिक आप निर्णय लेने में बहुत तीव्रता दिखाएंगे। गलत तरीके से धन आ सकता है और साथ ही गलत कार्य करने की प्रवृत्ति भी बनेगी। घटना - दुर्घटना का योग बनेगा। मन विचलित और अशांत रहेगा। स्वभाव में थोड़ी उग्रता रहेगी, 2015 राशिफलकी सलाह है कि क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखें। राजनैतिक क्षेत्र के लोगो को थोड़ी सफलता का योग है। शत्रु कुछ समय के लिए शांत होंगे परन्तु गुप्त शत्रु भी पैदा होंगे। जीवनसाथी से मतभेद पनप सकता है। प्यार करने वालों के बीच वैचारिक मतभेद के कारण दूरियाँ बन सकती है। संतान के स्वास्थ्य की समस्या उत्पन्न हो सकती है। राशिफल 2015सचेत कर रहा है कि गर्भवती महिलाएँ अपना बहुत ख्याल रखें।

वृश्चिक राशिफल 2015 विशेष

राशिफल 2015 के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि साढ़े साती का मध्य दौर चलेगा। अतः इस राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं जायेगा विशेष कर यदि ग्रह दशा भी किसी प्रतिकूल ग्रह की हो तो बहुत सावधानी बरतें विशेष कर अपने स्वास्थ्य, धन और जीवनसाथी के संबंधों को लेकर। शनि के प्रभाव के कारण यदि बहुत अधिक परेशान हों तो निम्नलिखित उपाय करें -

१. शनिवार को वट /पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों या तिल के तेल का दिया जलाएँ यदि ये उपलब्ध ना हो तो घर में ही शनि यन्त्र मंगाकर नियमित दीप जलाएँ।

२. शत्रु बहुत परेशान कर रहें हों तो हनुमान जी की आराधना पूरे नियम और संयम के साथ ४० दिनों तक लगातार करें अपरिहार्य परिस्थिति में बजरंग बाण का प्रयोग करें परन्तु सामान्य परिस्थितियों में नहीं।

३. धन - शत्रु की समस्या हो तो शनि मृत्युंजय का जाप भी बहुत लाभकारी होगा।

४. शनि के आराध्य भगवान् शिव हैं अतः शिव की नियमित आराधना तथा यदि स्वास्थ्य समबन्धी समस्या बहुत अधिक हो तो महामृत्युंजय का जप किसी विद्वान से कराएँ।

५. माता-पिता तथा घर-बाहर जहाँ तक हो सके बुजुर्ग, गरीब, कमज़ोर तथा बेसहारा लोंगो की मदद करें अन्यथा कोई उपचार काम नहीं करेगा।

पं. दीपक दूबे