Personalized
Horoscope

धनु राशिफल 2015 - धनु भविष्यफल 2015 - धनु 2015 राशिफल

धनु राशिफल 2015 लेकर “माई कुंडली” एक बार फिर हाज़िर है। धनु भविष्यफल 2015 की सहायता से आप आने वाले समय के लिए न केवल सचेत रहेंगे, बल्कि सफलता और समृद्धि के सूत्र भी जान सकेंगे। धनु राशिफल 2015 आपको हर महीने के बारे में बताएगा। आइए जानते हैं क्या कहना है हमारे ज्योतिषी ‘पं. दीपक दूबे ’ का धनु 2015 राशिफल के लिए।

जानिए वार्षिक राशिफल 2015 धनु राशि के जातकों के लिए।प्रत्येक वर्ष की भाँति एक बार पुनः हम आपके लिए वृश्चिक राशिफल 2015 के साथ प्रस्तुत हैं। प्रत्येक राशि के लिए कैसा होगा आने वाला प्रत्येक मास भविष्यफल 2015 के द्वारा यह बताने का हमारा प्रयास है। वैसे तो हम लोगों का प्रयास होता है कि, वृश्चिक 2015 राशिफल के माध्यम से अत्यधिक महत्वपूर्ण बातों को सटीकता के साथ बताया जाये। परन्तु फिर भी पाठकों से अनुरोध है कि वह वृश्चिक भविष्यफल 2015 को अंतिम ना मानें। बल्कि यदि कोई विशेष परिस्थिति हो या कोई विशेष कार्य करने जा रहे हों तो विद्वान ज्योतिषियों का परामर्श अवश्य लें। क्योंकि यह वृश्चिक राशिफल 2015 सामान्य आधार पर बनाया गया है। परन्तु आपके ऊपर पड़ने वाला प्रभाव जन्म के समय ग्रहों की स्थिति, वर्तमान में गोचर तथा वर्तमान दशा /अन्तर्दशा पर भी आधारित होता है। आइये अब देखते हैं कैसा होगा आने वाला वर्ष 2015, वृश्चिक राशि वालों के लिए वृश्चिक राशिफल 2015 के माध्यम से-

Click here to read Sagittarius Horoscope 2015 in English

नोट :वर्षफल लग्न के आधार पर किया गया है, चन्द्र, सूर्य या नाम राशि के आधार पर नहीं

जनवरी माह का धनु राशिफल 2015

धनु राशिफल 2015 के अनुसार वर्ष का प्रारम्भ धन के मामले में बहुत अच्छा जायेगा। धनु भविष्यफल 2015 के मुताबिक धन एक से अधिक स्रोतों द्वारा आएगा जिसके कारण आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। राजनैतिक क्षेत्र में प्रभाव रहेगा। 2015 राशिफल कह रहा है कि समाज में आपकी मान - प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोचने - समझने की स्थिति अच्छी रहेगी। अपने बातों से लोगो को प्रभावित करेंगे और काम निकालने में सफ़ल होंगे। वैसे माँ का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है और इसके कारण आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। धनु राशिफल 2015 के अनुसार गहरे पानी से थोड़ी दूरी बनायें रखें। मोटापा और थायराइड की समस्या से पीड़ित हैं तो अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें। जनवरी 2015 मेंभाग्य साथ रहेगा।


फरवरी माह का धनु राशिफल 2015

धनु राशिफल 2015 के मुताबिक खर्च की अधिकता रहेगी। पराक्रम बढ़ा रहेगा। फरवरी 2015 में भाई - बहनो और मित्रों का सहयोग मिलेगा। धनु 2015 राशिफल कह रहा है कि धन के आगमन में थोड़ी कठिनाई महसूस होगी फिर भी बुद्धि बल बढ़ा रहेगा। धनु भविष्यफल 2015 के अनुसार आप अपने निर्णय से लोगो को प्रभावित करेंगे। पुरुष जातकों को मुश्किल वक्त में किसी महिला का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख में थोड़ी कमी महसूस होगी। धनु राशिफल 2015 की सलाह है कि माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर के मरम्मत में भी खर्च हो सकता है। यात्रायें लाभकारी नहीं होंगी। धनु भविष्यफल 2015 आपको सचेत कर रहा है कि समय बहुत अच्छा नहीं है, अतः भाग्य के भरोसे कोई नया कार्य ना करें और धन के मामलों में जोखिम ना उठायें।


मार्च माह का धनु राशिफल 2015

धनु राशिफल 2015 के अनुसार बहुत मान-सम्मान की स्थिति बन रही है। किसी कार्यवश ख्याति मिलेगी, भाग्य साथ रहेगा। धन के मामले में कोई बहुत अच्छा समय नहीं है। भविष्यफल 2015 के मुताबिक व्यय की अधिकता रहेगी। पारिवारिक सुख में थोड़ी कमी रहेगी, लेकिन मार्च 2015 में बाहरी संबंधों से बहुत फायदा होगा। राजनैतिक क्षेत्र के लोगो के लिए अच्छा समय है उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। धनु 2015 राशिफल कह रहा है कि यात्रायें अच्छी होंगी और उसका परिणाम आगे चलकर अच्छा होगा। धनु राशिफल 2015 की सलाह है कि क़ानूनी मसलों में पड़ने से बचें। बड़े भाई या पिता से वैचारिक मतभेद और विवाद उत्पन्न होने की सम्भावना बन रही है, अतः थोड़ी सावधानी बरतें।

अप्रैल माह का धनु राशिफल 2015

धनु राशिफल 2015 के अनुसार भाग्य पक्ष बहुत कमज़ोर है, अतः जोखिम ना उठायें। आय सामान्य रहेगी परन्तु अत्यंत आवेश में आकर कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें अन्यथा हानि होगी। धनु भविष्यफल 2015 के मुताबिक पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। जीवनसाथी से विवाद उत्पन्न हो सकता है। माँ के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है, इसपर धन भी खर्च होगा। बाहरी विवादों से तथा धन सम्बन्धी विवादों से सतर्क रहें और प्रयास करें कि मामला कोर्ट-कचहरी में ना जाये। धनु राशिफल 2015 कह रहा है कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके व्यवसायिक कार्यों की सराहना होगी। अप्रैल 2015 में संतान के कारण सुख की अनुभूति होगी। प्रेम करने वालों के लिए अच्छा समय है। यदि विवाह करने की सोच रहें हैं तो यह समय बहुत अच्छा है।

मई माह का धनु राशिफल 2015

धनु भविष्यफल 2015 के मुताबिक संतान के कारण बहुत प्रसन्नता होगी । उसके किसी कार्य से आपको गर्व की अनुभूति होगी। आपकी अपनी भी निर्णय क्षमता और वाकपटुता बहुत अच्छी रहेगी। धन के मामले में समय सामान्य रहेगा। धनु राशिफल 2015 की सलाह है कि खर्च पर आपको थोड़ा नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बहुत परेशानी हो सकती है। पिता से सम्बन्ध अच्छा होगा, उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है और किसी धार्मिक कार्य के कारण धन खर्च हो सकता है। धनु भविष्यफल 2015 के मुताबिक शत्रु परास्त होंगे परन्तु कोई जननेंद्रि सम्बन्धी रोग उत्पन्न हो सकता है, अतः सावधानी बरतें। गहरे पानी से थोड़ी दूरी बनायें रखें।


जून माह का धनु राशिफल 2015

धनु राशिफल 2015 के अनुसार धन के मामले में बिलकुल ही अच्छा समय नहीं है। आर्थिक हानि का योग बन रहा है। खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकता है। धनु राशिफल 2015 आपको सचेत कर रहा है कि व्यापार के क्षेत्र में हैं तो आय बिलकुल कम हो जाएगी। जून 2015 में नौकरी वालों के लिए भी नौकरी छूटने या स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। जीवन साथी से मतभेद, पारिवारिक तनाव, घरेलु मामलों में बहुत परेशानी तथा खुद के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। कुल मिलाकर विपरीत समय है, जो अपना एहसास भी करायेगा। धनु राशिफल 2015 की सलाह है कि धैर्य और मानसिक संतुलन बनाये रखें, क्योंकि यह समस्या बहुत लम्बे समय के लिए नहीं है।


जुलाई माह का धनु राशिफल 2015

धनु राशिफल 2015 के मुताबिक धन के मामलों में थोड़ी राहत होगी। पैसे एक से अधिक स्रोतों से आएंगे, परन्तु जीवन साथी से सम्बन्ध अभी नहीं सुधरेंगे। धनु भविष्यफल 2015 के अनुसार पारिवारिक सुख में कमी महसूस करेंगे। आपके किसी निर्णय के कारण आपसे उच्चस्थ अधिकारी या सरकारी महकमा नाराज़ हो सकता है। जुलाई 2015 में पिता से भी विवाद की भी सम्भावना है। कुछ समय के लिए शांत रहने का प्रयास करें। नए कार्य और नयी योजनाएँ अभी ना बनायें। भविष्यफल 2015 की सलाह है कि धन के मामले में बिलकुल जोखिम ना उठायें। अनावश्यक की यात्रायें होंगी जिनका ना तो कोई अर्थ होगा और ना ही कोई परिणाम निकलेगा। माँ के और खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


अगस्त माह का धनु राशिफल 2015

धनु 2015 राशिफल कह रहा है कि इस समय आपको थोड़ी राहत महसूस होगी विशेष कर आधा माह बीत जाने के बाद। धनु राशिफल 2015 के अनुसार स्थितियाँ जो थोड़े समय के लिए बिलकुल प्रतिकूल हों गयी थीं, वो अब धीरे - धीरे नियंत्रण में आने लगेंगी। अगस्त 2015 में स्वास्थ्य में सुधार और आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। कर्जदारों से मुक्ति भी मिलने लगेगी। परिवार में शांति , भाग्य पक्ष मजबूत , समाज में एक बार फिर से मान -सम्मान यह सारी स्थितियाँ आपको प्रसन्नता देने वाली होंगी। धनु भविष्यफल 2015 के मुताबिक शत्रु भी आप के कायल हो जायेंगे, अर्थात विरोधियों पर भी आप अपना प्रभाव छोड़ने में समर्थ होंगे। कुल मिलाकर धनु राशिफल 2015 के अनुसार यह आपके लिए सुखद समय रहेगा।


सितम्बर माह का धनु राशिफल 2015

धनु राशिफल 2015 अच्छी ख़बर सुना रहा है कि आय में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। भाग्य पूरी तरह से आपके साथ है, हर ओर वातावरण आपके अनुकूल बनेगा। सरकारी कार्यों में, राजनैतिक कार्यों में, बाहरी संबंधो से ज़बरदस्त लाभ होगा। धनु भविष्यफल 2015 के मुताबिक पिता से सम्बन्ध अच्छे होंगे और उनका भरपूर साथ मिलेगा। सितम्बर 2015 में पैतृक संपत्ति मिलने की भी सम्भावना है। धनु 2015 राशिफल कह रहा है कि न्यायालयी विवाद का फैसला आपके पक्ष में होगा, शत्रु परास्त होंगे। यात्रायें सुखद होंगी। धार्मिक रूचि बढ़ेगी और धर्म तथा समाज के क्षेत्र में कोई बड़ा कार्य करेंगे। कुल मिलाकर धनु राशिफल 2015 के अनुसार, यह बहुत ही अच्छा समय है।


अक्टूबर माह का धनु राशिफल 2015

धनु राशिफल 2015 के अनुसार अक्टूबर 2015 में पराक्रम बहुत बढ़ा रहेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य वश कुछ ऐसा होगा जिसका परिणाम आने वाले समय में बहुत अच्छा होगा। हालांकि खर्च बहुत अधिक होगा विशेष कर बच्चों के ऊपर। धन के मामले में मिलाजुला महीना रहेगा। भविष्यफल 2015 के मुताबिक आधिकारिक वर्ग से सहयोग और राजनैतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। 2015 राशिफल कह रहा है कि यात्रा सुखद और फलदायी रहेगी तथा स्त्री वर्ग से सहयोग भी मिलेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि परन्तु माता का स्वास्थ्य थोड़ा चिंताजनक रहेगा। बौद्धिक क्षमता बहुत अच्छी रहेगी। निर्णय लाभकारी रहेंगे। धनु राशिफल 2015 की सलाह है कि यह आपके लिए बेहतर समय है लाभ उठायें।


नवंबर माह का धनु राशिफल 2015

धनु राशिफल 2015 के अनुसार अपने से उच्च अधिकारीयों और पिता के कारण लाभ मिलेगा। भाग्य सहयोगी रहेगा, जीवनसाथी से सहयोग तथा उसके कारण लाभ का योग बन रहा है। धनु भविष्यफल 2015 के मुताबिक विदेश जाने का प्रयास कर रहें हैं तो सफलता मिलेगी तथा वहाँ से लाभ होगा। नवंबर 2015 में निर्णय लेने की अदभुत क्षमता रहेगी। धनु 2015 राशिफल कह रहा है कि संतान से सुख प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता का योग है। शत्रुओं के कारण बनी हुई परेशानियाँ ख़त्म होगी। वैसे भाई - बहनो से थोड़ा मतभेद हो सकता है, या किसी कारण वश दूरी बन सकती है। 2015 राशिफल की सलाह है कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से थोड़ा सतर्क रहें और उन्हें प्रसन्न रखने का प्रयास करें।


दिसंबर माह का धनु राशिफल 2015

राशिफल 2015 के अनुसार आय और व्यय का अनुपात १:३ का होगा अर्थात आय की अपेक्षा खर्च बहुत ज़्यादा होगा। शत्रु और रोग का शमन होगा परन्तु धन के मामले में समय अच्छा नहीं है। धनु राशिफल 2015 आपको सचेत कर रहा है कि सरकारी क्षेत्र से हानि का योग बन रहा है। न्यायालयी विवाद में भी परिणाम आपके पक्ष में नहीं आएंगे, प्रयास करें की कोई नया विवाद ना हो। धनु भविष्यफल 2015 के मुताबिक माता के स्वास्थ्य की बहुत चिंता हो सकती है, अतः बहुत ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस समय अनचाही यात्रायें हो सकती हैं जिनका कोई परिणाम नहीं निकलेगा। भाग्य पक्ष कमज़ोर है, अतः कोई जोखिम ना उठायें। धनु 2015 राशिफल की सलाह है कि शेयर बाज़ार में निवेश से बचें। कुल मिलाकर समय थोड़ा प्रतिकूल है, अतः भविष्यफल 2015 की सलाह है कि संयम से काम लें।


धनु राशिफल 2015 विशेष:

धनु राशि के जातकों के लिए शनि साढ़े साती का प्रथम चरण प्रारम्भ हो चूका है साथ ही गुरु लगभग आधे समय तक अष्टम में रहेंगे। राशिफल 2015 के अनुसार राहु-केतु भी चौथे और दसम भाव में हैं। अतः बहुत उतार-चढ़ाव भरा समय रहेगा। धनु 2015 राशिफल की सलाह है कि माता और खुद के स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखें। बहुत अधिक जोखिम भरे कदम ना उठायें। अधिक संयमित और शांत रहें साथ ही धनु भविष्यफल 2015 के अनुसार निम्नलिखित उपाय भी करें -


१. सूर्य को नियमित अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

२. विष्णु शतनाम या सहस्त्र नाम का पाठ करें।

३. पढ़ने वाले गरीब बच्चों को भोजन और पठन सामग्री दान करें।

४. पीली और मीठी चीजों का सेवन बहुत कम कर दें और गुरुवार को तो बिलकुल ही न करें।

५. महामृत्युंजय मन्त्र का जप करें।

पं. दीपक दूबे