Personalized
Horoscope

सिंह वार्षिक राशिफल 2018

सिंह वार्षिक राशिफल 2018

सारांश: राशिफल 2018 के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों रूप से अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष से मिलने वाली परेशानी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। आपकी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने की वजह से बच्चों के साथ आपका टकराव बढ़ेगा। इसलिए उनके साथ प्यार से पेश आएं और उनकी फिक्र करें। दूसरी ओर आपके भाई-बहनों के लिए यह समय बेहद प्रगतिशील रहेगा, उनके साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। बात करें यदि आपके वैवाहिक जीवन की, तो जीवनसाथी की ओर से भावनात्मक रूप से पूरा सहयोग मिलेगा और यह भावना आपके रिश्ते को और मजबूती प्रदान करेगी। आपके परिजनों का जीवन भी सुखमय व्यतीत होगा। भविष्यकथन 2018 कहता है कि, आमदनी अच्छी होने की वजह से इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बड़ा वित्तीय लाभ और धनार्जन होने की प्रबल संभावना है। कार्य स्थल पर आप बहुत अच्छा कार्य करेंगे और आपको बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा सकता है। वे जातक जो व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। कुछ लोग इस वर्ष विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। सितारों की चाल कहती है कि यदि आप छात्र हैं तो इस साल आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। कार्य की अधिकता या अन्य किसी दबाव की वजह से आप अशांति, बेचैनी और अनिद्रा की समस्या से पीड़ित रह सकते हैं। इसलिए ज्यादा तनाव नहीं लें और आराम करें। बेहतर होगा कि आप योग, प्राणायाम और आध्यात्मिक चिंतन करें।

उपाय: रुद्र पूजा और रुद्रम का उच्चारण करने से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

वर्ष 2019 का सिंह राशिफल पढ़ने के लिए कृपया यहाँ जाएँ - सिंह राशिफल 2019

जनवरी

भविष्यफल 2018 के अनुसार जनवरी का महीना सिंह राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप अधिक से अधिक प्रयास करेंगे। इस वर्ष आप आर्थिक योजना बनाने में व्यस्त रहेंगे। वित्तीय मामलों को लेकर आप भाग्यशाली रहेंगे और धन का संचय करने में समर्थ रहेंगे। आपके पिता के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। उन्हें अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। इस वर्ष आपके भाई-बहनों का जीवन भी सुखद रहेगा। वे कार्य क्षेत्र में उन्नति का अनुभव करेंगे। जबकि दूसरी ओर बच्चों के साथ आपका टकराव हो सकता है। विशेषकर वे बच्चे जो घर से बाहर रह रहे हैं, उनके साथ व्यवहार में थोड़ी परिपक्वता दिखाएं। बात अगर जीवनसाथी की करें तो, वे आपकी व्यस्त दिनचर्या को लेकर स्वयं को उपेक्षित महसूस कर सकती हैं। इसलिए अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करें और उनके साथ अच्छी बातें करें। महीने के दूसरे पड़ाव में व्यावसायिक मामलों में अधिक ध्यान देने की वजह से आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। सेहत के लिहाज से भी यह महीना थोड़ा संभलकर चलने का है इसलिए सावधान रहें।


फरवरी

राशिफल 2018 के अनुसार सिंह राशि के जातकों को इस महीने व्यक्तिगत जीवन प ध्यान देने की ज्यादा ज़रुरत रहेगी। इसलिए इस दौरान विवादों से बचने की कोशिश करें। क्योंकि इससे आपकी खुशियां और प्रगति दोनों प्रभावित हो सकती हैं। यदि बात करें आपके कार्य की, तो यह महीना आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। वे लोग जो नौकरी कर रहे हैं वे कार्य स्थल पर बेहद ऊर्जावान और उत्साहित रहेंगे। आप अपने बेहतर प्रदर्शन से दूसरों को अचंभित कर देंगे। वे लोग जो व्यवसाय कर रहे हैं यदि वे प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो उन्हें अच्छा लाभ होगा। विदेशी स्त्रोतों से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपके लिए लाभकारी होगी। विदेश में संपर्क बढ़ने से आपको इसका फायदा मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन उत्साह और सद्भाव से परिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कुछ नया करने की संभावना बन रही है। आर्थिक रूप से यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी तरह के आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा और आपकी बचत भी अच्छी रहेगी।

मार्च

भविष्यकथन 2018 के अनुसार मार्च का महीना सिंह राशि के जातकों के लिए थोड़ा संभलकर चलने का है। इस समय में किसी भी तरह का निवेश करने से बचें वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि दूसरी ओर लाभ और धनार्जन की संभावना नज़र आ रही है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो इस महीने आपको अपनी कड़ी मेहनत का नतीजा अवश्य ही मिलेगा। वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति की संभावना है। बच्चों के मामलों में आपको बेहद संयम के साथ काम लेना होगा। कोशिश करें कि उनके साथ विनम्रता से पेश आएं, क्योंकि आपके ज्यादा क्रोधित होने की वजह से वे नाराज़ हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ते सद्भावपूर्ण रहेंगे। आप दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। महीने के दूसरे पड़ाव में सेहत संबंधी विकार आपको परेशान कर सकते हैं, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर बिलकुल लापरवाही नहीं बरतें। यह समय आप एकांत में व्यतीत करना पसंद करेंगे और आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर होगा।

अप्रैल

फलादेश 2018 के अनुसार अप्रैल के महीने में सिंह राशि के जातकों को पिता या पैतृक रिश्तों से आर्थिक लाभ और सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। अधिक तनाव और चिंताग्रस्त रहने की वजह से आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, इसलिए ज्यादा तनाव नहीं लें। संतान पक्ष से भी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। घर में सुख और समृद्धि का वातावरण रहेगा और आपका जीवनसाथी आपकी हरसंभव मदद करेगा। उनके प्यार और लगाव से परिस्थितियां निश्चित ही बेहतर होंगी। भाई-बहन के साथ मिलकर शुरू किए व्यवसाय से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। करियर के क्षेत्र में भी आप अच्छा कार्य करेंगे। व्यावसायिक जीवन में स्थिरता बनी रहेगी और लगातार वृद्धि होगी। माह के दूसरे पड़ाव में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता आपको और शक्तिशाली बनाएगी एवं आप कुछ अच्छी पहल करेंगे।

मई

राशिफल 2018 के अनुसार सिंह राशि के जातकों इस महीने अपनी सेहत और फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देने की ज़रुरत है, इसलिए बेहतर होगा कि आप व्यायाम करें। आप में से कुछ लोग मार्शल आर्ट की तकनीक सीख सकते हैं। आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से आपको प्रशंसा मिलेगी और आपके परिपक्व स्वभाव के कारण आपकी सामाजिक छवि और अच्छी होगी। दूसरी ओर आप बेहद सक्रिय, साहसी और जबर्दस्त ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा मिलने से आप सफलता और वृद्धि का अनुभव करेंगे। कार्य स्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से बेहद खुश रहेंगे। इसकी बदौलत आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि कार्य क्षेत्र में आप सोच-समझकर निर्णय लेंगे तो आप बहुत उन्नति करेंगे। वहीं आर्थिक मोर्चे पर आपकी आमदनी संतोषजनक रहेगी लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए खर्च अधिक होगा।

जून

भविष्यकथन 2018 के अनुसार सिंह राशि के लोगों इस महीने अपनी तय धन-संपत्ति अर्जित करने के बारे में सोचेंगे। जबकि दूसरी ओर बेवजह की वस्तुओं पर खर्च करने से आपका बजट बिगड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें और किसी भी तरह के आर्थिक संकट से बचने के लिए अधिक से अधिक बचत करें। कार्य स्थल पर आपकी ज़िम्मेदारियां बढ़ेंगी और वरिष्ठ अधिकारियों को आप से बहुत उम्मीदें होंगी। व्यावसायिक जीवन में आपका कद बढ़ेगा और सम्मान की प्राप्ति होगी। कुछ लोग काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं घरेलू मोर्चे पर तनाव रहने की संभावना है क्योंकि परिवार के कई लोग आप से नाराज रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में तनाव बढ़ने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप एक छात्र हैं तो शुरुआती संघर्ष के बाद आपको अपने परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा।

जुलाई

भविष्यकथन 2018 के अनुसार सिंह राशि के लोग इस महीने की शुरुआत में अपने एजेंडे में परिवर्तन कर सकते हैं। आत्म विश्वास बढ़ने से आपके व्यक्तित्व में मजबूती आएगी और आप सफलता प्राप्त करेंगे। माह के दूसरे पड़ाव में विश्वास की कमी होने से आपको स्वयं पर शक होगा। इसकी वजह से आप परेशान रह सकते हैं। सितारों की चाल कहती है कि इस महीने आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। क्योंकि आपकी उच्च जीवनशैली और इच्छाओं की वजह से आपका खर्च अधिक होगा। आप आय से ज्यादा पैसा खर्च करेंगे। इसके अलावा आप भ्रमित और निराश रहेंगे, साथ ही आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में असमर्थ रहेंगे। हालांकि माह के दूसरे पड़ाव में स्थिति अनुकूल हो जाएंगी। अपनी काबिलियत पर आपको पूरा भरोसा होगा और इसकी मदद से आप सफलता प्राप्त करेंगे। आपका जीवनसाथी भी बहुत सहयोगी होगा। नौकरी पेशा लोग बेहतर प्रदर्शन करेंगे और उन्हें प्रशंसा मिलेगी। जीवन साथी आपकी शक्ति का स्त्रोत होगा। इस माह आपकी सेहत ठीक नहीं रह सकती है इसलिए सावधान रहें।

अगस्त

भविष्यफल 2018 के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए महीना का पहला भाग थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है, विशेषकर प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं। जीवन के प्रति अरुचि पैदा हो सकती है जो परेशानी का कारण बनेगी लेकिन ये परिस्थितियां ज्यादा दिन तक नहीं रहेंगी। महीने के दूसरे पड़ाव में आत्म विश्वास और साहस आने से हालात सामान्य हो जाएंगे। वहीं इस महीने में कुछ दिन आर्थिक अस्थिरता बनी रह सकती है। बेवजह के खर्च करने से बचें और अपने बजट पर ध्यान दें। जीवनसाथी से आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे और आप दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वहीं जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। मानसिक शांति भंग होने से अनिद्रा जैसी परेशानी हो सकती है, इसलिए आवश्यकता से अधिक नहीं सोचें। क्योंकि इससे आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। सकारात्मकता के साथ एकाग्र होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। दिमागी खेल जैसे- शतरंज आदि के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

सितंबर

फलादेश 2018 के अनुसार सिंह राशि के लोग इस महीने अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस अवधि में आप मनोरंजन और कलात्मक गतिविधि में अपना समय व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। क्योंकि बच्चे पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। किशोरावस्था वाले बच्चों पर माता-पिता को अतिरिक्त ध्यान देना पड़ेगा और उनकी संगत पर नज़र बनाये रखनी होगी। इसके अलावा बच्चों का मार्गदर्शन करना होगा। इस महीने सिंह राशि के जातक विचारों से स्पष्ट और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होंगे। संतुलित विचार और दृष्टिकोण से आप स्वयं को बेहतर स्थिति में पाएंगे। यदि आप किसी बड़े निवेश के बारे में विचार कर रहे हैं तो अवश्य करें क्योंकि यह समय आपके लिए बेहद अच्छा है। महीने के अंत में इस निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन के लिए भी यह माह अच्छा संकेत दे रहा है। आप परिजनों के साथ अच्छे क्षण व्यतीत करेंगे। सैर-सपाटा और मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। वाचक, वक्ता और मीडिया से जुड़े जातकों के लिए समय बेहद अनुकूल है। इसके अलावा कला, डिजाईन और फिल्म प्रॉडक्शन से जुड़े व्यवसाय वाले लोगों की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त चित्रकारी और कला से जुड़े लोगों की भी बहुत डिमांड होगी।

अक्टूबर

भविष्यकथन 2018 के अनुसार अक्टूबर का महीना सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से बेहद अच्छा रहने वाला है। आप ज्यादा से ज्यादा कमाएंगे और धन की बचत करने में समर्थ होंगे। साथ ही इस माह आपको आय के कई साधन मिलेंगे और धनार्जन होगा। वे जातक जो व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें इस महीने बड़ा लाभ होगा। नए प्रतिष्ठान की शुरुआत और व्यवसाय में विस्तार की संभावना भी बन रही है। बैंककर्मी, लेखाधिकारी, आर्थिक और बीमा सलाहकारों के रूप में कार्य कर रहे जातकों के लिए यह महीना बहुत अनुकूल रहेगा। इस अवधि में उन्नति करेंगे और आपकी मांग बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे। बच्चों को मिलने वाली सफलता से आप बेहद खुश रहेंगे। बच्चे पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी पेशा और बिजनेस से जुड़ी महिलाओं की तरक्की होगी और उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

नवंबर

राशिफल 2018 के अनुसार इस माह सिंह राशि के जातकों को आय का एक नया साधन मिलेगा। इसकी वजह से आपकी पारिवारिक आय में वृद्धि होगी। कार्य स्थल पर स्थिरता बनी रहेगी और सकारात्मक बदलाव होते रहेंगे। साथ ही ऑफिस में आपका सभी के साथ मित्रवत व्यवहार रहेगा। इस महीने आपका ध्यान परिवार की ओर अधिक रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा और जीवनसाथी के भाग्य से आपको लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। कुच जातक घर की मरम्मत या सौंदर्यीकरण का कार्य करा सकते हैं। इसके अलावा घर पर धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियां अधिक रहेंगी। मांगलिक कार्य के अवसर पर घर में कुटुंब और परिवार के लोगों से मिलना-जुलना होगा। सिंह राशि के कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। इस महीने स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही घातक साबित हो सकती है। घर बैठकर कार्य कर रहे है लोगों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा।

दिसंबर

सितारों की चाल कहती है कि दिसंबर के महीने में सिंह राशि के जातकों की रुचि प्राणायाम के प्रति बढ़ेगी। आपका झुकाव अध्यात्म की ओर होगा और आप आध्यात्मिक क्रियाओं में व्यस्त रहेंगे। यह समय स्वयं के मूल्यांकन के लिए बहुत अच्छा होगा। वहीं वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अहंकार की वजह से टकराव हो सकता है। इसलिए समय रहते हुए सभी मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं वरना हालात खराब हो सकते हैं। एक समय ऐसा भी आ सकता है कि बच्चों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो जाएं, अत: उनके साथ स्नेह का भाव रखें और अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इस माह मन की इच्छा के अनुसार काम नहीं होने की वजह से आप थोड़े परेशान रहेंगे। कार्य स्थल पर स्थिरता बरकरार रहेगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। वे जातक जो प्रिंटिंग और पब्लिशिंग के काम से जुड़े हैं उनके लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी के साथ साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं तो पार्टनर के साथ आपके रिश्ते अच्छी नहीं रहेंगे। हो सकता है कि आप पार्टनरशिप तोड़कर व्यवसाय को अकेले ही संभालें।